273303
महराजगंज-राष्ट्रपति से पुरस्कृत हो कर लौटी सांची अग्रवाल का सिसवा में भव्य स्वागत
Baspar Baijauli, Uttar Pradesh:सिसवा कस्बा निवासी सांची अग्रवाल 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत होने का बाद घर वापसी पर सामाज के लोगों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया । राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सांची अपने गृह नगर पहुंची सबसे पहले स्थानीय श्याम मंदिर मे मत्था टेका जहां पर सिसवा नगर वासी बैंड बाजा और पटाखे फोड़ कर स्वागत किया
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जळगाव में वाद के चलते 64 वर्षीय जीवन पाथकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr : जळगाव शहरातील शामनगर परिसरात क्षुल्लक वादातून ६४ वर्षीय जीवन शालीक पाथकर ऊर्फ जीवन मिस्तरी यांची दगडाने डोके ठेचून निर्घृण हत्या करण्यात आल्याची घटना उघडकीस आली आहे. जीवन पाथकर हा कचरा वेचून उदरनिर्वाह करत होते. त्यांचा दोन अज्ञात व्यक्तींसोबत किरकोळ वाद झाला. त्या वादातून दोघांनी जीवन पाटकर यांना बेदम मारहाण केली आणि नंतर डोक्यात दगड टाकून खून केला. रेल्वे पुलाजवळ त्यांचा मृतदेह आढळून आल्यानंतर रामानंदनगर पोलिसांनी तपास सुरू केला. जिल्हा शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालयात आणलेल्या मृतदेहाची ओळख भाचा तुषार सुतार याने पटवून दिली.त्यानंतर रामानंद नगर पोलिसांनी वेगाने तपासचक्र फिरवीत एका संशयिताला ताब्यात घेतले असून दुसरा संशयित फरार असून पुढील तपास सुरू आहे....0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में 43°C तक भीषण गर्मी, 11-12 जून को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
Delhi, Delhi:दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है, मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। दिल्ली समेत हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी, वही मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।0
0
Report
गडकरी ने ज़ोजिला टनल की खुदाई का दौरा किया; जम्मू-कश्मीर से लद्दाख जुड़ जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, J&K के LG मनोज सिन्हा और CM उमर अब्दुल्ला के साथ ज़ोजिला टनल पहुँचे, ताकि वहाँ चट्टान की आखिरी दीवार की प्रतीकात्मक खुदाई की जा सके। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, J&K के LG मनोज सिन्हा और CM उमर अब्दुल्ला 13.15 किलोमीटर लंबी ज़ोजिला टनल के अंदर यह टनल जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ेगी।0
0
Report
Advertisement
TMC आंतरिक कलह पर सुर्खियाँ: सुखेन्द्र राय बोले—जनता की राय मायने रखती है
Noida, Uttar Pradesh:Kolkata (West Bengal): Sukhendu Sekhar Ray (TMC) on TMC party internal rift. Delhi | Former TMC Rajya Sabha MP Sukhendu Sekhar Ray says, "As a common citizen, I feel that the new government is moving forward vigorously with its declared agenda..." On TMC MP Kalyan Banerjee calling him a traitor, he says, "I don't know whom he called a traitor and why. I don't want to comment on this." आम जनता की राय का सम्मान करना होगा. मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया. पार्टी में भ्रस्टाचार का मुद्दा मैंने कई बार उठाया. बंगाल में डेवलपमेंट नहीं आने दिया. बीजेपी ज्वाइन करने को ले कर लोकसभा जाने पर कहा - ये तो लोकसभा के लोग बताएंगे. मैं कभी लोकसभा में नहीं था. अब मैं आम नागरिक के तौर पर कह रहा हूँ कि नयी सरकार अपने घोषणा को ले कर आगे बढ़ रहे हैं0
0
Report
मौलाना शाहाबुद्दीन ने इंडिया गठबंधन पर निशाना, मुसलमानों के नज़रिए से सवाल
Bareilly, Uttar Pradesh:दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब मे अपोजीशन पार्टियों के गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, इस बैठक पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अपनी सख़्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गंठबंधन के हुजूम मे मुसलमान गायब था, और किसी काबले जिक्र मुस्लिम पार्टी को दावत नही दी गई। मौलाना ने इंडिया गंठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग सम्प्रदायिकता को खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने ही अपने एजेंडे और गुफ्तगू मे सम्प्रदायिक जैसे शब्द का भी इस्तेमाल नही किया। जबकि आज के माहौल मे भाईचारा और यकजहती की शदीद जरुरत है। मौलाना ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि मै कांग्रेस के नेतृत्व और खासतौर पर राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि अगर अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनावों मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से नही खड़े करते, तो कांग्रेस को नुक्सान नही होता, और इन तीनों राज्यों में भाजपा की हुकूमत नही बनती। इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को इस पर विचार विमर्श करना होगा, कि उन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दरमियान अखिलेश यादव ने गठबंधन का धर्म क्यों नही निभाया। मौलाना ने भविष्य मे होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में कहा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी को मशवरा देना चाहता हूं कि अखिलेश यादव भरोसा करने लायक व्यक्ति नहीं है। चुनाव के वक्त जब उम्मीदवारो के नामों की तक्सीम का वक्त आयेगा तो देखियेगा अखिलेश यादव किस तरह रंग बदलते नजर आयेंगे।0
0
Report
रीको हर 17 दिन में एक औद्योगिक क्षेत्र आवंटित, राजस्थान में उद्योग गति तेज
Jaipur, Rajasthan:नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए भूमि आवंटन रीको द्वारा हर 17 दिन में एक औद्योगिक क्षेत्र आवंटन हेतु खोला प्रतिदिन औसतन 6 भूखण्डों का आवंटन किया गया वर्ष 2025-26 में 21 औद्योगिक क्षेत्र आवंटन हेतु खोले गए नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए भूमि आवंटन तेजी से हो रहा साथ ही राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पोलिसी-2026 के तहत भी निजी क्षेत्र के सहयोग से नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की कार्रवाई शुरू की गई जो राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को और गति देगी राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नये अवसर सृजित करने के उद्देश्य से नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया सफलता के साथ पूरी की गई राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में 5160 हेक्टेयर भूमि का आवंटन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए रीको को किया है जिससे राज्य में उद्योगों के विस्तार रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण गति मिली0
0
Report
Advertisement
कैबिनेट बैठक शुरू: मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अहम फैसलों पर चर्चा
Begun, Rajasthan:अपडेट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक शुरू.. बैठक में लिये जा सकते है महत्वपूर्ण फैसले0
0
Report
Birsa Munda शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
Ranchi, Jharkhand:आज महान आदिवासी जननायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और धरती आबा Birsa Munda का शहादत दिवस मनाया जा रहा है। 9 जून 1900 को रांची जेल में उनका निधन हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने ऐतिहासिक 'उलगुलान' आंदोलन का नेतृत्व किया था। शहादत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विधायक कल्पना सोरेन ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।0
0
Report
लखनऊ के राम कथा महोत्सव के समापन समारोह में योगी आदित्यनाथ महाराज शामिल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के राम कथा महोत्सव के समापन समारोह में योगी आदित्यनाथ महाराज शामिल0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur: देर रात लूट व गोलीबारी में घायल फाइनेंस कर्मी, दो अपराधी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में देर रात अपने घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को बाइक सवार अपराध कर्मियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के बैकतपुर है. घायल की पहचान मुजफ्फरपुर के मुहम्मदपुर निवासी राजीव रंजन के रुप में हुई है. दरअसल पूरा मामला सोमवार की देर रात एक KTM बाइक पर सवार तीन अपराधी पहले मुरौल ओपी थाना क्षेत्र में लूट की बारदात को अंजाम दिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाई .जब पहले घटनास्थल से कुछ दूरी पर मुसहरी थाना क्षेत्र में अपराधी पहुंचे तो वहां भी एक व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया और वहां भी दहशत फैलाने के लिए गोली चला दी,लेकिन अपराधी दो बारदात को अंजाम देने के बाद भी नहीं माने तभी बाइक सवार अपराधियों के सामने मुरौल ओपी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी राजीव रंजन मुजफ्फरपुर के तरफ से अपने घर मुरौल ओपी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर को जा रहा था,तभी तांडव मचा रहे अपराधियों की नजर राजीव रंजन पर पड़ गई फिर क्या था अपराधियों ने राजीव रंजन पर गोली चला दी,जो गोली राजीव रंजन को लग गई.जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया,हालांकि जख्मी राजीव रंजन को तत्काल इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है,लेकिन जिस तरह से बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों के द्वारा रात में मुजफ्फरपुर पूसा मुख्य मार्ग पर एक के बाद एक तीन घटनाओं को अंजाम देकर तांडव मचाया गया.वहीं इस घटना की सूचना जैसे ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को मिली तो उन्होंने कई थानों की पुलिस के साथ एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह को भेज कर तत्काल अपराधियों के भागने की दिशा वाले पूरे इलाके को सील कर करवाया और अब घटना के महज कुछ ही घंटों के अंदर उस KTM बाइक जिस पर चढ़ कर तीन नकाबपोश अपराधियों ने तांडव मचााया था और तांडव मचाने वाले दो अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है.जिससे पुलिस सघन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.जबकि अभी भी पुलिस एक अपराधी के गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
पटना के मैनहोल में गैस रिसाव: दो मजदूर बेहोश, ढाई घंटे चला रेस्क्यू
Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित एएन कॉलेज पानी टंकी परिसर में बने करीब 30 फीट गहरे मैनहोल में सफाई के दौरान दो मजदूर बेहोश होकर फंस गए। घटना देर रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि मैनहोल के अंदर जहरीली गैस के रिसाव के कारण दोनों मजदूर अचेत हो गए और बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची और रेस्क्यू के लिए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पहले दोनों मजदूरों को ऊपर से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से मैनहोल के अंदर उतरकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पूरे अभियान में करीब ढाई घंटे का समय लगा। रेस्क्यू किए गए मजदूरों की पहचान रामजान अली (30 वर्ष) और सद्दाम हुसैन (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। एडीडीएफओ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि रात 12:46 बजे निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सुनील कुमार से सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद उनके नेतृत्व में क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और कठिन परिस्थितियों के बीच दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मैनहोल की अधिक गहराई और रात का समय होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा।0
0
Report
रेनू भाटिया के माफी नहीं तो बड़ा आंदोलन वाला विरोध
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में नर्सिंग स्टाफ द्वारा रेनू भाटिया के खिलाफ 2 घंटे का प्रदर्शन किया गया। डॉक्टर पहले भी ऐसे कामों में लिप्त रहा है, लेकिन नर्सिंग स्टाफ के बारे में गलत शब्दों के प्रयोग करना गलत है। इस मामले में रेनू भाटिया को माफी मांगनी चाहिए। 2 घंटे की हड़ताल की गई है और अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - आबकारी विभाग के मिली भगत से, देर रात में ठेके से हो रही शराब के पव्वो की बारिश।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां आबकारी विभाग की मिली भगत के चलते देर रात में शराब के ठेके की छतो से शराब के पव्वो की बारिश हो रही है। आपको बता दे रात्रि में 10 बजे शराब की दुकानों के बंद होने के बाद ठेका संचालक द्वारा लोगों से अधिक पैसों की वसूली कर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देर रात कुछ शराबी युवक शराब खरीदने के लिए ठेके के बैक साइड में जाते हैं। तो ठेके की छत पर मौजूद लोगों के द्वारा रस्सी के जरिए एक छोटी बाल्टी को नीचे लटकाया जाता है जिसमें शराबी युवक पैसे रखते हैं और बाल्टी बकायदा लिफ्ट की तरह ऊपर जाती है उसके बाद शराब बेचने वाले व्यक्ति पैसों को कलेक्ट करते हैं और छत से शराब के शराब के पव्वो की बारिश करते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है की हापुड़ का आबकारी विभाग कैसे चैन की नींद सो रहा है और ठेके संचालक देर रात शराब अधिक रेट पर शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। अब पब्लिक में ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। देर रात्रि में हो रही शराब की इस बिक्री से हापुड़ आबकारी विभाग की मिली भगत बू आ रही है। अब देखना होगा आबकारी विभाग इस ठेका संचालन पर कोई एक्शन लेता है या आंखें मूंद कर अधिकरी एसी दफ्तर में आराम ही फरमाते रहेंगे ?0
0
Report
बनते ही भरभरा कर गिरने लगा निर्माणाधीन नाला
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा मुख्यालय पर गोंडा लखनऊ रोड हाईवे के किनारे जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा नगर में जल भराव को देखते हुए मिनी सीवर लाइन के निर्माण कराया जा रहा था जिससे नगर वासियों को जल भराव से निजात मिलती लेकिन यह निर्माणाधीन नाला श्रम कार्यालय के सामने एक तरफ निर्माण चल रहा था और दूसरी तरफ दीवाल सहित भर भरा कर गिर गया जिससे लग रहा है की नाल में जो मैटेरियल लग रहा है वह ठीक नहीं है0
0
Report
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड के रतनमाला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 स्थित खोड़वा गांव निवासी नेक महम्मद मियां के 19 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई,घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इरफान अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर गोपालपुर थाना के घोघा गांव की ओर गया था,इसी दौरान तेज गति से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और इरफान को रौंदते हुए निकल गया,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,आसपास के ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल इरफान को आनन-फानन में इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी,अस्पताल में डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया,पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया, युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं,परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
