273162
महाराजगंजः नौतनवा नगर के गांधी चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
Devpur, Uttar Pradesh:भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल और हिंदू संगठन के लोग बड़ी संख्या में नौतनवा नगर के गांधी चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर ने फील्ड मॉनिटरिंग और समयसीमा के कड़े निर्देश देकर काम तेज़ी का संकेत दिए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आमजन से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान सभी अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, संभावित जलभराव एवं अन्य परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने, कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा योजनाओं की प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के भीतर तथा विभिन्न विभागों के बीच सूचना का आदान-प्रदान बेहतर होना चाहिए, जिससे योजनाओं और विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने हरियालो राजस्थान एवं कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण और पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान के अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकें। ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविरों में किए जा रहे कार्यों, उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट किया जाए। साथ ही शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर अधिकतम निस्तारण कर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों तथा आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली अपनाते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, एसीईओ धनदान देथा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
गोंडा जानकी नगर में हाई टेंशन तार टूटने से 3 लोग घायल, एक भैंस की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है. गोंडा जिले में बिजली विभाग की लापरवाहियां एक के बाद एक सामने आ रही हैं. इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. ताजा मामला जानकी नगर, नगर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. जहां आज सोमवार 3:00 के करीब 11000 हाई टेंशन लाइन के टूटकर गिरे तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए और एक भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. स्थानीय प्रधान शिव बहादुर पांडेय ने आरोप लगाया है कि टूटे हुए तार को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को सूचना दी गई थी लेकिन उसके बावजूद भी विद्युत सप्लाई नहीं बंद की गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है. तीन लोग घायल और एक भैंस की मौत होने के बाद जानकी नगर में इस पूरी घटना को लेकर के हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोग बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
एनकाउंटर की सच्चाई न्यायिक जांच के दायरे में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल
Patna, Bihar:भरत तिवारी एनकाउंटर की सच्चाई अब न्यायिक जांच की कसौटी पर है...पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बहुत सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं....लेकिन पीड़ित परिवार दावा कर रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक मिला ही नहीं है...तो क्या माना जाए कि पुलिस ने एनकाउंटर की पूरी थ्योरी रची है...पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पुष्टि हो सकती है कि भरत तिवारी के शरीर में 5 गोलियां लगी थी...या फिर 3 गोलियां....साथ ही साथ ये भी क्लीयर हो जाएगा...कि गोली मारी कहां-कहां गई थी...गोली के पोजिशन से पता चल जाएगा...कि पुलिस का इरादा हाफ एनकाउंटर करना था...या फिर पुलिस ने जान लेने के इरादे से गोली मारी थी.0
0
Report
Advertisement
हायाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से जलेश्वरनाथ मंदिर गुंबद क्षतिग्रस्त, श्रद्धालु सुरक्षित
Darbhanga, Bihar:हायाघाट के जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, बड़ा हादसा टला,गुंबद क्षतिगस्त्र, पूजा कर रहे 25 श्रद्धालु सुरक्षित; मंदिर की मरम्मत की उठी मांग। जिले के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत होरलपट्टी गांव स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर रविवार की रात को आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मंदिर परिसर में करीब 25 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बारिश, बादल गरजने और खराब मौसम के बीच अचानक मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे मंदिर के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की शीघ्र मरम्मत कराने तथा मंदिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। आस्था और इतिहास का केंद्र है जलेश्वरनाथ मंदिर हायाघाट प्रखंड की मझौलिया पंचायत स्थित जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर एवं होरलपट्टी का प्रसिद्ध गंगासागर तालाब धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पहले गंगासागर तालाब में स्नान करते हैं और उसके बाद बाबा जलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन और पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बाइट 1,शिव शंकर गिरी ,पुजारी 2,कृष्ण कुमार झा ,स्थानीय0
0
Report
1200 किलोमीटर दूर प्यार ने बना ली शादी, बैतूल में नई शुरुआत
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती,1200 किलोमीटर की दूरी,पुलिस,परिवार और कोर्ट की बाधाएं, लेकिन आखिरकार जीत गया प्यार,बैatul में आज एक ऐसी लव स्टोरी का अंत नहीं,बल्कि नई शुरुआत होने जा रही है,जो हर किसी को हैरान कर रही है। उत्तराखंड के बिजनौर जिले की 19 वर्षीय राधिका उर्फ रिमझिम की दोस्ती इंस्टाग्राम पर बैतूल के चोबराढाना निवासी सागर बामने से करीब 5 महीने पहले हुई। धीरे-धीरे चैटिंग प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने मरने का फैसला कर लिया। राधिका ने सागर को हरिद्वार बुलाया और सागर 1200 किलोमीटर का सफर तय कर अपने प्यार से मिलने पहुंच गया। 10 मई को सागर राधिका को लेकर बैतूल आ गया और 11 मई को दोनों ने आर्य समाज में शादी कर ली। राधिका के अचानक घर से गायब होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। बिजनौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई,जिसमें लड़की को नाबालिग बताया गया। पुलिस जांच करते हुए बैतूल पहुंची और राधिका व सागर को अपने साथ उत्तराखंड ले गई। इस दौरान सागर के पिता और परिवार के लोग भी उत्तराखंड पहुंचे। वहां थाने में राधिका ने साफ कह दिया कि वह अपने परिवार के साथ नहीं जाएगी। उसने स्कूल के दस्तावेज दिखाए,जिसमें उसकी उम्र 19 साल साबित हुई। बालिग होने के कारण 11 मई को हुई शादी को वैध माना गया और राधिका को सागर के साथ भेज दिया गया। करीब 15 दिन की कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों वापस बैतूल लौट आए। सागर का परिवार पहले ही राधिका को बहू के रूप में स्वीकार कर चुका था। अब दोनों का सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराया जाएगा। कल मंडप कार्यक्रम हुआ और आज अग्नि को साक्षी मानकर दोनों सात फेरे लेंगे। खास बात यह है कि राधिका के पिता और चाचा भी कन्यादान के लिए बैतूल पहुंच चुके हैं। ये कहानी बताती है कि अगर प्यार सच्चा हो,तो दूरी,समाज और हालात भी उसे रोक नहीं सकते हैं। 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर शुरू हुआ ये प्यार आज शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। बाइट -1- राधिका,दुल्हा बाइट -2- सागर बामने,दुलहन बाइट-3- बबलू कुमार,दुलहन के पिता बाइट-4- अनिल बामने,दूल्हे के पिता0
0
Report
झालावाड़ में तेज बारिश, गर्मी से राहत; मानसून राजस्थान में प्रवेश
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय पर आज दोपहर बाद एकाएक आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम को खुशनसीब कर दिया और आमजन को उमस भरी गर्मी से भी खासी राहत मिली। गौरतलब है कि झालावाड़ जिले में शनिवार को हुई जोरदार बारिश और तेज अंधड़ के बाद बीते 48 घंटे में पारा एक बार फिर से 41 डिग्री पार कर गया था। उमस और गर्मी से आमजन बेहाल दिखाई दे रहा था। लेकिन आज दोपहर 3:00 बजे बाद आसमान में छाए बादलों ने जमकर अमृत बरसाया और झमाझम बारिश शुरू हुई। एकाएक शुरू हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी बह निकला और आमजन को भी छुपने को मजबूर कर दिया। उधर झालावाड़ शहर की सब्जीमंडी में तो बारिश के बाद मानो भगदड़ सी मच गई। सब्जी खरीदने पहुंचे महिला व पुरुष समीप की दुकानों में छुप गए, तो वहीं खुले में ठेलो और थडियों में सब्जी बेच रहे विक्रेता तो सब्जियों को दुकानों पर ही छोड़कर दूर छुपे दिखे। इस दौरान सड़कों पर भी जमकर पानी बहता दिखाई दिया। अमूमन बारिश का ऐसा ही कुछ हाल झालावाड़ के जुड़वा शहर झालरापाटन में भी देखने को मिला। झालरापाटन में भी करीब 2 घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश हुई और ठंडी हवाओं ने आमजन को राहत पहुंचाई। उधर मौसम विभाग की माने तो मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गया है और राजस्थान में झालावाड़ जिले से होकर ही प्रवेश करेगा। मौसम विभाग की माने तो झालावाड़ जिले में मानसून 3 से 4 जुलाई तक दस्तक दे सकता है। ऐसे में यदि मानसून की रफ्तार सही रही, तो किसानों के लिए भी बड़ी राहत की बात होगी।0
0
Report
Advertisement
ओबीसी रिपोर्ट नहीं मिलने से राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव टलेंगे, कोर्ट से समय माँगेगी सरकार
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव की धुंधली तस्वीर, ओबीसी आयोग नहीं सौंपी रिपोर्ट, एक महीने में चुनाव होगा मुश्किल. जयपुर-राजस्थान हाईकोर्ट ने जुलाई तक पंचायत-निकाय चुनाव करवाने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी भी सस्पेंस बरकारार है क्योंकि ओबीसी आयोग ने अब तक सरकार को रिपोर्ट नहीं सौंपी. ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि सरकार एक बार फिर से जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर और समय मांग सकती है. आखिरकार कहां फंसा है पंचायत-निकाय चुनाव का पेंच..देखे इस खास रिपोर्ट में! चुनाव की तस्वीर फिर धुंधली- दो दिन बाद जुलाई का महीना शुरू होने वाला है. लेकिन अभी तक पंचायत और निकाय चुनाव की तस्वीर बिल्कुल धुंधली है. राजस्थान हाई कोर्ट ने 31 जुलाई तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे. ऐसे में सरकार के पास सिर्फ 1 महीने का वक्त बचा है. ओबीसी आयोग ने राज्य सरकार को रिपोर्ट नहीं सौंपी. उधर निर्वाचन विभाग का बिना ओबीसी रिपोर्ट के चुनाव संभव नहीं. अब माना जा रहा है कि एक बार फिर से राजस्थान सरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. सरकार कोर्ट से चुनाव करवाने के लिए फिर से वक्त मांग सकती है. इससे पहले हाईकोर्ट ने अप्रैल तक चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे. लेकिन ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बिना चुनाव नहीं हो पाए. इसी बीच ओबीसी आयोग का भी कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया था. पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि चुनाव को लेकर मंत्रीमंडल फैसला लेगा. यदि सरकार कोर्ट में जाएगी तो जो डिसीजन होगा, उसका सरकार सम्मान करेगी. बाइट-मदन दिलावर, पंचायतीराज मंत्री. कब कब बढ़ा आयोग का कार्यकाल- OBC आयोग का सरकार ने अब तक तीन बार कार्यकाल बढ़ाया. पहले 31 दिसंबर तक कार्यकाल बढ़ाया, आयोग दूसरी बार तय समय पर रिपोर्ट नहीं दे पाया तो सरकार ने फिर से मार्च तक कार्यकाल बढ़ाया. कोर्ट के आदेश के मुताबिक 15 अप्रैल तक चुनाव करवाने थे. इसके बाद सरकार ने 30 सितंबर तक ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढाया. वहीं हाईकोर्ट ने सरकार को 31 जुलाई तक चुनाव करवाने के आदेश दिए. 1 महीने में चुनाव होगा ना मुश्किल- राजस्थान में अब एक महीने के अंदर चुनाव होना मुश्किल होगा. क्योंकि चुनाव प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी होती है. 12 हजार पंचायतों के साथ साथ सभी जिलों में निकायों का चुनाव करवाना कम समय में मुश्किल होगा. इसलिए एक बार फिर से राज्य सरकार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के आने तक कोर्ट से समय मांग सकती है. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJPR_PANCHYAT_R स्लग से भेजी गई है.0
0
Report
13 वर्षीय मासूम बच्ची से हैवानियत: एसपी हरिशंकर शेखावास से बातचीत की रिपोर्ट
SP KA 121 है.. 13 वर्षीय मासूम बच्ची से हैवानियत प्रकरण के मामले में एसपी हरिशंकर शेखावास बातचीत की0
0
Report
मुरैना में शिक्षिका को हार्ट अटैक, स्थानीय लोगों की CPR से सांस लौटी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में मानवता की मिसाल देखने को मिली। नेशनल हाईवे-552 पर स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही एक महिला शिक्षिका को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह स्कूटी सहित सड़क किनारे गिर पड़ीं। मौके से गुजर रहे रहवासियों ने बिना देर किए शिक्षिका को CPR दिया, जिससे उनकी सांसें लौट आईं। इसके बाद दोनों ने उन्हें अपनी गाड़ी से कैलारस अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, तिलोंजरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ललिता धाकड़ सोमवार को हर रोज की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे-552 पर पहुंचीं, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वह होश खो बैठीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रहवासियों ने महिला को सड़क पर गिरा देखा। दोनों तुरंत उनके पास पहुंचे और उनकी स्थिति गंभीर होने पर CPR देना शुरू किया। कुछ ही देर में शिक्षिका की सांसें वापस आने लगीं। इसके बाद दोनों ने उन्हें अपनी गाड़ी से कैलारस अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर शिक्षिका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में राहुल गांधी के गुमसुदा पोस्टर पर बीजेपी ने किया तीखा हमला
Jhanj Kalan, Haryana:दिल्ली मे राहुल गांधी के गुमसुधگی के पोस्टर पर साधा बीजेपी पर निशाना राज्य सभा सांसद कर्मबीर बौद्ध ने कहा कि दिल्ली के अंदर राहुल गांधी के गुम सुदा के पोस्टर लगाए जाने पर कहा कि अगर कोई बाहर किसी से मिलने जाता है तो क्या कोई गुम सुदगी के पोस्टर लगा दोगे ऐसी क्या देश में इमरजेंसी आ गई थी की जो यह पोस्टर लगाए गये देश के अंदर एमरजेंसी तो सरकार के पास आई है आज महंगाई कहा पहुंच गई डॉलर कहा खड़ा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में खेल रहे हैं गुमशुदगी के पोस्टर तो उनके लगाने चाहिए बीजेपी सरकार राहुल गांधी से डरती है आज देश में बीजेपी सरकार भाईचारे को तोड़ने का काम कर रही है आज राम मंदिर के पत्तियां से हजारों करोड़ों रुपए का चंदा चोरी किया जा रहा है कहां है देश कि सीबीआई देश में जो व्यक्ति अपने हको की लड़ाई लड़ता है सीबीआई और आईबी उसी के खिलाफ कार्रवाई करने का काम करती है आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान अगर बापू नहीं झुकते तो विभाजन नहीं होता के बयान पर कहा कि आरएसएस ने कभी भी संविधान को मानने का काम नहीं किया कभी भी राष्ट्र झंडा लगाने का काम नहीं किया आरएसएस के ऊपर करोड़ो रूपये लगाए जा रहे है और कहते है कि हमारा संगठन रजिस्टर्ड नहीं है अगर साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान नहीं लिखा होता तो आज भी हम मनुष्य स्मृतियों के गुलाम होते हैं आईएएस ऑफिसर 598 करोड़ के घोटाले पर कहा मेने जिस दिन राज्यसभा का चुनाव हो रहा था उस समय मेने कहा था मिस्टर अग्रवाल मे आपकी जड़ को जनता हूँ आपके व्यवहार को जनता हूँ मे भी आपके सचिवालय का अधिकारी रहा हूँ आपने किसको छुपाने का षड़यंत्र रचा 2024 के चुनाव भी उसी RO कि अध्यक्षता मे चुनाव हुवा है हरियाणा का चुनाव हुवा कांग्रेस पार्टी को ये भी एक मुद्दा उठाना चाहिए मेरे चुनाव मे mr अग्रवाल को RO लगाया गया जिन्होंने वेलिड वोट को काटने का काम किया ज़ब बैंक बंद होता है तो ऊपर तक रिपोर्ट जाती है देश का पैसा कैसे इधर से उधर गया सिर्फ वही आदमी दोषी नहीं ऊपर तक के सभी लोग दोषी है धर्म के नाम पर आज करोड़ो रूपये इकट्ठा करके लूटा जाता है देश मे गरीबी है रोटी महंगी है उस पर कोई चर्चा नहीं लोगो को धर्म के नाम पर लोगो को ठगने का काम करते है0
0
Report
मंदिर दान मामले पर राजेंद्र पाल गौतम का बयान, बंगाल में कांग्रेस पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:UP Congress Incharge Rajendra Pal Gautam on Ram Temple Donation Row, Yogi attack on Congress, Cong-SP Alliance and UCC in West Bengal0
0
Report
नक्सलवाद के बाद पलामू में जमीन कब्जे की कोशिश, ग्रामीण डीसी से शिकायत
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला के सिरम पंचायत में रहने वाले दर्जनों ग्रामीणों ने डीसी से शांतिपूर्ण तरीके से गुहार लगाने का काम किया है। इनका आरोप है कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद पलामू जिला के दबंग लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का काम कर रहे है। दादा परदादा के समय से अपने जमीन पर खेतीबाड़ी कर परिवार का पेट पालने वाले इन ग्रामीणों का अब आशियाना छीनने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तकनीकी समस्या उत्पन्न कर इनके जमीन पर माफिया की नजर पड़ गई है। पलामू जिला निवासी संजीव सिंह इनके जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। जबकि इनकी जमीन सीएनटी एक्ट पेशा नियमावली के अधीन आता है। जबकि संजीव सिंह के पूर्वज सीरम गांव निवासी नहीं है। इन ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी तरीके से कागज बनाकर ऑनलाइन मालगुजारी रसीद कटवाकर दवाब पूर्वक इन्हें इनकी जमीन से हटाया जा रहा है। पूरे मसले पर ग्राम प्रधान, बैगा, पाहन सहित डीसी से मिलकर इन्होंने गुहार लगाने का काम किया है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों की मारपीट, दो घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई एक तरफ से छत के ऊपर से पथराव किया गया घटना मझौलिया थाना अंतर्गत बनकट की है जहां पारस साह और मोहम्मद मियां के बीच जमीनी विवाद को ले मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित दो घायल हुए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, दोनों पक्ष के आवेदन पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
कौशांबी में पेड़ काटने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला
Noida, Uttar Pradesh:OPENING PTC कौशांबी में पारिवारिक बबूल का पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया...छोटे भाई पर बड़े भाई की पिटाई कर मौत के घाट उतारने का आरोप है.. CLOSING PTC मृतक बब्बू लाल बिहार में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे और पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने पर गांव लौटे थे..अब पुलिस आरोपी छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है0
0
Report
DM ने संवेदनशीलता दिखाकर नेत्रहीन महिला को जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने में मदद की
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में DM ने संवेदनशीलता और जनसेवा का उदाहरण किया पेश जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आयी नेत्रहीन महिला के पास बैठकर DM ने सुनी समस्या खुद की कुर्सी छोड़ नेत्रहीन महिला के पास बैठ DM इंद्रमणि त्रिपाठी ने खिलाई मिठाई BDO करहल को फ़ोन कर तत्काल जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के दिए निर्देश खुद की स्कॉट गाड़ी से पीड़ित को भेजा ब्लॉक कार्यालय 2006 में जन्म के बाद आज तक नेत्रहीन महिला का नहीं बना जन्म प्रमाण पत्र माता पिता की मौत के बाद सालों से अधिकारियों के चक्कर काट रही थी नेत्रहीन महिला ब्लॉक करहल क्षेत्र के ग्राम अहलादपुर का मामला0
0
Report
Advertisement
