273155
Maharajganj -अपहृत का आरोपी हुआ गिरफ्तार
Anand Nagar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर अपहरण करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपी बृजेश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बृजमनगंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ बीते 17 नवंबर को एक महिला ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपहृत कर लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में ज्ञान भवन पर बिहार मेडिकल एक्सपो 2026 की धमाकेदार शुरुआत
Patna, Bihar:पटना के ज्ञान भवन में बिहार मेडिकल एक्सपो की शुरुआत होने जा रही है। स्टार एग्जिबिशन द्वारा पांचवें बिहार मेडिकल एक्सपो 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में देश भर के मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी हेल्थ केयर कंपनियों और स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए मंच सजाया जाता है। इस एक्सपो में मेडिकल उपकरण, हॉस्पिटल से जुड़ा सामान बेचने 1000 से ज्यादा कंपनियां भाग लेगी। इस एक्सपो में मेडिकल कंपनियां, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर, अस्पताल संचालक और डॉक्टर से मिलने के लिए बेहतर अवसर है।0
0
Report
खानपुर में कार-बाइक भिड़ंत, युवक की मौत; पुलिस मामले की जांच में
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के बाघेर स्थित बोर के भेरूजी के समीप कार और मोटरसाइकाइल की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक उछलकर कार की छत पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नयागांव पीतामपुरा निवासी जयराम बेरवा मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान बोर के भेरूजी के समीप सामने से आ रही कार से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के कारण जयराम उछलकर कार की छत पर जा गिरे और गंभीर हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को खानपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर छा गई। खानपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
आज़म खान के इंकलाब पर आयुष मंत्री दयालु का तंज, चुनावी राजनीतिक वार
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया पहुंचे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने सपा नेता आज़म खान के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं आजम खान कैसा इंकलाब चाहते हैं। जबरन एक संस्था का निर्माण करना ,लोगों की जमीन कब्जा कर विश्वविद्यालय बनाया, उसका भी श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं की शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं। वो भी समाज की भलाई बता कर किया। समाज का दिल दुखा कर समाज की भलाई करना शायद उनका स्वभाव है। जेल की यात्रा से लौटकर अगर कोई इंकलाब करना चाहता है यह भी उनकी अपनी मर्जी है। चुनाव सामने है जो इंकलाब करना होगा वो करेंगे। वही आजम खान के बयान की देश आजाद हो चुका है लेकिन संविधान कैद में है पर कहा कि उनसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं देश के लोगों को संविधान के बारे में पता है। संविधान के अनुरूप पूरा देश काम कर रहा है ।सरकार अपना काम कर रही हैं। पूरे विश्व में लोकतंत्र खतरे में है लेकिन भारत एक मिसाल है। लोकतंत्र में संविधान सर्वोच्च है और भारत की प्राथमिकता में है। आजम खान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी की याचिका खारिज़ करने पर कहा कि ईडी एक संवैधानिक संस्था है और यही उसका काम है। कोई जेल जाए और उसकी जमानत मिल जाए तो यह सरकार और समाज का विषय नहीं है यह कानून का मामला है। पंचायत में प्रधानों एवं प्रशासको का कार्यकाल 6 माह बढ़ाए जाने के फैसले पर कहा कि जो भी निर्णय आया है क्योंकि उसमें लीगल लेकुना था कि पंचायत चुनाव समय से नहीं कराया जा सकते थे। अब तैयारी चल रही है जितनी जल्दी तैयारी हो जाएगी तो विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा।0
0
Report
Advertisement
SP के कड़े चेकिंग से तिगरी गंगा मेले में शराब पार्टी रोक, कारें सीज
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा मेले में एसपी लखन सिंह यादव का बड़ा एक्शन, शराब पार्टी कर रहे युवाओं पर कसा शिकंजा, 7 कारें सीज अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसपी लखन सिंह यादव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ खुद मैदान में उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थार और स्कॉर्पियो समेत कई संदिग्ध वाहनों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान गंगा घाट के नजदीक सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में शराब पार्टी किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने तलाशी के दौरान वाहनों से शराब की 10 बोतलें और डंडे बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात कारों को सीज कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से मेले में शराब पार्टी और हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मच गया। एसपी लखन सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।0
0
Report
केशव मौर्य का अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला, कानून एक्शन की चेतावनी
Pratapgarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानों का पारा सातवें आसमान पर है। राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला है। कानून-व्यवस्था से लेकर राहुल गांधी के बयानों और अखिलेश यादव की भविष्यवाणियों तक, डिप्टी सीएम ने हर मुद्दे पर दो-टूक अंदाज में समाजवादी पार्टी पर सीधा और बेहद कड़ा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र सिर्फ कुचलने और गुंडई का रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चुनाव से पहले तो यह सिर्फ कानून का 'ट्रेलर' था, अब दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है। मौर्य ने यहाँ तक कहा कि यदि इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव या पार्टी का कोई भी गुंडा-अपराधी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कानून अपना काम पूरी सख्ती से करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई किसी की जान लेगा, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए हर हाल में तैयार रहना होगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव के उस दावे पर जिसमें उन्होंने बीजेपी के चुनाव हारने की बात कही थी, केशव प्रसाद मौर्य ने जमकर तंज कसा। उन्होंने पलटवार करते हुए पूछा कि अखिलेश यादव आखिर कब से भविष्यवक्ता बन गए हैं? मौर्य ने सलाह दी कि अखिलेश दूसरों के भविष्य की भविष्यवाणी करने के बजाय पहले अपना खुद का चुनाव बचाएं, क्योंकि उनकी अपनी 'साइकिल' पहले ही पंचर हो चुकी है। बात यहीं नहीं रुकी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों और विदेश यात्राओं पर भी डिप्टी सीएम का गुस्सा फूटा। राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे, मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब सीधे तौर पर 'भारत विरोध' पर उतारू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के नाते राहुल को बीजेपी, पीएम मोदी या सरकार का विरोध करने का पूरा हक है, लेकिन देश का विरोध करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。 राहुल गांधी द्वारा भारत में आर्थिक आपदा आने की चेतावनी पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की आर्थिक प्रगति की जय-जयकार कर रही है। विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए मौर्य ने जोर देकर कहा कि देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश की धरती पर जाकर भारत को बदनाम करने का काम राहुल गांधी ने किया है, और इसकी भारी कीमत कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में चुकानी ही पड़ेगी।0
0
Report
बाड़मेर पंचायत चुनाव: शुक्रवार को मतगणना शुरू, 269 पंचायत समिति और 37 जिला परिषद वार्ड
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर पंचायत चुनाव: शुक्रवार को मतगणना शुरू, 269 पंचायत समिति और 37 जिला परिषद वार्ड एंकर इंट्रो: बाड़मेर की ग्रामीण राजनीति में शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। पंचायत राज चुनाव के बाद अब जनादेश की घड़ी आ गई है। जिले की 17 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 37 वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाड़मेर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय यानी PG कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के साथ ही गांवों की सरकार में किसका दबदबा रहेगा, इसकी तस्वीर साफ होने लगेगी। भाजपा, कांग्रेस, RLPP और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बाड़मेर जिले में पंचायत समिति सदस्य के 269 वार्डों और जिला परिषद के 37 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कई सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दलों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना होगी। मतगणना केंद्र पर अधिकृत प्रत्याशीों और उनके एजेंटों को ही प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। इन चुनाव परिणामों का असर केवल वार्डों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान पदों की राजनीतिक तस्वीर भी इन्हीं नतीजों से तय होगी। ऐसे में शुक्रवार को आने वाले परिणाम ग्रामीण राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बाइट : बुद्धाराम विश्नोई ,DSP बाड़मेर अब देखना दिलचस्प होगा कि बाड़मेर की rural सियासत में किसका दबदबा कायम रहता है। भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करेगी, कांग्रेस वापसी करेगी या निर्दलीय प्रत्याशी चौंकाने वाले नतीजे देंगे? शुक्रवार को मतगणना के साथ इन तमाम सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बाड़मेर से दुर्ग सिंह राजपुरोहित, ज़ी मीडिया。0
0
Report
Advertisement
बक्सर दौरे में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का शानदार स्वागत: जेसीबी पुष्पवर्षा
Patna, Bihar:लोकेशन — बक्सर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बक्सर प्रवास के दौरान पुराना भोजपुर हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जेसीबी से पुष्पवर्षा कर फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया。 इसके उपरांत डॉ. प्रेम कुमार बक्सर नगर भवन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए。 इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद एवं सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
कुदरा पुलिस ने 9.435 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Khajuria Khurd, Bihar:ओडिशा के रायगडा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे पांच से छह लाख रुपये का गांजा, घेराबंदी कर दबोचा वियो - कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.435 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने यह सफलता लालापुर ओवरब्रिज बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर हासिल की है। जानकारी के अनुसार कुदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रेन से कुदरा स्टेशन उतरकर बैग और झोले में गांजा लेकर अपने गांव जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित बस स्टैंड के पास जाल बिछाया। पुलिस बल को देखते ही दोनों संदिग्ध घबराकर भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बलों के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। स्वतंत्र साक्ष्यों की उपस्थिति में जब उनके बैग और झोले की तलाशी ली गई, तो उसमें से 9.435 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के कानडिहरा गांव निवासी अनवर सिद्दीकी के 40 वर्षीय पुत्र मनोवर सिद्दीकी और स्वर्गीय श्री साह के 28 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह खेप ओडिशा राज्य के रायगडा जिले से लेकर आ रहे थे और इसे स्थानीय स्तर पर बेचने की जिम्माकी में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं मिला है और उन्होंने पहली बार तस्करी में शामिल होने की बात कही है। इस मामले में कुदरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 544/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
उदयपुर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी; कच्ची बस्ती और चबूतरे ध्वस्त
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है।अतिक्रमण के खिलाफ आज सुबह शुरू हुआ अभियान देर शाम तक जारी रहा। नगर निगम की टीम पहले सिटी स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती पहुंची। जहां हनुमान मंदिर के पास आज नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां एक निजी भूखंड के साथ मुख्य रॉड़ पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। वही शाम को चेटक स्थित एक मॉल के बाहर अवैध रूप से बने चबूतरे को तोड़ दिया。0
0
Report
Advertisement
इंस्टा मार्ट डिलीवरी पार्टनर्स का प्रदर्शन, वेतन और इंसेंटिव बढ़ाने की मांग
Ajmer, Rajasthan:इंस्टा मार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने कंपनी पर शोषण का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाए कि कंपनी की ओर से प्रति ऑर्डर भुगतान और इंसेंटिव उनकी मेहनत व खर्च के मुकाबले काफी कम दिया जा रहा है.. पेट्रोल, वाहन रखरखाव और मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते खर्च से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है... डिलीवरी पार्टनर्स ने यह भी आरोप लगाया कि अपनी जायज मांगें उठाने पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से ID बंद करने की धमकी दी जाती है.. इससे कर्मचारियों में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल है.. जिला कलेक्टर कार्यालय आए कर्मियों ने बढ़ती महंगाई और घटती आय पर चिंता के साथ नाराजगी जताई है।0
0
Report
निकाह मामले में देवबंदी बनाम बरेलवी विवाद पर प्रतिक्रिया गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच से राजीव शर्मा की रिपोर्ट,जावेद अख्तर के बयान, कि हिंदुस्तान के हर आदमी के खून में उसका कोई भी मज़हब हो। उसके खून में राम मौजूद है। पर शहाबुद्दीन बरेलवी की प्रतिक्रिया, साथ ही , बिहार के किशनगंज में पिछले दिनों एक निकाह हुआ था..उस निकाह में एक बरेलवी काजी ने शर्त रखी थी कि मुस्लिम महिला को निकाह के बाद देवबंदी रीति छोड़कर बरेलवी बनना होगा और देवबंदी धर्मगुरुओं को काफिर कहने की शर्त रख दी, जिससे दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। इस खबर के बाद देवबंदी और बरेलवी भड़के हुए हैं । पर शाहबुद्दीन बरेलवी की देवबंदी मुसलमानों को काफिर कहना सही है ? ? ?के मुद्दे पर प्रतिक्रिया,0
0
Report
हजारीबाग के 13 माइल पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, आग पर काबू
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर 13 माइल के पास गुरुवार को गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन के पहियों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एनएमएल की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या ओडी-01 एडी-4912 जमशेदपुर से गैस सिलेंडर लोड कर टंडवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान 13 माइल के पास वाहन पलट गया। ट्रक पलटने के बाद उसके पहियों में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई。 सूचना मिलने पर दमकल टीम ने तत्काल पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। घटनास्थल पर दमकल वाहन और कर्मी मौजूद रहे, ताकि दोबारा आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके。 गैस सिलेंडर लदे वाहन के पलटने से इलाके में चिंता का माहौल रहा। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
महँगाई के दौर में बुजुर्ग पेंशनर को ₹7,500 राहत न मिलने पर सरकार से सवाल
New Delhi, Delhi:रिटायर्ड बुजुर्ग इस महंगाई के दौर में हजार रुपए से कमकी पेंशन पर गुजр-बसर करने के लिए मजबूर; दवाई और इलाज तरस रहे हैं; कब देगी सरकार राहत? ईपीएफ़ओ मुख्यालय के बाहर ईपीएस-95 पेंशनर्स का प्रदर्शन; केंद्रीय श्रम मंत्री ने ₹7,500 पेंशन की मांग पर जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन0
0
Report
अयोध्या के बीकापुर में कार लूट: 28,500 रुपये लूटकर बदमाश फरार
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के बीकापुर में कार सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। नगर पंचायत क्षेत्र में बदमाशों ने एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को कार मे बिठा कर निशाना बनाया और उनसे 28 हजार 500 रुपये लूटकर कार से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कहा गया कि कार सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अब बदमाशों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कार और उसमें सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
सर्विलांस से 256 स्मार्टफोन बरामद, मालिकों के चेहरों पर खुशी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग सर्विलांस सेल ने 256 स्मार्टफोन बरामद किए, मोबाइलों की कीमत करीब 28 लाख रुपये, SSP सूरज ने मोबाइल मालिकों को सौंपे फोन, CEIR पोर्टल की मदद से सभी मोबाइल बरामद, आधुनिक सर्विलांस तकनीक से मिली सफलता, खोए व गुमशुदा मोबाइल किए गए बरामद, मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, मोबाइल मालिकों ने पुलिस का आभार जताया。0
0
Report
Advertisement
