273155
Maharajganj - कलयुगी बेटे ने अपनी मां को पत्थर से मारकर उतारा मृत्यु के घाट
Anand Nagar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां को पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर डाली, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रजौली में अवैध शराब का मामला: 294.72 लीटर जब्त, 3 गिरफ्तार
Nawada, Bihar:रजौली में 294 लीटर अवैध शराब जब्त,दो वाहनों से पकड़ी गई, तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की गाड़ी बरामद नवादा जिले के रजौली में अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की गईं। इन कार्रवाइयों में कुल 294.720 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पहली घटना रजौली स्थित समेकित जाँच चौकी पर हुई। गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता की टीम ने एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार (पंजीकरण संख्या BR01CS/8300) को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 198.720 लीटर ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की बरामद हुई। इस मामले में तीन अभियुक्तों चंदन कुमार (36 वर्ष, मोकामा, पटना), सूरज कुमार (28 वर्ष, मानिकपुर पकड़ी, वैशाली) और उत्पल कांत कुमार (19 वर्ष, परमानंद बिगहा, नालंदा) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे यह शराब उत्तर प्रदेश से पटना ले जा रहे थे। उन्होंने शराब प्राप्त करने वाले एक व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर भी बताया है। दूसरी कार्रवाई रजौली थाना क्षेत्र के काराखुट जंगल के पास धनारजय नदी के किनारे की गई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यहां एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो (पंजीकरण संख्या JH18C/6598) को लावारिस हालत में खड़ा पाया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 96 लीटर अवैध बीयर बरामद हुई, जिसमें बैड मंकी, गॉडफादर और कार्ल्सबर्ग ब्रांड शामिल थे। इस मामले में वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।0
0
Report
रविता का फाइल फोटो जारी, दस बजे तक खबर बनेगी
Noida, Uttar Pradesh:रविता का फाइल फोटो दस बजे के लिए0
0
Report
पाकुड़ के नरोत्तमपुर में पति ने हसुए से हमला; पत्नी की मौत, पिता घायल
Pakur, Jharkhand:सलग - मर्डर / 18 JULY एरिया - पाकुड़ घटना में पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पिता पर हसुआ से हमला कर दिया...इस हमले में 26 वर्षीय पत्नी सोनाभान बीबी की इलाज के दौरान मौत हो गई... जबकि पिता घायल है...आरोपी पति एनामुल शेख उर्फ गामा ने अपनी पत्नी और पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया था...पिता का इलाज जारी है... पत्नि की मौत हो गई...घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है...सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की...पुलिस ने घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया हसुआ जब्त कर लिया है... बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया... आरोप है कि आरोपी एनामुल शेख उर्फ गामा ने हसुआ से हमला कर अपनी पत्नी और पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया...घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई... घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पत्नि सोनाभान बीबी की मौत हो गई...जबकि आरोपी के पिता का इलाज जारी है... वही मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना में एक महिला की मौत हुई है...पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है... और मामले की जांच जारी है...0
0
Report
Advertisement
मानटाउन में रात की लूट: चार बदमाशों ने सोना और नकद लूट लिया
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर शहर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब मानटाउन थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी से आरोपियों ने बेखौफ होकर रात के व्यस्त समय में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर करीब 26 ग्राम सोना और एक लाख तीस हजार रुपये नकद से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित सर्राफा व्यापारी दिनेश कुमार रोज की तरह शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गर्ल्स मानटाउन स्कूल के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 26 ग्राम सोना और एक लाख रुपये नकद रखे हुए थे। वारदात के दौरान व्यापारी ने शोर मचाया तो आसपास की कॉलोनियों के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेजी से भागते हुए सिविल लाइन क्षेत्र पहुंचे, जहां पहले से खड़ी एक स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित व्यापारी मानटाउन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई है, लेकिन देर शाम तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर के बीच हुई इस दुस्साहसिक लूट की वारदात से सर्राफा व्यापारियों में दहशत का माहौल है。0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन सत्यनारायण मंदिर से लाखों के मुकुट चोरी; पुलिस सीसीटीवी क्लू से जाँच तेज
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन सत्यनारायण मंदिर में चोरी की वारदात अज्ञात चोरों ने मंदिर में चुराई लाखों रुपए के मुकुट भगवान की मूर्तियां, अज्ञात चोर ईंटों की दीवार बना घुसे मंदिर परिसर पर, अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर डाले कपड़े, सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस पहुंची मौके पर, आसपास के क्षेत्र में लगे पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, ऐतिहासिक मंदिर में लाखों की चोरी की वारदात पर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल0
0
Report
गोदावरी धाम के पास 10 फीट से अधिक अजगर का सफल रेस्क्यू
Kota, Rajasthan:गोदावरी धाम के पास स्थित आबादी क्षेत्र में भारी भरकम अजगर मिलने से हड़कंप मच गया, अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए, करीब साढ़े दस फीट लंबा और भारी भरकम अजगर car के पीछे जाकर छिप गया हालांकि लोगों ने अजगर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए, मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मसक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली0
0
Report
Advertisement
सम्राट चौधरी का बेगूसराय दौरा: विकास परियोजनाओं की घोषणा की संभावना
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद बेगूसराय के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। एक ओर जहां प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है। आपको बताते चले कि 19 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय दौरे को लेकर पूरे शहर में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार स्वयं विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार बेगूसराय पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जिले को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से बीपी स्कूल जाएंगे, जहां मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे। खेल भवन के उद्घाटन की भी संभावना जताई जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस दौरान बेगूसराय को कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी0
0
Report
जगदलपुर में महारा समाज ने एक परिवार की सनातन धर्म में घर वापसी कराई
Jagdalpur, Chhattisgarh:महारा समाज के द्वारा जगदलपुर के कुम्हारापारा में एक परिवार के 5 सदस्यों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई, उक्त परिवार ने लगभग 10 वर्षों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था, महारा समाज की पहल के बाद परिवार ने सनातन धर्म में वापस आने पर सहमति दी जिसके बाद, पारंपरिक रीति-रिवाज एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार परिवार की सनातन धर्म में वापसी कराई गई, इस दौरान महारा समाज के स्थानीय प्रतिनिधि के साथ ही विभिन्न हिंदूवादी संगठन के नेता जगदलपुर के महापौर संजय पांडे भी मौजूद थे, महापौर संजय पांडे ने परिवार को मिठाई खिलाकर और भगवा गमछा पहनाकर घर वापसी करने पर बधाई दी।0
0
Report
ग्वालियर चेंबर चुनाव में प्रवीण अग्रवाल बने अध्यक्ष, क्रिएटिव हाउस को झटका
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में इस बार कारोबारियों ने केवल पदाधिकारी नहीं चुने, बल्कि चेंबर की सियासत के नए समीकरण भी तय कर दिए। वर्षों से आमने-सामने रहने वाले व्हाइट हाउस और क्रिएटिव हाउस के बीच हुए मुकाबले में इस बार सबसे बड़ा उलटफेर अध्यक्ष पद पर देखने को मिला, जहां व्हाइट हाउस से टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़कर क्रिएटिव हाउस के पास जैन की 635 वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। चुनाव में कुल 3437 मतदाताओं में से 3189 व्यापारियों ने मतदान किया। 92.78% मतदान के साथ यह हाउस के वर्षों से सबसे अधिक मतदान वाला चुनावों में शामिल रहा। 6 प्रमुख पदों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे। पांच पदों पर व्हाइट हाउस और क्रिएटिव हाउस के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जबकि संयुक्त अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के कारण मुकाबला त्रिकोणीय रहा। व्हाइट हाउस ने मानसेवी सचिव पद पर दीपक अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद पर दीपक पमनानी और कोषाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल को जिताकर तीन पद अपने नाम किए। वहीं क्रिएटिव हाउस ने संयुक्त अध्यक्ष पद पर सुरेश बसल और उपाध्यक्ष पद पर संदीप नारायण अग्रवाल की जीत के साथ दो महत्वपूर्ण पद हासिल किए। *हाइलाइट्स* - *3437 मतदाताओं में से 3189 ने डाले वोट* - *39 समूहों के लिए 221 प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा* - *06 पदों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे* *कौन जीता कौन हारा* - *अध्यक्ष*: डॉ. प्रवीण अग्रवाल (1896) - हारे: पारस जैन (1279) - *मानसेवी सचिव*: दीपक अग्रवाल - हारे: राकेश अग्रवाल - *संयुक्त अध्यक्ष*: सुरेश बसल - हारे: डॉ. विनोद जैन - *संयुक्त सचिव*: दीपक पमनानी - हारे: राकेश अग्रवाल - *उपाध्यक्ष*: संदीप नारायण अग्रवाल - हारे: सुनील अग्रवाल - *कोषाध्यक्ष*: मनोज अग्रवाल - हारे: अजय गोयल डॉ प्रवीण अग्रवाल का कहना है। की यह चुनाव मैं नहीं लड़ रहा था, पूरा व्यापारी समाज लड़ रहा था। चेहरा मात्र था। हाउस के अंदर जो तानाशाही चलती है और कुछ परिवार बैठकर चेंबर का भविष्य तय होने। इस बार ग्वालियर-चंबल संभाग के व्यापारियों ने उनके मंसूबे ध्वस्त कर दिए。 पिछले चुनाव में हुए विवाद को देखते हुए इस बार ज्यादा सख्ती की गई। इसलिए निर्वाचन अधिकारियों ने लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के अंदर जाने पर मोबाइल जब्त करा लिए थे। मतदान के बाद बाहर आने पर उन्हें लौटाए गए。 चुनाव में 39 समूहों के लिए इस बार 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जबकि 14 समूहों में 30 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। दिनभर दोनों हाउस के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। देर रात नतीजों की घोषणा के साथ ही आतिशबाजी हुई。 बाइट- डॉ. प्रवीण अग्रवाल- निर्दलीय अध्यक्ष बाइट- दीपक अग्रवाल- मानसेवी सचिव0
0
Report
Advertisement
Corn पर नई कृषि नीति के असर पर बड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:corn0
0
Report
वारियर्स ने लीग भिड़ंत में धमाकेदार जीत दर्ज की
Noida, Uttar Pradesh:warriors0
0
Report
सदर अस्पताल में सिविल सर्जन पर मारपीट, प्रसूता मौत के बाद तनाव
Makhdun pur Kabir, Bihar:सदर अस्पताल में सिविल सर्जन से मारपीट, ANC अरवल सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान परिजनों को समझाने पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि भीड़ ने उनका कॉलर पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति पर काबू पाया। सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल में हंगामा हो रहा है। इसके बाद वे परिजनों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त करने पहुंचे। बातचीत के दौरान अचानक पीछे से कुछ लोगों ने उनका कॉलर पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने कहा कि हाथ पैर में चोट माथे में चोट आई है। वे सिर्फ परिजनों की बात सुनने और स्थिति को शांत कराने गए थे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कई लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है0
0
Report
Advertisement
यूपी हापुड़ में तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर दी, दो की मौत
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने दो जिंदगियों को लील लिया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच- 9 पर बागड़पुर फ्लाईओवर के पास एक अमरोहा की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ क्षेत्रांतर्गत बागड़पुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार तीन व्यक्ति अमरोहा की ओर जा रहे थे. जैसे ही ट्रैक्टर बागड़पुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया. ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे. इस हादसे में अमरोहा के नूरी में रहने वाले 45 वर्षीय आरिफ पुत्र लLatिफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दोनों अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया. जहाँ दूसरे घायल व्यक्ति 44 वर्षीय कामिल पुत्र अमजद निवासी मुबारक नागली, अमरोहा ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे में तीसरे व्यक्ति मेहराज पुत्र नन्हे निवासी पतई, थाना डिडौली को हल्की चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई. फिलहाल पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हाईवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलाई और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात को पूरी तरह से सुचारु कराया.0
0
Report
गोरखपुर के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद पानी भर गया
Noida, Uttar Pradesh:Uttar Pradesh: Several parts of Gorakhpur waterlogged following heavy rainfall here.0
0
Report
शिवम कुमार ने नीट में 655 अंक लेकर गांव का नाम रोशन किया
Jehanabad, Bihar:मेहनत और मजबूत इरादों के आगे मुश्किलें भी घुटने टेक देती हैं, और इस बात को सच साबित कर दिखाया है जहानाबाद के एक और लाल शिवम ने। सीमित संसाधन और मध्यमवर्गीय परिवार की चुनौतियों को पार कर एक छात्र ने नीट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट के घोषित परिणाम में मखदुमपुर प्रखंड के उमता गांव निवासी शिवम कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिवम ने परीक्षा में 655 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम की इस बड़ी कामयाबी से पूरे गांव में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि शिवम, उमता गांव निवासी रिंगकेश कुमार के पुत्र हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवम के पास संसाधन बेहद सीमित थे, लेकिन उनका हौसला और डॉक्टर बनने का सपना बहुत बड़ा था। परिजनों के मुताबिक, शिवम शुरुआत से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने एक अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अपनी इस सफलता पर शिवम कुमार ने बताया कि इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे माता-पिता और शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा। ग्रामीणों और शिक्षकों का मानना है कि शिवम की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगी और यह साबित करेगी कि दृढ़ संकल्प के आगे आर्थिक तंगहाली कभी रोड़ा नहीं बन सकती।0
0
Report
Advertisement
