icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273302
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow24 Jan 2025, 03:14 pm

महराजगंजः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों का विवाह संपन्न

Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिले में चिउरहा रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 188 पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इन 188 जोड़ो में अल्पसंख्यक वर्ग के 10 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 97 जोड़े, सामान्य वर्ग के 6 जोड़े और अनुसूचित जाति के 75 जोड़े उपस्थित पाये गये। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में ज्ञानेन्द्र सिंह विधायक पनियरा के साथ वेद प्रकाश शुक्ला ब्लाक प्रमुख पनियरा, आनन्द शंकर वर्मा ब्लाक प्रमुख परतावल के साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली में फिट इंडिया साइकिल रैली, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Karauli, Rajasthan:फिट इंडिया अभियान के तहत करौली में निकाली साइकिल रैली, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जिला करौली युवा PROGRAM? लेख नहीं; फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को करौली में ''संडे ऑन साइकिल'' कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में फिट इंडिया के 100वें संस्करण के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों, विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुई। यहां से साइकिल सवार कलेक्ट्री सर्किल और गुलाब बाग होते हुए मुंशी त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम पहुंचे। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रामकुमार कस्वां के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतराम मीना, छुट्टनलाल, एसटी-एससी सेल के सीओ, संचित निरीक्षक पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों के थानाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। इनके साथ विद्यार्थी और आमजन ने भी साइकिलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम तथा शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। करौली पुलिस की ओर से बताया गया कि जनभागीदारी से जुड़े ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं और आमजन को स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।
0
0
Report

सरदारशहर में भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, कई घायल

Churu, Rajasthan:सरदारशहर में भीषण सड़क हादसा दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, कई घायल बीकानेर रोड पर भादासर के पास हुआ हादसा, गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर सरदारशहर। बीकानेर रोड पर भादासर के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में रावतसर के रामपुरा निवासी पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ चिकित्सकों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं, हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दो घायलों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी कार में सवार लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब सिर्फ रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश

Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब से शुक्रवार समेत किसी भी कार्यदिवस को नियमित साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को 2026 के शिक्षा सत्र को लागू करने का निर्देश दिया है। नए आदेश के अनुसार, अब से रविवार ही एकमात्र साप्ताहिक अवकाश होगा। रविवार के अलावा सप्ताह के अन्य सभी कार्य दिवसों में मदरसे खुले रहेंगे और शैक्षणिक व प्रशासनिक काम यथावत चलेंगे। हालांकि, धार्मिक त्योहारों, राष्ट्रीय अवकाश और सरकार या सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित अन्य विशेष अवसरों पर अवकाश जारी रहेगा। बोर्ड ने सभी मदरसों के प्रमुखों और प्रबंधन समितियों को तुरंत इस आदेश को लागू करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब शुक्रवार को छुट्टी नहीं दी जाएगी, सरकार ने एक आदेश जारी किया है。
0
0
Report

खंडवा में रामेश्वर शर्मा के बयान: 2031 तक भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के मंच पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान। बोले- एक-एक सिंदूर का अपमान का बदला नहीं लेंगे, तब तक ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं होगा। भारत 2031 तक दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। खंडवा शहर के बड़ा बम चौराहे पर शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पाकिस्तान, आतंकवाद, धर्म और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक सिंदूर के अपमान का बदला नहीं दिया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर जारी रहना चाहिए। उन्होंने देशभक्ति, सैनिकों के सम्मान और आतंकवाद के मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि भारत की ताकत, सेना और देश की एकता पर भरोसा जताते हुए नागरिकों को सेना के साथ खड़ा रहना चाहिए। विधायक ने 2031 के बाद भारत की वैश्विक ताकत के बारे में दावा किया कि आने वाले समय में भारत दुनिया के सबसे मजबूत देशों में शामिल होगा। रामेश्वर शर्मा ने महिला आरक्षण संबंधी बिल पास होकर रहेगा, यह कहा।
0
0
Report

उज्जैन चिमनगंज मंडी: 5 हजार रुपए हफ्ता मांगने पर गिरफ्तार आरोपी छोटू दुबे

Ujjain, Madhya Pradesh:कोली ट्रेडिंग दुकान पर पहुंचकर आरोपी ने की थी रुपयों की मांग चिमनगंज मंडी पुलिस ने आरोपी अर्पित उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार किया आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी और आबकारी सहित 9 मामले दर्ज उज्जैन की चिमनगंज सब्जी मंडी में एक व्यापारी से हर महीने 5 हजार रुपये हफ्ता मांगने और रुपये देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कमल कॉलोनी निवासी अरुण कोली चिमनगंज मंडी में कोली ट्रेडिंग नाम से दुकान संचालित करते हैं। 27 नवंबर को दोपहर अर्पित उर्फ छोटू दुबे उनकी दुकान पर पहुंचा और दुकान चलाने के बदले हर महीने 5 हजार रुपये देने की मांग की। व्यापारी ने जब रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। जाते समय आरोपी व्यापारी को जान से खत्म करने की धमकी भी देकर गया। इसके बाद व्यापारी ने चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हफ्ता मांगने, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमल कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अर्पित उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी, गाली-गलौच और आबकारी एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में पुलिस ने पैदल भ्रमण से निगरानी सख्त की

Ujjain, Madhya Pradesh:सीएसपी पुष्पा प्रजापत और थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल भ्रमण गुंडा तत्वों और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों की ली जानकारी पान दुकानों पर गोगो की जांच कर दुकानदारों को दी समझाइश उज्जैन में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसी के तहत चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ अलग-अलग इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों की चेकिंग की गई, वहीं पान दुकानों पर भी गोगो की जांच की गई। सीएसपी पुष्पा प्रजापत और चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में निकले। पुलिस ने निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही पान दुकानों पर पहुंचकर गोगो की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों को समझाइश दी गई कि वे किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का भी जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का पैदल भ्रमण और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा。
0
0
Report

उज्जैन पुरानी रंजिश: पिस्टल धमकी और गाड़ी तोड़फोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:पुरानी रंजिश में पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार चिमनगंज मंडी पुलिस ने फरार आरोपी युवराज सिंह उर्फ हैप्पी को पकड़ा मामले में अब तक 5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट और अन्य अपराधों के 3 मामले दर्ज उज्जैन में पुरानी रंजिश के चलते पिस्टल और चाकू दिखाकर धमकाने और स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसे पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास से पकड़ा है। इस मामले में अब तक चार पुरुष और एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, मोहन नगर निवासी मदनलाल तला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन्हें पिस्टल और चाकू दिखाकर धमकाया और उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर चिमनगंज मंडी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी युवराज सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ लक्की ठाकुर (21), निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी, उज्जैन को पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चिमनगंज मंडी और देवासगेट थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं में कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है。
0
0
Report

कवर्धा में बिजली तार से ट्राली में आग, एक एकड़ धान जलकर खाक

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में बिजली के तार से ट्राली में लगी आग, किसान का एक एकड़ का धान जलकर खाक कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोधाईकुंडा में एक किसान की मेहनत की कमाई पलभर में आग की भेंट चढ़ गई। खेत से धान लेकर घर लौट रहे किसान दीपचंद वर्मा की ट्राली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्राली में रखा पूरा धान जलकर राख हो गया。 किसान के मुताबिक, रास्ते में बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था। इसी दौरान तार में शॉर्ट सर्किट होने से ट्राली में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्राली का चक्का भी जल गया और धान को बचाने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि ट्राली में करीब एक एकड़ खेत का धान रखा हुआ था। इस हादसे से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद किसान के सामने मेहनत की कमाई गंवाने का संकट खड़ा हो गया है।
0
0
Report
Advertisement

सहारानपुर नागल में सादी वर्दी पुलिस बनाम गन्ना कोल्हू मजदूर: धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Saharanpur, Uttar Pradesh:नागल में पुलिस और कोल्हू संचालकों में धक्का-मुक्की, विडियोviral लेनदेन के मामले को लेकर सादी वर्दी में ताबिश देने गई पुलिस का कोल्हू संचालकों के साथ धक्का मुक्की का वीडियो वायरल, पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ की शांति भंग की कार्रवाई सहारनपुर जनपद के थाना चिलकाना पुलिस के द्वारा सीमा से बाहर जाकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट के बाद पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सहारनपुर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी सहित तीश पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि थाना नागल क्षेत्र की गांगनोली पुलिस चौकी पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों के द्वारा लेनदेन के एक मामले को लेकर शनिवार दोपहर सादी वर्दी में गांव बसेड़ा स्थित मुरसलीन निवासी पहाड़पुर के गन्ना कोल्हू पर दबिश के दौरान मुरसलीन से कहासुनी होने पर कोल्हू में काम कर रहे अन्य व्यक्तियों के द्वारा पुलिस की पहचान न होने कारण दोनों पक्षों में धक्का मुक्की होने लगी। घटना के बाद मामले की पूरी सूचना पुलिसकर्मी द्वारा चौकी प्रभारी संजय राणा सहित थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव को दिए गई पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पांच कोल्हू कर्मीयों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दो आरोपियों को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया जबकि मुस्लिम गुरु तथा सुफियान के विरुद्ध शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की। घटना का किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो भी वायरल कर दिया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि कोल्हू ठेकेदार मुरसलीन पर देवबंद के गांव नन्हेड़ा खुर्द निवासी किसी व्यक्ति के कुछ रुपए उधर थे उधारी के पैसों को लेकर उसे व्यक्ति के द्वारा गांगनोली चौकी प्रभारी को तहरीर दी थी।
0
0
Report
Advertisement

योगी ने गोरखपुर में अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। स्लग: गोरखपुर में जमीन कब्जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं। एंकर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने कहा कि कमजोर और असहाय लोगों की जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पारिवारिक जमीन विवादों में आपसी संवाद के जरिए न्यायपूर्ण समाधान कराने और सभी पक्षों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। अधिकारियों को मेडिकल एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। यहाँ उन्होंने गोवंश को दुलार किया और अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इस दौरान एक गोवंश को गुड़ खिलाते हुए मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक पूछा, 'हो गया न, और खाएगा?' गौरतलब है कि शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम किया था। रविवार को जनता दर्शन के बाद उनकी दिनचर्या मंदिर की परंपराओं के अनुरूप रही।
0
0
Report

कुंभ 2027 के लिए पुलिस की सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियाँ तेज

Haridwar, Uttarakhand:कुंभ मेला 2027 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीजी प्रशासन एपी अंशुमान ने ऋषिकुल स्थित कुंभ मेला पुलिस लाइन का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीओ – शनिवार को एडीजी एपी अंशुमान ने सलामी ग्रहण करने के बाद पूजा-अर्चना कर पुलिस लाइन का शुभारम्भ किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के ठहरने, बैरकों, जीडी कार्यालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद जवानों की ब्रीफिंग में उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। एडीजी ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन में सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय, सतर्कता और टीमवर्क बेहद जरूरी है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरे कुंभ क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों की जानकारी होनी चाहिए।
0
0
Report

बोकारो थर्मल पुलिस ने देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक-हाइवाओं के चालान किए

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए देर रात बोकारो थर्मल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन से अधिक हाइवा का चालान ऑनलाइन काटा गया है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े डंपर चालकों में मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान। बोकारो के फुसरो कोयलांचल में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर बोकारो थर्मल पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े हुए हाइवा, डंपर एवं अन्य वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया। अभियान का नेतृत्व बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने किया। उनके साथ अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे। देर रात अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से सड़क किनारे वाहन खड़े करने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि रात के अंधेरे में सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करना सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने जैसा है। इससे अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है और गंभीर हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सभी ट्रक एवं हाइवा मालिकों के साथ छोटे चारपहिया वाहन मालिकों से भी अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा न करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, ताकि सड़क पर आवागमन बाधित न हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच बोकारो थर्मल पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर कई समाजसेवी भी उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top