273162
Maharajganj - ट्रैक्टर से खींचकर ड्राइवर को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल
Achal Garh, Uttar Pradesh:सोनौली कोतवाली क्षेत्र में सरे राह ट्रैक्टर से खींचकर ड्राइवर को लात घूंसों से मारने पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग गोल बंद होकर ट्रैक्टर चालक को बुरी तरह पीट रहे हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इवनिंग वाक पर निकले युवक को बाइक सवार ने टक्कर मारी, दो गंभीर रूप से घायल, हरदोई रेफर
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के निर्माणाधीन बाईपास हरियाली बाजार पर एक तेज रफ्तार बाइक ने इवनिंग वाक कर रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी शाहबाद लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हरदोई रेफर किया गया। बिलाल पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला अल्लाहपुर इबनेजयी गुरुवार को शाम 7:15 बजे निर्माणाधीन बाईपास हरियाली बाजार पर टहलने गया था। पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार पंकज पुत्र नरेंद्र निवासी नयागांव अपने दो अन्य साथियों को लेकर आया और बिलाल के जोरदार टक्कर मार दी जिससे बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और पंकज भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है । बताया जाता है पंकज और उसके साथी शराब के नशे में थे। पंकज के दोनों साथियों को मामूली चोटे आई और वह मौके से फरार हो गए।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में तमंचा फैक्ट्री: 7 गिरफ्तार, 12 बने 4 अधबने तमंचे मिले
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तमंचा फैक्ट्री से 7 आरोपी भी गिरफ्तार, फैक्ट्री से 12 बने 4 अधबने तमंचे मिले, पुलिस ने गुल्लू, कय्यूम, शाहनवाज को पकड़ा, खालिद, अरशद, बाबु व आबिद भी गिरफ्तार, शाहनवाज व आबिद ग्राहकों को तमंचे बेचते थे, पुलिस ने तमंचे बनाने की उपकरण भी किये बरामद, साथो आरोपियों पर एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज, थाना शाहपुर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई।0
0
Report
हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल बोतलों की अवैध बिक्री से हड़कंप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम बोतलों में पेट्रोल बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की गश्त के तमाम दावों के बीच यह खतरनाक काम खुलेआम चल रहा था, लेकिन महकमा तब हरकत में आया जब किसी ने इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद युवक भागने लगे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर पीछा करते हुए युवकों को धर दबोचा. मौके से प्लास्टिक की बोतलों में भरा हुआ पेट्रोल बरामद किया गया और पुलिस युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई. खुले में पेट्रोल की इस बरामदगी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं है. कहा जा रहा है कि आखिर इस तरह बोतलों में पेट्रोल भरवाने और जुटाने के पीछे असल मंशा क्या थी? क्या यह केवल चंद रुपयों के मुनाफे का अवैध धंधा था या फिर इन बोतलों में पेट्रोल इकट्ठा कर किसी बड़ी वारदात या आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी, इसको लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
मऊ के निजी स्कूल वैन में बच्चों को भीड़ में ठूंसने का वीडियो वायरल
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की वैन में मासूम बच्चों को जानवरों की तरह ठूंसा गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन व परिवहन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आगे की सीट पर 2 की जगह 5 बच्चे वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वैन चालक ने क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को गाड़ी के भीतर बैठा रखा है। हैरान करने वाली बात यह है कि वैन में आगे की सीट पर, जहां ड्राइवर के साथ केवल एक या दो लोगों के बैठने की जगह होती है, वहां 5 छोटे-छोटे बच्चों को जबरन ठूंसा गया है। पूरी गाड़ी के भीतर बच्चे बुरी तरह दबे और सहमे हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला ब्राइट कॉन्वेंट स्कूल का0
0
Report
भोपाल: सीएम मोहन यादव ने भेल दशहरा मैदान में कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे भेल दशहरा मैदान कल होने वाले कार्यक्रम की तैयारीयो का लिया जायजा कल मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात मुख्यमंत्री0
0
Report
कोटा में अनंत चतुर्दशी जुलूस के लिए 4 हजार जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी
Kota, Rajasthan:कोटा.. शुक्रवार 25 सितंबर को शहर में निकलने वाले अनंत चतुर्दशी के भव्य जुलूस को लेकर कोटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। नयापुरा के सीएडी ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों ने जवानों की बैठक लेकर मुस्तैदी और गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक शहरभर में 4 हजार पुलिस जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में ‘दिव्य दृष्टि यूनिट’ ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
एमसीडी अभियान: 12 जोनों में 30 ध्वस्तीकरण, 7 संपत्तियों सील
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा खतरनाक भवनों, अनधिकृत निर्माण तथा दिल्ली के मास्टर प्लान (एमपीडी) और भवन उपनियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। भवन मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम के सभी 12 जोनों में सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। आज चलाए गए गहन अभियान के दौरान निगम के सभी 12 जोनों में 30 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गईं, जबकि 7 संपत्तियों को सील किया गया तथा भवन मानदंडों के उल्लंघन के संबंध में 10 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। निगम द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में लगातार निगरानी रखते हुए चिन्हित उल्लंघनों के विरुद्ध निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई आज के प्रवर्तन अभियान के दौरान ओल्ड राजिंदर नगर, बलजीत नगर, उत्तम नगर, राजौरी गार्डन, बुराड़ी, मंडोली, सबोली, झील खुरंजा, गणेश नगर एक्सटेंशन, ललिता पार्क, लक्ष्मी नगर, गौतमपुरी सहित दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई।0
0
Report
गुरुजी की विदाई पर विंढमगंज स्कूल में बच्चों के आंसुओं से भरा दृश्य
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक और शिष्यों के बीच प्रेम और भावनाओं का ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। विद्यालय के प्रभारी राजकमल यादव का दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण होने के बाद जब वे विदाई लेकर जाने लगे, तो बच्चे उन्हें रोकने के लिए विद्यालय के गेट पर खड़े हो गए। कोई गुरुजी से न जाने की विनती कर रहा था, तो कोई अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था। बच्चों का यह प्रेम देखकर शिक्षक राजकमल यादव भी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। गुरु और शिष्यों के बीच स्नेह کا यह दृश्य अब सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है। VO: सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक की विदाई का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। विद्यालय के प्रभारी राजकमल यादव का स्थानांतरण दूसरे विद्यालय में होने के बाद जब वे अपने विद्यालय से विदा लेकर जाने लगे, तो छात्र-छात्राएं उन्हें रोकने के लिए गेट पर खड़े हो गए। बच्चों की आंखों में आंसू थे और जुबां पर बस एक ही बात... गुरुजी मत जाइए। बच्चे बार-बार अपने शिक्षक से विद्यालय छोड़कर न जाने की विनती करते नजर आए। कोई गेट पर खड़े होकर उन्हें रोक रहा था, तो कोई रोते हुए अपने गुरुजी से वापस रुकने की गुहार लगा रहा था। बच्चों के लिए यह महज एक शिक्षक की विदाई नहीं, बल्कि अपनेपन और स्नेह से जुड़े एक रिश्ते से दूर होने का पल था। बच्चों की आंखों से छलकता प्यार देखकर प्रभारी शिक्षक राजकमल यादव भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके। अपने शिष्यों को रोता हुआ देखकर उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े। विदाई के इस पल में शिक्षक और बच्चों के बीच का स्नेह साफ दिखाई दिया। उन्होंने सभी बच्चों से मुलाकात की, उन्हें प्रेम से समझाया और आशीर्वाद देते हुए विदा ली। बताया जा रहा है कि विद्यालय में तैनाती के बाद से राजकमल यादव ने बच्चों के साथ पठन-पाठन के साथ ही अपने व्यवहार और अपनत्व से भी एक खास रिश्ता बनाया। बच्चों को उनमें सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि अपने गुरु और अभिभावक दोनों का भाव नजर आता रहा। यही वजह रही कि स्थानांतरण के बाद विदाई के समय बच्चे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और अपने शिक्षक को जाने से रोकने लगे() विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों के लिए भी यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला रहा। एक तरफ शिक्षक अपने बच्चों से बिछड़ने के दर्द में भावुक थे, तो दूसरी तरफ छात्र-छात्राएं अपने गुरुजी को विदा करने के लिए तैयार नहीं थे। वीडियो में दिखाई दे रहा यह पल बताता है कि शिक्षा का रिश्ता केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि विश्वास, स्नेह और अपनत्व से भी बनता है। एक शिक्षक की विदाई और शिष्यों का ऐसा प्रेम, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।0
0
Report
नोएडा प्राधिकरण ने टप्पल में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया; 30 हेक्टेयर जमीन मुक्त
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के टप्पल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है भारी पुलिस बल और एक दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीनों के साथ कई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया गया कार्रवाई के दौरान करीब 30 हेक्टेयर जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया गया है टप्पल थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शुभ लाभ यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड, नूरपुर मार्ग और आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया लालपुर रोड पर भी कार्रवाई की गई इस दौरान भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत के पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कार्रवाई जारी रही नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक शाही के मुताबिक करीब 30 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 200 करोड़ रुपये हैप्राधिकरण ने लोगों से अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचने की अपील है0
0
Report
Advertisement
मामूली विवाद में युवक की हत्या: पाँच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कौशांबी जिले में मामूली विवाद को लेकर युवक पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनि गांव का है。 सुबह खेत की ओर गए रविंदर कुमार पर आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर से युवक की जमकर पिटाई की गई। गंभीर हालत में रविंदर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने लालाराम, सोनू, मोनू, विमल और वंश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
दिल्ली: AAP पार्षद ने PG मामले पर सवाल उठाए, सत्य निकेतन मामले की जाँच
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आम आदमी पार्टी पार्षदों ने दिल्ली में PG का मुद्दा उठाया. MCD स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में, MCD कमिश्नर संजीव खिरवार की मौजूदगी में आप पार्षद प्रवीण कुमार ने सत्य निकेतन PG मामले में कई सवाल उठाए. आप पार्षद ने कहा कि बीजेपी विधायक अनिल शर्मा से जुड़े PG के खिलाफ MCD ने तोड़ने-फोड़ने की कार्रवाई क्यों नहीं की? अगर उनका PG कानूनी है, तो स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्य शर्मा को बैठक में यह बात कहनी चाहिए। हमने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, उस पर क्या कार्रवाई हुई. MCD स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित. जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का जोन स्तर पर ही समाधान करने के निर्देश. जोन स्तर पर लंबित मामलों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. जर्जर और असुरक्षित इमारतों का सर्वे कराने के निर्देश. सफाई व्यवस्था के लिए नियमित और अस्थायी/अनुबंधित कर्मचारियों की सूची तैयार होगी. सफाई कर्मचारियों की कमी वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार तैनाती के निर्देश. अवैध अतिक्रमण, अवैध प्ले स्कूल और बेसहारा पशुओं की समस्या पर चर्चा. Parkों के रखरखाव और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठे. पुरानी पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी बैठक में चर्चा. पार्किंग बंद करने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने के निर्देश. स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा—जनहित के मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो. बैठक में उठाए गए मामलों की नियमित समीक्षा के भी निर्देश.0
0
Report
करौली में डीजीपी ने अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा की समीक्षा की
Karauli, Rajasthan:डीजीपी राजीव शर्मा रहे करौली दौरे पर,एसपी कार्यालय में ली अपराध समीक्षा बैठक, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा आज करौली दौरे पर रहे। डीजीपी ने एसपी कार्यालय में जिले की अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में भरतपुर रेंज आईजी प्रीती चंद्रा, करौली एसपी लोकेश सोनवाल, जिले के सभी एएसपी, डीएसपी एवं थाना अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इस वर्ष जिले में हुई पुलिस कार्रवाई, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों और आगामी चुनौतियों की समीक्षा की गई। डीजीपी राजीव शर्मा ने साइबर अपराध को पुलिस के लिए बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता और विशेषज्ञ मानव संसाधन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स को जोड़ा गया है, जिनमें कुछ विशेषज्ञ एआई और तकनीकी क्षेत्र में पुलिस की मदद करेंगे। साइबर सेल में भी प्रोफेशनल्स को कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की व्यवस्था की गई है। डीजीपी ने पुलिस बल की नफरी और संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हुई भर्ती के करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें जिलों में भेजा जाएगा। साथ ही 112 वाहनों की उपलब्धता बढ़ाकर रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस अधिकारियों ने मेहनत की, अब आगामी पंचायत चुनाव भी निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। करौली दौरे के दौरान डीजीपी ने कैला देवी मंदिर और श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर में दर्शन भी किए。0
0
Report
Advertisement
कानपुर: 250 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:फर्जी फर्मों और म्युल खातों से 250 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश -पुलिस ने 4 शातिरो को कियागिरफ्तार –5 म्युल खातों से जुड़े 250 करोड़ की ठगी के तार –होटल के कमरों से APK फाइलों के जरिए चलता था खेल –5 म्युल खातों से जुड़े 250 करोड़ की ठगी के तार –होटल के कमरों से मामले की जानकारी देते हुए पुलिस पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी फर्मों और म्युल बैंक खातों के जरिए देशभर में करीब 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 24 सितंबर को आईआईटी के पिछले गेट के पास से गिरोह के चार शातिर सदस्यो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनके जरिए वे होटलों में बैठकर एपीके फाइलों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड का अवैध नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है。 मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि NCRP पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग के दौरान ऑर्बिट बिल्डइन्फ्रा नाम से संचालित एक संदिग्ध करंट अकाउंट पुलिस की जांच के दायरे में आया। इस अकेले खाते पर देश के विभिन्न राज्यों से 116 शिकायतें दर्ज थीं और करीब 8 करोड़ रुपये का फ्रॉड ट्रांजैक्शन हुआ था। जब खाते से जुड़े डायरेक्टर्स विपिन कुमार और शिवप्रताप से पूछताछ की गई तो सामने आया कि औरैया निवासी राजशेखर ने उनकी मुलाकात कानपुर देहात के रनिया निवासी हिमांशु गौतम से कराई थी, जिसके बाद इन चारों ने मिलकर यह फर्जी फर्म और बैंक खाता तैयार किया था。 जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को गिरोह द्वारा संचालित ऐसे 5 मुख्य म्युल करंट खातों की जानकारी मिली, जिनसे सीधे तौर पर 16.3 करोड़ रुपये की अवैध धनराशि का ट्रांजैक्शन किया गया था। डीसीपी पश्चिम के अनुसार, इन पांचों खातों के आधार पर NCRP पोर्टल पर देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 322 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं, जिनकी सामूहिक ठगी की राशि लगभग 250 करोड़ रुपये बैठती है。 डीसीपी कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर फर्जी फर्में बनाते थे। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की स्थानीय शाखाओं में म्युल करंट खाते खुलवाते थे। खाते चालू होने के बाद आरोपी अलग-अलग होटलों में ठहरकर एपीके फाइलों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग और साइबर अपराध का पैसा इन खातों में मंगाते थे। इतने भारी-भरकम संदिग्ध लेन-देन के बावजूद बैंकों द्वारा कोई कार्रवाई न करने और पुलिस को सूचित न करने के चलते मामले में संबंधित बैंक कर्मियों की भूमिका को भी संदिग्ध माना गया है, जिसकी गहराई से तफ्तीश की जा रही है。 मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान औरैया निवासी विपिन कुमार और शिवप्रताप और कानपुर देहात निवासी हिमांशु गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है0
0
Report
गोंडा के कटरा बाजार में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, रेस्क्यू की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव में आज गुरुवार देर शाम 6:00 बजे के करीब उसे समय हड़कंप मच गया जब धान के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जब नजदीक जाकर के देखा तो पता चला कि नीलगाय का जो 2 महीने का बच्चा इस स्थान पर था उसे विशाल अजगर अपना निवाला बना लिया है और उससे भी पूरी तरीके से निगल गया है कुछ पैर का हिस्सा नीलगाय के बच्चे का दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों द्वारा लाठी और डंडों के सहारे काफी नीलगाय के बच्चे को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन अजगर द्वारा नीलगाय के बच्चे को नहीं छोड़ा जा रहा है। धान के खेत में अजगर निकालने के बाद आसपास के रहने वाले किसानों में दहशत का माहौल है किसान अपने खेत की रखवाली जो कर रहे हैं उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है उनमें डर का माहौल है। ग्रामीण ने अजगर निकालने के बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी है और वन विभाग से पूरे मामले में अजगर को रेस्क्यू कर अलग ले जाकर जंगल में छोड़ने की मांग भी की है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू करने के लिए मौके के लिए रवाना हो गई है।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी ने सत्य निकेतन घटना के बाद कार्रवाई की पुष्टि की
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चर्चा सत्य निकेतन की घटना और उसके बाद की जा रही निगम की कार्यवाही को लेकर भी चर्चा रही। विपक्ष में जा सकते निकेतन की घटना के बाद वहां की विधायक को लेकर के सवाल करें तो इस पर पलटवार करते हुए स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्य शर्मा ने साफ बताया की ऐसी जर्जर और डेंजर इमारत का सर्वे किया जा रहा है जो खतरनाक है सर्वे के बाद उन सभी प्रकार के काम होंगे जो नियम के मुताबिक होंगे विपक्ष के सभी आरोपियों को खारिज किया गया। सत्य शर्मा चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम0
0
Report
Advertisement
