icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Maharajganj
Amit TripathiAmit TripathiFollow8 Jan 2025, 03:54 pm

महाराजगंजः प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर भारत-नेपाल की सीमा पर पुलिस अलर्ट

Sonauli, Uttar Pradesh:

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई की हैं। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आगामी 13 जनवरी से महाकुंभ को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसएसबी के साथ समन्वयक बनाकर बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी पगडंडी वाले रास्तों पर कोशिश की जा रही है कि सीसीटीवी लग जाए, काफी जगह पर लग चुके हैं। इसके अतिरिक्त सभी संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। एल आईओ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार के 38 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी

Patna, Bihar:बिहार में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसmm विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और सुपौल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, जमुई, बांका और मुंगेर समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। राजधानी पटना में भी कल देर रात से बारिश का दौर जारी है , तेज़ हवा के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया , ऐसे में मौसम खराब होने पर लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।
0
0
Report

चंदौली में डीएम-CDO का निरीक्षण: स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता और भोजन की निगरानी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - डीएम-सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से परखा शैक्षणिक स्तर - जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बसारिकपुर और खगवल के विद्यालयों का किया निरीक्षण - कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और शिक्षा की गुणवत्ता को परखा - कंपोजिट विद्यालय खगवल में कक्षा 6 के छात्रों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई और शब्दों के अर्थ पूछे - डीएम ने खुद मिड-डे मील चखकर भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता की जांच की - भोजन मानक के अनुरूप मिलने पर जिलाधिकारी ने संतुष्टि जताई - प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा - विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के सुचारू संचालन को लेकर अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश - निरीक्षण के बाद बर्थरा खुर्द गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन - नवनिर्मित भवन में आवश्यक सुधार कर जल्द संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश - सदर तहसील क्षेत्र के बसारिकपुर, खगवल और बर्थरा खुर्द गांव में पहुंचे थे डीएम व CDO.
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा: राशन डिपोधारकों के खातों में 1–5 तारीख के बीच मार्जिन जमा अनिवार्य

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने राशन डिपोधारकों के बैंक खातों में हर महीन 1 से 5 तारीख के बीच मार्जिन जमा कराने की व्यवस्था की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने पंचकूला में डिपोधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम में दी जानकारी प्रदेश में 40 लाख से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है नए राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है ई-पॉस मशीनों को लेकर भी निर्देश ई-पॉस और कनेक्टेड कांटे से राशन वितरण में कसावट लाने के निर्देश लाभार्थी की पात्रता के अनुसार पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध करवाने को कहा निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने पर संबंधित ठेकेदार या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी डिपोधारकों को नहीं देना होगा कोई शुल्क परिवहन, लोडिंग या अनलोडिंग के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा ट्रांसपोर्टर या ठेकेदार द्वारा राशि मांगने पर विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0172-2741547 और 0172-2790255 पर शिकायत की जा सकती है 110 राशन डिपो पर निगरानी पंचकूला जिले में कुल 110 राशन डिपो डिपोधारकों को पात्र लाभार्थियों के अनुसार पूरा राशन उपलब्ध करवाने और निर्धारित समय पर डिपो खोलने के निर्देश गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 12 और शाम 5 से रात 8 बजे तक डिपो खोलने के निर्देश सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 1 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक डिपो खुले रहेंगे चीनी की आपूर्ति को लेकर भी जानकारी अगले माह से एक किलो के पैकेट में चीनी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई राशन की आपूर्ति वजन करने के बाद ही वितरण करने के निर्देश
0
0
Report

पसान क्षेत्र में लगातार दो हत्याएं, पुलिस हत्यारे की तलाश तेज

Korba, Chhattisgarh:कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर फिर खून की वारदात हुई है. पहले पिपरिया में चाचा का कत्ल और अब लोकहड़ा में 23 साल की महिला का पत्थर से सिर कुचल दिया गया। जिसकी रक्तरंजित शव घर से 500 मीटर दूर मिला, जहां पास में ही हत्या के लिए इस्तेमाल पत्थर भी पड़ा मिला. और अब पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है. कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है. ग्राम लैंगा के आश्रित ग्राम लोकहड़ा में 23 वर्षीय सुखमनिया एक्का की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का रक्तरंजित शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर देखा. सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए. शव के पास ही पुलिस को खून से सना पत्थर मिला, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है. घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए. हालात की गम्भीरता बताती है कि मृतका के पति राजस्थान गए हुए हैं, ऐसे में पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि कहीं महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया. फिलहाल हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है. पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. घटनास्थл से मिलते साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है. महज 24 घंटे में दो-दो हत्या की वारदातों ने इलाके में दहशत बढ़ा दी है. मंगलवार को पिपरिया में चाचा की हत्या और अब लोकहड़ा में महिला का कत्ल— ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि पसान में आखिर लगातार हो रही इन वारदातों के पीछे कौन है?
0
0
Report

वजीराबाद संगम विहार होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी की तलाश

New Delhi, Delhi:वजीराबाद के संगम विहार में होटल में नाबालिग से दुष्कर्म सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल ले गया आरोपी विसुअल्स डिटेल- होटल जहां रेप हुआ, होटल का कमरा नम्बर 102, थाने के विसुअल्स एंकर: राजधानी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के संगम विहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। A1 पैलेस होटल के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। वजीराबाद थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। VO: मामला परसों रात का बताया जा रहा है, जिस पर 22 तारीख को पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों ही वजीराबाद इलाके के रहने वाले हैं। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोप है कि आरोपी दोस्ती के बहाने नाबालिग को संगम विहार स्थित A1 पैलेस होटल में ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वजीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पोस्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल होटल प्रशासन पर भी उठ रहा है कि नाबालिग होने के बावजूद होटल स्टाफ ने बिना ID वेरिफिकेशन के एंट्री कैसे दे दी। पुलिस अब होटल के रजिस्टर और CCTV की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पोस्को ओर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया अहै, ओर आरोपी की तलाश में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 9 यात्रियों की मौत; CM ने आर्थिक सहायता की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:दिनांक 23/24.09.2026 की रात्री को थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस रजि नम्बर BR32PA8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी, तभी 33 कि0मी0 माइलस्टोन के पास उक्त बस में अचानक से आग लग गयी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारीगण मय स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर अवस्थित फायर टेंडर, अन्य 04 फायर टेंडर तथा फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतया बुझा दिया गया। तत्काल रेस्क्यू OP करते हुए 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम व फायर सर्विस यूनिट द्वारा धुएं के मध्य अथक प्रयास करते हुए बस के अंदर जाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में 09 व्यक्ति बस के अंदर जलने/दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले। प्रारम्भिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गयी । थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। संदर्भित घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।
0
0
Report

यूपी के जेवर में बस आग हादसा: 9 की मौत, एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा

Greater Noida, Uttar Pradesh:थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास एक बस BR32PA8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी; अचानक आग लग गयी। पुलिस उच्चाधिकारी, स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर फायर टेंडर और फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतया बुझा दिया गया। 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। धुएं के बीच खोजबीन कर पता चला कि इस घटना में 9 व्यक्ति बस के अंदर जलने/दम घुटने के कारण मृत्यु हो गए। प्रारम्भिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगना बताया जा रहा है। थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। संदिग्ध धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा के अनुसार मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है, ताकि परिवारों को राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

AMU में छात्रसंघ चुनाव के विरोध-मारपीट मामले में तीन छात्रों को नोटिस, जांच शुरू

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच बीकॉम के एक हिंदू छात्र से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है आरोप है कि धरने और भूख हड़ताल में शामिल होने से इनकार करने पर छात्र के साथ अभद्रता और मारपीट की गई शिकायत के बाद AMU प्रशासन ने तीन छात्रों को नोटिस जारी किया है मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है जहां छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर धरना और भूख हड़ताल चल रही है आरोप है कि बीकॉम के एक छात्र पर आंदोलन में शामिल होने का दबाव बनाया गया छात्र ने जब इसमें शामिल होने से इनकार किया, तो उसके साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की गई घटना के बाद छात्र और उसके परिजनों ने प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की AMU प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नावेद खान के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद डिजिटल साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की गई तीन छात्रों की पहचान होने के बाद उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया है जांच में आरोप सही पाए जाने पर विश्वविद्यालय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

जांजगीर-चांपा: 5 गिरफ्तार, महिला कर्मी के साथ अभद्रता और धमकी

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा महिला कर्मी का रास्ता रोककर अभद्रता, धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को किरीत मोड़ के पास घेरा आरोपियों ने रास्ता रोककर की अश्लील गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, डायल 112 पहुंची तो भाग निकले आरोपी पीड़िता की शिकायत पर नवागढ़ थाने में दर्ज हुआ मामला 5 आरोपियों को किया गिरफ्तारी पूछताछ के बाद आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल गिरफ्तार आरोपी सभी नेगुरडीह गांव के रहने वाले नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

सेवा सेतु कैंप से घर तक पहुंचेगी पीएम सूर्य घर योजना व अन्य सरकारी सेवाएं

Chandigarh, Chandigarh:- हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के 23 जिलों में सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान व्यापक स्तर पर सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। द्वार्य हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार इन कैंपों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का विशेष प्रयास किया जाएगा। सेवा सेतु कैंपों में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया, पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज, बैंक ऋण, सब्सिडी एवं बिजली कनेक्शन से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा。 23 जिलों में निर्धारित किया गया विस्तृत कार्यक्रम सेवा सेतु कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के 23 जिलों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, hांसी, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। कैलेंडर में नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, नगर समिति, ब्लॉक तथा गांव स्तर पर अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपने नजदीकी क्षेत्र में सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी。 पीएम सूर्य घर योजना के लिए मौके पर मिलेगा मार्गदर्शन सेवा सेतु कैंपों में पीएम सूर्य घर योजना के इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना तथा बिजली कनेक्शन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बैंक ऋण के लिए आवेदन, योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता तथा संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। इस पहल से उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा。 गुरुग्राम में भी विभिन्न स्थानों पर लगेंगे कैंप गुरुग्राम जिले में नगर निगम मानेसर, नगर परिषद सोहना, गुरुग्राम एवं सोहना ब्लॉक, पटौदी-जटौली मंडी, फर्रुखनगर तथा नगर निगम गुरुग्राम सहित विभिन्न क्षेत्रों को सेवा सेतु कैंप कैलेंडर में शामिल किया गया है। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में 6, 7 और 8 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचेगा अभियान सेवा सेतु कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों को भी विशेष महत्व दिया गया है। विभिन्न जिलों में ब्लॉक मुख्यालयों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गांवों में भी अलग-अलग तिथियों पर कैंप निर्धारित किए गए हैं। इससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी अपने नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी। रूफटॉप सोलर को मिलेगा बढ़ावा डीएचबीवीएन एवं यूएचबीवीएन द्वारा सेवा सेतु कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन से लेकर संयंत्र की स्थापना तथा संबंधित बिजली कनेक्शन प्रक्रिया तक आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ना तथा स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना भी है। कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं उपभोक्ता उन्होंने कहा कि सेवा सेतु कैंप सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को नागरिकों के नजदीक उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार इन कैंपों के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है。 उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित सेवा सेतु कैंप की तिथि एवं स्थान की जानकारी प्राप्त कर कैंप में पहुंचें तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित उपलब्ध सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं。 सेवा सेतु कैंपों का जिला, ब्लॉक, नगर निकाय एवं गांववार विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के दौरान संबंधित क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कैंपों की निर्धारित तिथियां दर्ज हैं।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी के निजी स्कूलों में सुरक्षा समीक्षा के बाद कड़े निर्देश जारी

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निजी स्कूल में हत्या और आत्महत्या की घटना के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिले के सभी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए कई बिंदुओं पर प्रबन्धकों को निर्देश दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में शिक्षा विभाग के साथ निजी स्कूल के प्रबंध समिति के लोगों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में प्रबंध समिति के लोगों को निर्देश दिया गया कि अपनी उपलब्धता के अनुसार स्कूली बच्चे और शिक्षक परिसर को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक इंतजाम करें। कोई अवांछनीय व्यक्ति स्कूल परिसर में न पहुंच सके। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। स्कूल एक नोडल अधिकारी के नियुक्ति करें जो पुलिस से सामंजस्य रखकर किसी भी आपातकालीन घटना में पुलिस को सूचना दे। पेरेंट्स से बेहतर सामंजस्य स्थापित कर पैरंट आईडी कार्ड बनाकर दिए जाएं जिनकी चेकिंग के उपरांत ही कॉलेज /स्कूल परिसर में आने की अनुमति दी जाए।खैर देर आए ,लेकिन दुरुस्त आए नियम तो बना दिए गए हैं लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि इन नियमों का कितना पालन होता है जिससे दोबारा इस तरह की घटना ना हो। ऐसा न हो कि यह निर्देश महज निर्देश बनकर रह जाएं।
0
0
Report

इंदौर से गिरफ्तार टीएमसी युवा अध्यक्ष विष्णु अधिकारी, देर रात नहाती थाने लाए गए

Barrackpore, West Bengal:মধ্য প্রদেশের ইন্দর থেকে গ্রেফতার হওয়া আইএনটটিইউসি এবং তৃণমূলের যুব সভাপতিবিষ্ণু অধিকারী কে গভীর রাতে নিয়ে আসা হল নৈহাটি থানায়। অন্যের জমি ভয় দেখিয়ে লিখিয়ে নেওয়া, খুনের মামলা, ২০২৪ এর ভোট পরবর্তী হিংসা একাধিক মামলায় পুলিশ তাকে হন্যে হয়ে খুঁজছিল। ২২ তারিখ তাকে গ্রেফতার করা হয় মধ্যপ্রদেশ র ইন্দোর থেকে সেখান থেকে গভীর রাতে নৈহাটি থানায় নিয়ে আসা হল। আজ তাকে পাঠানো হবে ব্যারাকপুর আদালতে। এর আগে অন্যের বাড়ি জোর করে লিখিয়ে নেওয়ার অভিযোগে তার স্ত্রীকেও গ্রেফতার করে নৈহাটি থানার পুলিশ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top