273303
महाराजगंज- कोहरे के मौसम को देखते हुए वाहनों पर लगवाया गया रिफ्लेक्टर
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज नगर के सक्सेना चौक पर यातायात विभाग के द्वारा गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगवाया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए रिफ्लेक्टर लगवाया गया है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात के नियम के बारे में भी जानकारी दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजीपुर में विदेश नौकरी के झांसे के फर्जी कॉल सेंटर गैंग गिरफ्तार: करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेश में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का खेल, साइबर क्राइम पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार-एसपी सिटी एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा नेफेसबुक पर विदेश में नौकरी के लुभावने विज्ञापन देकर युवाओं को बनाया जाता था शिकार रजिस्ट्रेशन, पासपोर्ट और फर्जी जॉब ऑफर लेटर के नाम पर वसूली जाती थी मोटी रकम आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 54 हजार 300 रुपये नकद बरामद 10 मोबाइल, 23 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, कंप्यूटर-लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद दो चार पहिया वाहन भी पुलिस ने किए बरामद, म्यूल खातों के जरिए रकम निकालने का आरोप पुलिस को आशंका—गिरोह ने कई लोगों से की है ठगी, नेटवर्क की गहन जांच जारी गाजीपुर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार के मुताबिक आरोपी फेसबुक और सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी के लुभावने विज्ञापन चलाकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे और रजिस्ट्रेशन, पासपोर्ट तथा जॉब ऑफर लेटर के नाम पर रकम वसूलते थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख 54 हजार 300 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड और बैंक खाते हासिल करते थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी के फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को फोन करने के लिए मजबूर किया जाता था। आरोप है कि फोन करने वाले लोगों को फर्जी कॉल सेंटर के जरिए भरोसे में लिया जाता और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच हजार रुपये से लेकर आगे जॉब ऑफर और फ्लाइट टिकट के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में मंगाकर सीपीएससी सेंटर और एटीएम के माध्यम से निकाली जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ बरामद सिम कार्ड और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिससे ठगी के नेटवर्क और पीड़ितों की संख्या का पता लगाया जा सके।0
0
Report
शिक्षा मंत्री आशिष सूद ने दिल्ली के छात्र आवास सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय बैठक की
New Delhi, Delhi:Education Minister Ashish Sood chaired the second meeting of the High-Powered Committee on Student Accommodation and Safety. The meeting focused on strengthening safety measures and improving the overall framework for student accommodation in Delhi.0
0
Report
विकासनगर में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में अवैध प्लाटिंग और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों पर लगातार प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है... नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी के नेतृत्व आज प्रशासन की टीम कल्याणपुर क्षेत्र में पहुंची जहां नेशनल हाईवे के किनारे तकरीबन 35 से 40 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा था... मौके पर प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से प्लाटिंग में बनाए गए अवैध रास्ते और चार दिवारीयों को धराशाही कर दिया... बीते दो हफ्ते में प्रशासन की टीम ने इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग और सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे को हटाते हुए बुलडोजर कार्यवाही को अंजाम दिया है0
0
Report
Advertisement
नरपतगंज भवानीपुर में संकरे रास्ते से 120 बच्चों की पढ़ाई बंद, ग्रामीण मदद की मांग
Forbesganj, Bihar:अररिया के नरपतगंज प्रखंड के भवानीपुर में छोटे बच्चों की पढ़ाई पिछले 20 दिनों से पूरी तरह बंद है। प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला में कुल 120 बच्चों का नामांकन है लेकिन विद्यालय आने जाने का रास्ता काफी संकीर्ण है और सड़क पर जंगल होने के कारण बच्चों को विद्यालय आने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिसके कारण बच्चों ने विद्यालय आना बंद कर दिया है। सभी बच्चे स्कूल के समय में एकत्रित होकर सड़क किनारे बैठ जाते हैं जहां ग्रामीणों द्वारा प्राइवेट शिक्षक रख उनकी पढ़ाई करवाई जा रही है। प्राथमिक विद्यालय में सभी कुल 3 शिक्षक पदस्थापित हैं और सभी शिक्षक समय से स्कूल भी पहुंचते हैं लेकिन बच्चों के स्कूल नहीं पहुंचने से वो भी बैठ कर वापस चले जाते हैं। विद्यालय आने जाने वाले रास्ते में सांप कीड़ों का डर बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी रहता है लेकिन अधिकारियों से सड़क बनवाने के लिए बार बार गुहार लगाने के वावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिए जाने के कारण नौनिहालों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है।0
0
Report
सूरजपुर के दोहरे हत्याकांड में दोषियों को फांसी, आर्यन को उम्रकैद
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में आज अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, हेड कांस्टेबल के परिवार को बेरहमी से दुष्कर्म और हत्या करने वाले दरिंदों को उनके मुकाम तक पहुंचा दिया गया है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में विशेष न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, फूल सिंह उर्फ रिंकू और चंद्रकांत चौधरी को सीधे फांसी के फंदे पर लटकाने का फरमान जारी किया है, जबकि साजिश की कड़ी बने चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है, अदालत ने फैसला सुनाने से पहले मुख्य आरोपी कुलदीप के बेखौफ और अड़ियल आचरण पर भारी नाराजगी जाहिर की, वहीं, फैसले के बाद पीड़ित पुलिस परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए न्याय मिलने पर खुशी जताई है, सूरजपुर में प्रधान आरक्षक के परिवार के साथ हुई यह बर्बर खूनी वारदात पुलिस महकमे के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी, क्योंकि दोहरे कत्ल की सनसनीखेज वारदात का कोई भी सीधा चश्मदीद गवाह मौजूद नहीं था, लेकिन खाकी ने हार नहीं मानी, पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों का ऐसा अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया कि कातिलों के बचने का कोई रास्ता नहीं बचा, मौके से मिले फिंगरप्रिंट, डीएनए रिपोर्ट, ब्लड ग्रुपिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जैसे पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को अदालत में पेश कर पुलिस ने गुनाह की पूरी साजिश बेनकाब कर दिया, अदालत के भीतर सरकारी वकील ने 13 अक्टूबर 2024 की उस काली रात की हैवानियत का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोल कर रख दिया, उस रात इन दरिंदों ने पहले बिरयानी सेंटर के पास पुलिस सिपाही घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल उड़ेला, फिर हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की, जब वे इसमें नाकाम रहे, तो सीधे प्रधान आरक्षक के घर में घुसकर उनके 11 साल के मासूम बेटे पर 28 और पत्नी पर 33 बार धारदार हथियारों से जानलेवा वार कर दिए, गंभीर रूप से जख्मी हालत में महिला के साथ दुष्कर्म भी किया, आरोपियों के कपड़ों पर लगे खून और कुलदीप के फिंगरप्रिंट्स को कोर्ट में पुख्ता प्रमाण माना गया, अदालत ने माना कि अपराधियों में कोई पछतावा नहीं था, लिहाजा मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके और फूल सिंह उर्फ रिंकू को फांसी की सजा दी गई, जबकि 20 साल के उम्र और केवल फोन पर साजिश का हिस्सा रहने के चलते आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद से दंडित किया गया, सूरजपुर के इस दोहरे हत्याकांड का फैसला सिर्फ एक सजा नहीं, बल्कि कानून के इकबाल की सबसे बड़ी जीत है, बिना किसी चश्मदीद गवाह के खाकी की वैज्ञानिक तफ्तीश और अदालत में सरकारी वकील की दमदार दलीलों ने साबित कर दिया कि वर्दी पर हमला करने और बेकसूरों का खून बहाने वालों के लिए कानून की चौखट पर कोई रहम नहीं होता, अदालत के इस फैसले ने जहां पीड़ित परिवार के जख्मों पर इंसाफ का मरहम लगाया है, वहीं समाज में यह साफ पैगाम भी दे दिया है कि जुर्म की दुनिया में खुद को हीरो समझने वालों का आखिरी मुकाम सिर्फ और सिर्फ फांसी का फंदा ही होता है0
0
Report
बाढ़ में ओवरलोड नाव पलटी, तीन बाइक डूबने से बची जान
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बख्तियारपुर दियारा में बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाढ़ के पानी में एक छोटी नाव पलट जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि बाढ़ का पानी कम होने के कारण नाव पलट जाने के बाद भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। रूपस महाजी में बाढ़ के पानी में एक छोटी नाव पर तीन बाइक लादकर कुछ लोग अपने गांव लौट रहे थे। नाव जैसे ही खुली, वैसे ही ओवरलोडिंग के कारण डगमगाने लगी। नाव खुलने के कुछ ही दूर जाकर बाढ़ के पानी में नाव पलट गई, जिससे तीनों बाइक बाढ़ के पानी में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक एक कर तीनों बाइक को बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोग काफी संख्या में मौके पर जमा हो गए और नाव को भी किसी तरह खींचकर बाहर निकाल लिया। बख्तियारपुर में गयासपुर घाट पर भी कई नावों को ओवरलोडिंग कर गंगा नदी पार किया जाता है, जिससे हादसे की आशंका बराबर बनी रहती है।0
0
Report
Advertisement
बोकारो स्टील प्लांट में कन्वेयर बेल्ट पर भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के कन्वेयर बेल्ट में लगी भीषण आग। धू धू कर जला बेल्ट। भीषण आग की लपटे आप तस्वीरों में देख सकते है। दूर दूर तक आग और धुआं दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि मौके पर कई था नहीं नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची। घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन वक्त रहते आग पर काबू पाया गया। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट में लगातार इस तरह की घटना आए दिन देखने को मिल रही है और इससे पहले भी कई घटना घट चुकी है। वही प्रबंधन ने कहा कि कोई जानमाल की छती नहीं हुई है। प्रबन्धन अब आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। ये घटना कन्वेयर बेल्ट नंबर 21 और 22 में हुई जहां भीषण आग लग गई। ये ब्लास्ट फर्नेस तक स्लेग ले जाने का काम करता है। वही प्रबंधन आग से हुई छती का आकलन करने में जुट गई है।0
0
Report
सिंगरौली में अवैध यात्री-श्रमिक परिवहन के खिलाफ बड़ा अभियान, 2.21 लाख राजस्व वसूल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में ऑपरेशन जनजागरूकता के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई.... मालवाहक वाहनों में अवैध यात्री और श्रमिक परिवहन पर चला अभियान.... सुलियरी माइंस–माड़ा मार्ग पर चेक पॉइंट प्रभारी और टीम की सघन जांच... अलग-अलग उल्लंघनों में 2.21 लाख राजस्व वसूल.... बिना दस्तावेज, परमिट, फिटनेस और लाइसेंस चल रहे वाहनों पर कार्रवाई... ओवरलोडिंग और खुले में मिट्टी, गिट्टी, कोयला-फ्लाई ऐश परिवहन पर भी शिकंजा.... मालवाहक वाहनों में यात्रियों के अवैध परिवहन पर विभाग की सख्ती.... सड़क सुरक्षा के लिए वाहनों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेरटर.... सुलियरी माइंस–माड़ा मार्ग पर चेक पॉइंट प्रभारी और टीम ने वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान कई मालवाहक पिकअप वाहनों में यात्रियों और श्रमिकों को असुरक्षित तरीके से ले जाते पाए जाने की बात सामने आई। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि मालवाहक वाहन यात्रियों के परिवहन के लिए निर्धारित नहीं हैं और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बिना दस्तावेज, परमिट, फिटनेस और लाइसेंस के वाहन संचालन के साथ ओवरलोडिंग के मामलों की भी जांच की गई। इसके अलावा खुले में मिट्टी, गिट्टी, कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन तथा बिना बिल्टी और रॉयल्टी के मामलों में भी कार्रवाई की गई। विभाग के मुताबिक, अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 21 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। वहीं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए RTO चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि अवैध यात्री परिवहन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
दंतेवाड़ा में ज्ञानेश कुमार और मोदी के पुतले दहन, राहुल गांधी के साथ
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया गया पुतला दहन。 ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन。 पुतला दहन कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेसी सांसदों के साथ किये गए दुर्व्यवहार को लेकर काला दिवस भी बनाया。 प्रदेश प्रभारी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, चरणदास महंत , बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल मौजूद。 पुतला दहन के बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत हितालकुड़ूम के लिए हुए रवाना।0
0
Report
Advertisement
सरगुजा दौरे में अरुण साव ने महानदी पुल की खराब हालत पर अधिकारियों की क्लास लगाई
Raipur, Chhattisgarh:डिप्टी सीएम अरुण साव का सरगुजा दौरा. अंबिकापुर-प्रतापपुर खड़गवां मार्ग पर महानदी पुल पर अधिकारियों की लगाई डिप्टी सीएम साव ने क्लास. पुल की खराब स्थिति को लेकर लगाई फटकार. अरुण साव बोले- मैं आकर हर जगह बताऊं कहां गड़बड़ है, कहां मरम्मत करनी है, ऐसा रहा तो दिक्कत में पड़ोगे आपलोग0
0
Report
भोपाल में गरबा पार्टनर ऑफर रोके, हिंदू संगठनों ने कमिश्नर से कार्रवाई मांगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में हिन्दू संगठन ने भोपाल कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर भोपाल में पैसे दो गरबा पार्टनर लो के खेल पर लगाम लगाने और कार्यवाही की मांग की है. हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि गरबा मातारानी का जगराता है, इसे सनातन विरोधी मानसिकता के जरिये बदनाम करने की साजिश रच रही है. हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी कि पैसे में गरबा पार्टनर का ऑफर चलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यवाही की जाए; नहीं तो आज आवेदन दिया गया है और कल हम दनादन आगे बढ़ेंगे. एडिशनल कमिश्नर शेलेंद्र चौहान ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी; पुलिस ने असंका जाहिर की है कि यह साइबर फ्रॉड करने का जरिया हो सकता है. गरबा आयोजकों से भी बातचीत की जा रही है.0
0
Report
भोपाल में गरबा पार्टनर बुकिंग: 1000 से 6500 रुपए तक के पैकेज
Bhopal, Madhya Pradesh:BREAKING *ये कैसा गरबा!भोपाल में पैसे में मिलेगा गरबा पार्टनर,पैसे दो माथा चूमने की मिलेगी परमिशन* - भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर! - एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर - गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट - सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज... - भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल... - इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं... - भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित - गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए - 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल - पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक - पैकेज में यह गरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज... - इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज... - कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं... - 6 हजार pay कर गरबा पार्टनर लेने वाले को माथे पर kiss करने की अनुमति रहेगी...0
0
Report
Advertisement
NTPC झाबुआ पावर प्लांट गेट पर आंदोलन का वीडियो वायरल: सुरक्षा गार्ड से भिड़ंत
Seoni, Madhya Pradesh:NTPC/झाबुआ पावर प्लांट के गेट पर आंदोलनकारियों और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद, मारपीट का वीडियो सामने आया सिवनी जिले के घंसौर स्थित NTPC/झाबुआ पावर प्लांट के गेट के सामने जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीण पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी प्लांट के अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और आंदोलनकारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है और विवाद की स्थिति प्लांट प्रबंधन की वजह से बनी। वहीं, घंसौर SDM बिशन सिंह ने बताया कि प्रशासन और प्लांट प्रबंधन के साथ आंदोलनकारियों की मांगों एवं आंदोलन समाप्त कराने को लेकर चर्चा की गई है।0
0
Report
परसवाड़ा केस: पिता ने कहा सीबीआई जांच हो, आत्मा शांति कार्यक्रम में नहीं जाना चाहते
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के परसवाड़ा के रहने वाले दीपक पटेल और रसिक दुलारी शरण के मामले में उनके पिता का कहना है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। नवरात्रि आने वाली है इस कारण वह वहां पर नहीं जाना चाहते। लेकिन उनका कहना है कि जिस तरह से पूरा घटनाक्रम हुआ है उसे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि स्थिति साफ-साफ हो सके कि आखिर दीपक पटेल के साथ क्या घटनाक्रम हुआ था। वह किसी संत पर आरोप नहीं लगाते लेकिन चाहते हैं कि उनके बेटे के मामले में सीबीआई जांच हो ताकि उन्हें न्याय मिले।0
0
Report
प्रतापगढ़ के पार्क बदहाली: लाखों खर्च के बाद भी सुविधाएं ध्वस्त, मवेशी घूमते दिखे
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के दो प्रमुख पार्कों की तस्वीर बदहाली भरी है। शहरवासियों को सुकून देने के लिए बनाए गए पार्कों में कचरा, घास और गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। वुडलैंड पार्क में morning walk करने वालों की कमी है, डस्टबिन कचरे से भरे रहते हैं और घास उगी हुई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए बनी ट्रेन कभी से बंद पड़ी है और ट्रैक पर घास और कचरे का ढेर है; इंजन भी ताले में बंद दिखता है। पार्क के आसपास बड़ी घास-पौधे उग आए हैं, रेलवे स्टेशन जैसी संरचना का हिस्सा बदहाल है और टिकट काउंटर शौचालय बन गया है। बिजली की तार खुली लटकी मिलीं, जो हादसे का खतरा बनते हैं। कुछ क्षेत्रों में लाइटें पीली पड़ चुकी हैं और आरंभिक समय में भी लोग कम दिखते हैं।_open_jim_ और झूला-चकरी जैसे संसाधन मौजूद हैं, लेकिन उपयोगीता कम है; कई झूले टूटे हुए हैं। पार्क में मवेशी भी विचरण करते दिखते हैं, जो लोगों के घूमने-फिरने की जगह पर आक्रमण की स्थिति बनाते हैं। टैगोर पार्क में भी ऐसी ही बदहाली है; जहां लाखों रुपये खर्च कर जीर्णोद्धार कराए गए थे, वहां फिर से अनदेखी की स्थिति है। प्रतिमा की नाक टूटी है, फाउंटेन खराब है, घास-गंदगी Everywhere है, ओपन जिम के उपकरण टूटे हैं, पुराने टायरों से बनाए गए बैठने के उपाय भी अब निष्क्रिय हो चले हैं। पार्क के जीर्णोद्धार के बावजूद देखरेख की कमी साफ दिखती है—झूलों-चकरी, open gym, और बच्चों के मनोरंजन के संसाधन सब टूट-फूट कर रहे हैं। इन दोनों पार्कों की स्थिति एक जैसी है—लापरवाही, अनदेखी, और रखरखाव की कमी। पार्कों की बदहाली से शहरवासियों को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो रहा है। कुल मिलाकर जगह-जगह कचरा है, पानी, बिजली, और सफाई की कमी है, जिसके चलते पार्कों का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में है। अब जरूरत है इन पार्कों की नियमित निगरानी, साफ-सफाई, सुरक्षा और संरचनात्मक रखरखाव की, वरना वर्षों तक खर्च के बाद भी पार्क जमीन पर कहानी नहीं बयां करेंगे।0
0
Report
Advertisement
