273303
महाराजगंज को सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद ने अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार दूसरा मौका है जब जनपद ने डैशबोर्ड पर पहला स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और अब अधिक मेहनत करके इस स्थान को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे यार्ड में भीषण आग
Patna, Bihar:बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन के नजदीक रेलवे याड में रविवार की सुबह 4:00 के करीब भीषण आग लग गई थी ।दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद फायर फाइटर की टीम दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर कंट्रोल पानी का प्रयास किया ,इस दुर्घटना के बाद रेलवे के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं ,0
0
Report
वजीराबाद ईशा चौक पर मानसून में जलभराव, लोगों का जीना मुश्किल
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के वजीराबाद स्थित ईशा चौक पर विकास कार्य अब लोगों के लिये बड़ी परेशानी बन गया है। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के बीच मानसून की बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जलभराव, टूटी सड़कें और कीचड़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। यह तस्वीरें वजीराबाद के ईशा चौक की हैं, जहां लंबे समय से चल रहे सड़क और गली निर्माण कार्य के कारण पूरा इलाका बदहाल हो गया है। मानसून की पहली बारिश ने ही विकास कार्यों की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जबकि पैदल चलने वाले भी जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय दुकानदारों को हो रही है। दुकानों के सामने गंदा पानी भर जाने से ग्राहक आना बंद हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि दुकानदार खुद वाइपर और बाल्टियों से पानी निकालने में लगे हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। कारोबार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और रोज़गार चौपट होने की कगार पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। बारिश के मौसम में जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश के बाद पूरा इलाका तालाब में बदल जाता है। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अब सवाल यह है कि आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा? क्या संबंधित विभाग मानसून के दौरान लोगों को राहत दिलाने के लिए तुरंत कदम उठाएगा या फिर वजीराबाद के लोग इसी तरह जलभराव, टूटी सड़कों और बदहाल व्यवस्था से जूझते रहेंगे?0
0
Report
गंगा में वाटर मेट्रो: पटना में 15 किमी रूट शुरू
Patna, Bihar:पटना के लोगों को जल्द ही गंगा नदी में वाटर मेट्रो सेवा की सौगात मिलने वाली है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की देखरेख में अगस्त महीने से इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की तैयारी चल रही है। पहले चरण में दीघा घाट से कंगन घाट के बीच करीब 15 किलोमीटर लंबे रूट पर आधुनिक मेट्रो बोट का संचालन किया जाएगा, जिसमें एक बार में लगभग 100 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए दीघा घाट, गांधी घाट, गायघाट और कंगन घाट पर आधुनिक फ्लोटिंग जेटी तैयार की जा रही हैं। इन स्टेशनों से यात्री आसानी से वाटर मेट्रो में चढ़ और उतर सकेंगे। भविष्य में दीघा से सोनपुर के बीच भी सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे गंगा किनारे बसे इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वाटर मेट्रो की टिकट बुकिंग मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन की जा सकेगी। किराया 50 से 100 रुपये के बीच रहने की संभावना है। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मेट्रो बोट पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें एयर कंडीशनिंग, ऑटोमेटिक लोकेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और रिमोट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं होंगी। गांधी घाट पर सुपर चार्जर लगाया जाएगा, जिससे बोट मात्र 10 से 15 मिनट में चार्ज हो सकेगी। वहीं, सुरक्षा के लिए 3 से 4 रेस्क्यू बोट भी तैनात रहेंगी。0
0
Report
Advertisement
इंदौर में मेगा पौधारोपण अभियान: मुख्यमंत्री समेत नेताओं द्वारा 51 हजार पौधे लगाए जाएंगे
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में आज होगा मेगा पौधारोपण अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर करेंगे पौधारोपण。 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज 51 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी रहेंगे मौजूद। सभी नेताओं द्वारा लगाए जाने पौधों के पास लगाए उनकी माँ के पोस्टर। डॉक्टर मोहन यादव लगाएंगे संतरे का पौधा, वहीं हेमंत खंडेलवाल लगाएंगे आम का पौधा। 21 लाख पौधारोपण और 51 हजार वर्षा जल संचयन यूनिट के महाअभियान का हिस्सा है यह कार्यक्रम0
0
Report
नेगडिया पुलिया के पास हादसे में योगेश मेघवंशी की मौत, सहायता और कार्रवाई की मांग
Tonk, Rajasthan:नेगडिया पुलिया पर सड़क हादसे का मामला, अंबेडकर विचार मंच देवली उपजिला अस्पताल में धरने पर, मृतक युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता और बजरी कांटे पर के बाहर रोड पर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्यवाही की मांग, शनिवार रात को नेगडिया पुलिया के समीप हुआ था हादसा, हादसे में बाइक सवार युवक योगेश मेघवंशी की मौत, देवली उपजिला अस्पताल में पहुंचे देवली पुलिस उपाधीक्षक हेमराज मूंड और थाना प्रभारी महावीर प्रसाद पहुंचे, परिजनों से की जा रही है समझाइश, एहतियात के तौर पर उपजिला अस्पताल में देवली और हनुमान नगर थाने का पुलिस जाब्ते को किया गया है तैनात।0
0
Report
तीन आरोपी गिरफ्तार: अपहरण के दौरान नाबालिगों के साथ गाली-गलौच और मारपीट का मामला
Sakti, आनंद कुमार रात्रे दिनेश रात्रे,, सोम कुमार रात्रे एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक । विवरण :- प्रार्थी संतोष कुमार यादव सपिया चौंकी फगुरम थाना डभरा ने चौंकी अड़भार जाकर रिपोर्ट कराया कि इसका छोटा लड़का प्रकाश यादव जो अड़भार के आत्मनंद स्कूल में कक्षा 10 वीं में पढ़ता है सबुह 11:15 बजे इसके भतीजा तुषार यादव एवं विराट यादव के साथ तीनों मोटर सायकल में आत्मानंद स्कूल अड़भार जाने के लिए निकले थे,अड़भार के 09 लड़के 04 मोटर सायकल में इन लोगों को रुकवाकर अपहरण कर बलपूर्वक मोटर सायकल में बैठाकर अड़भार के शनि मंदिर के पीछे गोठान में जाकर तुषार यादव के पहने कपड़े को उतारकर अर्ध नग्न कर विडिया बनायें हैं और गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर चोंट पहुँचायें हैं रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पर्यवेक्षण में आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी आनंद कुमार रात्रे, दिनेश रात्रे एवं सोम कुमार रात्रे तथा 03 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ कर हिरासत में लेकर अलग अलग जगह शादी वर्दी में पूछताछ किये जो उपरोक्त घटना /अपराध कारित करना स्वीकार किये जिस पर 03 आरोपी एवं 03 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। बाइट प्रवीण राजपूत,थाना प्रभारी0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर ब्रेकिंग: तलवार लहराने वाले आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; चाचा- ससुर पर धमकी मामला
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग— जी मीडिया की खबर का बड़ा असर। तलवार लहराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार; दो अब भी फरार। चाचा ससुर पर जमीन विवाद में बहू को जान से मारने की धमकी देने का था आरोप। तलवार लेकर दौड़ाने और गाली गलौज का वीडियो वायरल हुआ था। बहू की शिकायत पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। जी मीडिया के खबर के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और एक आरोपी को पकड़ा गया। चचा ससुर समेत एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। बसदेई चौकी क्षेत्र के गंगोटी गांव का मामला।0
0
Report
रीवा में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस ने चार गिरफ्तार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोठी रिंग रोड क्षेत्र में कुछ युवक नशीली कफ सिरप की फुटकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शाम करीब 7 बजे घेराबंदी कर महाजन टोला निवासी नीरज यादव, तोपखाना निवासी सुनील तिवारी, सगरा निवासी सनी पटेल और कोठी निवासी सचिन पटेल को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से नशीली कफ सिरप बरामद की गई। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध नशे के कारोबार का नेटवर्क कहां तक फैला है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। बिछिया पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।0
0
Report
अंबेडकरनगर: ड्रम में सांपों का बसेरा, सपेरा जंगल में छोड़ा
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर घर के अंदर रखे ड्रम को सांपो ने बनाया बसेरा ड्रम के अंदर दो दर्जन से ज्यादा सांप मिलने से हड़कंप सांप को पकड़ने के लिए बुलाया गया सपेरा सपेरे ने सभी सांपो को पकड़कर जंगल में छोड़ा मालीपुर थानाक्षेत्र के आजनपारा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
रीवा में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई: बोलेरो से 10 पेटी प्लेन शराब पकड़ी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के मनगवां थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 10 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनगवां बस्ती रोड पर एक सफेद बोलेरो में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए लाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान बोलेरो से 10 कार्टन में रखी 500 शीशी देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही करीब 4 लाख रुपये कीमत की बोलेरो भी जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 4 लाख 45 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस ने रायपुर कर्चुलियान निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद तौहीद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी मनगवां प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में की गई।0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट: CEO नियुक्ति पर निर्णय, संग्रहालय के बजट पर संकेत
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के तीसरे दिन समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दो दिनों की बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक दो चरणों में संपन्न हुई, जिसमें राम कथा संग्रहालय और मंदिर निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अंतिम निर्णय लिया गया। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम कथा संग्रहालय की सभी गैलरियों की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी गई है। संग्रहालय में भगवान श्रीराम के वनगमन से जुड़ी यात्रा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी शुरुआत सरयू नदी से होगी और समापन गुप्तार घाट पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने बताया कि संग्रहालय के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि राम मंदिर के निर्माण पर कुल 1600 से 1800 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शनार्थियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने मीडिया से अफवाहें न फैलाने की अपील करते हुए कहा कि प्रवेश द्वार से निकास तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है और अधिकांश श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक होगी, जिसमें CEO की नियुक्ति, समितियों और उपसमितियों के भविष्य सहित कई प्रशासनिक विषयों पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट के पदेन सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं होता और यदि CEO की नियुक्ति होती है तो उसका पूरा स्टाफ भी ट्रस्ट की निगरानी में कार्य करेगा।0
0
Report
सूरजपुर में तेल टैंकर भिड़ंत, मोबिल ऑयल बहा; सड़क पर भारी जाम
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर ट्रक और मोबिल ऑयल से भरे टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत... हादसे में टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सड़क पर भारी मात्रा में फैला मोबिल ऑयल... तेल फैलने से मार्ग पर आवागमन रहा बुरी तरह प्रभावित, फिसलन का खतरा... करीब दो घंटे तक लगा रहा जाम, सूरजपुर के बनारस रोड स्थित घाट पेंडारी का मामला,0
0
Report
Advertisement
वित्त मंत्री विवाद पर राजद का हमला, मुख्यमंत्री ठोस फैसला मांग
Ranchi, Jharkhand:वित्त मंत्री प्रकरण पर अब राजद का अटैक। कहा वित्त मंत्री का व्यवहार अनुचित,अगर विषय लाइलाज तो मुख्यमंत्री लें ठोस निर्णय झारखंड की सियासत में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष के बाद अब महागठबंधन के सहयोगी दल राजद ने भी खुलकर सवाल उठाए हैं। राजद ने वित्त मंत्री के रवैये को अनुचित करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बाद सबसे अहम संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने वाले मंत्री का इस तरह नाराज रहना सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है और राज्य से लेकर बाहर तक गलत संदेश जा रहा है। राजद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से दो टूक कहा है कि अगर मामला बातचीत से सुलझ सकता है तो तुरंत सुलझाया जाए, और यदि नहीं, तो बेवजह की अटकलों पर विराम लगाने के लिए ठोस फैसला लिया जाए। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से जुड़े विवाद पर अब राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। राजद के महासचिव ने उनके रवैये को अनुचित बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बाद सबसे अहम पद पर बैठे मंत्री का इस तरह नाराज़ रहना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री से इस मामले में ठोस फैसला लेने की मांग की। राष्ट्रीय जनता दल के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने उन्हें ज्ञान न देने की नसीहत दी है। कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कि अगर वित्त मंत्री को कुछ हर्ट हुआ है तो अपनी बातों को आला कमान के सामने या फिर मुख्यमंत्री के सामने वह रखेंगे आरजेडी को चिंता नहीं करनी चाहिए वह सहयोगी है सहयोगी बना रहे और अगर ज्यादा तकलीफ हो रहा है तो कोऑर्डिनेशन कमेटी में बात रखें टीवी और न्यूज़ पेपर में बयान बाजी से बचना चाहिए। और किसी को सीख देने की जरूरत नहीं महागठबंधन में सिर फुटौव्वल जारी है लेकिन भी यह लोग गठबंधन में बने हुए हैं। सरकार से कांग्रेस नाराज रहती है लेकिन कोई फायदा नहीं होता रजत को मुख्यमंत्री हर बार दरकिनार करते हैं लेकिन इन्हें कर नहीं आती। कांग्रेस और राजद आपस में लड़ती रहती है लेकिन भी सरकार में यह लोग इसीलिए बने हुए हैं क्योंकि सत्ता का लालच है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि सिर फुटावल कहां चल रहा है यह जनता देख रही है, बांकीपुर मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार को बदल दिया गया, भरत तिवारी हत्याकांड मैं चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए, अयोध्या में चंदा चोरी में कौन कितना चोरी किया इसे लेकर सर फुटावल जारी है । झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि रही बात झारखंड की तो झारखंड में सरकार पारदर्शी तरीके से चल रही है अगर किसी मंत्री के द्वारा सिस्टम पर सवाल उठाया गया तो मुख्यमंत्री संज्ञान में लेंगे और एक-दो दिनों में पटाक्षेप जाएगा। चंदा चोरी पेपर लीक सबसे ज्यादा कर्ज के मामले में भारत टॉप है यह सब इशू है उसे पर वह लोग बात नहीं करेंगे और बीजेपी हेमंत फोबिया से ग्रसित है0
0
Report
डोडा में शिंगानी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान: 3 किमी क्षेत्र से कब्जे हटाए
Noida, Uttar Pradesh:डोडा: जिला प्रशासन डोडा ने सार्वजनिक संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने और आम लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से शिंगानी रोड पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल के मार्गदर्शन में लगभग 3 किलोमीटर लंबे शिंगानी रोड पर यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसडीएम गंडोह अरुण कुमार बड्याल स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते हुए सड़क पर किए गए अतिक्रमणों को हटवाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण करने से बचें और प्रशासन के साथ सहयोग करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।0
0
Report
रामपुरा गांव की जर्जर सड़कों से मरीजों की जान आफत बने, वीडियो चर्चा में
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले की कोठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरैया के रामपुरा गांव में सड़क की बदहाली ने विकास के दावों की पोल खोल दी। शनिवार को पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग महिला प्रेमवती त्रिवेदी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीण उन्हें चारपाई पर लिटाकर करीब डेढ़ किलोमीटर कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते से मुख्य सड़क तक लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांव की बदहाल सड़क व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। रामपुरा गांव नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के विधानसभा क्षेत्र में आता है। रामपुरा करीब 100 घरों का गांव है। गांव तक जाने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बरसात के मौसम में रास्ते पर कीचड़ और फिसलन होने से एंबुलेंस समेत अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को चारपाई या कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक लाना मजबूरी बन जाता है। करीब 20 वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने यहां डब्ल्यूबीएम सड़क बनाई थी। इसके बाद कभी मरम्मत नहीं हुई और सड़क धीरे-धीरे पूरी तरह उखड़कर कच्चे रास्ते में तब्दील हो गई। ग्रामीणों ने कई बार सरपंच, सचिव से लेकर क्षेत्र की विधायक और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी तक सड़क निर्माण की मांग रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। और हर बारिश में गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है और आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। अब वीडियो सामने आने से विकास के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई है।0
0
Report
Advertisement
