273303
Maharajganj: जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन
Maharajganj, Uttar Pradesh:जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को जिला कार्यालय पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों ने परंपरागत फाग गाकर झूम उठे। तत्पश्चात एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी पत्रकारों को होली टोपी लगाकर और अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जिसमें सभी रंग के लोग गिले शिकवे मिटा कर इस त्यौहार में समाहित हो जाते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर: विशाल अजगर घर में घुसा, छह मुर्गियों का शिकार, जंगल में छोड़ा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर ब्रेकिंग...\n\nघर में घुसा विशालकाय अजगर.!\n\nआधा दर्जन मुर्गियों को बनाया शिकार.!\n\nअजगर देख घरवालों के उड़े होश.!\n\nस्नेक कैचर ने किया सफल रेस्क्यू.!\n\nसुरक्षित जंगल में छोड़ा गया अजगर.!\n\nबलरामपुर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3 की घटना.!0
0
Report
नेपाल से तस्करी गांजे के साथ 140 किलोग्राम बरामद, NDPS में मामला दर्ज
Sitamarhi, Bihar:कन्हौली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य का 140 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। नेपाल से तस्करी कर लाई गई गांजे की खेप को कन्हौली गांव के लक्ष्मीनिया टोला में आम के बगीचे में छिपाकर रखा गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर प्लास्टिक से बंधी छह बोरियां बरामद की है जिसका कुल वजन करीब 140 किलोग्राम बताया गया है। अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
कोंडागांव में भारी बारिश से नदियाँ उफान, शिक्षक ने तैरकर बचाई जान, किसान खुश
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। केशकाल के कुँएमारी मार्ग पर आज सुबह नाला पार करते वक्त एक शिक्षक की बाइक तेज बहाव में बह गई। हालांकि शिक्षक ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। वहीं लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। केशकाल के कुँएमारी मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुँएमारी हाईस्कूल के शिक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव नाला पार कर रहे थे। तेज बहाव के कारण उनकी बाइक पानी में बह गई। शिक्षक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों तथा पर्यटकों से नदी-नालों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के खेतों में अब पानी पहुंचने से चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के अभाव में जिन फसलों पर संकट मंडरा रहा था, उन्हें इस बारिश से संजीवनी मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो फसलों को बड़ा फायदा मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
काशीपुर में युवती मेहविश की मौत: तीन गिरफ्तार
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत के मामले में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 सितम्बर 2026 को महुआखेड़ागंज क्षेत्र में मेहविश की गोली लगने से मौत हुई थी। मामले में मृतका के परिजन फईम हुसैन की तहरीर पर 11 सितम्बर को कोतवाली आईटीआई में मुकदमा अपराध संख्या 286/26 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 12 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले रास्ते पर राधास्वामी सत्संग के पास घेराबंदी कर साजिद, उसकी बेटियों सबीना और फिजा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान साजिद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना के दौरान साजिद की छोटी बेटी और मेहविश के बीच छीनाझपटी हुई थी, इसी दौरान गोली चलने से मेहविश की मौत हो गई। पुलिस का आरोप है कि घटना के बाद साजिद और उसकी बेटी फिजा ने फर्श पर पड़े खून के धब्बे मिटाने का प्रयास किया और शव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर घटनास्थल बदलने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है。0
0
Report
खारुन नदी में मछली पकड़ते समय युवक की मौत, बारूद फटने की आशंका
Begun, Rajasthan:रायपुर खारुन नदी में मछली पकड़ने गए शख्स की मौत. नदी में डूबने से हुई मौत, मृतक की पहचान तुकाराम यादव (48) के रूप में हुई मछली पकड़ने के दौरान बारूद हाथ मे फटने की आशंका. मृतक के दोनों हाथ का पंजा गायब. धरसींवा थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर से, शुभ योगों के बीच भक्त पूजा शुरू करेंगे
New Delhi, Delhi:Anchor : भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस भगवान गणेश के भक्त विधि-विधान के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हुए घरों, पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी इस बार 14 सितंबर को शुरू होगा, जिसका समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तिथि पर होगा। इस बार गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज दोनों ही एक दिन यानी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विध्नहर्ता, बुद्धि, ज्ञान और मांगलिक कामों का देवता माना जाता है। किसी भी तरह के शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर की जाती है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी की तिथि और शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारी। Vo : दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने इस बार भगवान गणेश की पूजा और गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन से गणेश पूजा प्रारंभ होता है इस पूजा में महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़े-बड़े पंडाल बनाकर भगवान गणेश की पूजा भव्यता से की जाती है पूजा पंडालो के अंदर भगवान गणेश की बहुत ही सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की जाती है. इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को पड़ रही है और गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा. इस बार गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर जो शुभ मुहूर्त है वह सुबह 11:02 से शुरू होकर दोपहर के 1:31 तक रहेगा इस दौरान भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करना भक्तों के लिए अति सुविधायक होगा. मूर्ति स्थापना के बाद भगवान गणेश को धूप,दीप और पंचामृत का भोग लगाते हुए मोदक चढ़ाये. और भगवान गणेश को ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें गजाननं भूतगणादि सेवितं,कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।उमासुतं शोकविनाशकारकं,नमामि विघ्नेश्वर पादपङ्कजम्२० भगवान गणेश प्रसन्न होंगे और सभी विभिन्न बढ़ाओ को दूर करेंगे. Byt : सुरेंद्रनाथ अवधूत, पीठाधीश्वर कल्काजी मंदिर Vo : वही हम आपको बता दे पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि इस दिन रवि योग, इंद्र योग और ब्रह्म योग बन रहे हैं, इन योगों में गणेश भगवान की पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है। भगवान गणेश की पूजन के साथ ही इस दिन हरितालिका तीज भी मनाया जाता है तो वहीं कई राज्यों में चौकचंन पर्व भी आज के दिन मनाई जाता है.0
0
Report
Advertisement
नेपाल क्षेत्र की बारिश से सीतामढ़ी में अधवारा नदियों में उफान, बारिश ने बढ़ाई पानी की चुनौती
Sitamarhi, Bihar:नेपाल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सीतामढ़ी में अधवारा समूह की नदियों में उफान आ गया है। लखनदेई नदी का पानी सीतामढ़ी के सोनबरसा में निचले इलाकों में फैलने लगा है। खाप खोपराहा पंचायत के मोहचटी गांव के वार्ड 12 और 13 में चारों ओर पानी फैल गया है; सरेह में करीब एक फीट पानी बह रहा है। खाप गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के दक्षिण और पूरब दिशा में लखनदेई नदी का पानी भी इलाके में फैल गया है। हालांकि खेतों में बाढ़ का पानी पहुंचने से किसान खुश हैं। सूचना पर सीओ संतोष कुमार ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल संसाधन विभाग को तत्काल इसकी सूचना दे दी है।0
0
Report
बिहार में मौसम सामान्य, बारिश-आंधी थमी; तापमान स्थिर रहने की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश, आंधी और वज्रपात का दौर फिलहाल कमजोर पड़ गया है, आज यानी 13 सितंबर को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज बारिश या वज्रपात को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है तो वहीं पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि पटना में 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कैमूर का भभुआ 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और लोगों को फिलहाल खराब मौसम से राहत मिलने के आसार हैं हालांकि, बादल गरजने या बिजली चमकने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।0
0
Report
चंदौसी में गणेश चतुर्थी मेले का भव्य उद्घाटन, रथयात्रा कल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। चन्दौसी में प्रख्यात श्री गणेश चतुर्थी मेला भव्य उद्घाटन के बाद आरम्भ, उद्घाटन के मौके पर रंगबिरंगी रोशनी से नहाया श्री गणेश मंदिर। उद्घाटन समारोह में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के गणपति बप्पा के जयकारो से गूंजा मेला परिसर। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध धर्म के प्रतिनिधियों ने विधिवत् मंत्रोच्चार के बीच किया श्री गणेश गणेश चतुर्थी मेले का भव्य उद्घाटन। कल निकाली जाएगी भगवान श्री गजानन की भव्य रथयात्रा। भगवान गजानन की रथयात्रा को देखने के लिए देश भर के श्रद्धालुओं के साथ विदेश से भी चंदौसी पहुंचते है श्रद्धालु। मुंबई के बाद यूपी के चंदौसी में 20 दिनों तक बड़े पैमाने पर मनाया जाता है गणेशोत्सव।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में भाजपा की बाड़ाबंदी के बाद मंत्री खर्रा ने उम्मीदवारों से चर्चा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: बीजेपी की बाड़ाबंदी में पहुंचे मंत्री झाबर सिंह खर्रा, नोहर नगरपालिका चुनाव के बाद भाजपा ने की थी बाड़ेबंदी; केबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बाड़ाबंदी में उम्मीदवारों से चर्चा, मंत्री ने पूर्व राज्य मंत्री मेहरूनिसा टाक से भी अलग से लंबी चर्चा, दोनों के बीच नगरपालिका चुनाव के परिणाम, वार्डवार स्थिति, संभावित समर्थन और बोर्ड गठन को लेकर बनने वाले समीकरणों पर विचार-विमर्श हुआ0
0
Report
ग्रामपंचायत कार्यालय के बाहर ग्रामस्थों ने टाळे ठोके, ग्रामसभा से असंतोष उजागर
Yeola, Maharashtra:येवला तालुक्यातील सुरेगाव रस्ता येथील ग्रामपंचायत कार्यालयाला ग्रामस्थांनी टाळे ठोकले आहे ग्रामसभेचे आयोजन करून ग्रामसेवक सभेला उपस्थित राहिले नाही तसेच कामात देखील अनेक अडचणी निर्माण झाल्यामुळे ग्रामस्थांनी संताप व्यक्त करून ग्रामपंचायत कार्यालयाला टाळे ठोकून निषेध व्यक्त केला0
0
Report
रामदेवरा का 642वां भादवा मेला मंगला आरती के साथ शुरू, लाखों भक्त जुटे
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर, विधानसभा पोकरण, रामदेवरा लोकेशन में 642वां भादवा मेला मंगला आरती के साथ विधिवत शुरू हुआ। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल व जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने पूजा अर्चना कर मेले की विधिवत शुरुआत की। दूज के अवसर पर दर्शन के लिए 7 लाख से अधिक भक्त रामदेवरा पहुँचें। बाबा की समाधि को पंचामृत से नहला कर मखमली चादर चढ़ाकर भोग-प्रसादी का आयोजन किया गया तथा मंगला आरती के साथ पूजा पूरी की गई। समाधि समिति के पदाधिकारी भी एक जैसी वेशभूषा में पहुँचे। रामदेवरा परिसर में दीर्घ कतार के कारण दर्शन के लिए तीन से चार किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही; पुलिस व समिति ने भीड़ की व्यवस्था के लिए उपयुक्त प्रबंध किए। बाबा के दूज के पावन अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए भक्तों ने बाबा रामदेव समाधि के दर्शन किए और बाबा री जयकारा के साथ वातावरण को भक्तिभाव से भरा। बाइट: अनुपमा जोरवाल, जिला कलेक्टर जैसलमेर; बाइट: अभिषेक शिवहरे, जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर0
0
Report
Advertisement
गंगा का जलस्तर नीचे आया, भागलपुर में बाढ़ खतरा अब भी बना
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। भागलपुर के CWC स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 33 सेंटीमीटर घटकर अब 34.29 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर पहले 34.62 मीटर तक पहुंच गया था। फिलहाल भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से 61 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं सुल्तानगंज में भी गंगा का जलस्तर 36.28 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का निशान 34.50 मीटर है, यानी गंगा अभी भी खतरे के निशान से 1 मीटर 78 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में कमी के बावजूद प्रशासन और SDRF की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है। भागलपुर में गंगा के तटीय इलाकों से लेकर दियारा क्षेत्रों तक SDRF की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए SDRF की 8 बोटें तैनात की गई है SDRF टीम कमांडेंट इंस्पेक्टर नीलू ने बताया कि गंगा का जलस्तर भले ही घट रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। SDRF की टीम अब तक 300 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा चुकी है। शहरी क्षेत्र में भी कई जगहों पर बाढ़ का पानी जमा है। भागलपुर का माणिक सरकार इलाका अब भी जलमग्न है, जबकि दियारा क्षेत्रों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर नीलू के मुताबिक भागलपुर के साथ-साथ नवगछिया इलाके में भी SDRF की टीमें लगातार गंगा में पेट्रोलिंग कर रही हैं। जलस्तर कम होने के बाद बाढ़ के पानी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि बाढ़ का पानी पूरी तरह निकलने तक सतर्क रहें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर मरम्मत से भारी वाहनों के लिए नया रूट डायवर्जन लागू
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से कानपुर जाने वाले भारी वाहनों के लिए बड़ा रूट डायवर्जन किया गया है ।जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 13 सितंबर दोपहर 12 बजे से 13 दिसंबर 2026 तक भारी वाहनों का रूट बदला रहेगा। उन्नाव पुलिस ने अलग-अलग गंतव्यों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं。 उन्नाव और कानपुर के बीच बने जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू होने के चलते भारी वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। उन्नाव से कानपुर जाने वाला ट्रैफिक एनएच-31 से बिहार होते हुए एनएच-19 के बक्सर मोड़ से कानपुर जाएगा। वहीं उन्नाव से औरैया-इटावा जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे और आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा विकल्प एनएच-31 से बिहार होते हुए बक्सर मोड़ के रास्ते कानपुर और फिर औरैया-इटावा का रहेगा। बांदा-महोबा जाने वाले भारी वाहन एनएच-31 से लालगंज और फतेहपुर होते हुए आगे जाएंगे। जबकि हमीरपुर, झांसी और उरई जाने वाला ट्रैफिक एनएच-31 से बिहार, बक्सर मोड़, एनएच-19 चौड़गरा और एसएच-46 होते हुए घाटमपुर के रास्ते आगे जाएगा।0
0
Report
बाइक टच के विवाद में युवक को गोली, अस्पताल में भर्ती
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में बाइक टच होने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले की है。 बताया जा रहा है कि बाइक टच होने को लेकर मोइन उद्दीन का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि सेबू, शेखू आदि लोगो ने पहले मोइन उद्दीन के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मोइन उद्दीन पुत्र रईस अहमद घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। करारी थाना पुलिस घायल से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
