273207
MAHARAJGANJ - नेपाल के विधायक चंद्रकेश गुप्ता महाकुंभ के लिए रवाना
Mokhan Uttari, Uttar Pradesh:नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के विधायक चंद्रकेश गुप्ता सोनौली बॉर्डर के रास्ते प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए। इस दौरान राम जानकी मंदिर, सोनौली में उनका भव्य स्वागत किया गया। महाकुंभ को भारत-नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाला आयोजन बताते हुए विधायक चंद्रकेश गुप्ता ने इसे सनातन धर्म और रोटी-बेटी संबंधों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में उच्च स्तरीय बैठक: गृह मंत्री-एलजी-डीपीसी ने समीक्षा मीटिंग की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस हेडक्वाटर में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के एलजी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत सभी स्पेशल कमिश्नर, ज्वाइंट सीपी, डीसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे सूत्रों के मुताबिक बैठक पिछली 24 अक्टूबर मीटिंग का सैकेंड पार्ट था रिव्यू करना था ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, हथियार तस्करी और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हुई चर्चा 24 अक्टूबर को महिला सुरक्षा, ड्रग्स सिंडिकेट को लेकर हुई बैठक पर भी रिव्यू मीटिंग हुई मीटिंग में इनके अलावा और कई विषय थे जिनको फिलहाल शेयर नही किया जा रहा है0
0
Report
गोरखपुर मूर्ति विसर्जन में चाकूबाजी: दोनों आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पुलिस की गिरफ्त में। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। घटना पिपराइच थाना क्षेत्र की है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया था। दरअसल, पूरा मामला 10 नवंबर की रात करीब 9 बजे का है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने वादिनी के बेटे और उसके एक साथी को निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार और चाकू से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई इस चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पिपराइच थाने में मुकदमा अपराध संख्या 632/2026 दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपराइच अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने सचिन चौधरी पुत्र संजय चौधरी और राज चौधरी पुत्र प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में शामिल दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की भी बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों और बाल अपचारी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। मूर्ति विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस वारदात ने एक बार फिर सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा और आपसी विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।0
0
Report
चुनाव से पहले नापासर पुलिस ने हथियारबंद नाकाबंदी, हेलमेट और शराब चेकिंग जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर पंचायतीराज चुनावों से पहले नापासर पुलिस अलर्ट, बीकानेर रोड पर हथियारबंद नाकाबंदी आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने कसा सुरक्षा का शिकंजा थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में की गई ए श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की ली गई सघन तलाशी काली फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही हटवाई गई फिल्म शराब पीकर वाहन चलाने वालों, सीट बेल्ट और यातायात नियमों की भी हुई जांच बिना हेलमेट वाहन चालकों को थानाधिकारी ने दी समझाइश कहा, जीवन अनमोल है, अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें चुनावों के मद्देज़र नापासर पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई0
0
Report
Advertisement
शुभेंदु अधिकारी बोले, बंगाल के चुनाव हिंदुओं के लिए आखिरी हैं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पहुंचे बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा जो कहता था कि पुष्पा है झुकेगा नहीं, हाथ का इशारा करके कहा कि अब वह साफ हो गया। साथ ही वीडियो में कहा गया कि बंगाल का चुनाव इस बार हिंदुओं के लिए आखिरी चुनाव था; यदि सरकार नहीं आती तो बंगाल बांग्लादेश बन जाता। बंगाल में 24 परगना इंचार्ज भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच की बातचीत स्टेट हैंगर पर हुई; उसी बातचीत का वीडियो सामने आया।0
0
Report
तार चोर गैंग दबोचा: 7 बंडल एल्युमिनियम/कॉपर बरामद, दो गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच पुलिस ने विद्युत तार चोरों के विरुद्ध की कड़ी कार्रवाई, चोरी किए गए करीब 07 बंडल एल्युमिनियम केबिल व कॉपर वायर बरामद। लखीमपुर निवासी 02 शातिर चोर गिरफ्तार, गिरफ्त में आये चोरों का लम्बा आपराधिक इतिहास। थाना हरदी की पुलिस टीम ने किया तार चोर गैंग का पर्दाफाश, थाना हरदी पुलिस को सूचना दी गयी कि सोलर सिस्टम से ऐल्युमिनियम व कॉपर का करीब 2 कुन्तल तार चोरी हो गया है । सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 401/2026 धारा 303 (2),317(2) BNS पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारम्भ कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे कि इसी दौरान आज दिनांक 12.11.2026 को मुखबिर से घटना में संलिप्त अपराधियों के संबंध में प्राप्त इनपुट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त के वांछित 02 अभियुक्तगण 1.मो0 हनीफ पुत्र जमालुदीन निवासी डन्डोरी थाना पडुहा जनपद लखीमपुर खीरी 2.ओमप्रकाश पुत्र शिवराज सिंह निवासी मेहवा जिला लखीमपुर खीरी को भगवानपुर-सिकन्दरपुर मार्ग स्थित गैस गोदाम के निकट से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 07 बंडल एल्युमिनियम केबल व कॉपर वायर तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया । तत्पश्चात नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तारी दोनो अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण- 1.मो0 हनीफ पुत्र जमालुदीन निवासी डन्डोरी थाना पडुहा जनपद लखीमपुर खीरी 2.ओमप्रकाश पुत्र शिवराज सिंह निवासी मेहवा थाना कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी बरामदगी का विवरणः- 07 बण्डल एल्युमिनियम केबल व कॉपर वायर 01 मोटरसाइकिल अभियुक्त का अपराधिक इतिहास – मो0 हनीफ 1. मु0अ0सं0-184/16 धारा-411,413,419,420,467,468 IPC थाना-सुजौली जनपद-बहराइच 2. मु0अ0सं0-206/16 धारा-379,411,413,414 IPC थाना-सफदरगंज जनपद-बाराबंकी 3. मु0अ0स0-159/16 धारा-3/25A आर्म्स एक्ट थाना- कोतवाली सदर जनपद-खीरी 4. मु0अ0स0-310/15 धारा-382,392,411,457,458 IPC थाना-निघासन जनपद-खीरी 5. मु0अ0स0-320/15 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना-निघासन जनपद-खीरी 6. मु0अ0स0-1507/15 धारा-382,411 IPC थाना-निघासन जनपद-खीरी 7. मु0अ0स0-382/16 धारा-379,411 IPC थाना-निघासन जनपद-खीरी 8. मु0अ0स0-700/20 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना-निघासन जनपद-खीरी 9. मु0अ0स0- 173/20 धारा-379,411 IPC थाना – बक्शी का तालाब जनपद-लखनऊ उत्तरी 10. मु0अ0स0-363/20 धारा-379,411 IPC थाना – बक्शी का तालाब जनपद-लखनऊ उत्तरी ओमप्रकाश 1. मु0अ0स0-645/24 धारा-115(2),351(2),352 बी.एन.एस. थाना- कोतवाली सदर जनपद-खीरी 2. मु0अ0स0-679/24 धारा-305(a),317(2),317(4) बी.एन.एस थाना- कोतवाली सदर जनपद-खीरी 3. मु0अ0स0-602/26 धारा-115(2),351(2),352 बी.एन.एस थाना- कोतवाली सदर जनपद-खीरी 4. मु0अ0सं0 266/24 धारा 305(a),317(2),317(4) BNS थाना फरदान जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 296/24 धारा 305(a),317(2),317(4) BNS थाना फरधान जनपद खीरी 6. मु0अ0सं0-303/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फरधान जनपद खीरी 7. मु0अ0सं0 29/10 धारा 380,411 भादवि थाना ईसानगर जनपद खीरी 8. मु0अ0सं0 663/10 धारा 307 भादवि इसानगर जनपद खीरी 9. मु0अ0सं0 66/10 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इसानगर जनपद खीरी 10. मु0अ0सं0 822/2009 धारा 13 जुआ अधि0 थाना कोतवाली जनपद खीरी 11. मु0अ0सं0 2942/2009 धारा 498(ए),323 भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना कोतवाली जनपद खीरी 12. मु0अ0सं0 3272/2008 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली जनपद खीरी 13. मु0अ0सं0 3581/2009 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद खीरी0
0
Report
बेमेतरा में धारदार हथियार से हमला: 10 गिरफ्तार, फरार आरोपी अभी भी तलाश में
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, दिनेश भट्ट, ताम्रध्वज साहू सहित अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूरा मामला बेमेतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 15 का है, जहां घर में घुसकर धारदार हथियारों से लैस आरोपियों ने मारपीट की थी। घटना के बाद वार्डवासियों और जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्यों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों का पैदल मार्च निकालते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकाः, इस मामले में दिनेश भट्ट, ताम्रध्वज साहू सहित अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के बीचों-बीच घर में घुसकर हथियारों से हमला करने वाले सभी आरोपी कब तक गिरफ्तार होंगे? आखिर आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?0
0
Report
Advertisement
मदन दिलावर ने त्रिवेणी धाम में 108 कुंडीय सीताराम महायज्ञ दर्शन किए
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़ सीकर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पहुंचे त्रिवेणी धाम, 108 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ में किए दर्शन। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। संत रामरिछपाल दास महाराज से लिया आशीर्वाद, मंदिर प्रशासन ने किया भव्य स्वागत। गौ सेवा को लेकर मंत्री मदन दिलावर की अपील, गांव-गांव में ग्वाल आयोजित कर गौ सेवा करने का दिया संदेश। संत रामरिछपाल दास महाराज के नेतृत्व में मंदिर प्रशासन ने दिलावर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी धाम की धरा पर आने पर मनुष्य का कल्याण संभव हो जाता है। गौ सेवा के लिए गांव-गांव में ग्वाल करके गांव की कल्याण की बात कही। इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह, शाहपुरा के पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, शाहपुर नगर परिषद के सभापति रविश खटाणा, अजीतगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत, मुकेश सूद, पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा, सीए नितिन शर्मा, युवा भाजपा नेता जीएल टेलर समेत कई संत महात्मा एवं लोक उपस्थित थे।0
0
Report
जोधपुर दौरे पर शेखावत ने विदेश यात्रा का अनुभव साझा किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर -केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को जोधपुर दौरे पर रहे।जैसलमेर से पोकरण होते हुए जोधपुर पहुंचे शेखावत ने अपने निवास स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनीं और जनसुनवाई कर विभिन्न परिवादों पर चर्चा की। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर दिल्ली प्रस्थान से पहले शेखावत ने मीडिया से बातचीत की। लंदन और पनामा की विदेश यात्रा को लेकर उन्होंने इसे सुखद अनुभव बताया। दीपावली के त्योहार पर जोधपुर और अपनों की खूब याद आने की बात भी कही। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी, जिसका निर्वहन करना भी उतना ही आवश्यक था। इसी जिम्मेदारी के चलते दीपावली पर जोधपुर से दूर रहना पड़ा।0
0
Report
बहराइच: जर्मन शेफर्ड कुत्ता चुराने वाली युवতियां CCTV में कैद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच में स्कूटी सवार दो अज्ञात युवतियां जर्मन शेफर्ड कुत्ता लेकर हुई फरार, शहर के थाना दरगाह इलाके की वारदात, CCTV में कैद हुई कुत्ते को स्कूटी से लेकर जा रही युवतियों की करतूत, सोशल मीडिया में वायरल हो रही जर्मन शेफर्ड कुत्ते को चुराकर ले जाते युवतियों की Live तस्वीर, कुत्ते के मालिक ने थाना दरगाह में दी मामले की तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
CEIR पोर्टल का कमाल, साइबर टीम ने करीब 1.5 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ: जनपद में खोए या गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की मदद से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के 07 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सकुशल वापस कर दिए हैं। मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए इन मोबाइलों को ट्रेस किया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और अपने नजदीकी थाने/साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते तकनीकी मदद से डिवाइस को ट्रैक किया जा सके।0
0
Report
बाड़मेर में फायरिंग के बाद जोधपुर संभाग में हाई अलर्ट, पाली में भी चेकिंग तेज
Pali, Rajasthan:बाड़मेर में पुलिस पर फायरिंग के बाद जोधपुर संभाग में हाई अलर्ट, तखतगढ़ में भी सघन नाकाबंदी। बाड़मेर में तस्कर द्वारा पुलिस पर फायरिंग की घटना के बाद जोधपुर संभाग में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संभाग के विभिन्न जिलों में पुलिस की ओर से जगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में पाली जिले में भी सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय नजर आ रही हैं। तखतगढ़ में थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण मय पुलिस जाब्ता के साथ नाकाबंदी करते दिखाई दिए। इस दौरान जालोर की तरफ से आने वाले वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी वाहनों के दस्तावेजों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रहे हैं। बाड़मेर की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। संभाग में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है。0
0
Report
headline
Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं बावजूद इसके छठ वर्तियों औऱ श्रद्धालुओं को कोई दिक्क़त न हो लिहाजा वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार नें नारायणी गंडक नदी के तट पर स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन समेत नगर पालिका परिषद प्रबंधन को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। दरअसल शुक्रवार को नहाये खाये के साथ चार दिनों तक मनाये जाने वाले छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है लिहाजा छठ घाट सज़ धज़ कर तैयार किये जा रहें हैं जहाँ बैरिकेडिंग, डेकोरेशन, साफ़ सफ़ाई औऱ चेंर्जिंग रूम की व्यवस्था समेत अन्य ज़रूरी व्यवस्थायें पूरी की गईं हैं क्योंकि नारायणी नदी तट पर हजारों की भीड़ उमड़ती है जिसको लेकर एक ओर प्रशासन मुस्तैद है तो जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं हैं यहीं वज़ह है की जेडीयू सांसद सुनील कुमार दल बल के साथ गुरुवार को देर शाम तक सभी प्रमुख छठ घाटों पर पहुँचे औऱ स्थल निरिक्षण कर अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए।बताया जा रहा है की बगहा शहर में गंडक नदी किनारे तक़रीबन दर्जनों छठ घाट बनाये गए हैं इन्हीं में शास्त्रीनगर छठ घाट भी ख़ास पूजा स्थल है जहाँ गंडक दियारा से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है लिहाजा वाल्मीकिनगर के सांसद भी तैयारियों का निरिक्षण करने पहुँचे।बता दें की चार दिनों तक मनाये जाने वाले सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर ग्रामीण औऱ शहरी इलाकों में प्रशासनिक औऱ नीजी स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं लिहाजा जनप्रतिनिधि औऱ प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर सुविधाओं को लेकर कोई कोऱ क़सर बाक़ी नहीं छोड़ा जा रहा है ताकि छठ वर्तियों औऱ भक्तों को कोई असुविधा न हो।0
0
Report
Advertisement
मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन
Jangl Akhalas Kunar, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। क्षेत्र के भौवापार, ककराखोर, सेवई, गढ़वापार, कालाबाग, महावीर छपरा इत्यादि जगहों पर दीपावली पर स्थापित की गई मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौसड़ स्थित राजघाट और बासगांव के दोहाघाट पर किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और 'जय मां लक्ष्मी' के जयकारे लगाए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलीपार पुलिस जगह-जगह तैनात रही। सुरक्षा कारणों से दोपहर से ही बिजली उपकेंद्र सेवई फीडर की विद्युत आपूर्ति मूर्ति विसर्जन तक बंद रखी गई, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो। विसर्जन के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।0
0
Report
अंबिकापुर के उदयपुर में 'कबरा' हाथी का आतंक, एक और महिला की ली जान, दो घायल
Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में दंतैल 'कबरा' हाथी का आतंक लगातार जारी है। बीती रात सूरजपुर में एक महिला को कुचलने के बाद आज सुबह उदयपुर पहुंचे इस हाथी ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। हमले में दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। अब तक 15 से अधिक लोगों की जान ले चुके इस खतरनाक हाथी पर वन विभाग सुबह से ही ड्रोन कैमरे के जरिए नजर रख रहा था, इसके बावजूद यह हादसा हो गया। Rogue Elephant 'Kabra' Kills Another Woman in Ambikapur's Udaipur, Leaves Two Critically Injured0
0
Report
नवल सागर पार्क का सौंदर्यीकरण: बूंदी पर्यटन केंद्र बनेगा प्रशासन
Noida, Uttar Pradesh:हरफूल सिंह यादव जिला कलेक्टर बूंदीबून्दी नवल सागर पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, बूंदी को पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी तेज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजेश गोयल ने गुरुवार को नवल सागर पार्क के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क को देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग सुविधा विकसित करने और स्थानीय उत्पादों के लिए लघु बाजार स्थापित करने पर जोर दिया। नवल_sागर झील में गंदे नालों का पानी रोकने, लाइट एंड साउंड शो शुरू करवाने तथा झील किनारे रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इंटरलॉकिंग, फूड कोर्ट और अन्य विकास कार्यों को भी गति देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
