महराजगंजः सोनौली स्थित बस स्टैंड के रैन बसेरा में उत्तम व्यवस्था
Sonauli, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल के सोनाली सीमा से सेट सोनौली बस स्टैंड पर स्थित रैन बसेरा की जहां पर भारत के साथ-साथ नेपाल के भी यात्री साधन ना मिलने और बॉर्डर बंद होने से ठंड से बचाव के कारण रुकने को मजबूर रहते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह सोनौली स्थित बस स्टैंड पर बने रैन बसेरा में सफाई के साथ-साथ शौचालय और शुद्ध पानी की भी व्यवस्था है। साथ ही साथ ठंड से बचाव के लिए गद्दा और कंबल भी मौजूद है जिससे रात में फंसे लोग चैन से सो सकते हैं। इस रैन बसेरे के केयरटेकर ने बताया कि प्रतिदिन यहां पर 15 से 20 लोग रुकते हैं जो नेपाल जाने वाले रहते हैं और बॉर्डर क्लोज हो जाने के कारण नहीं जा पाते हैं। वह यहां पर इस कड़ाके की ठंड में आराम से रह लेते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
