महराजगंज लूट का खुलासा: मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो बदमाश
Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:महराजगंज भिटौली के धर्मपुर मे 4 मई को हुई अभिषेक ज्वेलर्स की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. भिटौली थाना क्षेत्र के अमवा नहर के पास सुबह करीब 4:00 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की. अपाची बाइक पर सवार बदमाशों को रोकने का इशारा किया गया. बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र निवासी अरविंद उर्फ बड़कू के पैर में गोली लगी. दूसरे बदमाश अनूप राजभर को घेर कर पकड़ लिया गया. पुलिस ने दोनों बदमाशों से लूटी गई ज्वैलरी का एक बैग बरामद किया. घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद किया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
