icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow7 Jan 2025, 03:42 pm

महाराजगंजः पत्रकार मुकेश चंद्राकर के निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Anand Nagar, Uttar Pradesh:

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई फरेंदा के पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी के जरिए मंगलवार को महामहिम राष्ट्रपति को पत्र सौंपकर छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम तरीके से हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। पत्र में मुकेश चंद्राकर के निर्मम हत्या की घोर निंदा की गई है। ऐसा कृत्य करने वाले दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पत्रकार उत्पीड़न जैसे घट रही घटनाओं को रोकने के लिए नया कानून लागू कर सुरक्षा प्रदान की जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा में स्वीडिश निवेश के लिए मजबूत घोषणाएं; IKEA-ABB ने निवेश की संभावना जताई

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से की राउंड टेबल वार्ता मुख्यमंत्री ने स्वीडिश उद्योगपतियों को हरियाणा में आकर निवेश करने का दिया न्यौता मेक इन इंडिया और मेड विद स्वीडन के साझा प्रयास को करेंगे और मजबूत- मुख्यमंत्री मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का नया स्वरूप दिया दोनों देशों की साझा पंचवर्षीय कार्य योजना ने सहयोग के लिए स्पष्ट दिशा दी- मुख्यमंत्री दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में व्यापार और निवेश सहित आर्थिक आदान-प्रदान को दोगुना करने का रखा लक्ष्य- मुख्यमंत्री भारत एशिया में स्वीडन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार कुशल मानव संसाधन, मजबूत औद्योगिक आधार और country के बड़े बाजारों से उत्कृष्ट संपर्क हरियाणा को निवेशकों के लिए पहली पसंद बनाते हैं हरियाणा उत्तर भारत के बड़े बाजारों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार- मुख्यमंत्री हमने इन्वेस्ट हरियाणा सिंगल विंडो सिस्टम को किया मजबूत गुरुग्राम में स्वीडिश कंपनी आइकिया की 3500 करोड रुपए की एकीकृत परियोजना हम पर भरोसे का उदाहरण- मुख्यमंत्री झज्जर की MET सिटी में स्वीडन की सब कंपनी अपनी कार्ल गुस्ताफ विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है फरीदाबाद में स्वीडिश स्विस समूह ABB की वर्ष 1951 से शुरू हुई विनिर्माण इकाई आधुनिक इलेक्ट्रिक मोटरों का प्रमुख उत्पादक केंद्र स्वीडिश शिक्षा संस्था कुन स्कापस कोलन का पहला भारतीय विद्यालय वर्ष 2013 में गुरुग्राम में खुला यदि आपकी कंपनी भारत में नया कदम रखने की सोच रही है तो हरियाणा बातचीत के लिए तैयार- मुख्यमंत्री स्वीडिश कंपनियों को हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 में भाग लेने और हरियाणा के साथ अपने सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए करता हूं आमंत्रित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी साथ में रहे मौजूद
0
0
Report

गंगरार में होटल पार्किंग विवाद: चौकीदार पर तलवार से हमला, अस्पताल में भर्ती

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखण्ड में हमीरगढ़ - गंगरार सरहद पर सोनियाणा हाईवे रोड स्थित राजधानी होटल पर पार्किंग विवाद में चौकीदार पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक चालक से कंटेनर खड़ा करने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान साथी टैंकर चालक पर तलवार से हमला करने का आरोप है। हमले में चौकीदार के ललाट, नाक के पास और दोनों हाथों पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर चौकीदार को बचाया। घायल का गंगरार चिकित्सालय में उपचार कराया गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर गंगरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली मंडोली से 567 किग्रा अवैध पटाखे बरामद, मालिक गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:विजुअल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पटाखे के शॉट दिल्ली के मंडोली में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, 567 किलो से अधिक पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त दिल्ली में दीपावली त्यौहार से पहले अवैध पटाखों का जखीरा पुलिस ने किया बरामद AATS और थाना हर्ष विहार की संयुक्त टीम की कार्रवाई, पटाखा फैक्ट्री का मालिक मोहम्मद तैय्यब गिरफ्तार उत्तर पूर्वी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। थाना हर्ष विहार और AATS की संयुक्त टीम ने मंडोली गांव में छापेमारी कर कुल 567.30 किलोग्राम पटाखे और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में कथित पटाखा फैक्ट्री के मालिक मोहम्मद तैय्यब (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:05 बजे इलाके में गश्त के दौरान मंडोली गांव में पटाखे जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मंडोली गांव की गली नंबर 12 में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर बड़ी मात्रा में पटाखे और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। यह सामग्री कार्टन और बोरियों में रखी गई थी。 पुलिस टीम ने बरामद सामग्री का निरीक्षण कर उसका वजन किया, नमूने लिए और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे जब्त कर लिया। बरामद पटाखों में सात शॉट वाले पटाखे, सिंगल शॉट पटाखे, रोमन कैंडल, रंगीन पटाखे और अन्य सामग्री शामिल हैं। कुल बरामदगी का वजन 567.30 किलोग्राम बताया गया है। ### आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज इस मामले में थाना हर्ष विहार में FIR नंबर 315/2026, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9B के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद तैय्यब, पुत्र असलम, निवासी नेताजी पार्क, लोनी देहात, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और वह घोषित बदमाश (BC) भी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं। रिपोर्ट - राकेश चावला
0
0
Report

36 दिन बाद किसानों-सरकार के बीच समझौता की उम्मीद बढ़ी

Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से पानी के लिए चल रहा किसानों का आंदोलन बीच अब किसानों और सरकार के बीच समझौता बनने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। बुधवार की शाम ADM अशोक सांगवा के साथ हुई किसानों की बातचीत के बाद पूरे आंदोलन में समझौता बनाने की उम्मीद जागी है। ADM के आश्वासन के बाद किसानों ने क्षेत्र में चक्का जाम स्थगित कर दिया था। अब चीफ इंजीनियर से होने वाली बैठक के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। किसानों की मांग के अनुसार 5+2 सिंचाई पानी की बारी लेकर समझौता बनने की संभावना जताई जा रही है। आंदोलन ने 36 दिन हो गए हैं। किसान नेताओं के अनुसार जिले के घड़साना में किसानों के आंदोलनों के कारण पिछले कई दिन से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित है।
0
0
Report
Advertisement

डाढ़ा पंचायत भवन चोरी: 12 घंटे में उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:डाढ़ा पंचायत भवन चोरीकांड का 12 घंटे में उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार मास्टरमाइंड रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार, करीब तीन लाख के चोरी के सामान बरामद चतरा : सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत भवन में हुई चोरी की घटना का चतरा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर किया उद्भेदन। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांड का मास्टरमाइंड अजय कुमार भी शामिल है, जिसे रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी के कंप्यूटर, बैटरी, स्टेबलाइजर, मॉनिटर समेत करीब तीन लाख रुपये के सामान बरामद किए गए हैं। गुरुवार को एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार के अलावा सनोज कुमार, देवा नायक और देवाली भारती शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार खुद को झारखंड पुलिस का जवान बताता था। पंचायत भवन में चोरी की घटना के बाद एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान मास्टरमाइंड अजय कुमार की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी के सामान बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरीकांडों और गिरोह के संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है। 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report

अररिया के पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए DM-SP निरीक्षण, CCTV और ट्रैफик व्यवस्था निर्देश

Forbesganj, Bihar:अररिया के पूजा पंडालों का डीएम और एसपी ने दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली और पूजा कमिटियों को कई निर्देश दिए। पूजा पंडालों में आग से निपटने की व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगवाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया। पूजा पंडालों के किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत मदद का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया। सभी पूजा पंडालों और चौक चौराहे समेत प्रमुख जगहों पर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने समेत सुरक्षा के लिए कई निर्देश एसपी ने थानाध्यक्ष को दिया।
0
0
Report

पानीपत के वार्ड-3 में खुला नाला खतरे बना, बच्चा गिरते-गिरते बचा

Panipat, Haryana:पानीपत के वार्ड 3 में खुला नाला बना जानलेवा 8 10 फीट गहरे नाले में गिरा बच्चा पिता ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान देवी मंदिर रोड पर 4-5 महीने से खुदाई, न गड्ढे भरे और न नालों पर लगाए बैरिकेड पानीपत, राकेश भयाना। शहर के वार्ड-3 में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर बच्चे की जान पर भारी पड़ते-पड़ते बची। देवी मंदिर के साथ लगती सड़क पर जलभराव के बीच एक बच्चा खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद उसके पिता गोविंद ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया। नाला करीब 8 से 10 फीट गहरा बताया जा रहा है। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चे की पहचान ऋतिक के रूप में हुई है और फिलहाल उसकी हालत ठीक है। गोविंद ने बताया कि सड़क और नाले का काम पिछले 4-5 महीने से अधूरा पड़ा है। एक तरफ का काम पूरा नहीं हुआ और दूसरी तरफ भी खुदाई करके छोड़ दी गई है। खुले नालों और गड्ढों के आसपास बैरिकेड तक नहीं लगाए गए। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो जाता है और रात में अंधेरा होने से खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में कोई भी राहगीर या बच्चा हादसे का शिकार हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव और मेयर कोमल सैनी भी मौके का दौरा कर चुके हैं। उस दौरान ठेकेदारों को काम जल्द पूरा करने और गड्ढों को ठीक करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। पहले महिला भी गिर चुकी, फिर भी सबक नहीं यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले इसी वार्ड में एक महिला भी गंदे नाले में गिर गई थी। उस समय भी स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई थी। अब बच्चे के नाले में गिरने की घटना ने एक बार फिर सड़क और नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बाइक के पहिए तक फंस जाते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने, खुले नालों को ढकने और काम पूरा होने तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

कुकरू में कॉफी खेती से ग्रामीण आय और रोजगार के नए अवसर, पर्यटन जुड़ेगा

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के कुकरू की पहचान अब सिर्फ अपनी खूबसूरत वादियों के लिए नहीं, बल्कि कॉफी उत्पादन के नए मॉडल के तौर पर भी बनने जा रही है। कॉफी उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात ये है कि कुकरू में कॉफी की कहानी कोई नई नहीं है। साल 1944 में ब्रिटिश महिला फ्लोरेंस हेड्रेंक्स ने यहां अरेबीका प्रजाति की कॉफी लगाई थी, जो करीब 44 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली थी। अब कॉफी की खेती को विस्तार देने की तैयारी है, जिसका सीधा फायदा स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को मिल सकता है। किसानों को उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण, एक्सपोजर विजिट और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि पारंपरिक खेती के साथ कॉफी उनकी नई आय का जरिया बन सके। कॉफी उत्पादन बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं। वन समितियों और ग्रामीण समूहों को भी आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की योजना है। वहीं कुकरू की कॉफी को प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन से जोड़ने की तैयारी इस योजना को और खास बनाती है। खेती के साथ प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, बिक्री और कॉफी टूरिज्म विकसित हुआ तो इसका फायदा पूरे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकता है। यानी लक्ष्य सिर्फ कुकरू में कॉफी उगाना नहीं, बल्कि कॉफी के जरिए किसान की आय, गांव का रोजगार और पर्यटन तीनों को नई रफ्तार देना है।
0
0
Report

कटोआ विधायक कृष्ण घोष: घर-घर दुर्गा कार्यक्रम से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

Katwa, West Bengal:ঘরের দুর্গাদের সম্মান জানাতে এবং আত্মবিশ্বাসী গড়ে তুলতে পঞ্চমী তিথিতে দুর্গার জীবন্ত মডেলকে সামনে রেখে পথে নামলেন কাটোয়ার বিধায়ক কৃষ্ণ ঘোষ। বৃহস্পতিবার ভাগীরথীর ঘাট থেকে হর ঘর দুর্গা কর্মসূচি শুরু করলেন বিধায়ক। কাটোয়ার কাশীগঞ্জপাড়ার ভাগীরথীর ঘাট থেকে দেবী দুর্গার জীবন্ত মডেলকে নিয়ে শহরের বাসিন্দাদের বাড়িতে গিয়ে ঘরের দুর্গার কাছে হাজির হলেন। কর্মসূচির মর্মার্থ বোঝালেন। বিধায়ক কৃষ্ণ ঘোষ বলেন, হর ঘর দুর্গা কর্মসূচির উদ্দেশ্য হল রাজ্যের ছাত্রী ও নারীদের সম্মানিত করা, আত্মবিশ্বাসী গড়ে তোলা। নিজেদের সুরক্ষা আত্মরক্ষায় ঘরের দুর্গারা যেন পারদর্শী হয়ে ওঠে। আমরা মন্দিরে গিয়ে দুর্গা পুজো করি কিন্তু বাড়িতে থাকা দুর্গাকে সঠিকভাবে সম্মান করি না, বা সঠিকভাবে গড়ে তোলার চেষ্টা করি না। আমরা এই কর্মসূচির মাধ্যমে বিধানসভার প্রতিটি বাসিন্দার বাড়িতে গিয়ে দুর্গাদের সঙ্গে দেখা করব। দুর্গারা যেন আত্মরক্ষায় আত্মবিশ্বাসী হয়ে ওঠে। রাজ্যে নারী ও ছাত্রীদের বিরুদ্ধে ক্রমবर्धমান অপরাধের ঘটনা মোকাবিলা করতে এবং তাদের মানসিকভাবে ও শারীরিকভাবে আত্মবিশ্বাসী করে তুলতে হর ঘর দুর্গা কর্মসূচি নেওয়া হয়েছে।রাজ্যের নারী ও ছাত্রীরা নিজেদের সুরক্ষা ও আত্মরক্ষা নিজেরাই করতে পারে এই আত্মবিশ্বাস গড়ে তুলতে কাটোয়ার বিধায়ক এবার বিধানসভা এলাকার দুর্গাদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে কথা বললেন।
0
0
Report
Advertisement

चंद्रकोना रोड पर निजी कार में आग, दमकल ने आग बुझाई

Mollar Chak, West Bengal:চন্দ্রকোনায় আগুনে পুড়ে ছাই প্রাইভেট কার, আগুন নেভাতে ঘটনাস্থলে দমকলের একটি ইঞ্জিন। ঘটনাটি ঘটেছে চন্দ্রকোনা চন্দ্রকোনা রোড রাজ্য সড়কের ওপর মোড়খালি এলাকায়। সূত্র মারফত জানা গিয়েছে মোড়খালী সংলগ্ন এলাকায় থাকা একটি সার্ভিসিং সেন্টারে প্রাইভেটকারটি সার্ভিসিং করিয়ে রাস্তার পাশে দাঁড় করিয়ে রাখা হয় । হঠাৎ করে সেই প্রাইভেট কারে আগুন ধরে যায়। আগুন নিয়ন্ত্রণে আনতে ঘটনাস্থলে উপস্থিত হয় ঘাটাল দমকল বিভাগের একটি ইঞ্জিন। তবে সার্ভিসিং এর পর কিভাবে এই গাড়িতে আগুন লাগল তা নিয়ে ধন্ধে এলাকার মানুষজনেরা।
0
0
Report

धर्म परिवर्तन से कोटा फायदे नहीं? सुप्रीम कोर्ट फैसले पर मौलाना यासूब अब्बास की अपील

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर कि धर्म बदलने से अपने आप कोटा का फ़ायदा नहीं मिलता, शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट – जो देश की सबसे बड़ी न्यायिक अथॉरिटी हैं? – का सम्मान करते हुए मैं उससे इस फ़ैसले पर फिर से सोचने की अपील करूँगा। अगर समाज के पिछड़े या दबे-कुचले तबके के लोग इस्लाम अपनाते हैं? – और मैं यह खुले तौर पर कहता हूँ – तो क्या उन्हें रिज़र्वेशन के फ़ायदों से दूर रहना चाहिए? क्या वे भारत के नागरिक नहीं हैं? क्या किसी दूसरे धर्म में बदलने का – जैसे कि वे अचानक पाकिस्तान, अफ़गिस्तान या सऊदी अरब के नागरिक बन गए हों – मतलब यह हैं? कि उन्हें यहाँ मिलने वाली सुविधाओं का हक़ नहीं मिलना चाहिए? यह सवाल सुप्रीम कोर्ट में दायर एक पिटीशन में उठाया गया है... जो लोग कोर्ट को गुमराह करते हैं? – जिससे ऐसे फ़ैसलों पर असर पड़ता हैं? – वही ज्यूडिशियरी पर शक पैदा कर रहे हैं। ऑल इंडिया शिया लॉ बोर्ड की तरफ़ से, मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करता हूँ कि वह इस फ़ैसले पर फिर से सोचने और नए सिरे से बातचीत करने की इजाज़त दे यही सबसे अच्छा तरीका होगा।
0
0
Report

दिल्ली के प्रोटेस्ट में राहुल गांधी के नेतृत्व, कांग्रेस डेमोक्रेसी बचाने का दावा

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: UP कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा-मोना ने कहा, "हमने देखा है कि दिल्ली की सड़कों पर SIR के खिलाफ हुए अलग-अलग प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने कैसा बर्ताव किया, जिसकी लीडरशिप राहुल गांधी और INDIA अलायंस में हमारे साथियों ने की थी। हमने देखा कि उन्होंने हमारी पार्टी के वर्कर्स, मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट्स—जिसमें महिला MPs भी शामिल थीं—और आम लोगों के साथ कैसा बर्ताव किया। हमने यह भी देखा कि कैसे कुछ खास लोगों को इन प्रोटेस्ट में खास तौर पर उनकी इमेज खराब करने के लिए प्लांट किया गया था। राहुल गांधी की लीडरशिप में चल रहा यह मूवमेंट हमारी आइडियोलॉजी—महात्मा गांधी की आइडियोलॉजी—पर टिका रहेगा और पूरी तरह से शांति से चलाया जाएगा। हालांकि, मुझे एक बात बिल्कुल साफ कर देनी चाहिए: इस डेमोक्रेसी में, हमारी सबसे बड़ी ताकत वोट की ताकत है। हम BJP—या किसी भी एंटिटी—को वह मैंडेट चुराने नहीं देंगे। हम इस देश की डेमोक्रेसी और कॉन्स्टिट्यूशन को बचाने के लिए जितना ज़रूरी होगा, उतना लड़ने को तैयार हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top