Maharajganj - दूसरी शादी करने पर ससुराल वालों ने दामाद को सड़क पर पीटा,वीडियो वायरल
Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:महराजगंज पनियरा में दूसरी शादी करने पर ससुराल वालों ने दामाद को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा है. जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बारे मे बताया जा रहा है कि यह वीडियो पनियरा नगर पंचायत के शीतलपुर तिराहे का है.जहाँ शनिवार दोपहर बाद दूसरी शादी करने पर ससुराल वालों ने दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. इस संबंध में पनियरा थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
