273162
Maharajganj: होली पर्व को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया अपील
Devpur, Uttar Pradesh:रंगों के पर्व होली को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज अपने आवास पर Pinewz से खास बातचीत की। उन्होंने होली की तैयारियों और नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी योजनाएं साझा कीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था का निरीक्षण किया
Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कांवड़ यात्रियों के साथ भगवान श्री महाकालेश्वर को जल अर्पित किया* मंदिर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, श्रद्धालुओं ने व्यक्त किया संतोष उज्जैन, । श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां स्थापित कंट्रोल रूम से विभिन्न स्थलों की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह आम श्रद्धालुओं की लाइन में शामिल हुए और वहां दर्शनार्थियों से सीधे बातचीत कर उनके महाकालेश्वर दर्शन तथा मंदिर में की गई व्यवस्थाओं के अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की。 कलेक्टर ने कंट्रोल रूम से विभिन्न स्थलों व प्रवेश मार्ग का अवलोकन किया। इसके बाद मानसरोवर मार्ग से सामान्य दर्शन प्रवेश कर सामान्य दर्शन लाइन में लगे। कावड़ यात्रियों के साथ मिलकर उन्होंने भगवान महाकालेश्वर पर जल अर्पित किया तथा कार्तिक मंडप से भगवान के दर्शन करते हुए बाहर आए。 दर्शन के दौरान कलेक्टर सिंह ने दर्शनार्थियों से पूछा कि उन्हें दर्शन करने में कितना समय लगा और किसी प्रकार की कोई असुविधा तो नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं से संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें अपेक्षाकृत कम समय में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन हो गए। कलेक्टर ने विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उनसे मंदिर की दर्शन व्यवस्था तथा उनके अनुभव के बारे में जानकारियां लीं। अधिकांश श्रद्धालुओं ने दर्शन व्यवस्था के प्रति संतोष जताया। इस दौरान प्रशासक, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रथम कौशिक भी उपस्थित रहे। बाहर से आए दर्शनार्थियों ने कलेक्टर सिंह के आत्मीयता भरे व्यवहार, सादगी और सरलता की विशेष प्रशंसा की。 कलेक्टर के इस व्यक्तिगत निरीक्षण एवं आम श्रद्धालुओं के साथ मिलकर किए गए दर्शन ने मंदिर में सुचारू व्यवस्थाओं को और मजबूती प्रदान की है।0
0
Report
सिमडेगा में बैलों की चोरी: एक आरोपी गिरफ्तार, सफेद बैल बरामद
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में दो बैलों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी गए एक सफेद बैल को भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात घर के पास रस्सी से बंधे दो सफेद बैल चोरी हो गए थे। मामले में दुखन महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने लुकीबहार निवासी शैहुन खेस को गिरफ्तार किया। पुलिस दूसरे बैल और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
नौगामा खाप की पहली महिला महापंचायत: लव मैरिज, दहेज और गन कल्चर पर रोक
Jhanj Kalan, Haryana:नौगामा खाप की पहलीजींद। सर्वजातीय नौगामा खाप के चबूतरे गांव रामराय में रविवार को पहली महिला महापंचायत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत महिला विंग भारत की प्रधान डॉ. संतोष दहिया ने की। महापंचायत में नौगामा खाप से जुड़े 21 गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान समाज में बढ़ रही विभिन्न सामाजिक बुराइयों और युवा पीढ़ी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महापंचायत में महिलाओं ने लव मैरिज, गन कल्चर, सूखे नशे और दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुटता दिखाई। पंचायत में नौगामा खाप के गांवों में लव मैरिज पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही गन कल्चर को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्तियों पर रोक लगाने तथा युवाओं को सूखे नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास करने का फैसला लिया गया। दहेज लेने और देने की प्रथा का भी विरोध किया गया। महापंचायत में युवतियों से लेकर विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि समाज में बढ़ रही नशाखोरी, हथियारों के प्रदर्शन और दहेज जैसी कुरीतियों का असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। ऐसे में इन समस्याओं के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। पंचायत में सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और गांवों में इन मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संजना सातरोड़, रामराय की सरपंच आरती शर्मा, शिवानी हुड्डा, रोहतक की प्रधान, पूनम चौधरी खाप प्रधान सहित कार्यकारिणी के सदस्य और 21 गांवों से खाप की सरदारी मौजूद रही। खाप प्रवक्ता ने बताया महापंचायत का उद्देश्य सर्वजातीय नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने बताया कि रामराय में पहली महिला महापंचायत आयोजित की गई। इसमें 21 गांवों की महिलाओं ने भाग लेकर सामाजिक मुद्दों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में लव मैरिज, गन कल्चर, सूखे नशे और दहेज प्रथा पर रोक लगाने को लेकर निर्णय लिए गए। उन्होंने महापंचायत में शामिल सभी महिलाओं और खाप प्रतिनिधियों का आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
अखिलेश के परिवारवाद दावों पर योगी ने कहा विकास ही राजनीति का नया मंत्र
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- अखिलेश यादव ने राजनीति में परिवारवाद के फायदे गिनाए, जिसपर सीएम योगी ने हमला बोला और कहा कि अब राजनीति में परिवारवाद नहीं विकास चलता है; योगी ने कहा परिवारवाद बनाम विकास की बहस जारी है।0
0
Report
स्कूल छात्राओं का प्रदर्शन: सुविधाओं के अभाव पर जेन अल्फा से जेन जी तक आक्रोश
Sagar, Madhya Pradesh:जेन अल्फा से जेन जी की तरफ जा रही छात्राओं ने कहा हम ने तो सह लिया हमारे जूनियर्स का क्या होगा? एंकर/ एमपी में इन दिनों जेन अल्फा बेहद आक्रोशित है और स्कूलों को अवस्थाओं को लेकर सड़को पर दिखाई दे रहे है, शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाओं के अभाव को लेकर बच्चे आंदोलन करने मजबूर है। सागर के देवरी ब्लाक के रसेना में हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने आज बड़ा प्रदर्शन किया हैं और देर शाम तक ये आंदोलन जारी रहा। इस आंदोलन में बच्चियों ने जो बड़ा सवाल किया वो सोचने वाला है उनकी माने तो हमने तो सब सहन कर लिया लेकिन हमारे जूनियर्स कैसे सहन करेंगे और कैसे पड़ेंगे? इस सवाल के साथ स्कूली छात्राओं ने महराजपुर सहजपुर मार्ग को जाम कर दिया। एक साथ स्कूली छात्राओं के इस प्रदर्शन से हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तो छात्राओं की दलील सुनकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सन्न रह गए , छात्राओं की बेबाकी ने उनकी परेशानियों को उकेर दिया और अफसरों ने उन्हें अव्यवस्था दूर करने , स्कूल में बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ स्कूल भवन को आसपास का अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है। बाइट/ स्कूली छात्राएं एवं शिक्षक0
0
Report
मुंगेर अदालत ने आठ अभियुक्तों को संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में दोषी करार किया; कोर्ट परिसर में हंगामे की घटना
Munger, Bihar:एएसआई संतोष कुमार सिंह हत्याकांड का आठ दोषी करार, सजा सुनने के बाद आरोपियों ने कोर्ट परिसर में किया हंगामा पुलिसकर्मी से उलझे। मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने Holi के दिन वर्ष 2025 में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी की हत्या के मामले में अदालत ने आठ अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। ADJ चतुर्थ कुमारी मनीषा की अदालत ने सोमवार को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सभी आठ अभियुक्तों को दोषी पाया। दोषियों की सजा के बिंदु पर सात सितंबर को सुनवाई होगी। मामला 14 मार्च 2025 का है। दोपहर करीब 2:05 बजे नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना पर डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सिपाही दीपक कुमार के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। शाम करीब 7:30 बजे गश्ती के दौरान दोनों पक्षों को फिर गाली-गलौज करते देखा गया। पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह एक पक्ष को समझाने के बाद दूसरे पक्ष के आंगन में पहुंचे। आरोप है कि वहां राजीव कुमार, रणवीर कुमार, राजू कुमार, गुड्डू कुमार, विकास कुमार, रेखा देवी, सरिता देवी और मौसम कुमारी ने एकजुट होकर लोहे की रड, दबिया, हुक तथा लात-मुक्के से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान पारस अस्पताल, पटना में उनकी मौत हो गई। सिपाही दीपक कुमार की सूचना पर मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया था। राज्य की ओर से लोक अभियोजक मुंगेर संजय कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया,0
0
Report
Advertisement
धार में भोजशाला के पास नमाज के विरोध पर 25 अगस्त को जिला बंद
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला के पास जुमे की नमाज के विरोध में 25 अगस्त को धार जिला बंद का आह्वान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप धार के ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। भोजशाला परिसर के पास नमाज के लिए व्यवस्था के विरोध में सकल हिंदू समाज ने 25 अगस्त, मंगलवार को धार जिला बंद का आह्वान किया है। बंद के समर्थन में शहर में रैली निकाली गई और व्यापारियों सहित आम लोगों से बंद में सहयोग की अपील की गई। हिंदू समाज का आरोप है कि जिला प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी कर रहा है। बंद के बाद जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई है。 हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ता मुन्नालाल यादव ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना के विरोध में 25 अगस्त को धार बंद रखा जाएगा। दोपहर बाद लालबाग चौपाटी से एकत्र होकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा। हमारा कहना है भोजशाला मंदिर है और उसके पास नमाज स्वीकार नहीं होगा, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जिला प्रशासन अवहेलना कर रहा है। जंहा अभी 612 सर्वे पर नमाज हो रही वंहा लोग खेती बाड़ी कर रहे वंहा लोगों का कब्ज़ा है ऐसे में नमाज 300 मीटर दूर होना चाहिए। यदि प्रशासन फिर भी नहीं माना तो उग्र आंदोलन करेंगे। दरअसल, भोजशाला विवाद में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई के सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर 15 मई 2026 को इंदौर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था। हिंदू पक्ष के मुताबिक अदालत ने भोजशाला को हिंदू मंदिर बताया और 2003 की व्यवस्था में बदलाव करते हुए शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को भोजशाला परिसर में बंद करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अंतरिम व्यवस्था के तहत राज्य सरकार को भोजशाला परिसर के बाहर लेकिन नजदीक मुस्लिम समाज को नमाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद अलग अलग स्थानों पर सहमति नहीं बनी अंत में SC ने सर्वे 596 पर नमाज करवाने के आदेश दिए साथ ही यह भी कहा दोनों पक्षो के आने और जाने के रास्ते सेपरेट रखने के निर्देश दिए थे। हिंदू पक्ष का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे नंबर 596 में नमाज के लिए जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन बाद में सर्वे नंबर 612 में जुमे की नमाज की व्यवस्था की जा रही है। इसी को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से लगातार आपत्ति जताई जा रही है। हिंदू समाज की मांग है कि भोजशाला परिसर से पर्याप्त दूरी पर नमाज की व्यवस्था हो और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अक्षरश: पालन किया जाए। बाइट :-मुन्नालाल यादव इसी मुद्दे को लेकर अब 25 अगस्त को धार बंद का आह्वान किया गया है। आयोजकों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर तक बाजार बंद रखने की अपील की गई है। इसके बाद लालबाग चौपाटी पर सकल हिंदू समाज का एकत्रीकरण होगा और जिला प्रशासन को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा जाएगा। बंद के आह्वान को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौती होगी। हालांकि आयोजकों ने बंद और विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से करने की अपील की है。0
0
Report
राजनांदगांव में सावन के आखिरी सोमवार पर शिवभक्तों की भव्य शोभायात्रा
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में सावन के आखिरी सोमवार पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में कांवड़िए मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंजते रहे। वहीं, आखिरी सावन सोमवार के अवसर पर शहर में महाकाल सेवा समिति द्वारा भगवान चंद्रमौलेश्वर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर की पालखी को भक्त अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे। पालखी के साथ चल रहे श्रद्धालु लगातार भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। शोभायात्रा की खास बात रही इसमें शामिल विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। शिव-पार्वती नृत्य और अघोरियों के नृत्य ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से शोभायात्रा में उत्साह और भक्ति का रंग भर दिया। बैंड-बाजे और शिव भजनों के साथ आगे बढ़ती शोभायात्रा को देखने शहर की सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आखिरी सावन सोमवार पर राजनांदगांव में सुबह मंदिरों में उमड़ी आस्था से लेकर शाम तक निकली भव्य शोभायात्रा तक, पूरा शहर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया।0
0
Report
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: 31 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, कई पद बदले
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी. 31 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर. कई वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली. पवन देव नगर सेना और अग्निशमन के महानिदेशक बनाये गए. जीपी सिंह राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक बनाये गए. एसआरपी कल्लूरी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक बनाये गए. प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन और चयन के पद पर नियुक्त किया गया विवेकानंद को वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त और योजना बनाया गया दीपांशु काबरा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही रेल और यातायात में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया, अमित कुमार को वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मीदरी भी दी गई आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई ओपी पाल, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई......0
0
Report
Advertisement
कश्मीरी सुफ़ी शिक्षा: युवा पीढ़ी को असली संदेश वापस पेश करने की मांग
Anantnag, State Haj Committee Member Moulana Mohammad Ashraf has called for a renewed effort to preserve and promote the authentic teachings of Sufism among the younger generation, saying, “Sufism is our mission, not a profession.” He said Kashmir has a rich legacy of Sufi saints who dedicated their lives to spreading spirituality, peace, humanity and devotion, but expressed concern that attempts were being made to undermine their legacy and teachings. Moulana Ashraf said that since 2018, several conferences and programmes have been organised to revive and promote the true message of Sufism and educate the youth about its authentic principles. He cautioned against portraying Sufism merely through colourful gatherings, dance and music, saying such practices should not be confused with the real essence of Sufism. “If we want to bring our youth in the right direction, we must establish major institutions where highly qualified teachers and professors who genuinely understand Sufism can educate the younger generation and define what authentic Sufism really is,” he said, stressing the need to bring genuine scholars and practitioners of Sufism to the forefront to preserve Kashmir’s rich spiritual heritage.0
0
Report
CAMPA राज्य प्राधिकरण की गवर्निंग बॉडी बैठक में दिशानिर्देश जारी
Noida, Uttar Pradesh:आज प्रोजेक्ट भवन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत CAMPA की राज्य प्राधिकरण की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुआ और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
बैतूल ANM कर्मियों ने नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों और पदोन्नति के शीघ्र समाधान की मांग
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में संयुक्त ए.एन.एम.एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर एएनएम कर्मचारियों ने नियमितीकरण,पदोन्नति,वेतन विसंगति दूर करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगों के जल्द निराकरण की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य,टीकाकरण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनकी जायज मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ज्ञापन में एएनएम कर्मचारियों ने मांग की है कि ऑनलाइन कार्यों के लिए मिलने वाली इंसेंटिव राशि अन्य कैडर की तरह उन्हें भी दी जाए। साथ ही योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर एमपीडब्ल्यू की तर्ज पर पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाए। कर्मचारियों ने वर्ष 2016 में एएनएम को नर्सिंग कैडर से अलग किए जाने के फैसले पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि स्टाफ नर्सों का वेतन बढ़ाया गया,लेकिन एएनएम के वेतन में कोई संशोधन नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें पुनः नर्सिंग कैडर में शामिल कर वेतन विसंगति दूर की जाए। संविदा एएनएम कर्मचारियों ने अन्य विभागों की तरह नियमितीकरण की मांग भी उठाई है। इसके अलावा दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को 15 प्रतिशत जोखिम भत्ता और आवास की सुविधा नहीं है,वहां आवास भत्ता देने की मांग भी की गई है। एएनएम कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे आंदोलन की रणनीति बनाने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांगों पर क्या फैसला लेती है।0
0
Report
Advertisement
राजघाट नहर कॉलोनी: प्रशासन की कड़ी कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप
Datia, Madhya Pradesh:राजघाट नहर कॉलोनी के शासकीय आवासों पर कार्रवाई, रसूखदार कब्जेदारों में हड़कंप दतिया। राजघाट नहर परियोजना कॉलोनी के शासकीय आवासों पर लंबे समय से चले आ रहे कथित अनधिकृत कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम आवंटित बंगलों और क्वार्टर्स को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि राजघाट नहर परियोजना कॉलोनी के कई शासकीय आवास सिंचाई विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पर आवंटित हैं। आरोप है कि जिन कर्मचारियों के नाम पर आवास आवंटित किए गए हैं, उनकी जगह कुछ राजनीतिक रसूख रखने वाले लोग वर्षों से इन आवासों में रह रहे हैं। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं। आवंटन आदेश भी निरस्त मामले में सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री कार्यालय से जारी कार्यालयीन आदेश में भवन आवंटन समिति की 14 अगस्त 2026 की बैठक के बाद कुछ आवासों के आवंटन आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने का उल्लेख है। आदेश में पांच आवासों का विवरण दिया गया है, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम पर आवंटित आवास शामिल हैं। आदेश में संबंधित आवासों को लेकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के सख्त रुख के बाद कार्रवाई तेज शासकीय आवासों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के सख्त रुख के बाद कार्रवाई तेज होने की बात सामने आ रही है। प्रशासन का फोकस शासकीय संपत्ति को वास्तविक पात्र कर्मचारियों के उपयोग में लाने और अनधिकृत कब्जों को हटाने पर बताया जा रहा है। कार्रवाई को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज वहीं, इस कार्रवाई के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिन कुछ आवासों में राजनीतिक रसूख रखने वाले लोगों के रहने की बात कही जा रही है, उनमें से कुछ लोगों के नाम पूर्व में भाजपा कार्यालय में हुए विवाद और उपद्रव से जुड़े मामले में भी सामने आए थे। इसी वजह से कार्रवाई को भाजपा की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर भी देखा जा रहा है।0
0
Report
कोरबा में नाग डसने के इलाज के लिए डॉक्टर ने सांप पकड़कर लाने की बात कही
Korba, Chhattisgarh:कोरबा मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर का स्नेक बाइट के मरीज का इलाज करने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां डॉक्टर ने स्नेक बाइट से पीड़ित मरीज के इलाज के लिये मरीज के परिजनों को साँप का फोटो-वीडियो दिखाने की मांग रखी ताकि डॉक्टर को पता चल सके कि कौन से प्रजाति के साँप ने ग्रामीण को डंसा है. डॉक्टरों की मांग पर साँप का फोटो वीडियो नहीं बल्कि स्नेक कैचर सांप को ही पकड़ कर अस्पताल पहुंच गया. दरअसल कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में रहने वाले रामदयाल जब अपने घर के अंदर झाड़ियों साफ कर रहा था. इसी दौरान जमीन में बने एक बिल के पास पहुंचने पर नाग अचानक बाहर आया और रामदयाल को डस लिया. इसके बाद नाग वापस उसी बिल में घुस गया. नाग के डसने के बाद परिजन घर के बिल में साँप होने की सूचना स्नेक कैचर को देकर रामदयाल को लेकर तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने सांप की पहचान करने के लिए परिजनों को साँप का फोटो वीडियो दिखाने को कहा. डॉक्टरों का कहना था कि सांप की पहचान होने के बाद इलाज की प्रक्रिया आसान हो जाएगी क्योंकि हर साँप के जहर छोड़ने की मात्रा अलग-अलग होती है. इधर घर के बिल में साँप होने की सूचना मिलने पर स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची. जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद बिल को खोदकर नाग को बाहर निकाला और हवादार डिब्बे में बंद किया. रेस्क्यू पूरा करने के बाद स्नेक रेस्क्यू टीम नाक को सुरक्षित जंगल में रिलीज करने को सोच ही रहे थे कि अस्पताल से परिजनों ने नाक का फोटो खींचकर भेजने को कहा. ऐसी स्थिति में स्नेक कैचर ने ही अस्पताल पहुंच गया. डॉक्टरों ने सांप की पहचान करने के बाद पीड़ित रामदयाल का इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है। कोबरा को भी सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है.0
0
Report
बांधा जंगल में शेरनी के हमले से युवक की मौत, गांवों में दहशत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जुनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बांधा में जंगल गए 25 वर्षीय युवक की वन्यजीव के हमले में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बांधा निवासी धरम दास घृतलहरे जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट आर-98 क्षेत्र में बांस से निकलने वाला करيل काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान जंगल में अचानक शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वन्यजीव ने युवक के शव को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। सबसे चिंता की बात यह बताई जा रही है कि शेरनी अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास ही मौजूद है, जिसके चलते जंगल जाने वाले ग्रामीणों में भय बढ़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही जुनापारा चौकी की टीम मौके के लिए रवाना हुई, वहीं वन विभाग की टीम भी क्षेत्र का जायजा लेने और वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी है। फिलहाल ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
