273155
महाराजगंज-पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन
Anand Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज- पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन परमेश्वर सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के डी०एल०एड० विभाग आनंद नगर में कैंप का समापन कार्यक्रम का प्रारंभ स्काउट गाइड प्रशिक्षुओ द्वारा कैंप लगाकर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आज आरबी यादव द्वारा किया गया,कार्यक्रम में कुल आठ कैंप बनाए गए पंखुड़ी दल, मयूर दल, पैंथर दल, सूर्यमुखी दल,और कमल दल प्रमुख थे इनका मूल्यांकन व सत्यापन डा. यशवंत सिंह, सत्य प्रकाश मौर्य तथा संजय विश्वकर्मा ने किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्यपाल रमेन डेका ने अवैध रेत खनन पर सख्त रोक के निर्देश दिए
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका का सख्त रुख. बोले- नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं. राज्यपाल डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध और बेतरतीब रेत उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त की. राज्यपाल ने इस पर तत्काल और प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए. लोक भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्यपाल ने खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद से इस मसले पर चर्चा की और सख्त कार्रवाई करने को कहा. राज्यपाल डेका ने कहा- ''अंधाधुन्ध खुदाई के कारण नदियों का प्राकृतिक स्वरूप पूरी तरह प्रभावित हो रहा है खनन से प्रभावित क्षेत्रों का गहन वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए. इसके लिए आईआईटी का सहयोग लिया जा सकता है अवैध उत्खनन और परिवहन पर चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए संपूर्ण खनन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए.....0
0
Report
मंत्री के बयान: भैराणा धाम मामले में संतों के आंदोलन पर हनुमान बेनीवाल पर हमला
Jaipur, Rajasthan:मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भैराणा धाम मामले में संतों के शांतिपूर्ण आंदोलन में हनुमान बेनीवाल की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं जी मीडिया से बातचीत में कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने भैराणा धाम जाकर संतों के साथ सकारात्मक वार्ता की है, संत प्रकृति और आस्था का संरक्षण चाहते हैं, हमारी सरकार संतों की इस मांग को मानने को तैयार है, उम्मीद है जल्द संतों और सरकार के बीच बात बन जायेगी उन्होंने हनुमान बेनीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें मालपुरा में आकर रैलियां करनी चाहिए और उनका मन है तो उन्हें मेरे सामने चुनाव लड़कर भी अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहिए0
0
Report
रामगढ़ में युवक पर हमला: सिख समुदाय ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, सिख समुदाय का थाने पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ स्थित साहू मिठाई की दुकान के बाहर शुक्रवार देर रात हुए जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को इस घटना को लेकर रामगढ़ गुरुद्वारे में सिख समुदाय की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। बैठक के बाद सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग गंभीर रूप से घायल गगनदीप सिंह को एंबुलेंस में लेकर रामगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी अजीत बडसरा से मुलाकात कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उन पर गंभीर धाराएं लगाने की मांग की। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात गगनदीप सिंह पर थार गाड़ी में सवार होकर आए कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक और कांच की बोतलों से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में गगनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका पैर फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर कई चोटें आईं। हमलावर उसका मोबाइल फोन भी छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में गगनदीप सिंह की मां ने रामगढ़ थाने में कई लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाधिकारी अजीत बडसरा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है, जो लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गोंडा जीआरपी-आरपीएफ ने मोबाइल चोरों के दो आरोपियों को गिरफ्तार, चार फोन और नकद बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन और गोंडा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों के साथ लगातार मोबाइल चोरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ गोंडा जीआरपी और आरपीएफ पुलिस गोंडा द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। गोंडा जीआरपी,आरपीएफ द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय दो मोबाइल चोर अरविंद कुमार निवासी देवरिया और हिमांशु यादव निवासी उन्नाव को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से चार अलग-अलग कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। कुल बरामद किए गए चार फोन की कीमत 95 हजार रुपए बताई गई है इसके साथ ही साथ इन आरोपियों के कब्जे से ₹1400 नगद भी बरामद हुआ है। आरोपी हिमांशु यादव के खिलाफ लखनऊ के पीजीआई थाने में भी पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों द्वारा गोंडा ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य स्टेशन पर भी इसी तरीके से लगातार मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। बीते दिनों गोंडा रेलवे स्टेशन पर भी इन आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था जहां उनकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा गोंडा आरपीएफ प्रभारी अनिरुद्ध प्रसाद को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा इन मोबाइल को चोरी करके कम दामों में बेचकर अपने शौक पूरी किए जाते हैं। यह लोग लगातार इसी तरीके से मोबाइल चोरी की घटनाओं को देते है।0
0
Report
जवाई बांध के डूब क्षेत्र में बने पाण्डवकालीन भद्रेश्वर महादेव मंदिर जमीन में लगातार धस रहा
Sumerpur, Rajasthan:सुमेरपुर उपखण्ड के जवाई बांध के डूब क्षेत्र में बने पांडव कालीन भद्रेश्वर महादेव मंदिर , जहा पांडवो ने अपना मुण्डन संस्कार किया, वो मन्दिर अब लगातार जमीन में धस रहा0
0
Report
दिल्ली मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में हुए अग्निकांड पर सीएम भजन लाल शर्मा ने जताया दुख एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के नेपाल बॉर्डर से सटे गांव आज भी सुविधाओं से महरूम, ग्रामीण चिंतित
Balrampur, Uttar Pradesh:आजादी के 78 साल बाद भी बलरामपुर का नेपाल बॉर्डर से सटे गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं... ग्रामीणों ने प्रशासन से सुविधाओं को पाने की गुहार लगाई है...लोग आस लगाए बैठे हैं कि शायद सुविधाएं मिल जाए0
0
Report
जोशीमठ में भीषण आग, वन संपदा जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला
Noida, Uttar Pradesh:चमोली: जोशीमठ में भीषण आग, लाखों की वन संपदा जलकर खाक — फायर ब्रिगेड और जेपी कंपनी ने संभाला मोर्चा चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं, जेपी कंपनी की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से टल गया।0
0
Report
प्रतापगढ़ में टीजीटी प्रथम पाली में चेकिंग के नाम पर हंगामा, मंगलसूत्र हटाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से खबर है जहा टीजीटी की प्रथम पाली की परीक्षा में जमकर हंगामा हुआ है, चेकिंग परीक्षा प्रवेश के दौरान महिला परीक्षार्थी का मंगलसूत्र, कंगन, चूड़ी और रक्षा सूत्र उतरवा कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिए जाने का गंभीर आरोप लगा है, ताजा मामला नगर कोतवाली के सेंट जेवियर्स स्कूल और अत्रेय एकेडमी परीक्षा केंद्र का है जहां टीजीटी परीक्षा की प्रथम पाली परीक्षा प्रवेश के दौरान स्कूल पर मनमानी चेकिंग का आरोप है, स्कूल के चेकिंग करने वाले महिला कर्मियों पर आरोप है कि टीजीटी महिला परीक्षार्थियो का चेकिंग के नाम पर चूड़ी, मंगलसूत्र, कंगन, रक्षा सूत्र उतवा लिया गया, जिसके बाद उनको परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया, जब कुछ महिला परीक्षार्थी और उनके परिजनों ने स्कूल में हंगामा शुरू किया तो पूरा परीक्षा केंद्र बैकफुट पर आ गया, स्कूल गेट पर जमकर हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद परीक्षा केंद्र संचालक के हाथ पैर फूल आए, उन्होंने तानाशाही चेकिंग का रवैया बदलते हुए तत्काल चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र के साथ परीक्षा देने की अनुमति प्रदान कर दी, जिसके बाद स्कूल में हंगामा शांत हो सका, हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया, वहीं चेकिंग कर्मियों द्वारा अनजाने में परीक्षा गाइडलाइन की जानकारी न होने का हवाला दिया गया, वहां से तत्काल चेकिंग महिला कर्मियों को पुनः समझाया गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि फ्रिस्किंग के कार्य को आयोग द्वारा नियुक्त प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है, आयोग के द्वारा नियुक्त प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा निर्देशों को ठीक से ना समझ पाने के कारण अति उत्साह में ऐसा किया गया है, तत्काल उक्त कर्मचारियों को हटवा कर दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, टीजीटी की परीक्षा सकुशल पूर्ण संपन्न कराई जा रही है, वही फतेहपुर जनपद के शादीपुर की रहने वाली अंकिता मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि परीक्षा गाइडलाइन से हटकर मंगलसूत्र कंगन रक्षा सूत्र सहित कई चीजों को उतवाया जा रहे थे, इसका जब विरोध किया गया तो मंगलसूत्र कंगन चूड़ी पहनकर परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की गई, अंकिता ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन परीक्षा केंद्र की तरफ से ऐसा किया जा रहा था, प्रतापगढ़ में टीजीटी परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं0
0
Report
Advertisement
नशे में धुत डॉक्टर ने इलाज से किया इनकार, परिजनों से की बदसलूकी Drunk Doctor Refuses Treatment
Kondagaon, Chhattisgarh:केशकाल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र भोयर पर गंभीर आरोप लगे हैं। मरीज के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर शराब के नशे में थे और उन्होंने मरीज का इलाज करने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर डॉक्टर ने परिजनों से अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज शुरू कर दी। घटना से अस्पताल में हंगामा हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमएचओ व कलेक्टर से कर कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग जांच की बात कह रहा है।0
0
Report
बद्रीनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़, बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:Badrinath (Uttarakhand): Large Number Of Devotees Arrive At Badrinath Dham0
0
Report
पटना पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का राज खोला: भाई ने रचा साजिश
Patna, Bihar:31 मई की रात गैस वेंडर इंदल कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पश्चिमी पटना के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के बाद विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें टेक्निकल टीम, दानापुर थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर निवासी आलोक कुमार उर्फ बप्पी और विश्वजीत कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। दोनों आपस में भाई हैं। एसपी ने बताया कि आलोक कुमार उर्फ बप्पी इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। जांच में सामने आया है कि मृतक इंदल कुमार और आलोक के बीच एक महिला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी इसी बात को लेकर कई बार झगड़ा और विवाद हो चुका था। महिला का संबंध समय-समय पर दोनों के साथ रहा था, लेकिन बाद में आलोक से उसकी दूरी बढ़ गई थी। इसी रंजिश और आक्रोश में आकर आलोक ने अपने भाई विश्वजीत के साथ मिलकर इंदल कुमार की हत्या की साजिश रची और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद कर लिया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।0
0
Report
Advertisement
डिप्टी सीएम बैरवा ने भैराणा धाम के आसपास जमीन खरीदी के आरोप को बेबुनियाद कहा
Jaipur, Rajasthan:डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भैराणा धाम के आसपास कहीं भी जमीन खरीदने के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है दादू पंथी संतों के आंदोलन के दौरान कई नेताओं ने आरोप लगाये थे कि दूदू विधायक और डिप्टी सीएम प्रेम बैरवा ने भैराणा धाम के आसपास कई जमीनों के सौदे किये हैं जी मीडिया से खास बातचीत में प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि उन्होंने कोई जमीन नहीं खरीदी ये आरोप मिथ्या और मनगढंत हैँ कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए मुझ पर बेवजह के आरोप लगा रहे हैं उन्होंने सरकार और दादूपंथी संतों के साथ चल रही वार्ता को सकारात्मक बताया और जल्द मामले के समाधान की उम्मीद जताई0
0
Report
विश्व साइकिल दिवस: जिला जज कौशिक ने पर्यावरण-ईंधन बचत संदेश दिया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा\n\nविश्व साइकिल दिवस पर जिला जज ने दिया संदेश\nजिला जज केशव कौशिक ने चलाई साइकिल\nसिविल लाइन स्थित आवास से साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज\nपीएम नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण अपील\nहाईकोर्ट के मितव्यता ओर ईंधन बचत के निर्देश की कि अनुपालन\njज ने कहा साइकिल सरल और सुलभ साधन\nजो ईंधन बचत के साथ प्रदूषण रहित\nसाथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी\nपर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत सभी की सामूहिक जिम्मेदारी\n\nविश्व साइकिल दिवस पर दौसा जिला जज केशव कौशिक ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर बड़ा संदेश देते हुए सिविल लाइन आवास से कोर्ट साइकिल चला कर पहुंचे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण की अपील की थी तो वही राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा भी मितव्यता और ईंधन संरक्षण उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए थे उसी की अनुपालन में जज केशव कौशिक साइकिल से कोर्ट पहुंचे जहां मौजूद न्यायिक अधिकारियों ओर अधिवक्ताओं से भी जिला जज ने अपील करते हुए कहा साइकिल सरल और सुलभ साधन है और प्रदूषण रहित है और इसमें ईंधन की जरूरत नहीं होती और साइकिल चलाने से स्वास्थ्य भी बेहतर होता है ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है छोटे-छोटे कामों के लिए लोग वहान की जगह साइकिल का उपयोग करें इससे हमारा पर्यावरण तो संरक्षित होगा ही साथ ही ऊर्जा की बचत होगी और एक स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में यह प्रेरणादायक कदम भी होगा ऐसे में कम दूरी की आवाजाही के लिए साइकिल एक बेहतर संसाधन है0
0
Report
RESA ने ब्लॉक नोडل विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए विशेष भत्ता माँगा
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में राजस्थान शिक्षा सेवा संघ RESA के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ब्लॉक नोडल विद्यालयों के प्राचार्यों को विशेष भत्ता देने की मांग की है। तहसीलदार एम. नसीर बेग मिर्जा को दिए ज्ञापन में बताया गया कि नोडल विद्यालय प्राचार्यों को बोर्ड परीक्षा केंद्र संचालन, मूल्यांकन संग्रहण, पुस्तक एवं साइकिल वितरण सहित कई अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ निभानी पड़ती हैं। संगठन का कहना है कि सामान्य विद्यालयों की तुलना में नोडल विद्यालयों का कार्यभार अधिक है। RESA ने प्राचार्यों को मूल वेतन का 20 प्रतिशत अथवा न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक विशेष भत्ता देने और नोडल विद्यालयों में अतिरिक्त एलडीसी या मैन विद मशीन पद सृजित करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
