महराजगंज महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने किया उद्घाटन
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के 35वें स्थापना दिवस के मौके पर पांच दिवसीय महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महोत्सव में स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई और शिल्पग्राम में हस्तशिल्प से बने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। पांच दिन चलने वाले इस महोत्सव में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
