Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273162

Maharajganj -नौतनवा नगर में बांग्लादेश के विरोध में निकला जन आक्रोश रैली

Dec 08, 2024 07:21:44
Devpur, Uttar Pradesh

नौतनवा नगर में रविवार को हिंदू नेताओं के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू और भाजपा नेता मौजूद रहे। रैली भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IKIsateyak Khan
Mar 26, 2026 03:33:17
Danapur, Bihar:दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। चूल्हाई चक नहर के पास एक व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां पैर मिला है, वहीं पास में जली हुई हड्डियां भी बरामद हुई हैं। इस स्थिति ने मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई हो, लेकिन पूरी तरह जलाने में असफल रहने पर शरीर के अंग इधर-उधर हो गए। वहीं, पुलिस का शुरुआती बयान कुछ अलग संकेत दे रहा है। पुलिस का कहना है कि यह संभव है कि किसी जानवर द्वारा पैर को यहां लाकर छोड़ा गया हो। हालांकि, पैर की हालत देखकर यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे जानवरों ने नोच खाया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पैर मिला है, तो बाकी शरीर कहाँ है? पास में जली हड्डियों का मिलना भी कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह हत्या का मामला है या फिर कोई और साजिश? फिलहाल पैर तो में है लेकिन अभी पूरा शरीर का पाता नहीं चल पाया है जिसे रूपसपुर थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच के बाद इस रहस्यमय घटना की सच्चाई क्या सामने आती है।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 26, 2026 03:33:07
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में GPS और कैमरा लगा गिद्ध मिला गिद्ध को देख मचा हड़कंप वन विभाग को दी गई सूचना वन कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने पर हुआ खुलासा महाराष्ट्र वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू जो गिद्ध महाराष्ट्र से उड़कर यहाँ पहुंचा है और पिछले एक दिन से लापता था। गांव के बच्चों ने इसे सबसे पहले देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी देखरेख कर उसे सुरक्षित रखा। सूचना मिलने पर महाराष्ट्र से पहुंची वन विभाग की संयुक्त टीम ने गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम के मुताबिक इस देशी मादा गिद्ध को गिध्द पुनर्वास प्रोग्राम के तहत 11 दिसंबर को महाराष्ट्र राज्य वन विभाग ने पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में छोड़ा था, जो भटककर परतापुर पहुंच गया। रेस्क्यू के बाद अब गिद्ध को वापस महाराष्ट्र ले जाया गया है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 26, 2026 03:31:04
Ratlam, Madhya Pradesh:नवरात्रि के पावन पर्व पर महाष्टमी के अवसर पर आज माता रानी के दरबार में श्रद्धालुजन का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही रतलाम के प्राचीन कालिका माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हर कोई माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है, जहां माता के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन हो रहे हैं। प्राचीन कालिका माता मंदिर में महाष्टमी पर विशेष हवन का आयोजन किया जा रहा है, वहीं नवमी पर कन्या पूजन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 03:29:57
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर के जलालपुर स्थित ऐतिहासिक श्री शीतला माता मठिया मंदिर में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर 56 भोग, सोलह श्रृंगार, दिव्य कीर्तन और झूला उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। नीरज जलालपुरी की टीम ने माता को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित हुआ। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा। दिशांत गुप्ता ने श्रृंगार किया, जबकि आशीष जैन, आनंद जायसवाल, शुभम गुप्ता, सौरभ सैनी, रितिक अग्रवाल व अभिषेक सोनकर समेत भक्तों ने जयकारे लगाए। मां की महिमा ट्रस्ट अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दीपों की रोशनी और घंटियों की ध्वनि के बीच उमड़े भक्तों ने वातावरण को दिव्य बनाते हुए भक्ति धारा बहा दी।
2
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 26, 2026 03:25:37
Darbhanga, Bihar:एंकर-रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिला दंडाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त रूप से सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी,रामनवमी कमिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 27 मार्च को रामनवमी तथा 28 मार्च को चैती दुर्गा पूजा (दशमी) के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जुलूस एवं शोभा यात्राओं के मार्ग का पूर्व में भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि पूरे जिले में ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जुलूस मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों और घरों पर विशेष नजर रहेगी। साथ ही सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया सेल को फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया गया है। एसएसपी ने बताया कि जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है। भीड़ नियंत्रण के लिए बाइक क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है और विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी झांकियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि जुलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक गाने, नारे या अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी। सुरक्षा के साथ-साथ जनसुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगर आयुक्त को पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस एवं चिकित्सक दल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। जिल के सभी अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सीय सेवा उपलब्ध रहेगी। फायर ब्रिगेड की टीम को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। डीएम ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं एसएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
481
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 26, 2026 03:25:12
Katihar, Bihar:रामनवमी झांकी आज, मूर्तियों में दिखेंगे साक्षात प्रभु राम व अन्य - रामनवमी सीमांचल में कटिहार की खास पहचान - विमल मजूमदार की मूर्तियों में दिखेंगे साक्षात प्रभु - विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस बार भव्य और दिव्य शोभा यात्रा निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी -- मूर्तिकार विमल मजूमदार और उनकी 5-6 लोगों की टीम पिछले डेढ़ महीने से दिन-रात मेहनत कर झांकी की मूर्तियों को दिया है अंतिम रूप - भगवान राम के साथ-साथ इस बार हनुमान जी, जननायक बिरसा मुंडा और अजेय योद्धा महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमाएं भी झांकी की शोभा बढ़ा रहा है ... सीमांचल के बदलते परिवेश को देखते हुए कटिहार में रामनवमी आज दिन गुरुवार को अपराह्न में निकलेगी । वही झांकी के लिए मूर्तियां बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । कटिहार के प्रसिद्ध मूर्तिकार विमल मालाकार के द्वारा बनाई गई मूर्तियां कटिहार नगर के विभिन्न प्रखंडों के साथ पूर्णिया जिला क्षेत्र में इस बार झांकी में शामिल हो रही है । विमल मालाकार ने कहा कि मूर्तियों को बनाने में करीब पांच कुशल कारीगरों के साथ करीब डेढ़ महीनों से लगे हुए थे । मूतियों को बनाने में शामिल किए गए सभी चीज पूर्ण रूप से प्राकृतिक वस्तुओं से बनाने की योजना को तैयार की गई है जिसमें मूर्ति भारी भी ना हो और आकर्षक हो । वहीं भगवान रामचंद्र, सीता, हनुमान, जननायक बिरसा मुंडा और अजेय योद्धा महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमाएं भी झांकी की शोभा बढ़ाएंगी । वहीं बजरंग दल के महामंत्री प्रीतम कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस बार भव्य और दिव्य शोभा यात्रा निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीमांचल की बदलती परिस्थितियों और सांस्कृतिक पहचान को देखते हुए, इस वर्ष की शोभा यात्रा को बेहद खास और विशाल बनाने का संकल्प लिया गया है और। भगवान राम के साथ-साथ इस बार हनुमान जी, जननायक बिरसा मुंडा और अजेय योद्धा महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमाएं भी झांकी की शोभा बढ़ाएंगी, जो समाज को वीरता और एकजुटता का संदेश देंगी। पूरे कटिहार शहर को भगवामय करने के लिए बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता सक्रिय हैं। गली-कूचों से लेकर मुख्य चौराहों तक भगवा ध्वज लहराने की तैयारी है। खास बात यह है कि ये विशेष ध्वज गुजरात के कारीगरों से एक महीने पहले ही ऑर्डर देकर बनवाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला प्रशासन ने रुट चार्ट जारी किया है । वहीं जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन भी चौकसी बरती हुई है । धार्मिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई है । वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने नगर वासियों से अपील भी किया है । वहीं चौक चौराहा से लेकर चारों ओर रामनवमी झंडा शहर के पट गया है । रामनवमी पूजा एवं शोभायात्रा के मद्देनजर 26 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक कटिहार शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। बाइट व अपील -- तार किशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री बाइट -- प्रीतम कुमार, महामंत्री, बजरंग दल, कटिहार -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
420
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 26, 2026 03:24:52
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - बालू लदा ट्रेक्टर ने बिजली खम्भा और दीवार को तोड़ परिसर में जा घुसा। खूँटी में बालू तस्करी करके भागता एक तेजगति ट्रेक्टर के द्वारा खूंटी- माहिल मुख्य पथ स्थित मार्टिन बंगला के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खम्भा पूरी तरह टूट गया और ट्रैक्टर आगे बढ़ते हुए एक घर की चारदीवारी को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली का खम्भा टूटने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई, जिससे आसपास के घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। वहीं, बिजली विभाग को भी तत्काल जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन की मदद से टूटे हुए खंभे को हटाकर मरम्मत कार्य में जुट गई। हादसे के कारण मुख्य सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर सड़क की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग की चौड़ाई काफी कम है और थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कई संकीर्ण मोड़ हैं, जिससे बड़े वाहनों के लिए चलना जोखिम भरा हो जाता है। इसके अलावा सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भे भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन भारी संख्या में बालू लडे ट्रैक्टर गुजरते हैं। अनुमान के अनुसार, रोजाना करीब 100 से अधिक ट्रैक्टर इस सड़क से आवाजाही करते हैं, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए, खतरनाक मोड़ों को दुरुस्त किया जाए और भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाईट - स्थानीय ग्रामीण। वाक् थ्रू - ब्रजेश कुमार जी मिडिया-खूँटी।
467
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 26, 2026 03:24:09
Noida, Uttar Pradesh:बच्ची के अपहरण का पुलिस ने किया खुलासा गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में 2 साल की बच्ची का पार्क से अपहरण कर उसे भीख मंगवाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 7 दिन बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीती 18 मार्च 2026 की है, जब 2 वर्षीय बच्ची अपनी करीब 8 साल की बड़ी बहन के साथ मुरादनगर स्थित अंबेडकर पार्क में खेल रही थी। इसी दौरान एक महिला ने दोनों बच्चियों को कोल्ड्रिंक का लालच दिया। मौका पाकर महिला छोटी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई और मौके से फरार हो गई। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना मुरादनगर में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश और सर्विलांस के जरिए जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर मुरादनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के कब्जे से 2 साल की गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान हसीना उर्फ बुचनिया (45 वर्ष) निवासी जगतपुरी बाल्मीकि बस्ती मोदीनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह कूड़ा बीनने का काम करती है और लालच में आकर उसने बच्ची का अपहरण किया था। आरोपी बच्ची को लेकर पहले मेरठ गई, जहां उसने बच्ची को साथ रखकर भीख मांगने का काम किया। आरोपी ने बताया कि छोटे बच्चों को देखकर लोग आसानी से पैसे दे देते हैं, इसी कारण उसने बच्ची का इस्तेमाल भीख मांगने के लिए किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला बच्ची को लेकर लखनऊ भागने की फिराक में थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने बरामद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया है。
451
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 26, 2026 03:23:44
Danapur, Bihar:दानापुर में MES ठेकेदार पंकज कुमार से बेरहमी से मारपीट, लाखों की लूट का आरोप पटना के दानापुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) के एक ठेकेदार के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना ने सनसनी फैला दी है। मारपीट कि तस्वीर में आप भी देख सकते है कि किस तरह से बेरहमी से पिटाई किया गया है जिसकी गवाही पीड़ित ठेकेदार पंकज का शरीर दे रहा है. पीड़ित पंकज कुमार, जो दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के निवासी हैं और MES में ठेकेदारी का काम करते हैं, ने दानापुर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 25 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे जब वह MES दानापुर कार्यालय में ठेका संबंधी कार्य से पहुंचे थे, तभी गेट पर पहले से मौजूद एक अन्य ठेकेदार राजू यादव और उसकी साथ करीब 10 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर पंकज कुमार को जबरन गेट से बाहर खींचा और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारकर नाले में फेंकने की धमकी भी दी गई। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनके बैग से करीब 4 लाख 10 हजार रुपये नकद, साथ ही 2 लाख 23 हजार 250 रुपये का एफडी पेपर (FD नंबर 7233438, दिनांक 24/03/26) छीन लिया। इसके अलावा आरोप है कि हमलावरों ने जबरन उनके लेटर पैड पर हस्ताक्षर करवाकर उसे भी अपने कब्जे में ले लिया और उनसे ठेका वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि पूरी घटना MES ऑफिस के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए आरोपी राजू यादव और उसके सहयोगी जिम्मेदार होंगे। मामले में दानापुर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फोन पार हुई दानापुर थानाध्यक्ष से बातचीत में उन्होंने बताया कि इसमें मामला दर्ज कार लिया गया है और दुसरा पक्ष भी इसमें आवेदन दिया है जाँच चल रही है. इस घटना ने दानापुर में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब दिनदहाड़े सरकारी संस्थान के बाहर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है। बाइट पंकज कुमार, पीड़ित
499
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 26, 2026 03:23:30
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर शहर में बढ़ते एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच पाइपलाइन गैस परियोजना एक बार फिर चर्चा में आ गई है। शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं, लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं, जबकि करीब 14 से 15 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन बिछने और एक हजार से अधिक कनेक्शन दिए जाने के बावजूद घरों तक गैस सप्लाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने इस विषय को गंभीर बताते हुए कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर गैस आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है, जिसके कारण सिलेंडरों की समस्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि रामनगर में पम्पापुरी, भरतपुरी, टेड़ा रोड, दुर्गापुरी और लखनपुर सहित कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है और बड़ी संख्या में परिवारों को कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। यदि यह परियोजना समय पर चालू हो गई होती तो कम से कम एक हजार परिवारों को सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ताों। गणेश रावत ने कहा कि अब केवल डीएसयू यानी डिस्ट्रिक्ट सप्लाई यूनिट स्थापित करने की जरूरत है, जहाँ से पूरे शहर में गैस सप्लाई की जाएगी। इसके लिए लगभग 1400 से 1500 वर्ग फीट जमीन की आवश्यकता है, उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से वार्ता की गई है और नगरपालिका अथवा किसी अन्य विभाग के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उनका कहना है कि जमीन मिलते ही परियोजना तेजी से आगे बढ़ सकती है और सिलेंडर की मारामारी में राहत मिलेगी। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी हिमांशु ने बताया कि कंपनी की ओर से तकनीकी तैयारी पूरी है, लेकिन रामनगर शहर में अब तक उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया है, जहाँ डीएसयू स्थापित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही जमीन उपलब्ध होगी, आगे की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी। इस विषय में उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि एचपीसीएल की यह परियोजना पहले से चल रही है और इसे दो चरणों में पूरा किया जाना था। पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण अभी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि एचपीसीएल और नगरपालिका के साथ संयुक्त निरीक्षण कराया जाएगा ताकि ऐसी जमीन चयनित हो सके जो तकनीकी रूप से उपयुक्त हो। निरीक्षण के बाद चयनित भूमि कंपनी को हैंडओवर कर दी जाएगी। जानकारों के अनुसार रिटिकुलेटेड एलपीजी सिस्टम एक आधुनिक व्यवस्था है, जिसमें पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक गैस पहुंचती है। इससे सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और स्टोरेज की समस्या समाप्त हो जाती है और उपभोक्ता जरूरत के अनुसार गैस का उपयोग कर सकते हैं। फिलहाल शहर में गैस सिलेंडर संकट और पाइपलाइन परियोजना में देरी ने उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते जमीन उपलब्ध करा देता, तो आज रामनगर के सैकड़ों घरों में पाइपलाइन गैस पहुंच रही होती
550
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 26, 2026 03:23:06
Noida, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग झुलसे गाजियाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टाला है। गैस लीकेज के कारण आग लग गई और पांच लोग आग के चपेट में आ गए, जिसमें 2 बुजुर्ग और तीन बच्चे शामिल हैं। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में घायल सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राघव कुंज वैशाली सेक्टर 5 में मकान में आग लगी थी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। प्लॉट नंबर 390 ब्रह्मपुत्र लेन वैशाली सेक्टर 5 के किराएदारों के कमरे में सिलेंडर लीकेज हो गया था, जिससे ग्राउंड फ्लोर पर एलपीजी गैस फैल गई थी। माचिस जलाने पर लीकेज गैस ने आग पकड़ ली, जिससे धुआं और आग का गुबार बन गया। मगनू चौपाल (55), मंजू देवी (50), एक बच्ची माही (8) तथा अन्नु व अनुराग (4-5) झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी。
366
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 26, 2026 03:22:47
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के पॉश इलाकों में विकास के दावे कितने खोखले हैं, इसकी एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। तिमारपुर की तीन नंबर डेरी इलाके में बदहाली ऐसी कि लोग नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। गंदगी, कीचड़ और बदबू से लोग त्रस्त हैं… देखिए ये खास रिपोर्ट। ये तस्वीरें दिल्ली के तिमारपुर इलाके की हैं… जहां तीन नंबर डेरी की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। चारों तरफ फैली गंदगी, सड़कों पर जमा कीचड़ और बदबूदार पानी… ये सब यहां के लोगों की रोजमर्रा की परेशानी बन चुका है। यहाँ बरसात हो या न हो, यहां की गलियां हमेशा कीचड़ से भरी रहती हैं। घर से निकलना मुश्किल हो जाता है… बच्चे स्कूल जाने में परेशान होते हैं और बुजुर्गों के लिए तो ये रास्ते किसी खतरे से कम नहीं। हैरानी की बात ये है कि ये इलाका दिल्ली के एक पॉश एरिया के बीचों-बीच आता है… लेकिन हालात किसी बदहाल बस्ती से भी बदतर हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, नालियां जाम हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो नगर निगम के अधिकारी कोई ठोस कदम उठा रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं। चुनाव के वक्त बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी की वजह से बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार पड़ रहे हैं। लेकिन इस समस्या पर कोई संज्ञान लेने के लिए तैयार नहीं है हर बार विकास के नाम पर लोगों को यहां आश्वासन मिलता है। अब सवाल ये है कि राजधानी के बीचों-बीच ऐसी बदहाली आखिर कब तक जारी रहेगी? क्या जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देंगे या फिर लोग यूं ही गंदगी और कीचड़ में जीने को मजबूर रहेंगे?
547
comment0
Report
Advertisement
Back to top