icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273161
Sandeep Kumar NigamSandeep Kumar NigamFollow12 Mar 2025, 04:30 am

Maharajganj- होली व रमजान त्योहार पर पुलिस ने किया रूट मार्च

Chhitahi Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज आगामी होली व रमजान त्योहार को लेकर इंडो-नेपाल बार्डर की पुलिस चौकन्ना है। जिसको लेकर ठूठीबारी पुलिस प्रशासन द्वारा लोगो को रूट मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दिन मंगलवार को कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी कोतवाल राघवेंद्र के नेतृत्व में नोमैंस लैंड से रूट मार्च निकाल आम जन मानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। वहीं लोगों को संदेश देकर जागरूक किया कि सभी धर्मों के लोग शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के साथ अपने अपने त्यौहार मनाए। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि रूट मार्च नो मैन्स लैंड से ठूठीबारी नौतनवा तिराहे से गड़ौरा, जमुई कला, डिगही, बेलवा, इटहिया धाम मंदिर, लक्ष्मीपुर खुर्द से होते हुए सड़कहवा, धर्मौली , राम नगर व किसनपुर गांव में रूट मार्च किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्तर के किसानों की धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

Jagdalpur, Chhattisgarh:धान की फसल तैयार करने के बाद किसानों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि उनकी उपज समय पर बिक जाए, ताकि खेती के लिए लिया गया कर्ज चुकाया जा सके, लेकिन बस्तर के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में किसान धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने और खरीदी में आ रही परेशानियों का सामना करने की बात कह रहे हैं, मामला ग्राम पंचायत तोयर का है, जहां ग्रामीणों ने ग्राम सभा में नया धान खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित किया है, किसानों का दावा है कि अलनार लैम्प्स से जुड़े धान खरीदी केंद्र की दूरी और खरीदी को लेकर आ रही दिक्कतों के कारण कई किसान अपना पूरा धान नहीं बेच पाते, ऐसे में उन्हें कर्ज चुकाने के लिए निजी मंडियों का सहारा लेना पड़ता है, ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या से करीब 6 गांवों के 500 किसान प्रभावित हैं, इस मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन सौंपा है, किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे।
0
0
Report

हमीरपुर: प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कथित अराजकता का मामला, ब्राह्मण महासभा ने उठाई आवाज

RavindraRavindraFollowJust now
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:

हमीरपुर:  प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कथित अराजकता का मामला, ब्राह्मण महासभा ने उठाई आवाज! मंदिर की देखरेख करने वाले अशोक कुमार शुक्ला ने दिलीप निषाद पर मारपीट और जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप, विरोध करने पर पत्थर फेंकने और धारदार हथियार लेकर दौड़ाने का भी दिलीप निषाद पर लगा आरोप, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का भी दावा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा०) के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से करी कार्रवाई की मांग, दिलीप निषाद से शिकायतकर्ता और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग, दीपक मिश्रा बोले— मामले की निष्पक्ष जांच हो, आरोप सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, 

 

बाइट:– दीपक मिश्रा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा०) के अध्यक्ष 

बाइट:– अशोक कुमार शुक्ला शिकायतकर्ता

0
0
Report

ऑनलाइन गेम में हार के बाद पटना के छात्र ने अपहरण की साजिश रची

Patna, Bihar:पटना एंकर--पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में रहकर पढ़ाई करने वाले एक स्टूडेंट ने ऑनलाइन गेम में रुपए हारने के बाद खुद के अपहरण की साजिश रच दी। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर परिजनों से फिरौती मांगने की योजना बनाई। स्टूडेंट मूल रूप से पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट ने अपने कुछ दोस्तों से रुपए उधार लेकर ऑनलाइन गेम खेला था। गेम में रुपए हारने के बाद दोस्तों ने उस पर पैसे लौटाने का दबाव बनाना शुरू किया। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की कहानी तैयार की। वह पटना से भागकर तीन अन्य दोस्तों के साथ मुजफ्फरपुर पहुंच गया। मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद स्टूडेंट ने अपने परिजनों को अपहरण किए जाने की जानकारी दी और उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों ने घबराकर 75 हजार रुपए भी भेज दिए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए तकनीकी इनपुट के आधार पर स्टूडेंट की लोकेशन का पता लगाया। जांच के दौरान पुलिस टीम मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां एक ढाबे में स्टूडेंट खाना खाते हुए फुटेज में देखा गया। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए पूरी साजिश रचने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

टीकाराम जूली बोले ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, बेईमानी पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Alwar, Rajasthan:जिला परिषद सदस्यों की दो महीने तक बाड़ाबंदी की नौबत क्यों? टीकाराम जूली ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- बेईमानी में ईंट का जवाब पत्थर से देंगे अलवर। अलवर में जिला परिषद और पंचायत चुनावों में टिकिट मांगने वालो की भीड़ आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय 21 मोती डूंगरी पर पहुंची , यहां जूली ने कहा भाजपा द्वारा निकाय चुनाव बेईमानी से जीता लेकिन इस बार ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा । राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रक्रिया में देरी, नामांकन और मतदान के बीच लंबे अंतराल तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं और कांग्रेस इस बार चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। जूली ने कहा, “इस चुनाव में हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। जो भी बेईमानी करेगा, गड़बड़ी करेगा, उसको लोग पेड़ों पर बांध देंगे।” जूली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है और जनता को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए गए काम याद आ रहे हैं। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के नागौर से पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की थी। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 73वें और 74वें संविधान संशोधनों के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की बुनियाद है और इसे मजबूत बनाए रखना जरूरी है।
0
0
Report

जैसलमेर के मंगलसिंह पार्क की बदहाली: रोशनी, सुरक्षा की मांग तेज

Jaisalmer, Rajasthan:जिलाि -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर मैप/थर - शंकरदान बदहाल जैसलमेर का मंगलसिंहpark, लाखों खर्च के बावजूद नशेड़ियों का बना अड्डा, खुले बिजली के तार दे रहे हादसे को निमंत्रण, चौकीदार के अभाव से रात्रि में पार्क में बैठे रहते हैं नशेड़ीडी, नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार ने कहा जल्द ही रखरखाव का टेंडर, पार्क के विकास को मिलेगी नई गति। जैसलमेर शहर में आमजन के लिए बनाए गए पार्कों की देखरेख को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर का मंगलसिंह पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। पार्क के विकास पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन देखरेख के अभाव में विकास कार्यों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि पार्क में लगे सामान चोरी हो चुके हैं, बच्चों के झूले टूटे पड़े हैं और शाम ढलते ही पूरा पार्क अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क अब नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। वीओ- तस्वीरों में नजर आ रही यह बदहाली जैसलमेर के मंगलसिंह पार्क व नेहरू पार्क की है। है जहाँ लगे झूले बच्चों के टूटे हुए हैं तो वहीं पार्क में लगे फाउंटेन खराब पड़े है कभी शहरवासियों के लिए सुकून और मनोरंजन का प्रमुख स्थान रहा यह पार्क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पार्क के विकास पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले टूटे पड़े हैं। कई जगह पार्क का सामान गायब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में लगाए गए लाखों रुपए के सामान की चोरी हो चुकी है। ऐसे में सरकारी राशि से किए गए विकास कार्यों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी शाम के समय सामने आती है। पार्क में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अंधेरा छा जाता है। इसके बावजूद शहरवासी यहां वॉकिंग के लिए पहुंचते हैं। अंधेरे के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पार्क में बिजली की खुली तारें भी हादसे को निमंत्रण देती नजर आ रही हैं। खुले तारों के आसपास बच्चों और आमजन की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी बड़े हादसे से पहले जिम्मेदार विभाग को इन खामियों को दूर करने की जरूरत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क में नियमित निगरानी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ गया है। लोगों ने पार्क की नियमित सफाई, टूटे झूलों की मरम्मत, चोरी हुए सामान की भरपाई, पर्याप्त रोशनी और खुली बिजली तारों को सुरक्षित करने की मांग की है। वहीं जैसलमेर नगर परिषद के आयुक्त पवन कुमार ने जानकारी दी कि चुनावों के कारण आचार संहिता के चलते रखरखाव के टेंडर नहीं हो पाए थे, अब जल्द ही टेंडर होंगे और जो झूले टूटे हैं, उन्हें भी ремон कराया जाएगा साथ ही रात्रि गार्ड भी लगाए जाएंगे ताकि पार्क में नशेड़िए या अपराधी न बैठ सकें।
0
0
Report

सीकर में शेखावाटी साहित्य संगम उद्घाटन, राज्यपाल ने समाजिक समरसता और संस्कृति की सराहना

Sikar, Rajasthan:सीकर में शेखावाटी साहित्य संगम का शुभारंभ, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले— साहित्य समाज को सही दिशा दिखाने वाला प्रकाश स्तंभ सीकर में तीन दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ शुरू, राज्यपाल ने शेखावाटी की वीरता, त्याग और सांस्कृतिक विरासत को सराहा राज्यपाल बोले राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला साहित्य लिखा जाना चाहिए शेखावाटी की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीकर में सातवें शेखावाटी साहित्य संगम का शुभारंभ हुआ। सालासर रोड स्थित गोविंदम रिसॉर्ट एवं मैरिज गार्डन में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय साहित्य संगम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शेखावाटी की वीरता, त्याग, तपस्या, उद्यमिता और सांस्कृतिक चेतना की सराहना करते हुए साहित्य को समाज का मार्गदर्शक बताया। राज्यपाल ने कहा कि शेखावाटी केवल अपनी भव्य हवेलियों और जीवंत भित्ति चित्रों के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की अखंडता और रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की भूमि के रूप में भी पहचानी जाती है। यहां अनेक परिवारों की कई पीढ़ियों ने सेना में सेवाएं देकर देश की रक्षा में योगदान दिया है। यह क्षेत्र त्याग, तपस्या, शौर्य और स्वाभिमान की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य केवल सृजन की गतिविधियों का दर्पण नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने वाला सशक्त और जीवंत प्रकाश स्तंभ भी है। साहित्य समय की धड़कनों को पहचानता है, समाज की पीड़ा को स्वर देता है और लोगों की आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति प्रदान करता है। साथ ही भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी करता है। उन्होंने कहा कि लेखन और अभिव्यक्ति में मर्यादा एवं संयम बनाए रखना आवश्यक है। ऐसा साहित्य लिखा जाना चाहिए और ऐसी बातें कही जानी चाहिए, जो समाज के उपयोग में आएं तथा राष्ट्रहित को बढ़ावा दें। किसी के मन को ठेस पहुंचाना लेखन और अभिव्यक्ति का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। जब साहित्य राष्ट्रबोध और सामाजिक समरसता को जोड़ता है, तो वह समाज में कर्तव्यनिष्ठा, स्वाभिमान और एकता के भाव को मजबूत करता है। राज्यपाल ने साहित्य संगम में मौजूद विद्यार्थियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को लेखन और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते हैं। जब विद्यार्थी साहित्यकारों और कवियों को अपने विचार व्यक्त करते हुए सुनते हैं, तो उनके मन में भी लिखने, कविता रचने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने की प्रेरणा पैदा होती है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य सम्मेलनों में नए-नए विचार सुनने, अनजान विषयों की जानकारी प्राप्त करने और अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने साहित्य संगम के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को सराहनीय बताया। वेदों की परंपरा से लेकर लोकसंस्कृति तक पर दिया जोर राज्यपाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन समय में लिखित लिपि की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद वेदों और ज्ञान की विरासत को मुखोद्गत करके एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया जाता था। यह परंपरा भारतीय संस्कृति और ज्ञान के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम रही है। उन्होंने कहा कि लोक परंपराओं, लोक साहित्य और ज्ञान की विरासत को संरक्षित करना सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए जरूरी है। ऐसे साहित्यिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने वाला कार्य करते हैं। पुस्तक मेले के साथ कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शेखावाटी साहित्य संगम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 9 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें साहित्य, इतिहास, संस्कृति और समकालीन सामाजिक विषयों पर विभिन्न सत्रों में विमर्श होगा। साहित्यकार और विषय विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। आयोजन स्थल पर पुस्तक मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशनों की पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी। संगम के दौरान कवि सम्मेलन के साथ साफा-पगड़ी बांधने, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी, एकल एवं सामूहिक लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला और पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से शेखावाटी की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह सहित साहित्यकार, शिक्षाविद्, विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहे। तीन दिवसीय साहित्य संगम के माध्यम से क्षेत्र की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है。 1.बाइट - हरिभाऊ बागड़े (मंच पर संबोधन) राज्यपाल, राजस्थान。
0
0
Report
Advertisement

हरमाड़ा में पेड़ से लटका युवक, शव की पहचान नहीं, जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर हरमाड़ा इलाके में शव मिलने से फैली सनसनी भारत नगर पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला शव मृतक की अभी तक नहीं हो पाई shिनakh्त स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, हरमाड़ा पुलिस जुटी मामले की जांच में जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारत नगर कच्ची बस्ती के पास पहाड़ी इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में चर्चा फैल गई। पहाड़ी इलाके में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया..अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
0
0
Report

Hanumangarh में 15 खनिज वाहनों में से चार में गड़बड़ी, 4.87 लाख जुर्माना

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में खनिज वाहनों और धर्मकांटों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 6 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चला। इस दौरान 15 खनिज वाहनों की जांच की गई। इनमें से चार वाहनों में गड़बड़ियां मिलीं, जिस पर कुल 4 लाख 87 हजार 598 रुपए का जुर्माना सरकारी खजाने में जमा कराया गया। सहायक खनि अभियंता सोहनलाल गुरु ने बताया कि तीन वाहनों के पास रॉयल्टी रवन्ना नहीं था, जबकि एक में रवन्ने से ज्यादा खनिज मिला। तीन वजन मशीनों (तुला यंत्रों) का भी निरीक्षण किया गया, जिनमें कोई अनियमितता नहीं मिली। यह अभियान खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अर्पणा अरोड़ा के निर्देश पर चल रहा है। जिले में अवैध खनन और खनिज की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 51 मामले दर्ज कर कुल 55.54 लाख रुपए की वसूली सरकारी खजाने में जमा की जा चुकी है। धर्मकांटों की जांच इसलिए हो रही है ताकि तुलाई सही हो और कोई गड़बड़ी न हो।
0
0
Report

नवरात्रि सुरक्षा: दुर्ग पुलिस ने 150 से अधिक पंडाल व गरबा आयोजकों को जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

Durg, Chhattisgarh:

दुर्ग: आगामी नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें 150 से अधिक दुर्गा पंडाल और गरबा आयोजकों ने हिस्सा लिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पंडालों के लिए अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट, सुगम आपातकालीन निकास और मजबूत भीड़ प्रबंधन को अनिवार्य बताया। साथ ही, डीजे संचालन में निर्धारित ध्वनि मानकों के पालन, सुचारू पार्किंग और आवश्यक एसओपी (SOP) के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए।

0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि: कांगड़ा के शक्तिपीठ में भक्तों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का कड़ा इंतजाम

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:नवरात्रि की तैयारियां पूरी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक होंगे पुख्ता इंतजाम वरिष्ठ नागरिकों को 200 रुपये की पर्ची पर शीघ्र दर्शन की सुविधा, अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड रहेंगे तैनात धर्मशाला : प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री बृजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में आगामी नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सफाई, लाइटिंग और सजावट के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए 200 रुपये की पर्ची पर शीघ्र दर्शन की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए बुजुर्ग श्रद्धालु पंजीकरण काउंटर पर आधार कार्ड दिखाकर सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। प्रशासन की ओर से उन्हें सहायता के साथ सुगमता से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के प्रथम दिन विधिवत कलश स्थापना के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाणगंगा घाट के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां से एचआरटीसी और अन्य नियमित बस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यात्री सदन में मल्टीलेवल पार्किंग, निजी पार्किंग स्थलों और ठहरने के लिए विभिन्न धर्मशालाओं की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक दवाओं सहित चिकित्सकों की टीमें तैनात रहेंगी। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाना है.
0
0
Report

पश्‍च‍िमी चंपारण: मझौलिया पुलिस की कार्रवाई,13 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,एक बाइक जब्त

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow3m ago
Majhaulia, Bihar:

पश्‍च‍िमी चंपारण: मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा लदी एचएफ डीलक्स बाइक को भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर लदे गांजा की बरामदगी हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज कुमार सिंह और विशाल साह के रूप में हुई है। दोनों सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

0
0
Report

रील बनाते वक्त शास्त्री सेतु पर युवक गंगा में गिरा, SDRF खोज जारी

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर जनपद के शास्त्री सेतु की रेलिंग पर बैठकर रील बना रहा श्रद्धालु गंगा नदी में गिरा, लापता युवक की एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश, भदोही से मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने जा रहा था युवक. उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में एक को श्रद्धालु को शास्त्री सेतु के रेलिंग पर बैठकर रिल बनाना भारी पड़ गया. सेतु की रेलिंग पर बैठकर रील बनाते समय युवक गंगा नदी में गिर गया. बताया जा रहा भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सुंदरपुर डूहिया गांव का रहने वाले सुमित शुक्ला अपने मौसेरे भाई सुरियावां थाना क्षेत्र के नागमालपुर गांव के रहने वाले सक्षम पांडेय के साथ घर से निकल कर बाइक से विंध्याचल मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने जा रहे थे. शास्त्री सेतु पर पहुंचने पर दोनों रुक गए. सुमित सेतु की रेलिंग पर बैठकर रील बनाने लगा, जबकि सक्षम उसका वीडियो बनाने लगा.इसी दौरान अचानक सुमित का संतुलन बिगड़ा और वह सेतु के नीचे गंगा में जा गिरा.इस दौरान सक्षम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर तब तक वह गंगा नदी में गिर चुका था, कुछ देर तक सुमित के हाथ-पैर दिखाई दिए .इसके बाद सक्षम के शोर मचाने पर राहगीर जुट गए, लेकिन तब तक सुमित गहरे पानी में समा गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता युवक के परिजनों को जानकारी दी.जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए.पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम को बुलाकर तलाश शुरू करा दिया है. खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया कि बेटे सुमित की नवंबर में शादी तय थी. अपने मौसी के भाई के साथ मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने जा रहा था.वही चील्ह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि भदोही से मौसेरे भाई के साथ विंध्याचल दर्शन पूजन करने जा रहे युवक शास्त्री पुल पर रुककर एक रेलिंग पर बैठ रील बनाने लगा. उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पुल से गंगा में गिरा और लापता हो गया है गोताखोर व एसडीआरएफ टीम से तलाश कराई जा रही है. जल्द बरामद कर लिया जाएगा. रील बनाते-बनाते संतुलन बिगड़ा और सीधे गंगा में जा समाया, मौके पर मचा हड़कंप! युवक लापता, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी! सोशल मीडिया की लत कितनी जानलेवा हो सकती है, ये घटना उसका बड़ा सभूत!
0
0
Report
Advertisement

अमळनेर की बोरी नदी पर आर्च बंधारे से 4–5 महीने तक पानी का स्टॉक, किसानों को बड़ी राहत

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव अमळनेर (ड्रोन सौजन्य सोनू पाटील) नामदुष्काळी परिस्थितीत जळगावच्या अमळनेर तालुक्यात बोरी नदीवर बांधलेले आर्च बंधारे ठरले आधार. विशिष्ट पद्धतीने बांधलेल्या आर्च बंधाऱ्यांमुळे नदीत वाहून जाणारे पाणी अडवण्यात यश मिळाले; पुढील 4 ते 5 महिन्यांचा पाणीसाठा उपलब्ध. दुष्काळी परिस्थितीत जळगावातील अमळनेरच्या बोरी नदीत मुबलक पाणी असल्यामुळे अमळनेर तालुक्यातील काही गावांना बंधाऱ्यांचा थेट फायदा झाला. बंधाऱ्यांमुळे विहिरी आणि शेतातील पाण्याचे स्रोत जिवंत झाले; पिण्याच्या पाण्यासोबतच गुराढोरांच्या पाण्याचा प्रश्नही सुटला. पाणी अडवल्याने शेतकऱ्यांना मोठा दिलासा मिळाला; बंधारे नसते तर पानीटंचाईचे संकट अधिक तीव्र झाले असते, ग्रामस्थांची प्रतिक्रिया. आमदार अनिल पाटील यांच्या पुढाकारातून बांधलेल्या बंधाऱ्यांचा सकारात्मक परिणाम झाल्याचे ग्रामस्थांच्या प्रतिक्रिया. आर्च बंधाऱ्यांचा अमळनेर पॅटर्न महाराष्ट्रात राबवावा याकरिता मुख्यमंत्र्यांना पत्र देत प्रेसेंटेशन दिल्याची राष्ट्रवादी अजित पवार गटाचे आमदार अनिल पाटील यांनी माहिती दिली. शेतकरी चौपाल, ग्रामस्थ चौपाल.
0
0
Report

बेगूसराय: गंगा नदी में डूबे 15 वर्षीय पंचानंद की मौत, ग्रामीणों ने शव बरामद किया

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। गंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सिमरिया घाट के नवकी बिंद टोली निवासी पंचानंद कुमार, उम्र 15 वर्ष, पिता अशोक महतो के रूप में हुई है। पंचानंद पांच भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि उसके पिता कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को पंचानंद मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर अकेले घर से निकला था। इसी दौरान सिमरिया घाट सिक्स लेन पुल के पूर्वी हिस्से में गंगा नदी से मछली निकालने के लिए जाल डालते समय वह गहरे पानी में डूब गया। शाम तक जब पंचानंद घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों के सहयोग से जानकारी मिली कि वह गंगा घाट की ओर गया था। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आज सुबह करीब 6 बजे परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से गंगा नदी से पंचानंद का शव बरामद किया गया। किशोर का शव मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। कम उम्र में परिवार के सबसे छोटे बेटे को खोने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइट परिजन
0
0
Report

गाजियाबाद: CJP के ‘चलो दिल्ली’ मार्च से पहले गाजीपुर बॉर्डर पर पहरा सख्त, पुलिस कर रही वाहनों की चेकिंग

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow4m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘चलो दिल्ली’ आह्वान को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। CJP ने देशभर के युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। संगठन के मुताबिक, आंदोलन का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का विरोध है। प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस सतर्क है। वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की जरूरत पड़ सकती है। अब नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को पुलिस किस तरह संभालती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top