273302
महराजगंजः घुघली पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार
Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:घुघली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पकडियार विशुनपुर हेमई टोला का रहने वाला जिसे मेदनीपुर टोला खुसहाल नगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में थाने पर मुकदमा दर्ज था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पड़री पुलिस का बड़ा कारनामा, गांजा तस्कर से लाखों रुपये वसूलने का आरोप, वीडियो वायरल
Amoi, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर-पड़री पुलिस का बड़ा कारनामा, गांजा तस्कर से लाखों रुपये वसूलने का आरोप।गांजा तस्कर को घर पर पकडकर पैसा ऐंठने के बाद छोड़ा।परिजनों ने वीडियो बनाकर किया वायरल पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।वायरल वीडियो का हम पुष्टि हम नही करते।पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव का मामला*0
0
Report
सौरभ चंद्राकर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान
BYTE- Deputy Chief Minister Vijay Sharma on Sourabh Chandrakar0
0
Report
गिरिडीह में महिला मुखिया पर हमला: FIR में देरी से बढ़ा मिला आक्रोश
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के गांडेय अंचल के मंगरोडीह पंचायत की महिला मुखिया आशा देवी पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ रहा है। घटना के बाद से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मुखिया आशा देवी 27 अक्टूबर को अपनी पुस्तैनी जमीन देखने के लिए गांडेय अंचल के मौजा बेलाटांड (दुखिया महादेव के पास) गईं थीं। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे देवी लाल मुर्मू, सोना टुडू, रामलला सोरेन, लूसी किस्कू, सुबोध गोस्वामी और लगभग 50-60 अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उन पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र करण कुमार को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में पुलिस के पहुंचने पर दोनों को सदर अस्पताल, गिरिडीह में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने घटना के अगले ही दिन 28 अक्टूबर को गांडेय थाना और एसपी को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आरोप है कि मामला तूल पकड़ने और दबाव बनने के बाद 30 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस की इस सुस्ती को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है. मुखिया आशा देवी ने बताया कि वे और उनका परिवार बेहद भयभीत हैं। इसी जमीन पर कुछ वर्ष पूर्व हमारे ससुर की भी निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसमें अभियुक्तों को अदालत से सजा भी हुई थी। फिर से उसी जमीन को लेकर हमें निशाना बनाया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
डिंडौरी के अंगवार में युवक 150 फीट ऊँचे टॉवर पर चढ़ा, घंटों बाद नीचे उतरा
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में समनापुर थाना क्षेत्र के अंगवार गांव के पास एक युवक अचानक करीब 150 फीट ऊंचे बिजली के टॉवर पर चढ़ गया. युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. टॉवर पर चढ़े युवक को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. युवक करीब तीन घंटे तक टॉवर पर ही चढ़ा रहा. इस दौरान स्थानीय ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे. काफी देर तक मान-मनौव्वल और समझाइश के बाद युवक नीचे उतर आया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना या हादसा नहीं हुआ.युवक टावर पर क्यों चढ़ा पुलिस इसकी जांच कर रही है0
0
Report
नोएडा मुठभेड़: दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली; चार गिरफ्तार नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और दो मोटरसाइकायल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो मोटर साइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपियों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बहलोलपुर अंडरपास से आगे ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लग गई। घायल आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी विकास उर्फ कालू और नोएडा के बसई निवासी राजेश उर्फ ढेड़ा के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान शंकर शर्मा और कपिल कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और बुलेट व अपाचे मोटरसाइकायल बरामद की हैं। बरामद बाइक अलग-अलग थानों में दर्ज लूट और चोरी के मुकदमों से संबंधित बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लिफ्ट देने के बहाने लोगों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाते थे और सुनसान रास्तों पर ले जाकर उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में विकास और राजेश का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक मामलों और गिरोह से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। बाईट डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में सब-जूनियर बैडमिंटन ट्रायल का रोमांच जारी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में आयोजित योनेक्स सनराइज झारखंड राज्य सब-जूनियर अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन टूर्नामेंट सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का रोमांच जारी है। 29 अक्टूबर से शुरू हुई चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन आज होगा। राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 150 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। अब तक लगभग 250 मुकाबले संपन्न हो चुके हैं, जबकि करीब 70 मुकाबले अभी शेष हैं। बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-15 और अंडर-17 आयु समूहों में सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जो अंतिम अंक तक चले। प्रतियोगिता में निष्पक्ष निर्णय और खेल भावना बनाए रखने के लिए 12 अंपायरों की टीम तैनात है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सचिव नागेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया है। इंडोर स्टेडियम के प्रशिक्षकों और स्थानीय बच्चों का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा है। कोर्ट की व्यवस्था से लेकर खिलाड़ियों को उचित माहौल उपलब्ध कराने तक सभी ने सामूहिक प्रयास किया है। एसोसिएशन ने सभी सहयोगियों और प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन का कहना है कि ऐसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।0
0
Report
गिरिडीह के छठ घाट पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाएं खंभे उखाड़े
Giridih, Jharkhand:एभीबी : आस्था के महापर्व छठ से पहले गिरिडीह के पपरवाटांड़ स्थित एकमात्र छठ घाट की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा छठ घाट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर कच्चा निर्माण करने की कोशिश की जा रही थी। इसका विरोध करते हुए स्थानीय मुखिया और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साई महिलाओं ने खुद ही वहां गाड़े गए खूंटे और खंभे उखाड़ कर फेंक दिए और जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की। भाजपा नेता कमलेश्वर पासवान ने कहा कि धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण दुर्भागपूर्ण है, प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर जमीन को मुक्त कराए। इस मामले को लेकर स्वामी विवेकानंद छठ पूजा समिति और ग्रामीणों ने सीसीएल महाप्रबंधक सहित उपायुक्त और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है।0
0
Report
Moradabad के कटघर में घना धुंध, सुबह की दृश्यता घट गई
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh) Thick Smog Blanket Katghar Area Reducing Morning Visibility / Visuals मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): कटघर क्षेत्र में घने धुंध की चादर छाई रहने से सुबह के समय दृश्यता कम हो रही है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में 3 वर्षीय बच्ची का खेत में शव, हत्या की आशंका
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 3 साल की मासूम का खेत में मिला शव, मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी पर मासूम को खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप, घटना की सूचना मिलने पर एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पहुँचा, क्राइम सीन पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य, शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी, घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़, स्थिति को देखते हुए हुए कई थानों का फोर्स तैनात, मुस्करा थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
कुशीनगर में कार-ट्रक टक्कर, 6 की मौत, 2 घायल
Kushinagar, Uttar Pradesh:कार और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर कार सवार 8 लोगो में 6 की मौत कार सवार किसी कार्यक्रम से वापस अपने गांव जा रहे थे दो घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी हाटा कोतवाली अंतर्गत थारूआडीह की घटना。0
0
Report
चतरा: एंबुलेंस ने गांव तक नहीं पहुंचाई गर्भवती, चारपाई पर डेढ़ किलोमीटर चलीं परिजन
Ansar Nagar, Jharkhand:पक्की सड़क के बावजूद गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस, गर्भवती को चारपाई पर ढोया घाटी का हवाला देकर चालक ने गांव जाने से किया इनकार, डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चले परिजन चतरा : सरकार ग्रामीण गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करा रही है, लेकि अतिग्रवाद प्रभावित कुन्दा प्रखंड के नवादा पंचायत स्थित सिंदरी गांव में व्यवस्था की संवेदनहीन तस्वीर सामने आई है। प्रसव पीड़ा से कराह रही रिंकू देवी को लेने पहुंची एंबուլेंस के चालक ने घाटी का हवाला देकर गांव तक जाने से इनकार कर दिया और सबानो के समीप वाहन खड़ा कर दिया। महिला के पिता राजदेव गंझू काफी देर तक चालक से गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी फरियाद अनसुनी रही। आखिरकार बेबस परिजनों ने गर्भवती को चारपाई पर लादा और करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पक्की सड़क है और इस रास्ते से चारपहिया वाहन भी आते-जाते हैं। ऐसे में एंबुलेंस का गांव नहीं पहुंचना गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच कर चालक पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
झरिया के राजा तालाब में दीपोत्सव और गंगा आरती ने आस्था का रंग बिखेर दिया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया में ऐतिहासिक राजा तालाब रविवार की शाम भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। कार्तिक मास के पावन अवसर पर बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के महापौर संजीव सिंह की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों दीपों से राजा तालाब जगमगा उठा। बनारस से पहुंचे पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच पारंपरिक गंगा आरती की। इस दौरान हर-हर महादेव और गंगा मैया के जयकारों से पूरा कोयलांचल गूंज उठा। प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक पाठक की भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, झरिया राजघराने की राजमाता सुजाता सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक रागिनी सिंह और महापौर संजीव सिंह ने राजा तालाब को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम झरिया की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की यादगार तस्वीर पेश कर गया。0
0
Report
बक्सर में नवंबर की पहली ठंड और कोहरे ने बढ़ाई सड़कों पर चुनौती
Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। जिले में सुबह के समय कोहरे की दस्तक से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। सोमवार की सुबह कई इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को देखते हुए वाहन चालक अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते नजर आए। सुबह की ठंडी हवा और कोहरे ने लोगों को ठंड के आगमन का एहसास करा दिया है।माना जा रहा है कि नवंबर की शुरुआत में ही कोहरे का पड़ना इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने का संकेत हो सकता है। हालांकि, मौसम का वास्तविक मिजाज आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होगा। बताते चलें कि हाल ही में आए अर्नब चक्रवर्ती तूफान के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में कोहरे के साथ ठंड ने भी बक्सर में दस्तक दे दी है।0
0
Report
वाराणसी में प्रशासन की अनदेखी से बदहाल सड़क, दो महीने से गड्ढों में तब्दील रास्ते से हजारों परेशान
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। भगवानपुर बीएचयू स्थित छित्तूपुर खास के सरस्वती नगर कॉलोनी में सड़क की बदहाली से स्थानीय लोग परेशान हैं। आर्यन जनरल स्टोर से वैष्णो नगर कॉलोनी तक लगभग 500 मीटर सड़क पिछले दो महीने से पूरी तरह खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह क्षेत्र का इकलौता मुख्य रास्ता है, जिससे रोजाना हजारों लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, ऑफिस और अस्पताल जाने वालों का आवागमन होता है। सड़क खोदे जाने के बाद से अब तक न तो समतलीकरण किया गया और न ही गिट्टी डाली गई। बारिश के बाद कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों से स्थिति और भी नारकीय हो गई है। निवासियों का कहना है कि इस 500 मीटर के टुकड़े पर करीब 100-150 घर निर्भर हैं। सड़क को ठीक कराने के लिए वे लगातार रोहनिया विधायक, नगर निगम और स्थानीय पार्षद से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय निवासी कवराज सिंह, हारुन अंसारी, यशवंत सिंह, प्रमोद पटेल, पिंटू, सौरभ श्रीवास्तव, देवदत्त तिवारी, प्रेमचंद्र रावत, मुन्ना, राजेश सिंह, मुरारी, राम इकबाल सिंह, बाल भगवान, मारुति बाबा, हीरा विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
