महराजगंजः आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Anand Nagar, Uttar Pradesh:फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा के पास दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक का गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान रामकेश पुत्र त्रिलोकी निवासी ग्राम पिपरा तहसीलदार थाना फरेंदा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने परिवार का ढांढस बंधाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
