273303
महाराजगंज - ऑडिटोरियम निर्माण का हुआ शिलान्यास, 450 की क्षमता का होगा भवन
Maharajganj, Uttar Pradesh:जिले में 450 क्षमता वाले ऑडिटोरियम का शिलान्यास सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने विधिवत पूजन के साथ किया। 15 करोड़ 22 लाख की लागत से बनने वाला यह ऑडिटोरियम सांस्कृतिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा। विधायक ने निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सहयोग की सराहना की। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने इसे जिले के विकास में मील का पत्थर बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज गैंग गौतस्करी पर शिकंजा: मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Kannauj, Uttar Pradesh:पुलिस ने गौवंश तस्कर को पकड़ा, एक को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। पुलिस ने मृत गौवंशों के अवशेष और गौकशी के उपकरण बरामद किए। गौकशी गैंग के 5 आरोपियों में 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने गौतस्कर इरशाद और शाहिद को किया गिरफ्तार, 3 अन्य की तलाश जारी। कन्नौज के घमाईचमऊ गांव से जुड़ा है मामला।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट का नया नियम: क्रिमिनल रिट पिटीशन अब सिर्फ रिट पिटीशन, जानें जानकारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आपराधिक मामलों से जुड़ी रिट याचिकाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नया कार्यालय आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार (न्यायिक) की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब हाईकोर्ट में किसी भी याचिका का पंजीकरण क्रिमिनल रिट पिटीशन के नाम से नहीं किया जाएगा। आपराधिक विषयों से संबंधित सभी नई रिट याचिकाएं अब केवल रिट पिटीशन के रूप में दर्ज होंगी। जयपुर पीठ द्वारा डीबी क्रिमिनल रिट पिटीशन में 7 जुलाई 2026 को दिए गए निर्देशों की पालना में जारी किया गया है। आदेश के अनुसार वर्तमान में लंबित सभी डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच की क्रिमिनल रिट याचिकाओं का सांख्यिकीय रूप से निस्तारण कर उन्हें डीबी/एसबी सिविल रिट पिटीशन के रूप में पुनः पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद इन मामलों को नियमित रोस्टर पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और शाखाओं को निर्देश दिए हैं कि आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा। इसे मोस्ट अर्जेंट श्रेणी में जारी किया गया है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट: उपभोक्ता आयोग के सदस्यों की आयु-सीमा पर सरकार से रिपोर्ट मांगी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायाधीश चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात के प्रमुख सचिव के प्रार्थना पत्र पर गत 18 मार्च के आदेश पर स्पष्ट किया कि राज्य में कार्यरत उपभोक्ता आयोग के सदस्यों को वैधानिक नियमानुसार 65 वर्ष और अध्यक्ष पद पर 67 वर्ष की आयु तक सेवा अवधि समाप्त होने पर भी रिलीव नहीं करे और सेवानिवृत हो चुके अध्यक्ष और सदस्यों को पुनः कार्य पर लेवें। प्रमुख सचिव की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने प्रार्थना पत्र पेश कर कहा कि उपभोक्ता अधिनियम प्रावधानों के तहत निर्धारित अधिकतम आयु तक ही सेवा विस्तार दिया जाए और सेवानिवृत हो चुके अध्यक्ष और सदस्यों को पुनः सेवा में लेने पर राज्य सरकार पर बहुत ही ज्यादा आर्थिक भर बढ़ जाएगा। राजस्थान हाइकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता अनिल भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक वास्तविक रूप से 18 मार्च के आदेश का पूर्ण क्रियान्वन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिला और राज्य उपभोक्ता आयोग में स्टेनोग्राफर और मंत्रालयिक कर्मचारियों के काफी पद रिक्त होने से आयोग की न्यायिक कार्यवाही बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला आयोग अध्यक्ष और सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी निर्धारित वेतन और भत्ते नहीं दिए जा रहे है,जबकि अनेक राज्यों ने इसकी पालना कर दी है,जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिए कि आगामी पेशी 5 अगस्त तक इन सभी बाबत प्रगति से रिपोर्ट पेश करे.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर हाईकोर्ट ने डोली तालाब के अतिक्रमण मामले में चार सप्ताह में जवाब मांगा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर शहर के ऐतिहासिक और सबसे बड़े जलाशयों में शामिल डोली तालाब की जमीन पर कथित अतिक्रमण और कॉलोनियों के विकास के मामले में नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब तलब किया है। न्यायाधीश डॉ पुष्पेंद्र सिंह भाटी एवं न्यायाधीश प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने राज्य सरकार, जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए), नगर निगम और जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अध्यात्म क्षेत्र पर्यावरण संस्थान की ओर से दायर जनहित याचिका में अधिवक्ता मुक्तेश माहेश्वरी और अधिवक्ता गोपाल सांदू ने कहा कि डोली तालाब जिसमें अखेराज जी का तालाब भी शामिल है जोधपुर की पारंपरिक जल संरक्षण व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। पूर्व में यह तालाब शहर के प्रमुख तालाबों से नहरों के माध्यम से जुड़ा हुआ था और गर्मियों के दौरान यहां से उम्मेद सागर सहित अन्य जलाशयों में पानी पहुंचाकर पूरे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने में इसकी अहम भूमिका रहती थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि समय के साथ तालाब का मूल स्वरूप सिमटकर लगभग एक-चौथाई रह गया है। तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर आवासीय कॉलोनियां विकसित कर दी गई हैं। इतना ही नहीं, जेडीए द्वारा भी तालाब के नाम दर्ज भूमि पर कॉलोनियां काटने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि संबंधित भूमि देवस्थानी (डोली) भूमि होने के कारण देवता स्वयं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय नहीं पहुंच सकते। ऐसे में पुजारी या अन्य संबंधित व्यक्तियों के सामने नहीं आने पर पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक हित को देखते हुए यह जनहित याचिका दायर की गई है। खंडपीठ ने मामले को संवेदनशील मानते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है.0
0
Report
अलवर: बुजुर्ग की संदिग्ध हत्या, हाथ-पैर बंधे मिले, चोरी का शक
Alwar, Rajasthan:अलवर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, हाथ-पैर बंधे शव के , चोरी की वारदात और हत्या का अंदेशा अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खदाना मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मकान में बुजुर्ग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पलंग पर मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के मुंह और हाथ बंधे हुए मिले , और सामान बिखरा हुआ मिला जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है चोरी की वारदात में आए बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया , घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की । घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार और रिश्तेदारों सहित आस पास के लोगों की भीड़ लग गई । अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र खदाना मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश चंद अग्रवाल की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर और मुंह बांधकर वारदात को अंजाम दिया और घर में जमकर लूटपाट की। मृतक दिनेश चंद अग्रवाल नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल के सगे मामा और पूर्व सीएमएचओ (CMHO) डॉ. सुबोध अग्रवाल के चचेरे भाई थे। वीआईपी परिवार से जुड़े बुजुर्ग की हत्या की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया मृतक की पुत्रवधू रीमा अग्रवाल ने रोते हुए बताया कि उनके ससुर दिनेश चंद अग्रवाल खदाना मोहल्ले वाले मकान में अकेले रहते थे। वे स्वाभिमानी थे और बुढ़ापे में भी अपना सारा काम खुद करते थे। वे रोजाना दोपहर और रात का खाना खाने के लिए खदाना मोहल्ले से स्कीम नंबर 4 स्थित बेटे के घर आते थे गुरुवार रात को जब वे काफी देर तक खाना खाने नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद दिनेश चंद का बेटा और पोती उन्हें देखने के लिए खदाना मोहल्ले वाले घर पहुंचे परिजन जब रात करीब साढ़े नौ बजे घर के अंदर दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए। कमरे में चारपाई पर दिनेश चंद अग्रवाल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। बदमाशों ने उनके हाथ, पैर और मुंह को कपड़ों से कसकर बांध रखा था ताकि वे चिल्ला न सकें। पूरे घर की अलमारियां टूटी हुई थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और तुरंत अलवर एसपी को मामले की जानकारी दी। अजय अग्रवाल ने बताया, "दिनेश जी रिश्ते में मेरे سगे मामा थे। वे बेहद स्वाभिमानी व्यक्ति थे। बुढ़اپे में भी वे बैंक से नए नोट लाकर जरूरतमंदों को देने का छोटा-मोटा काम करते थे। उनके पास हमेशा लाख-डेढ़ लाख रुपए कैश रहता था। ऐसा लगता है कि किसी नजदीकी या बदमाश को इस कैश की भनक लग गई थी। इसी वजह से बदमाशों ने रेकी कर घर में प्रवेश किया और उनकी हत्या कर दी।" सूचना मिलते ही अलवर पुलिस के आला अधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से हत्या का लग रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
महाराष्ट्र FDA ने पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम पर बैन लगाया; ऑनलाइन बिक्री जारी
Mumbai, Maharashtra:लगभग एक साल पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद साफ हो गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंध नहीं बन सकते—दोनों देशो के बीच व्यापार बंद है। ज़ी न्यूज़ ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स भारत में खुलेआम बेच रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री धडक ने कहा था कि अगर ऑनलाइन पोर्टल पाकिस्तानी सामान बेचें, तो कार्रवाई होगी। एक साल बीतने पर भी स्थिति सुधरी नहीं है; पाकिस्तान से आने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स कई बार विषाक्त होते हैं, जैसे सीसा, पारा आदि, जो त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होते हैं, फिर भी महाराष्ट्र FDA डिपार्टमेंट ने इन्हें बैन किया है। ऐसे पाकिस्तानी प्रोडक्ट्स ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए भारत के घरों में पहुंच रहे हैं, जिनमें अमेज़न, मीशो और शॉपक्लूज़ आदि प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इस सिलसिले में हम ने नीलोत्पल मृणाल से बात की जो भारत में शॉपिंग प्रोडक्ट्स का बड़ा काम करते हैं। 4 जुलाई को FDA ने पब्लिक अलर्ट जारी किया जिसमें पाकिस्तान के तीन ब्रांड—Goree Beauty Cream, Face Fresh Gold और Golden Star Beauty Cream—को बैन किया गया क्योंकि उन्होंने Mercury और Lead की अधिक मात्रा पाई गई थी। ऑनलाइन पोर्टल-origin country भारत बताकर पाकिस्तानी माल बेच रहा है। Meesho पर Faiza ब्यूटी क्रीम भी पाकिस्तान के नाम से लिस्टिंग दिखाती है, पर origin country भारत बताया गया है; अमेज़न पर पाकिस्तानी पहचान छिपाकर उत्पाद दिखाए जाते हैं। Shopclues पर Goree Beauty Cream की एक्सपायरी डेट 2021 बताई जा रही है, यानी पाँच साल पहले एक्सपायर हो जाना चाहिए था। अब इंतज़ार है इन प्रोडक्ट्स की डिलीवरी का ताकि महाराष्ट्र FDA डिपार्टमेंट जिम्मेदारी तय कर सके कि पाकिस्तानी प्रोडक्ट बाजार में कैसे पहुँचे।0
0
Report
Advertisement
ज्ञानखण्ड में ट्रांसफॉर्मर के पास करंट लगने से युवक की मौत, लापरवाही पर सवाल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ज्ञानखण्ड 1 में गुरुवार दोपहर 25 साल के शख्स की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई.. नरेंद्र उर्फ बबलू जो ज्ञानखण्ड की सोआईटी में चौकीदार का काम करता था.. घर का सामान लेने निकला था... जैसे बिजली ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचा.. तो उसे जोरदार करंट लगा और बेसुध होकर पानी में गिर गया.. मृतक के परिजन का कहना है कि ये करंट कई दिनों से आ रहा है.. लेकिन कोई नहीं सुनता.. बिजली विभाग की लापरवाही है जिसकी वजह से ये मौत हुई है...0
0
Report
जोधपुर-जयपुर के लिए खास साइबर कोर्ट की स्थापना मंजूर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। डिजिटल फ्रॉड, साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान सरकार ने जोधपुर व जयपुर को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट के परामर्श से जोधपुर और जयपुर में एक-एक विशेष साइबर कोर्ट स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव राघवेंद्र कछुआ ने आदेश जारी कर दिए हैं। नई साइबर कोर्ट वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) स्तर की होगी। इस न्यायालय में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 तथा साइबर अपराधों से जुड़े अन्य कानूनों के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य तकनीकी कारणों से लंबित रहने वाले मामलों का तेजी से निस्तारण कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है। जोधपुर में विशेष साइबर कोर्ट शुरू होने से साइबर थाना, स्थानीय पुलिस और साइबर सेल द्वारा दर्ज किए गए ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, डेटा हैकिंग, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी। इससे जांच एजेंसियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार का मानना है कि साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए विशेषज्ञ न्यायिक व्यवस्था की आवश्यकता थी। विशेष साइबर कोर्ट के गठन से तकनीकी प्रकृति के मामलों की प्रभावी सुनवाई संभव होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी। सरकार का यह कदम प्रदेश में साइबर अपराध नियंत्रण और न्यायिक व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है。0
0
Report
IC मार्ट केस: पूजा पैकरा आत्महत्या के बाद आरोपियों पर धाराओं की मांग तेज
Ansar Nagar, Jharkhand:कोरिया जिले के बैकुंठपुर में छात्रा पूजा सिंह पैकरा की आत्महत्या के बाद IC मार्ट प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों, पुलिस परिवार और स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े के विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने IC मार्ट से जुड़े दीपक बैद, विनोद बैद और जगत बैद के खिलाफ पांच धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पुलिस लाइन की महिलाओं ने पहले सिटी कोतवाली का घेराव किया, फिर IC मार्ट के सामने प्रदर्शन और चक्का जाम कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े भी सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की पुत्री पूजा सिंह पैकरा ने 8 जुलाई की दोपहर अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों के मुताबिक, एक दिन पहले वह अपनी छोटी बहन के साथ IC मार्ट में खरीदारी करने गई थी, जहां करीब 1500 रुपये के कॉस्मेटिक सामान की चोरी का आरोप लगाते हुए दुकान संचालकों ने उसे सार्वजनिक रूप से डांटा-फटकारा, जातिसूचक अपशब्द कहे, कथित रूप से एक कागज पर "मैंने दुकान में चोरी की है" लिखवाया और उसकी स्कूटी भी अपने कब्जे में रख ली। परिजनों का आरोप है कि भय के कारण पूजा ने यह बात अपने पिता को नहीं बताई और केवल रिश्ते के मामा तथा ASI A.K. Das को जानकारी दी। आरोप है कि जब ASI IC मार्ट पहुंचे तो उनसे पहले 20 हजार रुपये मांगे गए। अगले दिन पिता शिवनाथ सिंह पैकरा के पहुंचने पर स्कूटी लौटाने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई। इस पूरे घटनाक्रम से पूजा गहरे मानसिक तनाव में आ गई। 8 जुलाई की दोपहर, जब उसके माता-पिता घर से बाहर थे, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दीपक बैद, विनोद बैद और जगत बैद के खिलाफ पांच धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सरगुजा में हाईवा ट्रक में भीषण आग, 3 घायल; दमकल ने पाया नियंत्रण
Kusu, Chhattisgarh:अज्ञात कारणों से हाईवा ट्रक में लगी भीषण आग। हाईवा ट्रक में अचानक आग लगने से चालक सहित कुल 03 लोग बुरी तरह झुलसे। आम लोगों के साथ पुलिस की मदद से वाहन में फंसे चालक सहित अन्य 03 को निकाला गया। गंभीर रूप से घायल सभी 03 लोगों को सीतापुर में प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया, बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। अंबिकापुर से पहुंची फायर बिग्रेड और दमकल की टीम ने भीषण आग पर काबू पाया। सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ NH43 का मामला.0
0
Report
लोनी बॉर्डर के इंदिरापुरी नाले में शव मिलने के बाद जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:आज लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन के तहत इंदिरापुरी इलाके में नाले में एक शव तैरता हुआ मिलने की सूचना मिली। इस जानकारी पर, सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन की टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच-पड़ताल के बाद शव को बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों से उसकी पहचान करने को कहा गया, लेकिन वे उसे पहचान नहीं सके। मौके पर ही पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया। शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला, इसलिए मौत की वजह का पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम के बाद जो भी नतीजा सामने आएगा, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नगला पटवारी में शीशा टूटने के बाद हिंसक संघर्ष, पुलिस ने छह हिरासत में
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर शीशा टूटने पर नगला पटवारी में मचा बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और रॉड चले, छह हिरासत में; महिलाओं ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल वीओ अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में गुरुवार को मोटरसाइकिल पर शीशा ले जाते समय शीशा टूटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व लोहे की रॉड चलने लगीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार झगड़े में कई लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद एक महिला ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि छोटी-सी बात पर हिंसा करना गलत है और इससे मोहल्ले का माहौल खराब हुआ है सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच जारी है बाइट सर्वम सिंह सीओ तृतीय अलीगढ0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस जांच जारी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। पीड़िता ने 27 नामजद और अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। मामला चरवा थाना क्षेत्र के पूरब थोक, पानी टंकी के पास का है। पीड़िता सविता देवी का कहना है कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर दर्जनों लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार हमले में परिवार की महिलाओं, पुरुषों और दो मासूम बच्चों को चोटें आई हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे0
0
Report
हरदोई के SBI ATM गेट खुलते ही करंट से सफाई कर्मचारी की मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में SBI ATM से पैसा निकालने गए सफाई कर्मचारी की गेट खोलते ही करंट लगने से मौत उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बावन चुंगी के पास एटीएम से पैसे निकालने गए एक सफाई कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली शहर क्षेत्र के रुकमनापुर के रहने वाले मनोज कुमार एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने एटीएम के केबिन का गेट खोला, उसमें उतर रहे जोरदार करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह वहीं पर बेसुध होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने जब मनोज को बेसुध हालत में देखा, तो तुरंत उन्हें आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालाँकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक मनोज कुमार मल्लावां विकासखंड के सुमेरपुर गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि आखिर एटीएम के गेट में करंट कैसे उतरा, और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।0
0
Report
रामनगर तहसील परिसर में नाजिर और पेशकार के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी की रामनगर तहसील में नाजिर और पेशकार के बीच मारपीट, हंगामे का वीडियो वायरल बाराबंकी में रामनगर तहसील परिसर गुरुवार को उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब तहसील के नाजिर अरविंद शुक्ला और तहसीलदार के पेशकार आशुतोष सिंह के बीच चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जबकि पूरी वारदात तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई。 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों कर्मचारियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पेशकार आशुतोष सिंह ने बाहर से कुछ लोगों को बुला लिया, जिन्होंने नाजिर अरविंद शुक्ला को तहसीलदार न्यायालय कक्ष से बाहर खींचकर मारपीट की। इसके बाद बरामदे में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा और धक्का-मुक्की होती रही। मौके पर मौजूद तहसीलदार विपुल सिंह और अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों के बीच पिछले कई दिनों से कार्यालय में अनावश्यक बिजली खर्च रोकने को लेकर विवाद चल रहा था, जो गुरुवार को उग्र हो गया। देर शाम एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान हाथापाई हो गई थी, जिसे बातचीत के जरिए शांत करा दिया गया। तहसील कर्मचारियों का कहना है कि दोनों के बीच विवाद पिछले दो-तीन दिनों से लगातार चल रहा था और इसकी जानकारी अधिकारियों को भी थी। कर्मचारियों का आरोप है कि समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप किया जाता तो मारपीट जैसी स्थिति से बचा जा सकता था। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन यही मामला चर्चा का विषय बना रहा।0
0
Report
Advertisement
