icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Sandeep Kumar NigamSandeep Kumar NigamFollow12 Mar 2025, 09:46 am

Maharajganj - पत्रकार की हत्या पर आक्रोशित हुए पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Maharajganj, Uttar Pradesh:

सीतापुर के दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या के विरोध में बुधवार को जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज की तहसील इकाई फरेंदा के पत्रकारों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मुकेश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने,हत्या की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने और दोषियों को कठोरतम सजा देने,पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें। स्वर्गीय राघवेंद्र बाजपेई के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए, जिससे उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे उनका जीवन यापन सुनिश्चित हो सके। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष आयोग का गठन किया जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top