Maharajganj- सड़क चौड़ीकरण के दौरान एन.एच.ए.आई कर्मचारी के बिगड़े बोल, वीडियो हुआ वायरल
Anand Nagar, Uttar Pradesh:सड़क चौड़ीकरण के दौरान काश्तकारों को जमीन का पैसा ना मिलने पर एन.एच.ए.आई कर्मचारी से मुआवजे की रकम की मांग कर रहे थे। जिसके विरोध को लेकर एन.एच.ए.आई कर्मचारी कास्तकारों से बोला "डी.एम कौन होता है", "वही सर्वेसर्वा है क्या" आपको बता दें कि जमीन का मुआवजा न मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित थे। एन .एच.ए.आई कर्मचारी का नाम अखिलेश कुमार है जो लिपिक के पद पर तैनात है,कर्मचारी ने तैश में आकर बोल दी बड़ी बात, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना के पीएम आवास कॉलोनी में गैस सिलेंडर आग से बड़ा हादसा टल गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना: उतैली स्थित पीएम आवास कॉलोनी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर पहुंचाने आए एक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन को आग की लपटों में घिरा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में वाहन से सिलेंडरों को नीचे उतारना शुरू किया। लोगों की इस बहादुरी और मुस्तैदी से एक बहुत बड़ा ब्लास्ट होने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल
Usahait, Uttar Pradesh:नियाजी खान/बदायूँ: यूपी के बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला
