273162
#Maharajganj:नेपाल के अधिकारियों के साथ की बैठक,कहां सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम.........
Devpur, Uttar Pradesh:#Maharajganj नेपाल के अधिकारियों के साथ की बैठक ,कहां सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम.....
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्रेलर टक्कर से मां-पुत्र समेत तीन की मौत, क्षेत्र में मातम
Jaipur, Rajasthan:ट्रेलर की टक्कर से मां-पुत्र सहित तीन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम भीलवाड़ा जिले के आसींद में नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास हुआ हादसा, बाइक सवार महिला और दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम बदनोर क्षेत्र में बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां-पुत्र सहित उनका एक भानजे भी शामिल है。 जानकारी के अनुसार गरिया खेड़ा निवासी रुकमा देवी पत्नी रायमल गुर्जर (40), उनका पुत्र गोविंद (20) तथा भानेज रोशन पुत्र प्रभुलाल गुर्जर (23) निवासी पाटन बाइक पर सवार होकर पाटन से आसींद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे बदनोर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बदनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बदनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मां-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम छा गया।0
0
Report
रायला में देर रात बाड़े में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Jaipur, Rajasthan:रायला में देर रात बाड़े में लगी भीषण आग, ड्रिप पाइप जलकर राख पास खड़ी कार भी चपेट में आई, लाखों का नुकसान भीलवाड़ा जिले के रायला स्टेशन रोड पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महावीर वैष्णव के बाड़े में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बाड़े में रखे ड्रिप सिंचाई के पाइप और उनके पैकेट जलकर राख हो गए। वहीं पास में खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आकर एक तरफ से जल गई। हादसे में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने गांव गए हुए थे और घर पर कोई मौजूद नहीं था। देर रात बाड़े से आग की लपटें और धुआं उठता देख पड़ोसियों की नजर पड़ी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मटकी व बाल्टीों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मोटर चलाकर आग बुझाने में जुट गए। आग की गंभीरता को देखते हुए संगम मिल से दमकल वाहन बुलाया गया। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि बाड़े में बंधी गाय-भैंस, पशुओं के लिए रखा चारा और खाद के कट्टे आग की चपेट में आने से बच गए। समय रहते सूचना मिलने और ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर रायला थाना पुलिस के दीवान सुनील अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया。0
0
Report
रतलाम में कानून विरोधी प्रदर्शन: राजपूत करनी सेना की न्याय यात्रा रोकी गई
Ratlam, Madhya Pradesh:यूजीसी के नये कानून के विरोध मे रतलाम मे श्री राजपूत करनी सेना ने भोपाद पैदल मार्च निकलने वाली थी जिसे न्याय यात्रा का नाम दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया सख्ती से गिरफ्तारियां किर न्यायालय यात्रा नहीं निकल पायी, पुलिस का कहना है कि ये प्रदर्शन बिना अनुमति के किया जा रहा था इसलिए कार्रवाई की है रतलाम0
0
Report
Advertisement
SC/ST एक्ट के अपराध 2026 में 28% घटे; Haryana पुलिस की प्रगति
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों एवं पुलिस कार्रवाई की समीक्षा वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में SC/ST एक्ट के तहत अपराधों में 28 प्रतिशत की कमी : डीजीपी अजय सिंघल वर्ष 2025 में मामलों का निस्तारण दर 98 प्रतिशत रहा 5,500 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण चंडीगढ़, 11 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज SC/ST (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने मुख्यमंत्री को अधिनियम के तहत दर्ज मामलों, उनकी जांच, निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी। वर्ष 2026 में अपराधों में 28 प्रतिशत की कमी डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि हरियाणा पुलिस के प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में SC/ST एक्ट के तहत अपराधों में 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। जिला कल्याण अधिकारियों को समयबद्ध उपलब्ध कराई जा रही FIR की प्रतियां डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों में संबंधित जिला कल्याण अधिकारियों को FIR की प्रतियां समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे पीड़ितों को मिलने वाली सहायता एवं राहत संबंधी प्रक्रियाओं में तेजी आई है। साथ ही, जिला कल्याण विभाग और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे मामलों की प्रभावी निगरानी, पीड़ितों को समय पर सहायता तथा अपराधों की रोकथाम में मदद मिली है। यह व्यवस्था अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वर्ष 2025 में SC/ST एक्ट के तहत मामलों का 98 प्रतिशत निस्तारण, समयबद्ध जांच एवं नियमित निगरानी पर विशेष जोर इसके अतिरिक्त, डीजीपी श्री अजय सिंघल ने बताया कि वर्ष 2025 में SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों का निस्तारण दर 98 प्रतिशत रहा, जो हरियाणा पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली, त्वरित जांच और मामलों की नियमित निगरानी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिला स्तर से लेकर पुलिस मुख्यालय तक नियमित समीक्षा की जाती है। लंबित मामलों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा जांच अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य न केवल मामलों का समयबद्ध निस्तारण करना है, बल्कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना और दोषियों को कानून के दायरे में लाना भी है। थाना स्तर पर डाटा विश्लेषण से अपराध नियंत्रण में मिली मदद डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस थाना स्तर पर भी SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों और अपराध की प्रवृत्तियों का विस्तृत डाटा विश्लेषण किया जा रहा है। इससे संवेदनशील क्षेत्रों और अपराध की प्रकृति की पहचान करने के साथ-साथ प्रभावी रणनीति तैयार करने में मदद मिली है। इन मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए समय-समय पर बैठकें भी आयोजित की जाती हैं, ताकि जांच एवं निस्तारण में तेजी सुनिश्चित की जा सके। 5,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण उन्होंने आगे बताया कि पुलिसकर्मियों को अधिनियम के प्रावधानों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा संवेदनशील मामलों से निपटने के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस के 5,500 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही, इस अधिनियम के तहत मामलों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई है। पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता हरियाणा पुलिस द्वारा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों की गंभीरता से जांच, समयबद्ध निस्तारण और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ-साथ ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
बहादुरगढ़ में ट्रैफिक नाकेबंदी के दौरान ASI राकेश की मौत; एक आरोपी पकड़ा, दूसरे की तलाश
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ शहर में ट्रैफिक नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सوار युवक को रोकने की कोशिश करते समय ट्रैफिक पुलिस के ASI राकेश की मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस की एएसआई राकेश को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक खरखौदा के पिपली गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को पकड़ लिया है, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं।0
0
Report
गया जी घाटों पर छठ त्यौहार की तैयारी पूरी मुस्तैदी से
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने गया जी के विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा लोक आस्था का महान पर्व छठ पर्व 13 तारीख से शुरू होने जा रहा है। 13 तारीख को नहाय खाय है। 14 को लोहंडा होगा। 15 को प्रथम अर्घ्य है और 16 को पारण होगा। और पूरे राज्य में एक बेहतर तैयारी की गई है। घाटों की सफाई, नदियों की सफाई और आने वाले जो पूजा अर्चना करने वाली महिलाएं, माताएं, बहनें जो होंगी उनके लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। गया जी में नगर निगम गया के द्वारा बहुत बेहतर सफाई की व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी गया, एसएसपी और एसडीओ साहब तमाम जो अधिकारी हमारे हैं, सब लोग लगे हुए हैं। कल देख रहे थे अखबार में हम कि उनका भी दौरा हुआ है जिला प्रशासन का, और आज मैं भी अभी हम लोग गए थे प्रथम रामेश्वर घाट गए थे, तो अच्छी तैयारी चल रही है। दूसरा हम लोग आए इसमें ब्राह्मणी घाट, तीसरा देव घाट, सूर्य कुंड, अब आगे भी जाना है, मानपुर जाएंगे। सूर्य पोखरा मानपुर घाट वहां भी जाएंगे और आगे बोधगया। तो कुल मिलाकर छठ पर्व के मौके पर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सफाई हो, लाइट का इंतजाम हो, आने जाने में जहां पर कुछ कठिनाई हो रही है वहां पुल बनाए जा रहे हैं। बहुत भव्य तैयारी है। एक ओर जहां बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा भी राजधानी पटना को सजाया जा रहा है, उसी तरह गया जी को भी हमारा जिला प्रशासन के सहयोग से और अनेक स्वयंसेवी संगठन जो यहां पर हैं, वो लोग भी कैंप लगाते हैं। कैंप लगाकर के छठ व्रतियों का फल वितरण करने का काम, जल वितरण करने का काम, चाय का कैंप, तो इस तरह से मैं देखता हूं कि बड़ी संख्या में एनजीओ, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन भी विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर के छठ व्रती माता बहनों की सेवा करते हैं। आज तो मैं देख रहा हूं बिहार ही नहीं पूरे देश के पैमाने पर हर राज्यों में बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र हो, गुजरात हो, दिल्ली हो, देश के अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर छठ भगवान भास्कर को याद करते हैं। और देश के बाहर भी देख रहे हैं, मैं भी गया था न्यूजीलैंड और सिडनी गया था ऑस्ट्रेलिया गए, वहां भी बड़ी संख्या में लोग छठ व्रत पूजा करते हैं। जापान में हम देख रहे थे कि जो जापान मुल्क के लोग हैं, वहां के रहने वाले लोग, वो लोग भी कर रहे हैं। पूरी दुनिया में लोक आस्था का महान पर्व भगवान भास्कर को याद करते हैं। चार दिन का यह पर्व जो है, काफी महत्व रखता है। उसके लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन, नगर निगम सभी विभाग जो हैं काफी सक्रियता के साथ, सामाजिक धार्मिक संगठन भी आगे आकर के शहर को साफ करने में और विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर के फल, चाय, पानी देने का काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर बहुत अच्छी तैयारी है और हम आशा करते हैं कि बड़ी संख्या में घाटों पर जब लोग आएंगे तो पुलिस विभाग के द्वारा भी नियंत्रण लगाया जा रहा है, सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी। सरकार के सारे विभाग काफी एक्टिव हैं, आशा हम करते हैं कि आने वाला लोक आस्था का महान पर्व बहुत बेहतर तरीके से संपन्न होगा。0
0
Report
Advertisement
घास भैरू सवारी: टोडारायसिंह में आतिशबाजी के बीच परंपरागत रवाना
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक शहर में परंपरा अनुसार जबरदस्त आतिशबाजी के साथ निकली घास भैरू की सवारी पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन ने पूजा अर्चना कर किया सवारी को रवाना इस दौरान सवारी मार्ग में हुई जबरदस्त आतिशबाजी , आतिशबाजी से कई जगह हुई आग लगने की घटनाएं पटाखा वार के दौरान सुरक्षा को तैनात पुलिस कर्मी भी आए चपेट में, देर रात नगर परिक्रमा के बाद वापस पीपली चौराहा भेरू स्थल पर पहुंची सवारी शहर के सैकड़ों युवा परंपरागत सवारी में हुए शामिल,0
0
Report
कोटा-जनशताब्दी एक्सप्रेस के 24 साल: प्लेटफॉर्म पर केक काटकर जश्न
Kota, Rajasthan:कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस के 24 साल पूरे, दिल्ली से पहुंचे रेलफैंस ने प्लेटफॉर्म पर काटा केक, DRM अनिल कालरा भी जश्न में हुए शामिल कोटा। देश की सबसे तेज जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूप में पहचान रखने वाली कोटा–हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस ने बुधवार को संचालन के 24 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से रेल प्रशंसक कोटा पहुंचे। कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुबह 5:30 बजे ट्रेन का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा भी शामिल हुए और रेल प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया। कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस ने 11 नवंबर 2002 को महज 8 कोच के साथ अपना सफर शुरू किया था। यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए अब यह ट्रेन 22 कोच के साथ संचालित हो रही है। करीब 76 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार के साथ इसे देश की सबसे तेज जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूप में जाना जाता है। पिछले 24 वर्षों से यह ट्रेन कोटा और दिल्ली के बीच यात्रियों को महत्वपूर्ण रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है। रेल प्रशंसकों ने इस आयोजन को ‘कोटा जनशताब्दी—गौरवशाली 24 वर्ष : विश्वास, संपर्क और प्रगति की यात्रा’ थीम के साथ मनाया। इस दौरान ट्रेन के सफर से जुड़ी यादें साझा की गईं और इसकी लोकप्रियता को लेकर उत्साह नजर आया। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने रेल प्रशंसकों के भारतीय रेलवे के प्रति लगाव और इस विशेष पहल की सराहना की। इस आयोजन की पहल रेल प्रशंसक पीयूष शर्मा, विजय, अवनीश शर्मा, विकास ठाकुर, आकाश गुप्ता सहित अन्य रेल प्रेमियों ने की। ट्रेन का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली से भी विशेष रूप से रेल प्रशंसक कोटा पहुंचे थे। समारोह में रेलवे की ओर से DRM अनिल कालरा, लोको पायलट पी.के. जैन, सहायक लोको पायलट राजू लाल मीणा, ट्रेन मैनेजर प्रवीण गुप्ता, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) विकास गुप्ता, स्टेशन प्रबंधक राकेश बड़ोलिया और स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) मुकेश गुप्ता मौजूद रहे। रेल प्रशंसकों की इस पहल ने कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ उनके जुड़ाव और ट्रेन की लोकप्रियता को खास अंदाज में प्रदर्शित किया।0
0
Report
जेल की सलाखों के पार भी कायम रहा भाई-बहन का प्यार
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला मैनपुरी भाईदूज पर तिलक कर मांगी अगले साल यहां न आना पड़े ऐसी दुआ भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन कितना गहरा होता है, इसकी तस्वीर बुधवार को मैनपुरी जिला जेल में देखने को मिली। भाईदूज के त्योहार पर जेल में निरुद्ध भाइयों को तिलक लगाने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। किसी के हाथ में मिठाई का डिब्बा था तो कोई पूजा की थाली लेकर पहुंची थी। जेल की चारदीवारी के पीछे बंद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने उनकी लंबी उम्र और जल्द घर लौटने की कामना की। इस दौरान कुछ मुलाकातें ऐसी भी रहीं, जिनमें बहनों की आंखों में खुशी के साथ अपनों से दूर रहने का दर्द भी नजर आया। भाईदूज के त्योहार पर जिला जेल में बहनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बहनों को बारी-बारी से जेल के अंदर प्रवेश दिया गया। मुलाकात और तिलक के लिए व्यवस्थाएं बनाई गईं, ताकि किसी को परेशानी न हो और व्यवस्था भी बनी रहे।0
0
Report
Advertisement
मुहम्मदाबाद गोहना।
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे में आयोजित ऐतिहासिक महालक्ष्मी पूजन मेले के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन किए। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में 181 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मेले के दौरान आकर्षक विद्युत सजावट, भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने भी मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार को विधि-विधान से पूजन और महाआरती के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।0
0
Report
पुंछ में भाई दूज पर बहनों ने भाइयों के लिए टीका प्रार्थना
Chikri Ban, पुंछ में भाई दूज पर बहनों ने भाइयों के लिए टीका प्रार्थना। पुंछ जिले में भैया दूज का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर टीका लगाते हुए भाईयों की जीवन पर पार्थना की। भाई दूज, भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। पुंछ जिले में भी भाई दूज का पर्व आज यहां धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। रक्षा बंधन के त्योहार की तरह, भाई दूज भाइयों और बहनों के बीच प्यार और देखभाल के बंधन को मजबूत करता है।0
0
Report
डूंगरपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, मामले की गहन जांच शुरू
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।Police मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई चंदूलाल ने बताया कि प्रताप नगर निवासी अजय पंचाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता हरिश्चंद्र पंचाल सहित परिवार खाना खाकर सोया था। जब सुबह उठकर देखा तो उनके पिता अपने बिस्तर पर नहीं थे। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचित किया गया। वही पिता की तलाश की गई तो घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में हरिश्चंद्र पंचाल फंदे पर लटके हुए थे। जिस पर परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद शव को अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
भद्रक के काली पूजा मेले में मिलावटी खाद्य पदार्थ रंग मिलाकर बिक्री
Keonjhar, Odisha:ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲାର ପ୍ରସିଦ୍ଧ କାଳୀ ପୂଜାର ମେଳାରେ ବିକ୍ରି ହେଉଛି ଅପମିଶ୍ରିତ ଖାଦ୍ୟ। ଚାଇନା ସଲ୍ଟ ଓ ରଙ୍ଗ ବ୍ୟବହାର କରି ଖାଦ୍ୟ ବିକ୍ରି ହେଉଛି। ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା ର ଐତିହାସିକ କାଳୀ ପୂଜା ପାଇଁ ମେଳା ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି। ଚରମ୍ପା ଠାରେ ବହୁ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କ ସମାଗମ ହେଉଥିବା ବେଳେ ଦୋକାନୀ ବାଣିଜ୍ୟ ଅପମିଶ୍ରିତ ଖାଦ୍ୟ ବିକ୍ରି କରୁଛନ୍ତି। ଭଦ୍ରକ ଖାଦ୍ୟ ନିରାପତ୍ତା ବିଭାଗ ର ଦୁଇ ଟି ୬ ଜଣିଆ ଟିମ୍ ଚଢାଉ କରୁଛି। ଚରମ୍ପା ଅଞ୍ଚଳ ରେ ସମସ୍ତ ଦୋକାନ ର ଫୁଡ୍ ଲାଇସେନ୍ସ ଯାଞ୍ଚ ହେଉଛି। ଏମିତି କି କେତେକ ଦୋକାନୀ ଖାଦ୍ୟ ରେ ରଙ୍ଗ ମିଶାଇବା ସହ ବାସି ଖାଦ୍ୟ ବିକ୍ରି ହେଉଥିବା ଟିମ୍ ଠାବ କରିଛି। ଦୋକାନ ର ବାସୀ ଖାଦ୍ୟ ଓ ରଙ୍ଗ ମିଶ୍ରିତ ଖାଦ୍ୟ ନଷ୍ଟ କରିବା ସହ ଜୋରିମାନା କରାଯାଉଛି। ଏକାଧିକ ଥର ଅପମିଶ୍ରଣ ଠାବ ହେଲେ ଦୋକାନ ସିଲ୍ କରାଯିବ ବୋଲି ଖାଦ୍ୟ ନିରାପତ୍ତା ଅଫିସର୍ କହିଛନ୍ତି।0
0
Report
जालौन में बेतवा नदी में डूबे युवक की तलाश: SDRF ने शुरू किया ऑपरेशन
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बेतवा नदी में नहाने आया युवक गहरे पानी में डूबा, अपने दोस्तों के साथ बेतवा में नहाने आया 21 वर्षीय युवक डूबा, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से अचानक बेतवा में समाया युवक, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF की मदद से शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राहिया गांव से दोस्तों के साथ बेतवा में नहाने आया था युवक, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव का मामला।0
0
Report
अजमेर जेल में भाई दूज पर बहनों ने कैदियों के साथ पर्व मनाया
Ajmer, Rajasthan:परम्पराएं कभी किसी बंधन में नहीं बंध सकती और न ही कोई पहरा उन्हें रोक सकता है... कमोबेश यही नजारा आज अजमेर के सेंट्रल जेल पर भाई दूज के पर्व पर देखा गया। बहनों ने अपने कैदी भाई के साथ जेल की सलाखों के साथ भाई दूज का पर्व मनाया। जेल प्रबंधन की ओर से खास इंतजाम के बीच मनाये गए भाई दूज पर्व का जायजा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
