33007
Maharajganj - बिजली कर्मचारियों ने ओटीएस जागरूकता रैली निकाली
Thuthibari, Uttar Pradesh:विद्युत विभाग द्वारा एक मुक्त समाधान योजना ओटीएस के तहत उपभोक्ताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया, शनिवार को ठुठीबारी कस्बे में जेई रजनीश गौड़ के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ मुख्य मार्ग होते हुए प्रत्येक गली मोहल्ले में जागरूकता रैली निकाली गई.प्रतीक द्विवेदी, आनंद यादव ,उमाशंकर, मनोज, विनोद मिश्रा प्रमोद कैमरून सहावान सत्येंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: दूध-खोया मिलावट पर सख्ती
Agra, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई आगरा में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा सैंया टोल प्लाजा पर 7 हजार लीटर दूध पकड़ा दूध के जरूरी कागजात नहीं दिखा पाया चालक दूध का नमूना लेकर 7 हजार लीटर दूध कराया नष्ट दूध की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई फतेहाबाद के नाथूपुर में 145 किलो खोया नष्ट कराया खोया की कीमत करीब 29 हजार रुपये मौके से 52 किलो वनस्पति जैसा अपमिश्रक सीज मिठाई, दूध, दही, पनीर, घी और खोया समेत 16 नमूने लिये सभी नमूनें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई रक्षाबन्धन को लेकर खाद्य विभाग का अभियान जारी रहेगा0
0
Report
उदयपुर ईद मिलादुन्नबी जुलूस में पटाखा विस्फोट से 22 वर्षीय सलमान की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस के दोरान पटाखा फोड़ते समय एक युवक की मौत हो गई। जिससे जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल युवक मिनी स्टील गन में आलू बम नामक पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान गन का ढक्कन अचानक खुलकर तेज रफ्तार से युवक की गर्दन पर जा के लगा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग घायल युवक को तत्काल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है। घटना के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.0
0
Report
निवाड़ी में बारिश ने ड्रेनेज फेल, जलभराव में सरकारी दफ्तर पानी में डूबे
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी शहर में हुई बारिश ने नगर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, वहीं सरकारी कार्यालय भी पानी में डूबे नजर आए, हालात ऐसे रहे की कर्मचारियों और आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा, तस्वीरें निवाड़ी शहर की हैं जहां बारिश के बाद सरकारी कार्यालय परिसर पानी से लबालब नजर आ रहे है, जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई जगहों पर जमा हो गया, सरकारी कार्यालयों के आसपास पानी भरने से कर्मचारियों और कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, स्थानीय लोगों का कहना है की हर साल बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या सामने आती है, बारिश ने एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
ATM मशीन काटते दो बदमाश गिरफ्तार; हथियार और बुलेट बाइक बरामद
Bharatpur, Rajasthan:ATM मशीन काटते हुए दो आरोपी गिरफ्तार, कांस्टेबल ने दुकान के अंदर बंद किये दोनों बदमाश, निगरानी रख रहे बदमाशों के साथी फरार भरतपुर के मथुरा गेट थाने में ATM मशीन काटते हुए दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों आरोपियों कई औजार और एक बुलेट बाइक को जब्त किया गया है। इसके साथ ही बदमाशों पर निगरानी रख रहे उनके साथी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। एक कांस्टेबल की सजगता से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मथुरा गेट थाने के SHO हरलाल मीणा ने बताया कि देर रात दो लोग MSJ कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की ATM मशीन काट रहे थे। इसी दौरान वहां कांस्टेबल उदय सिंह गश्त करता हुआ पहुंचा। उदय सिंह को जैसे ही पता लगा कि दो लुटेरे ATM मशीन को काट रहे हैं। तभी उसने ATM मशीन वाली दुकान की शटर को बंद कर दिया。 पुलिस को देख बदमाशों के साथी हुए फरार शटर को बंद कर उदय सिंह ने थाने पर घटना की सूचना दी। उदय सिंह को देख दोनों लुटेरों पर निगरानी रख रहा उनका साथी वहां से फरार हो गया। सूचना पर तुरंत मथुरा गेट थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। दोनों लुटेरों को वहां से पकड़ा गया。 दोनों लुटेरों ने पूछताछ में अपना नाम अजय चौधरी निवासी अभोर्रा थाना कुम्हेर जिला डीग और कुलदीप निवासी इगलास जिला अलीगढ होना बताया। आरोपियों से 1 कटर मशीन, 1 हथौड़ा सहित कई औजार बरामद किए गए हैं। साथ ही एक बुलेट बाइक जब्त की गई है। जिसके नंबर प्लेट पर टेप लगा हुआ है。 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी एक गाड़ी में भी घूम रहे थे। उसी गाड़ी से वह ATM मशीन को काट कर लेकर जाने वाले थे। वह भी फरार हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
जयपुर मिलावट मामले में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, दूषित मिठाइयां नष्ट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- मिलावट की सूचना पर कार्रवाई. CMHO जयपुर सेकंड फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई. 50 किलो संदिग्ध मिल्क केक पकड़ा. 20 किलो घटिया पनीर और 125 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट करवाई. मानसरोवर क्षेत्र की मिठाइयों की दुकानों पर कार्रवाई. मानसरोवर स्थित मैसर्स डीजे पनीर उद्योग खैरथल और अलवर से मिल्क केक मंगवाकर मिठाई की दुकानों पर सप्ला करता है. मिल्क पाउडर, लिक्विड ग्लूकोज से तैयार मिल्क केक 250 रुपए किलो खरीद कीमत. चौमूं से 230 रुपए किलो में आ रहा था पनीर. पत्रकार रोड स्थित मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण. लगभग 125 किलो दूषित रसगुल्ले, कानपुरी लड्डू, घेवर, गुलाब जामुन नष्ट करवाए गए.0
0
Report
जयपुर: JDA ने अवैध कोचिंग सेंटरों पर बड़ा एक्शन, 12 सेंटर सील
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में अवैध कोचिंग सेंटरों पर JDA का बड़ा एक्शन, 12 कोचिंग सेंटर सील जयपुर में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ JDA ने बड़ी कार्रवाई की है。 JDA उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा के अनुसार, प्रवर्तन शाखा की 6 टीमों का गठन कर गोपालपुरा बाईपास और आसपास के इलाकों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 12 बिल्डिंगों में संस्थानिक एवं व्यावसायिक प्रयोजन से संचालित 12 अवैध कोचिंग सेंटरों को सील किया गया। JDA की टीमों ने 10-B स्कीम, कृष्णा विहार, आनंद विहार, केशव विहार और सूर्य नगर सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित 23 लाइब्रेरी को भी नोटिस जारी किए गए हैं। JDA अधिकारियों के मुताबिक, नियमों का पालन नहीं करने पर इन लाइब्रेरियों के खिलाफ भी आगामी दिनों में सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह है कि रिहायशी/अन्य प्रयोजन के लिए स्वीकृत भवनों में बड़े स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियां आखिर कैसे संचालित हो रही थीं? JDA की यह कार्रवाई ऐसे संस्थानों के लिए एक बड़ा संदेश मानी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
ईद मिलादुन्नबी जुलूस में फर्रियों को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला हालात
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान फर्रियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। गांधीनगर से निकले जुलूस में कुछ लोगों ने फर्रियों में हिंदू देवी-देवताओं के चित्र होने की आशंका जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। जुलूस ढूंढ़ा बाजार पहुँचा और दोबारा फर्रियां उड़ाई गईं तो कुछ लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासूनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। विवाद के बाद कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। नगर परिषद की टीम ने जुलूस मार्ग पर गिरी फर्रियां हटाकर सफाई करवाई। मौके पर एसपी धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम दिलीप सिंह सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम दिलीप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने फर्रियों को लेकर आपत्ति जताई थी, उनकी परिवेदना सुनी जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी ने व्यापारियों से भयमुक्त होकर दुकानें खोलने और आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।0
0
Report
झुंझुनूं वन विभाग में टेंडर धरोहर राशि घोटाला: नकद लेनदेन की शिकायत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं आए दिन विवादों में वन विभाग झुंझुनूं! पहले ट्रांसफर को लेकर विवाद आया सामने अब टेंडर की धरोहर राशि को लेकर मचा हड़कम्प वन विभाग में टेंडर की 3.37 लाख की धरोहर राशि को लेकर उठे सवाल टेंडर की धरोहर राशि लेने के बाद सरकारी खाते में जमा नहीं होने का आरोप कनिष्ठ लिपिक प्रहलाद पर नकद राशि लेने का आरोप, GA-55 रसीद भी जारी 18 अगस्त को राशि लेने के बाद 25 अगस्त तक खाते में जमा नहीं हुई रकम शिकायत के बाद कनिष्ठ लिपिक कार्यालय से गायब, DFO ने ACF को सौंपी जांच झुंझुनूं के वन विभाग के डीएफओ कार्यालय में आए दिन नए नए विवाद सामने आ रहे है। गत दिनों डीएफओ द्वारा किए गए तबादलों पर रोक लगाई गई थी। तो अब नया मामला ?टेंडर की धरोहर राशि के 3.37 लाख रुपए को लेकर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। फतेहपुर की शारदा इंटरप्राइजेज की ओर से टेंडर के लिए जमा कराई गई राशि कथित तौर पर कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक ने नकद प्राप्त की और विभाग की GA-55 रसीद भी जारी की, लेकिन राशि सरकारी खाते में जमा होने की जानकारी सामने नहीं आई है। शिकायत के बाद रिकॉर्ड की जांच शुरू हुई तो संबंधित कर्मचारी के कार्यालय नहीं आने से मामला और गंभीर हो गया है। जानकारी के अनुसार शारदा इंटरप्राइजेज ने वन विभाग के एक टेंडर के लिए 3 लाख 37 हजार रुपए धरोहर राशि के रूप में जमा कराए थे। आरोप है कि स्टोर शाखा में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक प्रहलाद ने 18 अगस्त को पूरी राशि नकद प्राप्त की और इसके बदले GA-55 रसीद जारी की। हालांकि 25 अगस्त तक यह राशि सरकारी बैंक खाते में जमा नहीं होने की बात सामने आई है। मामले की शिकायत विभाग तक पहुंचने के बाद रिकॉर्ड का मिलान शुरू किया गया। डीएफओं काव्या बी. ने मामले की जांच एसीएफ प्राची चौधरी को सौंपी है। डीएफओं के अनुसार फर्म की ओर से नकद राशि जमा कराने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। शुरुआती जांच में कार्यालय से GA-55 रसीद जारी होने की पुष्टि हुई है। अब रसीद, कैश बुक और बैंक खाते समेत संबंधित रिकॉर्ड का मिलान कराया जा रहा है।डीएफओं ने बताया कि जांच में वित्तीय गड़बड़ी या सरकारी राशि के गलत इस्तेमाल की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी.0
0
Report
जयपुर-दिल्ली हाइवे पर शाहपुरा के अलवर तिराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण जयपुर-दिल्ली हाइवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने एक युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत, मृतक बंशीलाल शर्मा है छितोली निवासी, हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार, घायल गौवंश का रेस्क्यू करते समय हुआ हादसा, सूचना पर शाहपुरा पुलिस पहुँची मौके पर, शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, शाहपुरा स्थित अलवर तिराये के पास की है घटना। जयपुर-दिल्ली हाइवे पर शाहपुरा स्थित अलवर तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छितोली निवासी बंशीलाल शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घायल गौवंश का रेस्क्यू करते समय बंशीलाल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शाहपुरा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के वसंत कुंज में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भराव, जनता परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली वसंत कुंज में तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा होने से जनता परेशान हुई। लोकेशन: वसंत कुंज। सड़क पर वॉटर लॉगिंग की समस्या फिर से सामने आ गई है; पानी के भीतर से निकलने के लिए लोग मजबूर हो गए। जिला प्रशासन ने पिछली तेज बारिश से सबक नहीं लिया और जनता को वॉटर लॉगिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।0
0
Report
हरियाणा रोडवेज: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त सफर घोषणा
Ambala, Haryana:भाई-बहन के अटूट प्यार और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन नजदीक है। इस खास मौके पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर पूरी तरह निशुल्क रहेगा। 27 अगस्त से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं बिना किराये दिए रोडवेज बसों में सफर कर सकेंगी। इतना ही नहीं, महिलाएं अपने साथ 15 साल तक के बच्चों को भी मुफ्त सफर कर सकेंगी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने इसे प्रदेश की बहनों के लिए सरकार का रक्षाबन्धन तोहफा बताया है। रक्षाबन्धन के पर्व पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को सफर के खर्च की चिंता न करनी पड़े, इसके लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से 27 अगस्त से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए रोडवेज बस सेवा निशुल्क कर दी गई है। यानी इस दौरान महिलाएं रोडवेज बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार का मकसद यही है कि किराए की वजह से कोई भी बहन अपने भाई को राखी बांधने से वंचित न रहे। वहीं रक्षाबन्धन को लेकर अंबाला कैंट बस अड्डे पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अड्डा इंचार्ज के मुताबिक यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी, ताकि महिलाओं को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक महिला यात्री के साथ सफर करने वाली लड़की की उम्र चाहे कितनी भी हो, उससे किराया नहीं लिया जाएगा।0
0
Report
आदित्य ठाकरे: पर्यावरण मंत्री रहते दौरे नहीं करने से उद्योग बाहर नहीं जाएंगे, निवेश बढ़ेगा
Ratnagiri, Maharashtra:Ratnagiri आदीत्य ठाकरे.. पर्यावरण मंत्री असतांना आपण दौरा केला नाहीत मग आता.. या प्रश्नावर उत्तर सध्या अशा दौऱ्यांची गरज निर्माण झाली आहे, कारण इथून उद्योगधंदे बाहेर निघण्याच्या मार्गावर आहेत.. आमच्या सरकारच्या काळात कोविडसारख्या कठीण परिस्थितीतही कोणी उद्योगधंदे बाहेर जाण्याचा प्रयत्न करत नव्हते.. आमच्या कार्यकाळात एका वर्षात राज्यात सुमारे पावणे तीन लाख कोटी रुपयांची गुंतवणूक आणली गेली होती.. असं म्हटलंय..0
0
Report
Advertisement
चाकण-मोशी के बीच 10 किलोमीटर ट्रैफिक जाम, यात्री और मजदूर परेशान
Chakan, Maharashtra:प Pune-नाशिक महामार्गावर चाकण ते मोशीदरम्यान १० किमी वाहतूककोंडी; कामगारांसह प्रवाशांचा मनस्ताप पुणे-नाशिक महामार्गावर चाकण ते मोशीदरम्यान तब्बल १० किलोमीटर वाहनांच्या रांगा लागल्या आहेत. कामगार, प्रवासी आणि अवजड वाहनं वाहतूककोंडीत अडकल्याने वाहनचालकांना मोठा मनस्ताप सहन करावा लागताय. चाकण-मोशी मार्गावर सकाळपासूनच वाहतूक संथ झाली असून वाहनांच्या लांबच लांब रांगा लागल्या आहेत. कामावर जाणारे कामगार, प्रवासी आणि औद्योगिक परिसरातील अवजड वाहनंही या कोंडीत अडकली आहेत. वाढत्या वाहनसंख्येमुळे वाहतूक व्यवस्थेवर मोठा ताण निर्माण झालाय.0
0
Report
फतेहपुर के ढाबे पर मटन-चिकलन बिक्री को लेकर हंगामा, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:नेशनल हाईवे-2 पर ढाबे में मटन-चिकन बिक रहा थी। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर किया हंगामा। सावन माह पर ढाबे में मांस बिक्री की सूचना पर पहुंचा था हिंदू संगठन। हंगामे के बाद ढाबा चालक यूसुफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सदर कोतवाली क्षेत्र के परदेसी ढाबे का मामला।0
0
Report
बहराइच: रास्ते के विवाद में दबंगों ने युवक की हत्या, पत्नी भी घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, रास्ते के विवाद में दबंगों ने युवक का पीट-पीटकर किया मर्डर, पति को बचाने गयी पत्नी भी घायल, लाठी-डंडों से पड़ोस के दबंगों ने किया हमला हमलावर 05 दबंगो पर दर्ज हुआ मुकदमा, कोतवाली देहात इलाके का मामला, खबर बहराइच से है,जहाँ रास्ते के विवाद में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं पति को बचाने पहुंची पत्नी को भी दबंगों ने बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया, आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोस के 5 दबंगों ने नंद कुमार पर धावा बोलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पति की चीख-pukar सुनकर बचाने पहुंची पत्नी को भी हमलावरों ने पीट दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि कोतवाली देहात के रेड़ालाल गांव निवासी नंद कुमार (30) का पड़ोसियों से घर से निकलने वाले पुराने रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी मीरा देवी के मुताबिक गांव निवासी रामकुमार, अमरजीत, मंजीत, विश्राम और भदई रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसका नंद कुमार और परिवार के लोग विरोध करते थे। इसी रंजिश में आरोपी अचानक घर पर पहुंच गए। कहासुनी के बाद उन्होंने नंद कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति की चीख सुनकर मीरा देवी उन्हें बचाने दौड़ीं तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी नंद कुमार को गंभीर हालत में छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीण उसे मेडिकल College ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।0
0
Report
Advertisement
