icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Omkar SHUKLAOmkar SHUKLAFollow11 Jan 2025, 06:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

ACB traps broker in 2 crore bribe case against SOG ADSP Mukesh Kumar Soni

Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर एसीबी मुख्यालय से बड़ी खबर 2 करोड़ की रिश्वत लेते एडिशनल एसपी का दलाल ट्रैप SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी का दलाल ट्रैप, ACB ने दलाल सज्जन कुमार को घूस लेते पकड़ा SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए ली जा रही थी 2 करोड़ की घूस मुकदमे में मदद करने की एवज में मांगी जा रही थी बड़ी रकम ACB ने 2 करोड़ की रकम लेते हुए एडिशनल एसपी के दलाल को किया ट्रैप, अब सामने सामने बैठा कर होगी पूछताछ, मुकेश कुमार सोनी पर अजमेर रहते हुए लग चुके आरोप, ड्रग्स मामले में की गई एसीबी कार्रवाई के बाद लगे थे आरोप, डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की कार्रवाई, डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन पर ट्रैप
0
0
Report

गोरखपुर में भारी बारिश से पेड़ गिरे, यातायात ठप, विभागों पर सवाल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाओं ने मुश्किल बढ़ा दी है। कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर भारी-भरकम पेड़ अचानक बिजली के तार पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक दोपहिया वाहन चालक घायल हो गया और सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, साथ ही बिजली व्यवस्था भी कुछ समय तक बाधित रही। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर रास्ता खाली कराया। इसके अलावा एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में भी पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
0
0
Report

बीकानेर के महापौर अनिल कल्ला का एक्शन मोड, दीपावली तक साफ शहर

Bikaner, Rajasthan:महापौर बनने के बाद एक्शन मोड में नजर आए अनिल कल्ला स्वच्छता को लेकर मोहता चौक से शुरू किया रात्रिकालीन सफाई अभियान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और महापौर अनिल कल्ला ने दिखाई हरी झंडी दीपावली तक शहर को साफ-सुथरा बनाने का रखा गया लक्ष्य विधायक जेठानंद व्यास पर सवाल हुआ तो अनिल कल्ला का तंज—“किसी ढंग के आदमी से तो तुलना करते” बीकानेर नगर निगम के नए महापौर अनिल कल्ला पदभार संभालने के बाद अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अनिल कल्ला ने रात्रिकालीन सफाई अभियान की शुरुआत की। मोहता चौक से शुरू हुए इस अभियान को पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और महापौर अनिल कल्ला ने हरी झंडी दिखाई अभियान के जरिए दीपावली तक शहर को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है महापौर बनने के बाद अनिल कल्ला का ये पहला बड़ा मैदानी अभियान है जिसमें उन्होंने सफाई व्यवस्था को सीधे मॉनिटर करने का संदेश दिया अभियान के दौरान शहर के प्रमुख इलाकों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया इसी दौरान सफाई अभियान को लेकर विधायक जेठानंद व्यास से तुलना किए जाने पर महापौर अनिल कल्ला ने तंज कस दिया अनिल कल्ला ने कहा कि किसी ढंग के आदमी से तो तुलना करते। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने 1991 से काम करते हुए खुद को साबित किया है यानी पदभार संभालने के बाद महापौर अनिल कल्ला ने सफाई व्यवस्था को अपनी शुरुआती प्राथमिकताओं में शामिल किया है एक तरफ शहर को दीपावली तक साफ-Suthra बनाने का लक्ष्य रखा गया है तो दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आ रही है अब देखना होगा कि रात्रिकालीन सफाई अभियान का असर शहर की जमीनी सफाई व्यवस्था पर कितना दिखाई देता है और महापौर के इस एक्शन मोड से नगर निगम की कार्यप्रणाली में कितना बदलाव आता है。
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में 72 घंटे बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, 470 पोल क्षतिग्रस्त

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में पिछले करीब 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले के तमाम ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया है। बिजली गुल होने से लोगों को मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति समेत रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था को सामान्य करने में सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर बनी हुई है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार बारिश और आंधी-तूफान से जिले में करीब 470 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त या गिर चुके हैं। वहीं 45 से अधिक ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 3 स्थानों पर 33/11 केवी विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गई हैं। कई स्थानों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने और पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम सुधरते ही तेज होगा मरम्मत का काम जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। क्षतिग्रस्त स्थानों पर पोल, तार, ट्रांसफॉर्मर और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, ताकि बारिश और तेज हवाएं कम होते ही मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जा सके। प्रशासन के अनुसार कई स्थानों पर विद्युत विभाग की टीमों ने मरम्मत का काम पूरा कर आपूर्ति बहाल भी कर दी है। हालांकि जहां अभी तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं, वहां विद्युत लाइनों पर काम करना जोखिम भरा है। ऐसे में जल्दबाजी में बिजली चालू करना दुर्घटना का कारण बन सकता है। पहले सुरक्षा, फिर बिजली बहाली जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता जनसुरक्षा है। मौसम अनुकूल होते ही अतिरिक्त संसाधनों और टीमों को लगाकर क्षतिग्रस्त लाइनों और विद्युत उपकरणों की मरम्मत तेजी से कराई जाएगी। बिजली आपूर्ति को भी सुरक्षा जांच के बाद चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा。 उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को हो रही परेशानी का प्रशासन को पूरा संज्ञान है। विद्युत विभाग की टीमें चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच लगातार काम कर रही हैं। जहां परिस्थितियां सुरक्षित हैं, वहां आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है। गिरे तार-पोल से रहें दूर, प्रशासन को दें सूचना जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी गिरे हुए विद्युत पोल, टूटे तार या जमीन पर पड़े विद्युत उपकरणों को छूने का प्रयास न करें। खासकर जलभराव वाले स्थानों पर टूटे तार दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखें। ऐसी स्थिति की तत्काल सूचना विद्युत विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। उन्होंने लोगों से मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत कर्मियों का सहयोग करने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार के साथ ही बिजली बहाली के काम में और तेजी लाई जाएगी।
0
0
Report

अलीगढ़ में शादीशुदा प्रेमिका के साथ विवाद, युवक पर भीषण हमला, FIR दर्ज

Aligarh, Uttar Pradesh:शादीशुदा प्रेमिका के साथ इश्क लड़ाते युवक पकड़ा, दुभिया बंजारा में एक युवक का आधा सिर गंजा कर, मुंझे और दाढ़ी आधी मुड़वाई, महिला से बोतल में पेशाब करवाकर युवक को पिलवाया, भीड़ ने पेड़ से बांधकर बेरहमी मारपीट कर अमानवीय व्यवहार किया, युवक पर अपनी बहन के देवर की पत्नी के साथ अवैध संबंध का है आरोप, उस महिला के साथ भी की गई मारपीट, घटना 24 सितंबर की, आज वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज, अमानविया व्यवहार कर रहे 7 नामजद और अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज, युवक ने बहन के ससुरालियों के विरुद्ध कराई FIR दर्ज, बंजारा समाज के हैं लोग, खैर निवासी है युवक, अकराबाद थाना इलाके के दुभिया बंजारा गाँव की घटना.
0
0
Report
Advertisement

पप्पू यादव ने सुपौल में बाढ़ पीड़ितों के बीच 5 लाख वितरित; सरकार पर निशाना

Bihar:पूर्णियाँ सांसद का सरकार सहित विपक्ष पर भी हमला, कहा सब शराब शबाब और कबाब में डूबे हैं, चुनाव के समय तो इनके पास पैसा होता है लेकिन बाढ़ में गरीबों के लिए पैसे नहीं. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज सुपौल जिले में कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ प्रभावित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 5 लाख रुपए का वितरण किया है. इस दौरान उन्होंने कोसी क्षेत्र में तटबंध के अन्दर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों سے मिलकर उन्हें आर्थिक मदद की. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की बाढ़ नियंत्रण नीति तथा राहत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर हमला भी किया है. साथ ही विपक्ष की कार्यशैली पर भी कई तरह के सवाल उठाये. पप्पू यादव ने कहा की बाढ़ के कारण कोसी मिथिलांचल और सीमांचल की जो स्थिति है लगता नहीं की लोग बाढ़ से बच पाएंगे. कहा कि लगता ही नहीं कि सरकार भी है, बिहार में संवेदनहीनता की हद हो गई है. PM ने एक ट्विट तक नहीं किया मुख्यमंत्री घर से नहीं निकले, विपक्ष के नेता लगता है मर गए हैं सब शराब कबाब और शबाब में डूबे हैं. चुनाव के समय तो इनके पास करोड़ों रहता है लेकिन चुनाव के पहले बाढ़ में गरीबों के लिए इनके पास कुछ नहीं रहता है, सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सुपौल में 300 घर कट गए कहीं सामुदायिक किचन नहीं है, किसी के पास शौचालय नहीं है, बाढ़ पीड़ित लोग परेशान हैं, सरकार समाप्त हो चुकी है. कहा कि 90 से लेकर आज तक विभाग के जीतने भी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारी है सबकी जांच होनी चाहिए. इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने कोसी तटबंध के अंदर किशनपुर उत्तर और मौजहा पंचायत के विभिन्न वार्डो का ट्रेक्टर से और बाढ़ के पानी में पैदल ही घर घर भ्रमण किया. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 5 लाख रुपए वितरण किया है.
0
0
Report

रायबरेली में आंधी-बारिश से ट्रांसफॉर्मर गिरा, कई गांवों की बिजली गुल

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में महराजगंज तहसील क्षेत्र के ओई ग्राम पंचायत स्थित शिवाला गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ सीधे ट्रांसफार्मर पर गिर गया। पेड़ के जोरदार झटके से दो खंभों के पोल पर टिका ट्रांसफार्मर उखड़कर सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पेड़ की समस्या को लेकर पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

Raipur, Chhattisgarh:
0
0
Report

जमुई से समस्तीपुर तक छेड़छाड़-रेप मामले: सरकार पर बड़ा हमला

Jamui, Bihar:जमुई। मनेर विधायक सह राजद नेता भाई वीरेंद्र ने जमुई पहुंचकर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी का मामला जमुई से शुरू हुआ और बिहार के कई हिस्सों में दर्जनों घटना सामने आई है। मंदार पर्वत बांका से लेकर समस्तीपुर तक घटना हुई है, लेकिन बिहार सरकार इसमें संज्ञान नहीं ले रही है। घटना बिहार के कई हिस्से में हुई, कई जिलों में हुई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ जमुई जिले में ही हुई है। वह भी हाफ एनकाउंटर हुआ है। दूसरे जगह क्यों नहीं हुआ, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि और भी छेड़छाड़ की घटना हुई, बलात्कार भी हुआ है, लेकिन अपराधियों का एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ। सिर्फ एक जात देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। हालांकि मैं जात का राजनीति नहीं करता, लेकिन और भी जातियों में अपराधी हैं, उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा है। सरकार में शामिल कई मंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, एक जाति विशेष को टारगेट कर रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है, लोकतंत्र के लिए खतरे का विषय है。 वहीं हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने तेजस्वी यादव को टारगेट किया था। जमुई की घटना को लेकर जिसमें नंदन यादव और हरिराम यादव का नाम आया था, इस पर उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी मानसिक रूप से बीमार हैं, उनका इलाज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती है। जो भी अपराधी है, सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधियों का एनकाउंटर होनी चाहिए। एक आमुख जाति को पहचान कर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हर जाति के लोग इस तरह का कार्य किया है, सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। शांभवी चौधरी पर भी साधा निशाना समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी के द्वारा पासवान जाति का अपराधी होने से उनका नाम प्रेस रिलीज में नाम काटकर शेयर करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उनकी सरकार है और उनके द्वारा जाति विशेष में बांटने का काम किया गया है। आने वाले समय में जनता उन्हें माफ नहीं करेगी。 225 लोगों पर FIR को लेकर मुख्यमंत्री पर भी कार्रवाई की मांग जिस तरह जमुई में सोशल मीडिया पर नाबालिग का वीडियो शेयर करने और पहचान उजागर करने मामले में 225 लोगों पर FIR हुई है और मुख्यमंत्री के द्वारा भी नाबालिग बच्ची का पहचान उजागर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के जो मुखिया हैं, हम लोगों के नेता ने मांग किया है। मैं उनका समर्थन करता हूं। मुख्यमंत्री पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए。 उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैं आज के जैन जी से कहना चाहता हूं कि किसी भी नेता पर भरोसा नहीं करिए। देश को बचाना है तो खुद सड़क पर लिए आप लोग देश के भविष्य हैं। देश को सुरक्षित रखने के लिए इन नेताओं को भगाना जरूरी है。 UCC लागू हुआ तो सड़क से सदन तक करेंगे आंदोलन UCC को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इसका विरोध किया है। हम लोगों ने कहा है कि किसी भी हाल में यहां UCC लागू नहीं होने देंगे। अगर लागू होगा तो हम लोग सड़क से सदन तक विरोध करेंगे और आंदोलन करेंगे। जब तक UCC को हटाया नहीं जाएगा, तब तक हम लोग आंदोलन करते रहेंगे。 नीतीश कुमार पर बोले- “एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह हो जाएगा क्या?” UCC को लेकर राजद के समर्थन में थे नीतीश कुमार, इसके सवाल पर भाई वीरेंद्र ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से बात हो गई है। अंदरुनी बातचीत हुई है, जो बात हम कैमरे पर नहीं कर سکتے। वह दो बार आए हैं, एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह हो जाएगा क्या。 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कड़ा प्रहार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्त थे, उनसे बिना राय लिए चाहे बिहार चुनाव हो या बंगाल चुनाव कई फैसले लिए हैं, जिसमें उन्होंने उनसे कोई राय नहीं ली। ज्ञानेश कुमार कोई चुनाव आयुक्त नहीं है, वह बीजेपी के कैडर है。 एक और बड़ी बात उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के यहां जो भी अफसर है, सारे दो नंबर के बनाए गए हैं। बीजेपी को खुश करने के लिए आईएएस-आईपीएस बनाया है। ज्ञानेश कुमार को मैं आपके माध्यम से मांग करता हूं कि उसे बर्खास्त करते हुए फांसी के फंदे तक ले जाना चाहिए। निशांत कुमार को लेकर कहा- अंदरखाने बात हो रही है निशांत कुमार को लेकर भी उन्होंने कहा कि अंदर खाने बात हो रही है। अभी रहने दीजिए, अभी कुछ नहीं कहना है। अभी बात हो रही है。 बाइट..... भाई वीरेंद्र,राजद नेता विधायक मनेर विधानसभा पटना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top