273304
Maharajganj - डीएम और एसपी की मौजूदगी में मोबाइल में रील देखते हुए कैमरे में कैद हुए वन दरोगा
Koharwal, Uttar Pradesh:डीएम और एसपी की मौजूदगी में मोबाइल में रील देखते हुए कैमरे में कैद हुए वन दरोगा,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ थाआयोजन,जिसमें डीएम एसपी भी मौजूद रहे। मामला महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील सभागार का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेपाल बाढ़ के कारण कुमाऊँ में हाई अलर्ट, चंपावत प्रशासन सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | पड़ोसी देश नेपाल में अचानक आई बाढ़ और लगातार हो रही बारिश की वजह से उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चंपावत ज़िला प्रशासन काली-शारदा नदी के जलस्तर पर नज़र रख रहा है, जो बनबसा और टनकपुर इलाकों से होकर बहती है। नेपाल में बाढ़ की स्थिति और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शारदा बैराज, नदी के घाटों और नदी के किनारे वाले संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। ज़िला प्रशासन के निर्देशों पर पुलिस, SDRF और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और नदी के किनारे वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। चंपावत के ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है और नेपाल में आई आपदा को देखते हुए नदियों पर विशेष नज़र रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपस में बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। चंपावत प्रशासन ने पुष्टि की है कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों, शारदा बैराज और नदी के घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने कहा कि हमने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि अगर किसी को लगे कि उनका परिचित है और वे उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो वे जिला प्रशासन के इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकें। साथ ही काली नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में घोषणाएं भी करवा रहे हैं।0
0
Report
रक्षाबंधन से पहले कौशांबी बस स्टैंड पर भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Heavy Rush at Kaushambi Bus Stand Ahead of Raksha Bandhan / Visuals रक्षाबंधन से पहले कौशांबी बस स्टैंड पर भारी भीड़ / दृश्य0
0
Report
गाजियाबाद: शालीमार गार्डन में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-8 की टीम ने की। इस दौरान निर्माणकर्ता ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। भूखंड संख्या ए-126, शालीमार गार्डन मेन, गाजियाबाद में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कराया जा रहा था। मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान प्रवर्तन जोन-8 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
कलाकार अंकित बालियान की गोलीकांड का लाइव वीडियो वायरल,9 गोली लगी अंकित को ,चार बॉडी के आरपार हुई
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .....अंकित बालियान को हत्यारो ने मारी 9 गोली ..... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की चार अज्ञात शूटर ने ऑटोमेटिक हथियारों द्वारा गोलियों से भूनकर जहा निर्मम हत्या कर दी थी।वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अनेको खुलासे हुए हैं।जहा हत्यारे ने पैरों से लेकर सिर तक हमला किया। जिसमें आरोपियों ने कलाकार अंकित को 9 गोलियां मारी।जबकि हमलावरों ने घटना के समय डेढ़ दर्जन के करीब राउंड फायर किये थे। वही जहा पोस्टमार्टम से पहले कराए गए एक्स-रे रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मृतक अंकित की सर और हाथ की हड्डियां भी टूटी हुई थी, आप को बता दे।कि शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी इलाके में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की चार अज्ञात शूटरों ने ऑटोमेटिक हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने अंकित के पैरों से लेकर सिर तक गोलियां दागीं। कलाकार के शरीर में कुल नौ गोलियां लगीं, जबकि घटना के दौरान हमलावरों ने करीब डेढ़ दर्जन राउंड फायर किए थे।डॉक्टर ने म्रतक अंकित के शरीर से 5 गोलियां मेडिकल के दौरान बरामद की, तो चार गोलियां म्रतक अंकित के शरीर से आर पार निकली हुई थी। वहीं, पोस्टमार्टम से पहले कराए गए एक्स-रे में भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक्स-रे रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक अंकित के सिर और सीधे हाथ की फॉर आर्म्स की हड्डियां भी टूटी हुई थीं। इससे आंशका जताई जा रही है कि गोलीबारी के अलावा उसके साथ हमलावरों ने मिलकर मारपीट भी की होगी। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जहा हत्यारों की पहचान हरियाणा गोगी गैंग के रूप में हुई ,जिसके शार्प शूटर ने अंकित की हत्या की है। पुलिस अब वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियो की गिरफ्तारी के प्रयाश में लगी है।तो वही आज अंकित बालियान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान जिम से निकलता हुआ गाड़ी की ओर जाता हुआ दिख रहा है। कि तभी चार अज्ञात बदमाश उसकी ओर दौड़ते हुए आकार ताबड़तोड़ गोली चलाते हैं गालियां देते हैं और मौके से घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं घटना के दौरान भगदड़ मचती है। वही जिम में दूसरे अन्य लोग जो वर्कआउट कर रहे हैं वह अंदर दुबक जाते हैं और आरोपियों के फरार होने के बाद बाहर आते दिख रहे हैं।0
0
Report
बिजनौर में रक्षाबन्धन पर छात्राओं ने SP को राखी बांधकर सुरक्षा-भविष्य का संदेश दिया
Moradabad, Uttar Pradesh:छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई की कलाई पर राखी बांधकर अपनेपन और विश्वास का रिश्ता कायम किया। राखी बांधते समय छात्राओं के चेहरे पर उत्साह था, वहीं यह पल पुलिस अधिकारियों के लिए भी भावुक कर देने वाला रहा। छात्रों ने पुलिस अधीक्षक को राखी बांधते हुए उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सेवा की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना को व्यापक रूप देते हुए छात्राओं ने police अधीक्षक की कलाई पर राखी बांधी। उनके लिए यह सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन लोगों के प्रति सम्मान जताने का अवसर था, जो समाज की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। पुलिसकर्मी सालभर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। त्योहारों पर भी उनकी ड्यूटी कम नहीं होती। जब परिवारों में रक्षाबंधन की खुशियां मनाई जा रही होती हैं, तब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में छात्राओं की ओर से बांधी गई राखी ने उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को सामने रखा। समारोह के दौरान छात्राओं और पुलिस अधिकारियों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। छात्राओं को सुरक्षा, कानून और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में छात्राओं को डरने के बजाय तत्काल अपने परिवार, शिक्षकों या पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस आयोजन ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास की डोर को भी मजबूत किया। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को राखी बांधकर यह संदेश दिया कि वर्दी के पीछे भी एक ऐसा इंसान है, जो समाज की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देता है। वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से मिले स्नेह और भरोसे ने छात्राओं के मन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर राखी का छोटा सा धागा कई भावनाओं को अपने साथ समेटे नजर आया। इसमें बहन का स्नेह था, भाई के प्रति विश्वास था और समाज की सुरक्षा करने वालों के प्रति सम्मान भी था। यही वजह रही कि कुछ पलों का यह कार्यक्रम लंबे समय तक याद रहने वाला भावुक अनुभव बन गया। बिजनौर में रक्षाबंधन का यह आयोजन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि रिश्ते केवल खून के नहीं होते। कई बार सम्मान, विश्वास और सुरक्षा की भावना भी लोगों को एक-दूसरे से जोड़ देती है। छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक की कलाई पर बांधी गई राखी इसी विश्वास और अपनत्व की एक खूबसूरत मिसाल बन गई।0
0
Report
रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं: प्रेम-भरोसे से भरा संदेश
Noida, Uttar Pradesh:स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं。 आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: मंत्री परमार के महाकाल दर्शन से विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल दर्शन से विकास कार्यों तक, मंत्री इंदर सिंह परमार का उज्जैन दौरा पुरुषोत्तम सागर और गंधर्ग तालाब के कायाकल्प का किया लोकार्पण आयुर्वेद कॉलेज में 70 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात उज्जैन में मध्यप्रदेश के आयुष, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत-सत्कार किया गया。 इसके बाद मंत्री परमार ने इंदिरा नगर स्थित प्राचीन पुरुषोत्तम सागर के करीब 1 करोड़ रुपये और गंधर्व तालाब के 3.80 करोड़ रुपये की लागत से हुए जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन की प्राचीन धार्मिक धरोहरों का मूल स्वरूप बनाए रखते हुए विकास किया जा रहा है। वहीं शासकीय धनवंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में करीब 70 लाख रुपये की लागत से तैयार पांच सेमिनार कक्ष, दो संग्रहालय, आधुनिक प्रयोगशाला और दो बैडमिंटन कोर्ट का भी लोकार्पण किया। मंत्री ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार और चिकित्सकों से मानव सेवा को प्राथमिकता देने की अपील की।0
0
Report
सिंहस्थ 2028 के लिए सभी निर्माण कार्य समय-गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ के कामों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरे हों सभी निर्माण कार्य प्रमुख सचिव संदीप यादव ने घाट, कान्ह डायवर्शन और सेवरखेड़ी बैराज का किया निरीक्षण सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव, संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शिप्रा नदी से जुड़े निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिप्रा तट पर बन रहे नए घाट, कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना और सेवरखेड़ी बैराज का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने साफ निर्देश दिए कि सभी काम गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। घाट निर्माण को लेकर उन्होंने उपयोग किए जाने वाले पत्थरों की वैज्ञानिक जांच कर रिपोर्ट तैयार करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी व अंडरग्राउंड वायरिंग की व्यवस्था करने को कहा। कान्ह डायवर्शन परियोजना के तहत करीब 100 फीट नीचे टनल में पहुंचकर अधिकारियों ने काम देखा। परियोजना पूरी होने के बाद कान्ह नदी का दूषित पानी शिप्रा में मिलने से रोका जा सकेगा। वहीं सेवरखेड़ी बैराज का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रमुख सचिव ने बारिश के दौरान बैराज के गेट लगाकर पानी रोकने और निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।0
0
Report
बीसलपुर में बेटे ने मां की हत्या, शराब-जमीन विवाद बनी वजह
Pilibhit, Uttar Pradesh:दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब की लत और पैसों की मांग ने एक बेटे को मां का कातिल बना दिया। आरोप है कि इकलौते बेटे ने पहले अपनी मां को छत से नीचे फेंका और जब वह जिंदा मिलीं तो गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 वीओ - बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव में विकास ने अपनी 50 वर्षीय मां सुनीता देवी को किसी बहाने छत पर बुलाया और वहां से नीचे धक्का दे दिया। छत से गिरने के बाद सुनीता देवी की सांसें चल रही थीं। आरोप है कि इसके बाद विकास ने नीचे पहुंचकर उनका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि कुछ दिन पहले पिता राम प्रताप ने तीन बीघा जमीन बेची थी। आरोप है कि विकास लगातार जमीन बिक्री कर मिले रुपयों को खर्च कर रहा था। माँ ने रुपयों को हिसाब मांगा तो उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के तिलकनगर में मुस्कान हत्या: आरोपी इमरान का एनकाउंटर
Delhi, Delhi:दिल्ली के तिलकनगर ओल्ड महावीर नगर में मुस्कान हत्या मामले में आरोपी ईमरान का एनकाउंटर. पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ और एटीएस की टीम ने घटना को अंजाम. राजौरी गार्डन सब रजिस्ट्रार ऑफिस नाला पर पुलिस और आरोपी के बीच फायरिंग. दोनों तरफ से ग्यारह राउंड हुई फायरिंग. आरोपी ईमरान के दोनों पैरों में गोली लगी. घायल अवस्था में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती. आरोपी की पिस्टल मौके से बरामद. पश्चिमी जिला के तिलक नगर थाना इलाके के ओल्ड महावीर नगर में कल देर शाम घर में घुसकर मुस्कान की हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद इमरान मौके से फरार हो गया और मुस्कान को अमर लीला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके बाद आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई और उसके बाद आरोपी की धर पकड़ के लिए पश्चिमी जिला की 15 टीम गठित की गई और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आरोपी को पकड़ने के लिए घर पकड़ चल रही थी. आज रात पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर राजेश मौर्य और एटीएस इंस्पेक्टर मुकेश मीणा को सूचना मिली कि आरोपी इमरान सब रजिस्ट्रार ऑफिस राजौरी गार्डन गंदा नाले के पास आने वाला है और इसी सूचना के आधार पर पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ और एटीएस की टीम ने अपना जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी इमरान ने पुलिस को देखा तो पुलिस पर फायर किए उसके बदले में पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ और एटीएस की टीम ने भी फायर किए और कुल 11 राउंड दोनों तरफ से फायरिंग हुई. उसके बाद इमरान के दोनों पैरों में गोली लगी और उसके बाद मौके से पुलिस ने इमरान को धर दबोचा और मौके से पिस्टल भी बरामद कर ली और घायल अवस्था में उसे गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके से 10 खोल भी मिले हैं और खून और पिस्टल भी मिली है. नाले के पास क्राइम टीम जांच कर रही है. पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी मौके पर पहुंचे. मुस्कान हत्या मामले में पूरी टीम की कार्रवाई प्रभावशाली मानी जा रही है.0
0
Report
दिल्ली के तिलक नगर में मुस्कान मर्डर: आरोपी इमरान का पुलिस एनकाउंटर
New Delhi, Delhi:दिल्ली के तिलक नगर में मुस्कान मर्डर मामला आरोपी इमरान का पुलिस ने किया एनकाउंटर इमरान और पुलिस के बीच हुआ एनकाउंटर इमरान के दोनों पैरों में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा इमरान को अस्पताल ले जाया गया0
0
Report
एटा में पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड में गिरफ्तारी; दो फरार
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर एक बार फिर कसा शिकंजा. एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में त्योहारों को मddaдेनजर चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़. चोरी की योजना बनाते हुए एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार; दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार. चैकिंग के दौरान पुलिस ने बाइकसवार तीन लोगों रोकने का किया इशारा. आरोपियों ने पुलिस टीम पर झोंका फायर. आत्म रक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी लालू के पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, उपचार जारी. आरोपी के कब्जे से बाइक, अवैध तमंचा, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस सहित 4600 रुपये बरामद. SP सिटी श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह ने अस्पताल पहुंचकर घायल की स्थिति जानी. फिलहाल पुलिस ने दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू की. कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के कायमगंज रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ का मामला.0
0
Report
Advertisement
दासपुर में वर्षों से पुरुष के खाते में विधवा पेंशन, BJP ने सवाल उठाए
Mollar Chak, West Bengal:पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाना क्षेत्र के गोछाती ग्राम में 60 वर्ष से अधिक की एक व्यक्ति केशब घोड़ई के खाते में 2021 से बार-बार विधवा पेंशन депозит होते रहने की सूचना आयी है। परिवार ने संबंधित शाखा-प्रशासन को इसकी शिकायत दर्ज कराई और विधवा पेंशन रोकने की मांग ब्लॉक प्रशासन के पास दर्ज कराई। भाजपा नेता प्रदोष जीन द्वारा कहा गया कि कैसे एक पुरुष व्यक्ति ने सरकारी सहायता योजना से लाभ उठाया और महिलाओं के नाम पर पेंशन प्राप्त की जा रही है। ब्लॉक प्रशासन के मुताबिक परिवार की शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला स्तर पर घटना की जानकारी को नोड किया गया है।0
0
Report
रक्षा बंधन के मद्देनजर बहराइच पुलिस ने पैदल गश्त से सुरक्षा मजबूत की
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। बहराइच में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आज शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भारी फोर्स के साथ शहर के तमाम संवेदनशील स्थलों के पैदल गस्त के दौरान बस स्टेशन से पीपल तिराहा, घंटाघर होते हुए छावनी बाजार तक पैदल भ्रमण कर प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी पुलिस गश्त एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गयी तथा उन्हें सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का भरोसा दिलाया गया। जनपद बहराइच पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। पैदल भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर एवं थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ पुलिस बल मौजूद रहा।0
0
Report
नरसिंह घाट पर अवैध निर्माण जेसीबी से हटाया, सिंहस्थ क्षेत्र सुरक्षित
Ujjain, Madhya Pradesh:नरसिंह घाट मार्ग पर बिना अनुमति किए गए निर्माण को जेसीबी से हटाया, निगम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र को अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। नरसिंह घाट मार्ग स्थित सिंहस्थ क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए निर्माण को निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया。 जानकारी के अनुसार, नरसिंह घाट मार्ग पर भील ठाकुर समाज धर्मशाला की ओर से सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर करीब 40 बाय 80 फीट क्षेत्र में बिना सक्षम अनुमति के निर्माण किया गया था। निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दो जेसीबी मशीनों की मदद से निर्माण को हटाया。 नगर निगम का कहना है कि सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन आने वाले सिंहस्थ महापर्व की व्यवस्थाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां सड़क, घाट, पार्किंग, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं की जानी हैं। ऐसे में अवैध निर्माण और अतिक्रमण भविष्य की तैयारियों में परेशानी खड़ी कर सकते हैं。 निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन पर बिना अनुमति किसी भी तरह का स्थायी या अस्थायी निर्माण और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम की टीम लगातार ऐसे स्थानों की निगरानी कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी。 यह कार्रवाई भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, तहसीलदार शेफाली जैन, भवन निरीक्षक सौम्या चतुर्वेदी, निगम रिमूवल गैंग और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई।0
0
Report
Advertisement
