273302
महाराजगंज- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर यातायात के नियमों का जागरूकता का संदेश
Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:महाराजगंज सक्सेना चौराहा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया । इस कड़ी में आज, 17 जनवरी को, यातायात पुलिस ने नेहरू युवा केंद्र के बच्चों के साथ मिलकर एक प्रभावी और प्रेरक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान समाज में सुरक्षित सड़क यात्रा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिटी वॉक में Apple 18 Pro लॉन्च पर भीड़ भारी
18 प्रो लॉन्चिंग को लेकर सिटी वॉक में खरीदारों का ताता लगा रहा। साउथ डिस्टिक सिटीवॉक मॉल में एप्पल के शोरूम के बाहर सुबह से ही भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि लाइन कैसे लगी है और 18 प्रो की लॉन्चिंग शुरुआती रेंज लगभग 1,79,000 से शुरू होकर तीन लाख से ऊपर तक जाती है। फोन को लेकर लोगों में असाधारण उत्साह है और कई घंटे खड़े रहने के बाद भी फोन नहीं मिल पाटा। लोगों की खरीदारी में एप्पल को प्राथमिकता दी जा रही है। महंगाई के बावजूद भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कलर और लुक को लेकर भी लोगों की पसंद लुभा रही है।0
0
Report
लोनी बॉर्डर में नकली काली मिर्च बनाने का कारखाना पकड़ा गया; बड़ी बरामदगी
Noida, Uttar Pradesh:लोनी बॉर्डर पुलिस व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने लोनी में घटिया स्तर की कालीमिर्च को गोंद, मैदा , रिफाइन्ड तेल की मदद से अच्छी गुणवत्ता की दिखने वाली काली मिर्च बनाने का कारखाना पकड़ा। कारोबारी- लोकेश गुप्ता, निवासी - बुद्ध विहार दिल्ली । स्थान - केहर फार्म हाउस, सेवाधाम, बेहटा, हाजीपुर, थाना - लोनी बॉर्डर । बरामदगी व जबतीकरण - 1- मैदा - 3000 किग्रा 2- गोंद - 900 किग्रा 3 - काली मिर्च ( कच्चा माल, छोटे दाने) - 1200 किग्रा 4- काली मिर्च ( तैयार माल ,बड़े चमकदार दाने) - 975 किग्रा 5- रिफाइन्ड सोयाबीन तेल ( चमक बढ़ाने के लिए) - 37 टिन कंटेनर प्रत्येक 15 किग्रा जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग रू0 13,34,000 ( तेरह लाख चौंतीस हजार).0
0
Report
लोनी बॉर्डर में मिलावटी काली मिर्च बनाने का कारखाना पुलिस ने पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:लोनी बॉर्डर पुलिस व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने लोनी में घटिया स्तर की काली मिर्च को गोंद, मैदा, रिफाइन्ड तेल की मदद से अच्छी गुणवत्ता की दिखने वाली काली मिर्च बनाने का कारखाना पकड़ा। कारोबारी- लोकेश गुप्ता, निवासी - बुद्ध विहार दिल्ली। स्थान - केहर फार्म हाउस, सेवाधाम, बेहटा, हाजीपुर, थाना - लोनी बॉर्डर। बरामदगी व जबतीकरण - 1- मैदा - 3000 किग्रा 2- गोंद - 900 किग्रा 3 - काली मिर्च ( कच्चा माल, छोटे दाने) - 1200 किग्रा 4- काली मिर्च ( तैयार माल ,बड़े चमकदार दाने) - 975 किग्रा 5- रिफाइन्ड सोयाबीन तेल ( चमक बढ़ाने के लिए) - 37 टिन कंटेनर प्रत्येक 15 किग्रा0
0
Report
Advertisement
रसूलपुर में ससुर की हत्या: दामाद सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार
Kusu, Chhattisgarh:शहर के रसूलपुर मोहल्ले में 70 वर्षीय एलआईसी अभिकर्ता बसीरूद्दीन सिद्दीकी की बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दो आरोपियों की तलाश जारी है। पारिवारिक रंजिश के चलते दामाद ने झारखंड के कंचन कुमार व अन्य आरोपियों को पांच लाख रूपए में ससुर बसीरूद्दीन की हत्या करने सुपारी देते हुए दस हजार रूपए अग्रिम राशि दिया था। आरोपियों को अंबिकापुर बुलाने के बाद किराए के मकान में रूकवाया गया था और मोटरसाइकिल से जाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस जघन्य हत्याकाण्ड में कोतवाली पुलिस ने आरोपी दामाद नाजीम सबा पिता माइन अंसारी 30 वर्ष निवासी तकिया सरनापारा रनपुर खुर्द, कंचन कुमार पिता स्व. अक्षय राम 28 वर्ष निवासी किनी इंद्रनगर चयनपुर झारखंड और नेजारूद्दीन उर्फ गुड्डू, पिता नसरूद्दीन 32 वर्ष निवासी तकिया रनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा घर में घुस कर पुत्री से ही उसके पिता बसीरूद्दीन को बाहर बुलाया था और पोर्च के नीचे चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। हमले के बाद पुलिस ने धारा 109(1), 3(5), 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था। इलाज के दौरान मौत होने के बाद धारा में 103 अतिरिक्त जोड़ी गई हैं। सरगुजा पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।0
0
Report
अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान और मनु धनखड़ के बीच झुंझुनूं नगर परिषद सभापति चुनाव मुकाबला तय
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं नगर परिषद सभापति के चुनाव से जुड़ी खबर कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान का नामांकन स्वीकार सांसद बृजेंद्र ओला की सत्यमेव जयते पोस्ट के बाद सियासी चर्चाएं तेज पोस्ट पर कांग्रेस समर्थकों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी भाजपा समर्थकों ने भी आपत्ति को लेकर कमेंट किए मुलचंद झाझड़िया का कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में झाझड़िया कभी विधायक राजेंद्र भांबू के करीबी सहयोगी रहे कमेंट में लिखा—हर शाख पर उल्लू बिठा देंगे 21 सितंबर को अगवान और धनखड़ के बीच मुकाबला होगा झुंझुनूं नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान के नामांकन पर आई आपत्ति खारिज होने के बाद झुंझुनूं की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने जांच के बाद अब्दुल्ला अगवान का नामांकन स्वीकार कर लिया। बल्कि भाजपा प्रत्याशी सीए मनु धनखड़ के नामांकन पर भी आई आपत्ति को खारिज करते हुए उनका भी नामांकन स्वीकर कर लिया है। जिसके बाद दोनों की सभापति पद की उम्मीदवारी बरकरार है। इसी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस सांसद बृजेंद्र सिंह ओला की सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में आ गई। ओला ने पोस्ट में लिखा— “सत्यमेव जयते, जय लोकतंत्र, जय संविधान, जय झुंझुनूं, जय राजस्थान।” ओला की इस पोस्ट पर कांग्रेस समर्थकों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। वहीं कुछ भाजपा समर्थकों ने कमेंट करते हुए यह भी लिखा कि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पर भी आपत्ति दर्ज हुई थी और दोनों ही मामलों में प्रशासन ने जांच के बाद निर्णय लिया। हालांकि इन तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चा मूलचंद झाझड़िया के कमेंट की हो रही है। झाझड़िया ने सांसद ओला की पोस्ट पर लिखा— “कसर तो नहीं जी पर... अब और क्या करें, कुछ हुआ तो जरूर, यहां हर शाख पर उल्लू बिठा देंगे।” इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि मूलचंद झाझड़िया का नाम कभी भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के करीबी सहयोगियों में लिया जाता रहा है। ऐसे में उनके द्वारा कांग्रेस सांसद की पोस्ट पर किए गए इस कमेंट को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा हो रही है। दरअसल, अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर उनके भाई के नगर परिषद से जुड़े ठेके होने को लेकर आपत्ति दर्ज की गई थी। आपत्ति पर जांच और सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह ने इसे खारिज कर दिया और अब्दुल्ला अगवान का नामांकन स्वीकार कर लिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी सीए मनु धनखड़ के नामांकन पर भी आपत्ति दर्ज की गई थी। प्रशासन ने दोनों मामलों की जांच कर दोनों प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार किए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान और भाजपा के मनोज धनखड़ आमने-सामने हैं। मतदान 21 सितंबर को होना है। फिलहाल नामांकन विवाद खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट, नेताओं की प्रतिक्रियाओं और समर्थकों के कमेंट्स ने झुंझुनूं की चुनावी राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है。0
0
Report
रायपुर के राम मंदिर के पास युवक पर चाकू, हालत गंभीर; फरार आरोपी
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुरा स्थित राम मंदिर के पास युवक को मारा चाकू. देर रात पुरानी रंजिश के चलते बदमाश राज ठाकुर ने मारा चाकू.. नीरज भोई के सीने,पेट समेत शरीर में मारे चाकू. निजी अस्पताल में इलाज जारी...हालत नाजुक. आरोपी बदमाश राज ठाकुर फरार. कमिश्नरेट में लाख कोशिशों के बाद भी नहीं थम रही है चाकूबाजी. त्योहारी सीजन या आम दिनों में सैकड़ों चाकूबाजो को जेल भेजने के बाद भी नहीं थम रही है चाकूबाजी.. सड़को पर बेखौफ होकर चाकू लेकर घूमते है बदमाश. डीडी नगर थाना इलाके का मामला.0
0
Report
Advertisement
रामकला गुर्जर निर्विरोध सरमथुरा नगर अध्यक्ष, नामांकन वापसी के साथ कांग्रेस जीती
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की रामकला गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित सरमथुरा (धौलपुर) नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रत्याशी रामकला गुर्जर निर्विरोध नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस की रामकला गुर्जर के सामने चुनाव मैदान में मौजूद सरोज सैन एवं वंदना कुशवाहा ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद रामकला गुर्जर का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। सरमथुरा नगरपालिका अध्यक्ष पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी के बाद अब केवल रामकला गुर्जर ही मैदान में रह गईं। वहीं, हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव में सरमथुरा नगरपालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 15 सीटों पर, भाजपा ने 1 सीट पर तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। नामांकन वापसी एवं निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी राकेश न्योल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
दुमका में तेज रफ्तार पिकअप के हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल
Dumka, Jharkhand:दुमका तालझारी थाना क्षेत्र के नारगंजो के पास तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो में से एक व्यक्ति की मौत देवघर अस्पताल और एक व्यक्ति की मौत फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मृतक को पोस्टमाटम के लिए दुमका लाया गया. मृतकों की पहचान रामाशंकर पंडा (52 वर्ष), निवासी धौनी, थाना सरैयाहाट, दुमका; नाटू महलदार (करीब 47 वर्ष), निवासी उदयरामपुर, थाना घोघा, जिला भागलपुर (बिहार) और पंकज कुमार उर्फ पंकज महलदार (करीब 21 वर्ष), पिता निवासी उदयरामपुर, थाना घोघा, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। हादसे में घायल नौ श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जर्मुंडी सीएचसी, दुमका ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर भेजा गया। इनमें से दो-तीन लोगों का जो खतरे से बाहर है उनका इलाज फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग पूजा करने के लिए बसुकिनाथधाम आ रहे थे इसी दौरान तालझारी थाना के नारगंजो गाँव के पास तेज रफ़्तार से आ रही पिकअप भेन से टक्कर हो गईं.0
0
Report
बाढ़ के बाद भागलपुर में डेंगू-मलेरिया मरीजों की संख्या बढ़ी
Naya Chak, Bihar:बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब मच्छरजनित बीमारियों मसलन डेंगू, मलेरिया के मरीज पाए जाने लगे हैं। भागलपुर की बात करें तो यहाँ जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू मलेरिया के लक्षण वाले 25 मरीजों को भर्ती कराया गया था जिसमें से अब तक 7 मरीज ELISA रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए जिन्हें स्वस्थ करके घर भेज दिया गया वहीं अस्पताल के डेंगू वार्ड में अभी भी 7 मरीज हैं जिसमें से 5 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है और 2 रिपोर्ट पेंडिंग में है। जेएलएनएमसीएच के बनवाये गये 20 बेड के डेंगू वार्ड को तैयार किया गया है। अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स भी उपलब्ध है हालाकि डेंगू के अब तक गंभीर मरीज भर्ती नहीं हुए। जेएलएनएमसीएच के डेंगू वार्ड का जायजा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: मंत्री के बयान पर पलटवार, राहुल गांधी का इंदौर दौरा बना राजनीतिक बहस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल छात्रों की गूंज को लेकर मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का पलटवार छात्रों की बातों को लेकर राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं बीजेपी ने पहले जगह नहीं दी फिर 10 लख रुपए लिए जा रहे हैं इन्होंने कभी क्या rss के प्रोग्राम के लिए पैसे लिए बीजेपी को लगता है इससे राहुल गांधी का कार्यक्रम नहीं होगा राहुल गांधी का कार्यक्रम होगा और Zen g से वह संवाद करेंगे Zen g अब भारतीय जनता पार्टी को समझ चुका है0
0
Report
मंडला में पशु तस्करी का बड़ा पर्दाफाश: 15 मवेशी बरामद, 3 गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - पशु तस्करी पर मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई । मोहगांव थाना पुलिस और चाबी चौकी ने इन्द्रामाल बायपास के पास कार्रवाई करते हुए वाहन में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 15 मवेशियों को बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मवेशियों को डिंडौरी जिले की सीमा से होते हुए मंडला लाया जा रहा था। मामले की जांच में अब तस्करी के पूरे नेटवर्क और परिवहन के रूट को खंगाला जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप है।0
0
Report
अनंत सिंह बोले: नीरज कुमार को हराने की रणनीति, JDU में विरोध जारी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना MLC चुनाव को लेकर बोले बाहुबली विधायक अनंत सिंह。 नीरज कुमार को को लेकर बड़ा बयान。 अनंत सिंह ने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। हम लड़े मेरा विरोध किया。 मेरा गलती क्या है हम मीटिंग में जाकर बोले थे लेकिन हमको कुछ नहीं बताया。 मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनता है ललन बाबू के वोट से प्रधानमंत्री बनता है。 इसके वोट से क्या बनेगा पार्टी का सिंबल भी मिलता है。 यह पार्टी का इलेक्शन नहीं है。 मेरे चुनाव के समय कितना विरोध किया था आप सभी लोग इसका वीडियो देख लीजिए。 पार्टी कलेक्शन हम लोग लड़ते हैं तब तो सपोर्ट नहीं किया विरोध कर दिया。 JDU के विरोध नहीं, बस नीरज का विरोध कर रहे हैं。 AK 47 रख कर घर में हमको FASHYA नीरज कुमार के नार्को टेस्ट करवाने की मांग कर दी。 उसे दिन मीटिंग में हम या बात को रखे थे。 मेरा जितना दिमाग है नीरज कुमार को हारने में हम उसे दिमाग को लगाएंगे。 नीरज कुमार की हार निश्चित है जमानत जप्त होगी。 आज JDU ऑफिस में बैठक चल रही है आप नहीं गए हैं。 उसको लेकर अनंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ज्यादा जरूरी काम है वहां जा रहे हैं。 पार्टी में अगर मध्यस्ता की कोशिश की जाएगी। तो क्या आप मानेंगे。 अनंत सिंह ने कहा नहीं ऐसा कुछ नहीं होगा अब。 बाइट — अनंत सिंह, विधायक, जेडीयू0
0
Report
Advertisement
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: मध्यप्रदेश के लाखों युवाओं ने पंजीकरण किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रेस कांफ्रेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश में विकास और कल्याण को आगे बढ़ाया... आजादी के बाद विस्तृत रूप से देश कैसे विकास कर सकता है इस दिशा में कार्य किया... देश के युवाओं की शक्ति को सिंक्रोनाइज कर विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं... विकसित भारत के लिए युवा सबसे महत्वपूर्ण है... युवाओं के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम आयोजित हो रहा है... युवा हर समय क्रांति का प्रतीक रहे हैं... विवेकानंद की जयंती के दिन दिल्ली में इस कार्यक्रम का समापन होगा... हर स्तर पर और क्षेत्र में युवाओं को नए अवसर प्रदान किया जाता है... युवाओं के विचारों और सुझावों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा... विगत 2 वर्षों में इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की प्रतिभागिता सबसे ज़्यादा रही है... इस वर्ष मध्यप्रदेश में 3 लाख 86 हज़ार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन किया है... इस वर्ष 6 लाख युवाओं के ऑनलाइन पंजीयन की संभावना है... चरण बद्ध तरीके से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी... मध्यप्रदेश के लिए निर्धारित थीम: ट्राइबल लीडरशिप, नेचुरल रिसोर्सेस और इन्क्लूसिव डेवलपमेंट है... यूथ पार्लियामेंट, सांस्कृतिक, इनोवेट फॉर भारत सहित अन्य श्रेणी में युवा सहभागिता करेंगे... विकसित भारत के लिए टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण है... यह बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है... अंतिम चरण में चयनित युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे... युवा में छुपा हुआ हर एक आइडिया को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा... मध्यप्रदेश का युवा बढ़ चढ़ का हिस्सा ले रहे हैं... मध्यप्रदेश का युवा तत्परता के साथ सहभागिता करे ये हमारा लक्ष्य है...0
0
Report
नवलगढ़ में 78वां सूर्य मंडल फुटबॉल कप का आगाज़; 16 टीमें, फाइनल 22 सितम्बर
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में 78वें सूर्य मंडल फुटबॉल कप का आगाज 16 टीमों के बीच पांच दिन चलेगा फुटबॉल का रोमांच सूर्य मंडल खेल मैदान में खिलाड़ियों दिखा रहे दमखम राजस्थान के नामी फुटबॉल क्लब ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा 20 सितंबर को क्वार्टर फाइनल, 21 को सेमीफाइनल मुकाबले 22 सितंबर को होगा फाइनल, विजेता टीम को मिलेगा पुरस्कार झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के रामदेवरा चौक स्थित सूर्य मंडल खेल मैदान पर शुक्रवार से 78वें राज्य स्तरीय श्रीसूर्य मंडल फुटबॉल कप-2026 का आगाज हो गया। बाबा रामदेव मेले के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राजस्थान के नामी फुटबॉल क्लबों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पांच दिन तक मैदान पर फुटबॉल का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मारवाड़ क्लब जोधपुर और श्रीसूर्य मंडल नवलगढ़ के बीच खेला जा रहा हैं । इसके बाद डीएफए हनुमानगढ़ और जयपुर सिटी एफसी के बीच मुकाबला हुआ। दोपहर में जिंक फुटबॉल एकेडेमी जावर माइंस और जेईएफसी जयपुर, जबकि शाम को डीएफए सीकर और बीकानेर सिटी एफसी के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी मुकाबलों का आनंद लेंगे। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और गोल के लिए संघर्ष के बीच दर्शकों में खासा उत्साह नजर आएगा।आयोजन सचिव पवन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के चार क्वार्टर फाइनल 20 सितंबर, दोनों सेमीफाइनल 21 सितंबर को होंगे। फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। गौरतलब है कि वर्ष 1945 में स्थापित सूर्य मंडल संस्था की ओर से बाबा रामदेवजी के मेले के अवसर पर पहली बार वर्ष 1947 में फुटबॉल कप का आयोजन किया गया था। तब से यह प्रतियोगिता नवलगढ़ की खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।0
0
Report
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
