Maharajganj - पुलिस और पशु तस्करों में हुई मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद में बीती देर रात भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा नहर पुल के पास पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गई .मुठभेड़ में पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें से एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है पुलिस ने मौके से असलहा,जिंदा कारतूस और चार पशु को भी बरामद किया है. अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि भैंसा नहर पुल के पास बैरिकेटिंग कर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी बीच तेज रफ्तार से पिकअप आते हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने हाथ देकर रोकने की कोशिश की लेकिन पिकअप चालक वाहन की रफ्तार बढ़ा दी इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
