icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Omkar SHUKLAOmkar SHUKLAFollow11 Dec 2024, 04:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव, नियुक्ति की मांग तेज

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन。 विधानसभा के सामने सीटी बजाकर जताया विरोध。 सड़क पर लेटकर और घंटा बजाकर किया प्रदर्शन。 प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल。 प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल हुआ अलर्ट。 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भेजा ईको गार्डन。 आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का लगातार आंदोलन जारी。 ईको गार्डन में लगातार जारी है अभ्यर्थियों का धरना。 दीपावली से पहले नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की मांग。 ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को न्याय की मांग。 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग。 नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ आंदोलन में बीतने की कही बात।।
0
0
Report

गुरुराम में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा पर जोर और नीति पहलें

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में बढ़ेगा विदेशी निवेश BRICS CCI के कॉ चैयरमेन राकेश मेहता से खास बातचीत गुरूग्राम सौलर ऊर्जा का सबसे बड़ा हब -राकेश मेहता 2047 में विकसित भारत बनाने में सॉलर ऊर्जा की रहेगी सबसे अहम भूमिका हरियाणा के मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे भी बढ़ायेंगे प्रदेश में निवेश सॉलर ऊर्जा से प्रदूषण की समस्या का होगा अंत -राकेश मेहता विदेशी उद्योगपतियों में गुरूग्राम सबसे पासिंदा जगह हरियाणा की उद्योग पॉलिसी सबसे बेहतर और उद्योग निवेश के लिए आसान ग्लोबल सिटी भी गुरूग्राम के उद्योग को देगी मजबूती, ग्लोबल सिटी जल्द होगी स्थापित सOLAR energy के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है किसान और उद्योग दोनों ही सॉलर ऊर्जा से होंगे खुशहाल उद्योग में सॉलर ऊर्जा का बड़े स्तर पर हो रहा है प्रयोग, जों लाएगा बड़े परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है की किसान और उद्योग सॉलर ऊर्जा का प्रयोग में इजाफा करे विश्व स्तर पर आज भारत सबसे बड़ा बाजार है जिससे निवेश के अवसर अधिक हो जाते है
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में 68500 शिक्षकों का विधानसभा घेराव, नियुक्ति के लिए जोरदार प्रदर्शन

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन。 विधानसभा के सामने सीटी बजाकर जताया विरोध。 सड़क पर लेटकर और घंटा बजाकर किया प्रदर्शन。 प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल。 प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल हुआ अलर्ट。 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भेजा ईको गार्डन。 आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का लगातार आंदोलन जारी。 ईको गार्डन में लगातार जारी है अभ्यर्थियों का धरना。 दीपावली से पहले नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की मांग。 ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को न्याय की मांग。 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग。 नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ आंदोलन में बीतने की कही बात।।
0
0
Report

त्योहार सीजन में अतिक्रमण हटाने से अंबाला छावनी के बाजारों में उथल-पुथल

Ambala, Haryana:त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच अंबाला छावनी में नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सामान रखने और रास्तों पर टेंट लगाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ बाजारों में पहुंची और दुकानदारों का सामान अंदर करवाकर रास्ता खुलवाया। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने नाराजगी जताई। दुकानदारों کا कहना है कि त्योहारी सीजन में बिक्री के लिए कुछ सामान बाहर रखना जरूरी है, लेकिन नगर परिषद की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बाजारों में लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए रास्ते खाली रखना जरूरी है।
0
0
Report

केदारताल में लापता 8 लोगों के लिए आज भी जारी है खोज अभियान

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -केदारताल में लापता 8 लोगों का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, आज फिर हेली से शुरू हुआ सर्च अभियान. उत्तरकाशी. केदारताल ट्रैक पर लापता 07 ट्रैकर और 01 गाइड का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन केदार ताल में अत्यधिक बर्फबारी के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं. आज सोमवार प्रातः लगभग 07:35 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर आर्मी हेलीपैड, हर्षिल पहुंचा. इसके बाद हर्षिल से सुबह 8:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा NIM के 02 सदस्य और SDRF के 06 सदस्य, कुल 08 रेस्क्यू कार्मिकों को केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया. लापता लोगों में 5 ट्रैकर पश्चिम बंगाल के, 2 उत्तर प्रदेश के और 01 स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल हैं. सभी 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक पर गए थे और रास्ते में हिमस्खलन के कारण लापता हो गए. प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर से लगातार हवाई रीकी की जा रही है. लेकिन अभी तक लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है. सिद्धार्थ राणा के परिजनों का कहना है कि एवलांच 29 अक्टूबर को आया था और स्थानीय एजेंसी को पता था जिनके द्वारा ट्रैकरों को भेजा गया था और उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन देर में दो समय पर सूचना मिलती रेस्क्यू कार्य समय शुरू हो जाता. सिद्धार्थ राणा के परिवार काफी परेशान और लगातार कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रशासन से मदद गुहार लगा रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

पन्ना-अमानगंज घाटी में मजदूर की संदिग्ध मौत, जाँच कर रही पुलिस

Panna, Madhya Pradesh:1.पन्ना-अमानगंज घाटी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव। 2.सड़ک किनारे बने खंबे में फंदा बनाकर सड़क के नीचे लटकता मिला शव। 3.केन-बेतवा लिंक परियोजना विस्थापन का साढ़े बारह लाख मुआवजा जुए-शराब में उड़ाया। पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाई वे 55 पन्ना-अमानगंज मार्ग में घाटी के पास सड़क किनारे खंभे से रस्सी के फंदे पर 31 वर्षीय आदिवासी मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ग्राम कूड़न-गहादरा निवासी गनपत आदिवासी के रूप में हुई है, जिसके शरीर के कपड़े भी सड़क किनारे रखे मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे किसी प्रकार की हत्या की साजिश है। वही मृतक के पिता फूल सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि गणपत को करीब एक साल पहले केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापन का साढ़े बारह लाख रुपये मुआवजा मिला था, जिसे उसने महज एक साल के भीतर ही जुआ और शराब जैसी बुरी आदतों में पूरी तरह उड़ा दिया था। इसके अलावा गनपत पैर में गंभीर बीमारी से भी ग्रसित था और कटनी में उसका इलाज चल रहा था, जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव में रहता था। परिजनों के मुताबिक मृतक एक नवंबर को ब्रजपुर स्थित अपनी ससुराल गया था और वहां से पत्नी को घर वापस लौटने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में यह लाश बरामद हुई। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और आठ साल का बेटा गोलू तथा छह साल की बेटी साजना अपने पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए हैं, जबकि पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की पड़ताल करने में जुटी है।
0
0
Report

कुरवाई में गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 620 ग्राम गांजा बरामद

Vidisha, Madhya Pradesh:कुरवाई में गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार. कुरवाई पुलिस ने भौरासा घाटी के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 620 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है. 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भौरासा घाटी के नीचे प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है. सूचना पर कुरवाई पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कमल सिंह दांगी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम दादुरार को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के थैले से 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
0
0
Report

रीवा रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा रेलवे स्टेशन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को गति दी गई है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 6 एस्केलेटर और 4 नई लिफ्ट लगाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, 6 एस्केलेटर ऑटो पार्किंग क्षेत्र, नवीन ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लगाए जाएंगे, जबकि 4 नई लिफ्ट नवीन ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म नंबर 2 एवं 4 पर स्थापित की जाएंगी। एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। इन सुविधाओं के शुरू होने से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए बार-बार सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की परेशानी से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। कुल मिलाकर, अमृत भारत योजना के तहत हो रहे इन विकास कार्यों से रीवा रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप मिलने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड PRD जवानों का सरकार के खिलाफ मोर्चा; DA और रोज़गार मांग

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में PRD यानी प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने सोमवार को 2 नवंबर को प्रेस वार्ता कर सरकार को अंतिम अल्टीमेटम दिया है। संगठन का कहना है कि वह मार्च 2026 से देहरादून में अनिश्चितकालीन धरने पर थे। 06 जुलाई 2026 को विभागीय मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन दिया गया था। मंत्री के निर्देश पर संयुक्त निदेशक युवा कल्याण एवं पीआरडी ने धरना स्थल पर वार्ता कर जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया था । दल के अध्यक्ष किशन रावत संगठन की दो प्रमुख मांगे हैं - पहली, होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए, और दूसरी, पीआरडी जवानों को वर्षभर 365 दिन का नियमित रोजगार दिया जाए।संगठन को आश्वासन दिया गया था कि दो कैबिनेट बैठकों में मांगों को रखा जाएगा, लेकिन सात कैबिनेट बैठकें होने के बाद भी मांगें कैबिनेट में नहीं रखी गईं, जिससे जवानों में भारी निराशा है। संगठन ने कहा है कि अगर तय तिथि तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो महाआक्रोश रैली के बाद प्रदेशभर के पीआरडी जवान व्यापक आंदोलन को करेंगे। बाइट किशन रावत, अध्यक्ष,प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड
0
0
Report

RSS ने UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 को असंतुलित कहा

Noida, Uttar Pradesh:सरकार का संकल्प सब का साथ सब का विश्वाश और सब के कल्याण का संघ ने UGC इक्विटी रेगुलेशन, 2026 को “असंतुलित” बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के विवादित 'इक्विटी रेगुलेशन, 2026' (समानता विनियम सर्कुलर) को स्पष्ट रूप से “असंतुलित” बताया है। इंदौर में संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। RSS अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा- “संघ ने अपनी बात साफ कर दी है कि UGC का सर्कुलर असंतुलित था। यह चिंता अधिकारियों के ध्यान में लाई गई, और सरकार और UGC दोनों ने इस पर ध्यान दिया। कोर्ट ने भी रेगुलेशन पर रोक लगा दी है, और मामला अभी कोर्ट में है। हमारा मानना है कि आगे जो भी फैसला लिया जाए वह संतुलित होना चाहिए। सरकार को यह पक्का करना चाहिए, और कोर्ट के सामने भी मामला इसी दिशा में आगे जाएगा।”
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में कैंसर पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जা: DM से सुरक्षा मांग

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- कैंसर पीड़ित व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार, बैनामा और दाखिल-खारिज होने के बावजूद भी जमीन कब्जाने का आरोप, गाटा संख्या-73,411 और 516 की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का आरोप, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS जाने के दौरान अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित को जमीन की जुताई-बुवाई करने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, डीएम से भूमि की सीमा चिन्हित कराने के साथ सुरक्षा मुहैया कराने की लगाई गुहार, बिंवार थाना क्षेत्र के बान्धुर खुर्द का मामला
0
0
Report

बानसूर में रोडवेज बस मकान से टकराई, ड्राइवर फरार; बच्चे सुरक्षित

Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली– बहरोड) बानसूर के कल्याणपुरा के भाखरवाला में राजस्थान रोडवेज बस एक मकान से टकरा गई। बस, मकान के जिस हिस्से से टकराई, उस कमरे में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया, जिसे ग्रामीणों ने रामपुर में पकड़ लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि भाखरवाला में कोटपूतली डिपो की रोडवेज बस मूलचंद चौधरी के मकान से टकरा गई। कमरे में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे को हल्की चोट आई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को वहां से लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए उसे रामपुर बस स्टैण्ड से पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को बानसूर थाने ले गई। नवनिर्वाचित सरपंच रोहित चौधरी के भाई राकेश चौधरी ने बताया कि रामपुर-अलवर रूट की बस का परिचालक सतवीर चौधरी भाखरवाला का रहने वाला है। वह रात में बस अपने घर ले गया था। राकेश ने आरोप लगाया कि सुबह बस से उनके चाचा मूलचंद चौधरी के मकान को टक्कर मारी गई। दीवार के पत्थर टूटकर उस कमरे में जा गिरे, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। राकेश ने कहा कि यह चुनावी रंजिश के चलते किया गया। वहीं परिचालक सतवीर चौधरी ने चुनावी रंजिश के आरोप को गलत बताया। उसने कहा कि सुबह बस रामपुर बस स्टैंड ले जाते समय दीवार से टकरा गई और मकान का छज्जा टूट गया। पुलिस ने बताया कि बस को थाने लाया गया है। चुनावी रंजिश के चलते टक्कर के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top