icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिसार से फरार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट के कारण घायल की मौत

Hanumangarh, Rajasthan:मारपीट के मामले में फरार आरोपी हिसार से गिरफ्तार, घायल की इलाज के दौरान हुई थी मौत हनुमानगढ़ जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिरानी थाना पुलिस ने करीब एक साल पुराने मारपीट और हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिसार जिले के अग्रोहा से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद उसे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, अवैध धंधों और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के साथ वांछित अपराधियों तथा गैंगस्टर और उनके फॉलोअर्स की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर नोहर गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी भादरा कुलदीप सिंह के निकटतम सुपरविजन में भिरानी थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की。 पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 233/2025 में वांछित आरोपी आयर्न पुत्र सुनील कुमार जाट, उम्र 21 वर्ष, निवासी अग्रोहा, जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी है。 यह है पूरा मामला 5 अगस्त 2025 को अजितपुरा निवासी 60 वर्षीय बाबूलाल पुत्र परसराम सुनार ने पर्चा बयान में बताया था कि वह अजितपुरा से करीब 3 किलोमीटर दूर अमरपुरा रोड पर खेत में स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान 2-3 लोग गाड़ी में डालने के लिए पानी पूछने के बहाने उसके पास आए। इसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और लोहे की रॉड से मारपीट करने लगे। बाबूलाल ने पुलिस को बताया था कि उसने आरोपियों से मारने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यदि उसे नहीं मारेंगे तो जगदीश उन्हें पैसे नहीं देगा। आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने के कारण आरोपी मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। मारपीट में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया。 होश में आने के बाद उसने अपने बेटे रमेश को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन उसे सरकारी अस्पताल भादरा लेकर पहुंचे, जहां से विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाबूलाल की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस भी जोड़ दी थी। पुलिस इस मामले में पहले ही जगदीश, आजाद, ललित, रोहताश बिडासरा, राजेश कुमार उर्फ तोता और राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। अब आरोपी आयर्न की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे घटना में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है。 कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में भिरानी थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई, एएसआई प्रकाशचंद्र, कांस्टेबल अंकित, मोहन और संदीप शामिल रहे।
0
0
Report

चंद्रपुर में कांग्रेस ने सरकार विरोधी मोर्चा निकाला: महंगाई-भ्रष्टाचार पर तेज निशाना

Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिलेतील सिंडेवाही शहरात काँग्रेसने सरकार विरोधात मोर्चा काढला. सरकारच्या विविध धोरणांच्या निषेधार्थ काढण्यात आलेल्या या मोर्चात परिसरातील हजारो शेतकरी- काँग्रेस कार्यकर्ते सहभागी झाले. केंद्र-राज्यातील सरकार हे लुटारूंचे सरकार आहे असे टीकास्त्र सोडत काँग्रेसने स्मार्ट मीटर सक्तीपासून, परीक्षा घोटाळ्यापासून आणि रखडलेल्या धान बोनसच्या मुद्द्यापासून ते चढत्या महागाईपर्यंत नारा बुलंद केला. आगामी काळात जिल्ह्याच्या विविध शहरांमध्ये अशाच पद्धतीने सरकारविरोधातील मोर्चाचे आयोजन काँग्रेसच्या वतीने करण्यात येणार आहे.
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने दुष्यंत चौटाला के बयान पर तीखा पलटवार किया

Jhajjar, Haryana:पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के लगातार तीन चुनाव हारने को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने तीखा पलटवार किया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वत्स ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को जनता ने एक स्कूटर की सवारी के लायक भी नहीं समझा और चुनाव में उनका पूरी तरह सुपड़ा साफ कर दिया। कुलदीप वत्स ने कहा कि जनता ही सबसे बड़ा फैसला करने वाली होती है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दूसरों के राजनीतिक भविष्य की चिंता करने से पहले उन्हें अपने दल की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। कुलदीप शर्मा के कार्ड पर भी प्रतिक्रिया दी गई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे गए पत्र और उठाए गए सवालों पर भी विधायक कुलदीप वत्स ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कुलदीप शर्मा की कार्रवाई को भाजपा की भाषा करार देते हुए कहा कि भाजपा के सुर में सुर मिलाने वाले तथाकथित कांग्रेसियों से राहुल गांधी को सतर्क रहने की जरूरत है। कुलदीप वत्स ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि हुड्डा परिवार का सिख समाज के साथ करीब 110 साल से गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस रिश्ते पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ समझती है। अभय चौटाला पर भी निशाना साधते हुए विधायक वत्स ने कहा कि इनेलो के दो विधायक आज खट्टर के रहमो-करम पर आ गए हैं और पार्टी का भविष्य खतरे में है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों का इलाज करने की बात करने वाले अभय चौटाला का जनता ने ही इलाज कर दिया है। राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी कुलदीप वत्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से लगातार संवाद कर रहे हैं और उनमें नई पीढ़ी को अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। कुलदीप वत्स के इन तीखे बयानों के बाद हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
0
0
Report

पुणे में पोषण आहार की गुणवत्ता पर तत्काल जाँच और वितरण में पारदर्शिता की मांग

Khed, Maharashtra:खेड/पुणे. अन्नधान्याची गुणवत्ता, वजनातील तफावत आणि साठवणुकीबाबत तातडीने तपासणी करण्याची व दोष आढळल्यास तातडीने कारवाई करण्याची मागणी त्यांनी केली आहे. तांदूळ, कडधान्य, वाटाणा यासह अन्नधान्याची अचानक तपासणी करून प्रयोगशाळेत नमुने तपासावेत, दोष आढळल्यास संबंधितांवर कठोर कारवाई करावी, अशी मागणी शिंदे यांनी केली. तसंच प्रत्यक्ष वजन करून अन्नधान्याचा पुरवठा आणि संपूर्ण वितरण प्रक्रियेत पारदर्शकता आणण्याची मागणीही शिंदे यांनी तुकाराम मुंडे यांच्याकडे केली आहे. प्रतिनिधी हेमंत चापुडे झी मिडीया खेड पुणे...
0
0
Report
Advertisement

CD केस: उद्धव ठाकरे के वकील ने कहा क्लिप गलत, अदालत ने अगली तारीख दी

Kalyan, Maharashtra:वसंत डावखरे सीडी प्रकरण उद्धव ठाकरेंच्या वकिलांकडून न्यायालयात युक्तिवाद न्यायालयाने दिली पुढील सुनावणीची तारीख त्या संदर्भाचा खटला कल्याण सत्र न्यायालय सुरू आहे.या प्रकरणी उद्धव ठाकरे आणि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी व्हिडिओ कॉन्फरन्सद्वारे न्यायालयात आपले जबाब नोंदवले होते .दरम्यान आज उद्धव ठाकरे यांच्या वकिलांकडून न्यायालयात युक्तिवाद करण्यात आला. युक्तीवादामध्ये ही घटना कशी खोटी आहे, त्याचबरोबर निवडणुकीचा फायदा घेण्यासाठी फिर्यादीनेच हा खोटा गुन्हा दाखल केल्याचं उद्धव ठाकरे यांच्या वकिलांकडून न्यायालयात युक्तिवाद करण्यात आला. हा सर्व युक्तिवाद ऐकल्यानंतर न्यायालयाने या संदर्भात पुढची तारीख दिली असल्याची माहिती उद्धव ठाकरे यांच्या वकिलांनी दिली.
0
0
Report
Advertisement

रांची के जिला स्कूल में 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के जिला स्कूल में 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राज्यभर से विद्यार्थी शामिल हुए और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित से जुड़े अपने मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित” रखी गई है। प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों को शुरू से ही प्रायोगिक और व्यावहारिक तरीके से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार की क्षमता अधिक होती है, इसलिए उन्हें कम उम्र से ही विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष आयोजित होने वाली बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राज्य के अलग-अलग जिलों से बच्चे शामिल होते हैं और अपनी रचनात्मकता के आधार पर नए-नए मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार करते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर नए आविष्कार करेंगे और ऐसे उपकरण एवं तकनीक विकसित करेंगे, जिससे लोगों का जीवन और अधिक सुगम हो सके।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस का समर्थन, भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में लंबे समय तक छात्रों के आंदोलन के बीच जहां एक ओर सरकार यह दावा कर रही है कि सरकार ने छात्रों की बात मानी तो वहीं भाजपा यह आरोप लगा रही है कि छात्रों की गूंज चलाने वाली कांग्रेस ने झारखंड के छात्रों की आवाज नहीं सुनी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणब झा ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की बात सुनी इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छात्रों के आंदोलन के बीच चिट्ठी लिखा। यही कारण रहा कि मुख्यमंत्री ने छात्रों की बात मानी। उन्होंने कहा कि राज्य में जहां भी छात्र आंदोलन कर रहे हैं वो हकीकत है और मांगे जायज हैं। उन्होंने कहा कि today भाजपा राजनीति कर रही है केंद्र में लाखों पद खाली है लेकिन बहाली नहीं दी जा रही है और झारखंड भाजपा के नेताओं की बोली तक नहीं खुलती।
0
0
Report

दहिसर चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस की कथित गुंडागर्दी, कार चालक ने शिकायत दर्ज कराई

Mumbai, Maharashtra:दहिसर चेक नाक्यावर ट्रैफिक पोलिसांच्या कथित गुंडगिरीचा आरोप मुंबईच्या दहिसर चेक नाक्यावर ट्रैफिक पोलिसांच्या कथित दादागिरीचा प्रकार समोर आला आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, मध्यरात्री एका कारचालकाला चेकिंगच्या कारणावरून पोलिस कर्मचाऱ्याने अडवले. यावेळी कारचालकासोबत आधी शिवीगाळ आणि वाद घातल्याचा आरोप करण्यात आला. त्यानंतर कारचालकाला गाडीतून बाहेर काढून मारहाण केल्याचा गंभीर आरोपही करण्यात येत आहे. या घटनेनंतर संबंधित कारचालकाने दहिसर पोलीस ठाण्यात तक्रार दाखल केली असून, या प्रकरणी गुन्हा नोंदवण्यात आल्याची माहिती आहे. मात्र, पोलिसांच्या वर्दीचा गैरवापर करून सामान्य नागरिकांशी अरेरावी किंवा मारहाण होत असेल, तर अशा प्रकारांची गांभीर्याने चौकशी होणे गरजेचे आहे. कायद्याचे रक्षण करण्याची जबाबदारी असलेल्या अधिकाऱ्यांकडूनच नागरिकांवर अन्याय होऊ नये, अशी अपेक्षा आहे. त्यामुळे या प्रकरणाची निष्पक्ष चौकशी करून दोषी आढळणाऱ्यांवर कठोर कारवाई करण्यात यावी, अशी मागणी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top