icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273164
Amit TripathiAmit TripathiFollow13 Feb 2025, 08:53 am

MAHARAJGANJ-14 फरवरी वैलेंटाइन डे को लेकर जिले की पुलिस सतर्क

Mahuva, Uttar Pradesh:

14 फरवरी वैलेंटाइन डे को लेकर यूपी के महराजगंज जनपद के पुलिस की ओर सुरक्षा की दृष्टिगत पुख्ता तैयारी की गई है। वैलेंटाइन डे पर शरारती तत्व मनचले किस्म के लोग सार्वजनिक जगहों पर उत्पात और अश्लीलता ना कर सके इसको लेकर पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम के द्वारा पिकनिक स्पॉट, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल और कॉलेज पर सख्त  नजर है । पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया वैलेंटाइन डे को लेकर सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं वही तेज गति से दो पहिया वाहन चलाने वाले शरारती तत्व के खिलाफ कार्यवाही करने और सार्वजनिक जगहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गया जिले के जमुआरा तालाब में महिला डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Gaya, Bihar:तालाब में डूबने से महिला की मौत, स्थानीय ग्रामीणों के सहायता से निकाला गया शव, मामले की जांच में जुटी गया पुलिस。 गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के रौशनगंज थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव में बने तालाब में एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बाँके बाजार थाना क्षेत्र के कुंडली गांव निवासी सरayuprasadh की पत्नी यशोदा देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रौशनगंज थानाध्यक्ष अन्नू राजा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यशोदा देवी जमुआरा गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर आई हुई थीं। परिजनों के अनुसार, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान वह घर से बाहर निकलीं और तालाब में गिर गईं। महिला तालाब में कैसे गिरीं, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की तालाब में गिरने की वास्तविक वजह क्या थी। घटना हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। रौशनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों और महिला के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

गिरिडीह उपचुनाव: भाजपा-झामुमो के दावों से सियासी जंग तेज

Ranchi, Jharkhand:गिरिडीह उपचुनाव को लेकर भले ही अब तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है पर तैयारियों और दावों का दौर जारी है। झामुमो ने साफ किया वो सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा का है और रहेगा तो वहीं बीजेपी उसे अपनी परम्परागत सीट बता कर जीत के दावे कर रहा। वहीं चर्चा ये भी होने लगी है कि झामुमो किस फार्मूले के तहत उपचुनाव लड़ेगा। गिरिडीह उपचुनाव की इन दिनों सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। इस उपचुनाव को लेकर झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने कहा, गिरिडीह में उपचुनाव होना है और सभी दलों को चुनाव लड़ने का अधिकार है, स्वाभाविक है सभी पार्टियां अपनी सक्रियता दिखाएगी पर वो सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा का है , झारखंड मुक्ति मोर्चा का रहेगा और वहां झामुमो की विजय सुनिश्चित है। झामुमो और गठबन्धन किस फार्मूले के साथ जाएगा इसके लिए थोड़ा इंतजार करने को कहते हुए कहा, बहुत जल्द सब कुछ साफ होगा। सवाल नए और पुराने फार्मूले का नहीं है, पार्टी का निर्णय होने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। जबकि कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने गिरिडीह उपचुनाव को लेकर स्पष्ट किया सभी पार्टियों को चुनाव लड़ने का अधिकार है।संगठन को मजबूत करने का अधिकार है,पर गिरिडीह विधानसभा वाली सीट गठबंधन की रही है। झामुमो का सीट है, वहां से दो बार स्व. मंत्री सुदिव्य सोनू चुनाव जीते हैं , और झामुमो वहां से जिसको भी प्रत्याशी बनाएगा गठबंधन पूरी ताकत के साथ, मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। कदम से कदम मिला कर इस सीट को निकालने का काम करेगें। उपचुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीन दयाल वर्णवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा , झामुमो को हसीन सपने देखने की आदत सी पड़ गई है।बीजेपी की परंपरागत सीट रही है गिरिडीह अब गिरिडीह की जनता तय करेगी कि काबिल आदमी को विधायक बनाएं या किसी परिवार को लोगों को विधायक बनाएं। गिरिडीह की जनता ने इस बार तय कर लिया है, कि वहां बीजेपी के कमल खिलेगा और जिस तरह से गिरिडीह का विकास ठप्प हुआ है वहां के मतदाता बीजेपी के पक्ष में वोट करेगा और बीजेपी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगा।
0
0
Report

धनबाद के सरायढेला में टावर जनरेटर आग लगने से अफरा-तफरी, लोग बचाव में जुटे

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र श्रीराम अपार्टमेंट के पाँचवी मंजिल छत में लगी टावर जनरेटर में आचनक आग लग गई।जनरेटर में आग लगने पर धुंआ छत से नीचे आने लगी।जिससे अफरा तफरी मच गया।धुंआ को देख अपार्टमेंट के लोग पाँचवी मंजिल छत पर पहुँचे। आग को देख सभी घबरा गए।अपार्टमेंट के गार्ड और अन्य लोग फायर सेफ्टी सिलिंडर से आग को बुझाने लगे।लोगो की सूझबूझ से आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका।आग पर काबू पाने पर सभी राहत की सांस लिए।एक बड़ी घटना लोगो के सूझबूझ के कारण टल गई। आग पर समय रहते काबू नही होने पर पूरे अपार्टमेंट में आग फैल सकती थी।
0
0
Report
Advertisement

बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर पर घंटों ट्रैफिक जाम, बॉटलनेक बना संरचना

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में बारापुल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर के फेज-III के खुलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि ट्रैफिक की समस्या कम होगी, और लोगों को पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम होने की उम्मीद थी, लेकिन अब लोगों के एलिवेटेड कॉरिडोर के फेज-III पर लोगों घंटे जाम से झूझना पड़ रहा है। बोटलनेक जाम की वजह है_barapulaफा_structural bottleneck. बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 29 सितंबर को हुआ था, 10 सालों की देरी से बना ये कॉरिडोर दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक सुधार में गेमचेंजर साबित होने का दावा किया गया था। बारापुल्ला फेज-3 पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली को सीधे जोड़ता है, ये नया 3.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है, इससे मयूर विहार फेज-1 से एम्स और INA तक की कुल लंबाई 9 किमी का बिना सिग्नल वाला है। लेकिन अब सभी दावे फेल साबित हो रहे है। लोगो को घंटो जाम से जूझना पड़ रहा है। गाड़ियो की रफ्तार इस कॉरिडोर पर आकार रुक जा रही है। सबसे बड़ी समस्या बारापुल्ला फ्लाईओवर पर बना संरचनात्मक बॉटलनेक है, जिस जगह कई दिशाओं से आने वाला ट्रैफिक एक संकरी सड़क पर आकर मिल रहा है। जिसके चलते लोग जाम से जूझना पड़ रहा है। मयूर विहार फेज-1 से एक तरफ़ का कॉरिडोर तीन लेन का है जोकी आगे जाकर बोटलनेक में तब्दील होता है।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार मंडल के सात स्टेशनों पर पार्सल केज से सुरक्षित और आसान पार्सल सेवाएं

Katihar, Bihar:कटिहार मंडल के सात स्टेशनों पर बनेगा पार्सल केज किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, हल्दीबाड़ी, मालदा कोर्ट, बालुरघाट और कटिहार में भी यह सुविधाएँ मुहैया करने की योजना न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, मालदा कोर्ट और बालुरघाट में पार्सल केज लगाने का कार्य चालू पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की विशेष पहल, पार्सल केज की पहल से कंसाइनमेंट के खोने, खराब होने या चोरी होने का खतरा कम होने की उम्मीद रेलवे की इस व्यवस्था से पार्सल सेवाओं में ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ेगा और यात्रियों को ज़्यादा विश्वसनीय और सुविधाजनक अनुभव हासिल होगा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने स्टेशनों और टर्मिनलों पर पार्सल हैंडलिंग को ज़्यादा व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक पार्सल केज बनाने का काम शुरू किया है, जिससे यात्रियों और उपभोक्ताओं को सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इसी उद्देश्य को देखते हुए किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, हल्दीबाड़ी, मालदा कोर्ट, बालुरघाट और कटिहार में ये सुविधाएँ मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, मालदा कोर्ट और बालुरघाट में इसे लगाने का कार्य चल रहा है। शेष तीन स्टेशनों पर शीघ्र कार्य शुरू होगा। पार्सल और सामानों के लिए निर्दिष्ट स्टोरेज की सुविधा प्रदान करने के लिए बनाई जा रही ये व्यवस्थाएँ स्टेशनों पर सामान की आवाजाही में ज़्यादा बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और कुशलता लाएंगी। खास तौर पर निर्माणाधीन ये सुविधाएँ पार्सल और सामानों को कुछ समय के लिए रखने की जगह देंगी, जिससे कंसाइनमेंट को हैंडलिंग या डिस्पैच होने तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। यह परियोजना पूर्ण होने पर, पार्सल केज पार्सल और सामानों को कुछ समय के लिए रखने और हैंडलिंग के लिए साफ़ तौर पर तय जगहें बनाएंगे, जिससे रेल कर्मचारियों को इन अहम स्टेशनों पर कंसाइनमेंट को ज़्यादा सटीकता से हैंडलिंग में मदद मिलेगी। बेहतर व्यवस्थाओं से स्टेशन की जगह का बेहतर उपयोग हो सकेगा और पार्सल का काम-काज भी सुचारू हो पाएगा। पार्सल हैंडलिंग की सुरक्षा और व्यवस्था को मज़बूत करके, इस पहल से कंसाइनमेंट के खोने, खराब होने या चोरी होने का खतरा कम होने की उम्मीद है। इस व्यवस्था से रेलवे की पार्सल सेवाओं में ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ेगा और यात्रियों को ज़्यादा विश्वसनीय और सुविधाजनक अनुभव हासिल होगा।
0
0
Report

दुमका: सराय रोड पर बड़ी चोरी, लॉकर तोड़ लाखों के गहने-नकदी गायब

Dumka, Jharkhand:दुमका नगर थाना क्षेत्र के सराय रोड में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रतिष्ठित व्यवसाई बंदना स्टेशनरी स्टोर के ऑनर अशोक मोदी के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना उस वक्त हुई, जब घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर की खिड़की को काटकर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे अलमारी लॉकर को तोड़कर रखे जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घरवालों के मुताबिक, चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब घर के सदस्य दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था, घरवाले किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा चोरों द्वारा घर के कीमती सामानों की चोरी को अंजाम दे दिया था। घर का खिड़की और ग्रिल टूटा हुआ था। अगल-बगल मोहल्ले के लोगों को चोरी की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घर और आसपास के इलाके की छानबीन करने के साथ चोरों का सुराग जुटाने में लगी है। वहीं, इस बड़ी चोरी की घटना के बाद सराय रोड और आसपास के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। वही इस मामले में पुलिस जाँच का बात करते हुए कुछ भी बोलने से पहरेज कर रही है।
0
0
Report

बेगूसराय में रिटायर आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की खोज

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर आर्मी जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बगराहा डीही के पास की है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी अरुण राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण राय रिटायर आर्मी थे और वर्तमान में थर्मल में नौकरी कर रहे थे।परिजनों के मुताबिक, अरुण राय अपने घर से थर्मल ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान बगराहा डीही के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

बाजरा एमएसपी खरीद को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- बाजरा एमएसपी खरीद को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के किसानों ने बाजरा एमएसपी खरी़द सहित चार सुत्रीय मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजास ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि बाजरा की एमएसपी पर खरीद तुरंत शुरू की जाएं। सरकार ने बाजरा पर एमएसपी रेट 2900 रूपये क्विंटल घोषित किया है। मंडी में भाव 1900- 2000 रूपये मिल रहा है। जिससे किसानों को 900 रूपये प्रति क्विंटल का सीधा नुकसान हो रहा है। राजास ने ज्ञापन में दुध के भाव व बोनस में वृद्धि की मांग करते हुए बताया कि पशु आहार महंगा ओर लागत बढ़ रही है। इसलिए सरस डेयरी खरीद मूल्य बढ़ाया जाए, सरकारी बोनस बढ़ाया जाए और भुगतान समय पर हो। राजास ने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि बुवाई शुरू है और डीएपी नहीं मिल रही है। कालाबाजारी हो रही है। इसलिए पर्याप्त खाद उपलब्ध हो, वितरण की मॉनिटरिंग हो और कालाबाजारी पर सख्त करवाई की जाएं। बाइट 1 गजेन्द्र सिंह राजास, अध्यक्ष तहसील भारतीय किसान संघ लक्ष्मणगढ़
0
0
Report

438 महिला कांस्टेबल राजस्थान पुलिस में शामिल, जनसेवा और कानून–न्याय के संकल्प के साथ

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस के बेड़े में आज 438 नई महिला कांस्टेबल शामिल हुईं। राजस्थान पुलिस अकादमी में बैच-102 की दीक्षांत परेड के साथ इन महिला कांस्टेबलों की ट्रेनिंग पूरी हुई। शानदार परेड के बीच डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सलामी ली और नवप्रशिक्षित कांस्टेबलों को कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। डीजीपी ने कहा वर्दी के साथ अधिकार ही नहीं, बड़ी जिम्मेदारी भी मिलती है। हर परिस्थिति में जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।
0
0
Report

अलवर: सेक्सटॉर्शन के नाम पर साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल पर अश्लील साक्ष्य

Alwar, Rajasthan:अलवर शहर के सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों से रकम वसूलने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करौली निवासी राहुल पुत्र नसरू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए डराकर उनसे मोटी रकम वसूलने का काम करता था। पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी के साइबर ठगी में शामिल होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है。 पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की जांच के दौरान कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो से जुड़ी सामग्री, लोगों से बातचीत के स्क्रीनशॉट और रकम के लेन-देन से संबंधित जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए लोगों को बदनाम करने का डर दिखाकर उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मोबाइल फोन में मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना निशाना बनाया और इस साइबर ठगी के नेटवर्क में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

नवाडेरा-उदयपुरा आवास योजना जमीन निरस्त कराने के लिए किसान कलेक्ट्रेट पहुँचे

Dungarpur, Rajasthan:नवाडेरा व उदयपुरा के किसानो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राजस्थान आवासन मंडल द्वारा अधिग्रहित 218 बीघा जमीन निरस्त करने की मांग। डूंगरपुर शहर के पास राजस्थान आवासन मंडल द्वारा नवाडेरा एवं उदयपुरा आवासीय योजना के तहत अधिगृहीत की गई कुल 218 बीघा जमीन का अधिग्रहण निरस्त कराने की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया | वही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए लोगो के हित में अधिग्रहित की गई जमीन को निरस्त करने की मांग की है | किसानों ने बताया कि प्रक्रियाधीन जमीन के अधिग्रहण का प्रकाशन 23 जनवरी 2012 को किया गया था, जिसके बाद वर्ष 2013 में सभी कृषकों को नोटिस जारी कर सूचित किया गया था। इसके बाद 30 मई 2016 को अवॉर्ड भी जारी कर दिए गए, लेकिन अवॉर्ड जारी होने के 10 वर्ष बाद भी आज तक किसानों को कोई राशि या मुआवजा नहीं दिया गया है | वर्तमान में खेतों में फसलें खड़ी हैं और किसानों ने अपनी जमा पूंजी लगाकर इस जमीन को विकसित किया है तथा वहां कई निर्माण कार्य भी हो चुके हैं। नियमानुसार 14 वर्षों से जिस मकसद से जमीन का अधिग्रहण किया गया था, उस दिशा में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। किसानों ने सवाल उठाया है कि इतने वर्षों तक आवासन मंडल शांत क्यों रहा। ऐसे में किसानो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए नियमानुसार इस निष्क्रिय पड़े अधिग्रहण को तुरंत निरस्त करने का आदेश जारी करने की मांग की है | वही आवासन मंडल और प्रशासन द्वारा इस जमीन अधिग्रहण को निरस्त नहीं करने पर प्रभावित किसानो ने मजबूर होकर उग्र जन आंदोलन की चेतावनी दी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top