273303
महराजगंजः महिला अस्पताल के बगल में बुद्धा कांप्लेक्स का हुआ शिलान्यास
Maharajganj, Uttar Pradesh:जिला मुख्यालय पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और जिलाधिकारी अनुनय झा ने विधिवत मंत्रोच्चार पूजन कर बुद्धा कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल, अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता सभासद मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेपी की जन्मस्थली सिताब दियारा: पांच संकल्पों की स्थिति क्या है?
Chapra, Bihar:ANCHOR: जेपी की जन्मस्थली में पांच संकल्पों का सपना, राष्ट्रीय संग्रहालय की बदहाली से छलका सेवक का दर्द, 2022 तक योजनाओं को पूरा करने की थी कवायद, मेमोरियल म्यूजियम से लेकर खादी संवर्धन केंद्र तक की थी परिकल्पना; 1978 से जेपी परिवार की सेवा करने वाले भगवान केवट आज भी पुराने दिनों को याद कर होते हैं भावुक, संपूर्ण क्रांति का नारा देकर देश की राजनीति को नई दिशा देने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर बड़े-बड़े संकल्प लिए गए थे। जेपी के विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने, उनके जीवन और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच प्रमुख योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हुई थी। वर्ष 2022 तक इन योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इन महत्वाकांक्षी योजनाओं की मौजूदा स्थिति और उनके वास्तविक लाभ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। योजनाओं में मेमोरियल म्यूजियम, वर्चुअल स्टूडियो, पंचायत रिसर्च सेंटर, गांधी विचार रिसर्च सेंटर, खादी संवर्धन केंद्र और पशु चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी पहल शामिल थीं। इनका उद्देश्य केवल जेपी की स्मृतियों को संरक्षित करना नहीं, बल्कि सिताब दियारा को विचार, शोध, रोजगार और ग्रामीण विकास के केंद्र के रूप में विकसित करना था। अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की थी योजना JP के जीवन, संघर्ष और विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए मेमोरियल म्यूजियम और वर्चुअल स्टूडियो बनाने की परिकल्पना की गई थी। इसके माध्यम से ऑडियो-विजुअल तकनीक से लोकनायक के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन, संपूर्ण क्रांति और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को प्रदर्शित किया जाना था। उद्देश्य था कि देश-विदेश से आने वाले लोग जेपी के विचारों को समझ सकें और युवा पीढ़ी उनके योगदान से परिचित हो सके। पंचायत व्यवस्था पर शोध के लिए बनना था रिसर्च सेंटर राष्ट्र निर्माण में पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका को समझने और उसे मजबूत बनाने के उद्देश्य से पंचायत रिसर्च सेंटर की स्थापना की योजना बनाई गई थी। इसके माध्यम से ग्रामीण शासन व्यवस्था, पंचायतों की भूमिका और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण पर शोध को बढ़ावा दिया जाना था। इसी तरह गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांधी विचार रिसर्च सेंटर स्थापित करने की परिकल्पना थी। इसका उद्देश्य गांधी और जेपी के विचारों, सामाजिक परिवर्तन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर अध्ययन और शोध को प्रोत्साहित करना था। 42 गांवों की हजारों महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का था लक्ष्य खादी संवर्धन केंद्र की योजना को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला s …0
0
Report
बिसाऊ की मूक रामलीला: बालू के मैदान में बिना संवाद रामकथा जीवंत
Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ, झुंझुनूं बिसाऊ की सैकड़ों साल पुरानी मूक रामलीला की अनूठी परंपरा रामलीला में बिना संवाद अभिनय से जीवंत होती है रामकथा खुले मैदान में बालू रेत बिछाकर तैयार होता है दंगल, ढोल-नगाड़ों की थाप पर होता है युद्ध राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व सीता को छोड़कर अधिकांश पात्र पहनते हैं मुखौटे नवरात्र से पूर्णिमा तक चलता है मंचन, चतुर्दशी को होता है रावण दहन भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ होता है रामलीला का समापन रामलीला का नाम आते ही रात का मंच, कलाकारों के संवाद और रंग-बिरंगी सजावट की तस्वीर सामने आती है, लेकिन झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे की रामलीला इन सबसे अलग है। यहां न कलाकार संवाद बोलते हैं और न ही रामलीला के लिए पारंपरिक मंच सजाया जाता है। खुले मैदान में सड़क के बीच बालू रेत बिछाकर दंगल तैयार किया जाता है, जहां कलाकार अपनी भाव-भंगिमाओं और अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत करते हैं। सैकड़ों पुरानी यह परंपरा आज भी बिसाऊ की सांस्कृतिक पहचान बनी हुई है।बिसाऊ की मूक रामलीला की शुरुआत साध्वी जमना ने रामाणा जोहड़ा से की थी। बताया जाता है कि साध्वी जमना ने गांव के कुछ बच्चों को एकत्रित कर रामलीला का मंचन शुरू करवाया। पात्रों के अनुरूप हाथ से मुखौटे तैयार किए गए। मुखौटे पहनने के बाद बच्चों को संवाद बोलने में परेशानी हुई तो उन्हें बिना बोले अभिनय करने के लिए कहा गया। धीरे-धीरे यही प्रयोग परंपरा बन गया और रामलीला के पात्रों का मूक अभिनय आज तक जारी है। इस रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता के पात्रों को छोड़कर अधिकांश पात्र मुखौटे पहनकर अभिनय करते हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच रामदल और राक्षस दल के बीच युद्ध के दृश्य प्रस्तुत किए जाते हैं। कलाकारों की भाव-भंगिमाएं और युद्ध शैली दर्शकों को आकर्षित करती है।रामाणा जोहड़ा से शुरू हुई इस रामलीला का मंचन बाद में गोगाजी के टीले पर होने लगा। इसके बाद लंबे समय तक स्टेशन रोड पर लीला आयोजित की गई। वर्ष 1949 से गढ़ के पास बाजार की मुख्य सड़क पर रामलीला का मंचन शुरू हुआ, जो आज भी जारी है। स्थान बदलने के बावजूद मूक अभिनय की मूल परंपरा को संरक्षित रखा गया है।रामलीला के लिए मैदान को अलग-अलग हिस्सों में तैयार किया जाता है। उत्तरी भाग में लकड़ी से बनी अयोध्या, दक्षिणी भाग में सुनहरे रंग की लंका और बीच में पंचवटी बनाई जाती है। मैदान में बालू मिट्टी डालकर पानी का छिड़काव किया जाता है। लीला शुरू होने से पहले भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के स्वरूप रामलीला हवेली से रथ पर सवार होकर आयोजन स्थल पहुंचते हैं।यहां पात्रों की वेशभूषा भी पारंपरिक और साधारण होती है। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न पीली धोती, मुकुट और लंबे बालों के साथ नजर आते हैं। वनवास के प्रसंगों में पीला निकर और अंगरखा धारण किया जाता है। हनुमान, बाली-सुग्रीव, नल-नील, जटायु और जामवंत के पात्र अलग-अलग रंगों की पोशाक, मुखौटों और पारंपरिक प्रतीकों के साथ मंचन करते हैं, जबकि रावण की सेना काले रंग की पोशाक पहनकर तलवारों के साथ युद्ध करती है।बिसाऊ की यह रामलीला नवरात्र से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलती है। इसकी एक खास विशेषता यह भी है कि रावण का दहन दशहरे के दिन नहीं, बल्कि चतुर्दशी को किया जाता है। अंतिम दिनों में कुंभकरण, मेघनाद, नरांतक और रावण के पुतलों का दहन होता है। इसके अगले दिन भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन किया जाता है।बिना संवाद के रामकथा का मंचन बिसाऊ की इस ऐतिहासिक परंपरा को दूसरी रामलीলाओं से अलग पहचान देता है। इसे देखने के लिए प्रवासी भारतीयों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं। आधुनिक मनोरंजन के दौर में भी करीब दो सौ साल पुरानी इस परंपरा का जारी रहना बिसाऊ की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय लोगों की आस्था को दर्शाता है। यहां शब्द भले ही मौन रहते हैं, लेकिन कलाकारों का अभिनय रामकथा के संदेश को दर्शकों तक पहुंचाता है। बाइट 01 : राजेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष रामलीला प्रबंध समिति बिसाऊ (चश्मा लगाए हुए) बाइट 02 : प्रीतम दाधीच कौषाध्यक्ष रामलीला प्रबंध समिति बिसाऊ (सफेद कुर्ता पहने हुए) बाइट 03 : श्यामसुन्दर शर्मा केयरटेकर रामलीला प्रबंध समिति बिसाऊ0
0
Report
झुंझुनूं के चिड़ावा में बाइक चोरी के प्रयास की सीसीटीवी फुटेज सामने
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में बाइक चोरी के प्रयास का मामला, सीसीटीवी में कैद घटना श्रीकृष्ण गौशाला के पास बाइक के साथ छेड़छाड़ करता दिखा संदिग्ध कुछ देर बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर हुए फरार सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवकों की गतिविधियां कैद झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में बाइक चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण गौशाला के पास हुई इस घटना में बाइक के साथ छेड़छाड़ करते हुए एक संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कुछ देर बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार होते दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार, चिड़ावा कस्बे में श्रीकृष्ण गौशाला के पास एक बाइक खड़ी थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक के पास पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवक की गतिविधियां वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। कुछ देर बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में युवक की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद बाइक चोरी के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। फुटेज में नजर आ रहे युवकों की पहचान और घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी स्पष्ट नहीं पाई है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार
Koderma, Jharkhand:नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार को कल देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग इलाज के क्रम में डॉक्टर अनिल कुमार के संपर्क में आई थी। उसका आरोप है कि सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने उसे झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। इस मामले को लेकर नाबालिग ने ऑनलाइन जीरो एफआईआर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इधर सीडब्ल्यूसी में भी पीड़ित नाबालिग का बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने रात तकरीबन 11:00 बजे सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार को उनके उरवां स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए तिलैया डैम थाना में रखा गया है। इधर पुलिस पीड़ित नाबालिग से भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक कोडरमा पुलिस की एक विशेष टीम सिविल सर्जन को गिरफ्तार करने के लिए देर रात फार्म हाउस पर पहुंची थी। वही उनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ का हवाला देकर कुछ भी कहने से बच रही है। आज सुबह पुलिस डॉ अनिल को कोडरमा महिला थाना लाकर पूछताछ की। इसके बाद जिस सदर अस्पताल में डॉ अनिल कुमार बतौर सिविल सर्जन पदस्थापित थे, उसी अस्पताल में उन्हें मेडिकल जांच के लिए लाया गया। यहां से उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
चिराग पासवान ने नवरात्रि के अवसर पर खगौल के शिव मंदिर में पूजा की
Danapur, Bihar:पटना के खगौल स्थित नेउरा कॉलोनी के शिव मंदिर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री चिराग यहां हर वर्ष दुर्गा सप्तशती का पाठ और पूजा-अर्चना करते है। आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्त पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। नवरात्रि को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली में चल रहे CEC ज्ञानेश को हराने के विरोध प्रदर्शन मामले में बोलते हुए कहा की देश में कांग्रेस आराजकता फैलाने की कोशिश कार रहीं है जिसे कामयाब नहीं होने किया जाएगा, CJP के संयोजक दीपके द्वारा PM मोदी के डर जाने के ब्यान पार कहा की जो तीन बार से देश में जनता के द्वारा जीत कर आ रहे है उन्हें डरने की अवश्यकता ही नाहीं है जो लोग आराजकता फैलाने रहे है प्रदर्शन कर रहे है उन्हें प्रदर्शन का हक़ है लेकिन बात से समाधान निकालता है यह लोग CEC के पास जाकर बात करतें TO बात बन जाती लेकिन इन्होने आराजकता फैलाने का काम किया और तीन दिन से दिल्ली के लोगों को डिस्टर्व कार रहें है बाईट केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बाईट विजय बाबा, पुजारी0
0
Report
सासाराम में नवरात्रि-दशहरा सुरक्षा बैठक: ड्रोन निगरानी और गुप्तचर तैनाती तय
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नवरात्रि एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर थाना के पुराने परिसर में एसडीएम प्रिया रानी के अध्यक्षता में ये बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर पूजा कमेटी के अलावा मोहर्रम कमेटी के लोग शामिल हुए। साथ ही विभिन्न पूजा पंडालो के लाइसेंसधारी भी उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से शहर की विधि व्यवस्था पर चर्चा हुई। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के मेलों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने पर चर्चा किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा इस बार ड्रोन कैमरे की नजर से निगरानी की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गुप्तचर भी लगाए गए हैं। जो सूचना संग्रह कर कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। नवरात्रि-दुर्गा पूजा एवं विसर्जन तक की रणनीति बनाई गई है। खासकर पूजा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर, यातायात संधारण, मेडिकल टीम, पेयजल आदि पर भी विचार विमर्श किया गया।0
0
Report
Advertisement
रणथम्भौर में टी 108 जय की टेरोटेरियल फाइट से वन विभाग सतर्क
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व में निरंतर बढ़ते बाघों के कुनबे ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है , बढ़ती बाघों की संख्या के चलते रणथंभौर के बाघों में टेरेटरी को लेकर आये दिन वर्चस्व की जंग देखने को मिल रही , ताजा मामला रणथम्भौर के जोन नम्बर 6 का है ,जहाँ टेरोटेरियल फाइट में रणथम्भौर का जय नामक मशूर बाघ टी 108 घायल हो गया है । बाघ टी -108 के चेहरे के व चहरे के आसपास चोट के निशान दिखाई दिए हैं। जिन्हें देखकर यह स्पष्ट है कि बाघ टी 108 जय की किसी अन्य नर बाघ के साथ इलाके के वर्चस्व को लेकर जमकर टेरोटेरियल फाईट हुई है । बाघ टी 108 के चेहरे पर चोट के निशान सामने आने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड़ पर है । और बाघ के मूवमेंट पर पल पल की नजर रखी जा रही है । रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह के मुताबिक विभाग की टीम बाघ टी 108 जय की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और बाघ के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है। वहीं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल की टीम भी बाघ की स्थिति की निगरानी कर रही है और उसके स्वास्थ्य का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीमें रणथम्भौर के वन क्षेत्र में बाघ पर नियमित निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि बाघ की स्थिति में होने वाले किसी भी बदलाव का समय रहते पता लगाया जा सके। विभाग का ध्यान बाघ की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर नजर रखने पर केंद्रित है। गौरतलब है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच टेरेटरी को लेकर वर्चस्व की जंग होना कोई नई बात नही है । इलाके को लेकर बाघों के बीच आपसी संघर्ष की घटनाएं वन्यजीवों के व्यवहार का हिस्सा हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि रणथम्भौर में लगातार बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है ,जिसके चलते बाघों के बीच आपसी संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है ,जिसे लेकर वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई है । डीएफओ मानस सिंह ने कहा कि रणथम्भौर वन प्रशासन वन्यजीव संरक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है ,बाघ टी 108 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। निगराणी के दौरान मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाघ टी 108 को रणथम्भौर में 'जय' के नाम से भी जाना जाता है। बाघ टी 108 रणथम्भौर का एक प्रसिद्ध और शक्तिशाली नर बाघ है। बाघ टी 108 बड़ी टेरेटरी का मालिक है। इसकी टेरेटरी जोन 6 से 10 तक है। बाघ जय रणथम्भौर की प्रसिद्ध बाघिन टी 8 लाडली और नर बाघ टी 34 कुंभा की संतान है। बाघ टी 108 पर लगातार नजर रखी जा रही है ओर उसके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है。0
0
Report
हिण्डौन में शारदीय नवरात्र स्थापना पर दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्य कलश यात्रा
Karauli, Rajasthan:शारदीय नवरात्र स्थापना पर शुरू हुए दुर्गा पूजा महोत्सव, निकाली भव्य कलश यात्रा, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - शारदीय नवरात्रा स्थापना के अवसर पर हिण्डौन में रविवार को विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली एवं मंदिरों में पूजन आदि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिण्डौन के टीकाकुंड हनुमान मंदिर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से 25वाँ मां दुर्गा महोत्सव शीश महल से बैंडबाजे व डीजे की ध्वनि से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा के साथ महिलाओं की कलश यात्रा निकाली गई। दुर्गा पूजा महोत्सव के संयोजक शिवप्रकाश पटवा एवं अध्यक्ष अशोक पाठक ने बताया कि शारदीय नवरात्रा के पर्व अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव के तत्वावधान में मैया के भक्तों की ओर से टीकाकुंड हनुमान मंदिर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा 25वें मां दुर्गा महोत्सव पर मोहन नगर शीश महल से मैया की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बैंडबाजे व डीजे के साथ दुर्गा मां की शोभायात्रा के आगे सैकड़ों महिलाओं की विशाल कलश यात्रा शुरू हुई। महिलाओं ने डीजे की धुन पर नाचती-गाती हुई टीकाकुंड हनुमानजी मंदिर स्थित मां दुर्गा स्थापना स्थल पर पहुँचीं। सैकड़ों भक्तों ने टीकाकुंड हनुमानजी मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा मैया की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर स्थापना की।0
0
Report
CPR से बुजुर्ग की जान बचाने वाले लखनऊ के सिपाही की तारीफ
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सिपाही संदीप यादव ने CPR देकर बचाई बुजुर्ग की जान लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र का मामला。 रहीमनगर चौकी पर तैनात हैं सिपाही संदीप यादव。 सब्जी लेने आए बुजुर्ग अनिल की अचानक तबीयत बिगड़ी。 सिपाही ने तत्काल CPR देकर मदद की。 सिपाही की तत्परता से बुजुर्ग को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी。 खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल。0
0
Report
Advertisement
खेत में गिरे बिजली तार से किसान धनसाय पटेल की मौत; FIR JE समेत तीन
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार ने किसान की जान ले ली, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए करीब तीन महीने इंतजार करना पड़ा। पिपलाकछार में किसान धनसाय पटेल की करंट से मौत के मामले में आखिरकार पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता (JE) समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब बिजली विभाग की जिम्मेदारी और लापरवाही की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। 10 जुलाई को खेत में काम करने के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया था। इसकी चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। बताया गया कि हादसे से पहले ही टूटे तार को लेकर विभाग में शिकायत की गई थी। इसके बावजूद हादसा कैसे हुआ, यह जांच का अहम पहलू है。 मामले पर खैरागढ़ थाने में JE अतुल सिंह गहरवार, लाइनमैन परिचारक तिलेंद्र कुमार ठाकुर और बाह्य कर्मचारी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ BNS की धारा 106(1), 125(ए) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है。 अब बड़ा सवाल यह है कि क्या समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती, तो किसान की जान बच सकती थी? फिलहाल जांच के बाद ही लापरवाही की वास्तविक जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।0
0
Report
रायगढ़ में बीमार जंगली सूअर की मौत, रेस्क्यू टीम पोस्टमार्टम की तैयारी में
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, बीमार जंगली सूअर लड़खड़ाते हुए गांव पहुंचा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय ले जाने की कोशिश की, रास्ते में हुई मौत छोटे गुमड़ा गांव में बीमार जंगली सूअर की हालत देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाने के दौरान जंगली सूअर ने तोड़ा दम, जंगली सूअर की मौत के कारणों ka पता लगाने के लिए किया जा रहा है पोस्टमार्टम, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत छोटे गुमड़ा गांव का मामला, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के SDO आशुतोष मंडावा ने दी घटना की पूरी जानकारी。0
0
Report
सतना में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया
Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर के चांदमोरे road धवारी में रविवार सुबह धर्मांतरण के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। रामनरेश चौधरी के मकान में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस को मकान के अंदर करीब 50 लोगों के मौजूद होने की जानकारी मिली। मामले में पुलिस ने लगभग 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन शुक्ला ने आरोप लगाया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मकान में महिलाओं और पुरुषों को पैसे व नौकरी का लालच देकर और डराकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की! हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मकान के अंदर मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई। इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मनीष त्रिपाठी, सीएसपी सतना0
0
Report
Advertisement
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडिज टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज शाम 7 बजे
Indore, Madhya Pradesh:भारत-वेस्टइंडेज के बीच T20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा जिसे लेकर इंदौर के होलकर स्टेडियम पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वही स्टेडियम के बाहर पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाएं हैं। खासकर इंदौर शहर में ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखना होता है जिसे लेकर ट्रैफिक ओर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे होगी लेकिन उसके पहले ही फैंस और दर्शक पहुंचने लगे हैं।0
0
Report
गोबरी नदी में अवैध रेत उत्खनन, दो खाली ट्रैक्टर मिले, जांच शुरू
कोरिया जिले के डुमरिया क्षेत्र की गोबरी नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही नदी से रेत निकालने और उसके परिवहन का सिलसिला शुरू हो जाता है। वहीं, रेत से लदे वाहन ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आते हैं। कुछ वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं होने की बात भी सामने आई है। शिकायत के बाद खनिज विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक, मौके पर दो खाली ट्रैक्टर मिले, जबकि चालक फरार हो गए। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है। अब सवाल यह है कि गोबरी नदी में रेत उत्खनन के लिए जरूरी अनुमति और परिवहन संबंधी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं? कोरिया जिले के डुमरिया क्षेत्र की गोबरी नदी में रेत उत्खनन को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, लंबे समय से नदी से रेत निकाले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि सुबह से ही रेत उत्खनन और वाहनों के जरिए परिवहन का सिलसिला शुरू हो जाता है। रेत लदे वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। मामले में रेत परिवहन में लगे कुछ वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थी या नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे थे। शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर उत्तम कुमार मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर दो खाली ट्रैक्टर मिले, जबकि उनके चालक फरार हो गए। कार्रवाई की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। गोबरी नदी में रेत उत्खनन को लेकर अब जांच और विभागीय कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। संबंधित क्षेत्र में उत्खनन की अनुमति, निर्धारित मात्रा और रेत परिवहन में लगे वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना जरूरी है। साथ ही, यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि नदी से रेत का उत्खनन नियमों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग क्या कार्रवाई करता है। बाइट - उत्तम कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर, कोरिया।0
0
Report
राज्य स्तरीय कक्षा 9-12 परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक रोकथाम के कड़े निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की राज्य स्तरीय समान अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने या परीक्षा सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होने की स्थिति में संबंधित संभागीय संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। शिक्षा विभाग के एसीएस राजेश यादव ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगी। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दोनों पारियों में परीक्षाएं संपन्न होंगी। परीक्षा के सुचारू संचालन और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए है,, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पुलिस थानों में सुरक्षित रखा जाएगा। निजी स्कूलों में प्रश्नपत्र रखने पर रोक रहेगी। इसके विकल्प के तौर पर पीईईओ और यूसीईईओ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। विभाग का उद्देश्य परीक्षा सामग्री को अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच से दूर रखना और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रश्नपत्र लीक होते हैं या परीक्षा सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होती है, तो संबंधित संभागीय संयुक्त निदेशक जिम्मेदार होंगे। ऐसे में अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों, प्रश्नपत्रों के वितरण और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी करनी होगी.0
0
Report
Advertisement
