icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243304
Amit TripathiAmit TripathiFollow18 Jan 2025, 04:25 pm

महराजगंजः ओढ़वलिया के पास डिपो बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

Nichlaul, Uttar Pradesh:

निचलौल थाना क्षेत्र के ओढ़वलिया गांव के पास बीते आधी रात महराजगंज डिपो की बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत हो गई। हादसे के बाद मौक पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। इस दौरान सरकारी बस ने एक साथ तीन गाड़ियों को टक्कर मारा जिसके बाद ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार हो गए। घायलों को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। दुर्घटना में NH 730 की लापरवाही भी सामने आई है। सड़क के दोनों तरफ गड्ढा खुदा हुआ है। बचाव के लिए विभाग ने कोई साईन बोर्ड तक नहीं लगवाया है और न ही कोई सुरक्षा का इंतजाम है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गांव में बदबूदार पानी: लीकेज के पास मिला मरा कुत्ता, जलदाय विभाग पर सवाल

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) पूरे गांव में आ रहा था बदबूदार पानी, ग्रामीणों ने पाइप लाइन को संभाला तो लीकेज के पास मिला मरा हुआ कुत्ता। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को अवगत तो मचा हड़कंप, चिकित्सा विभाग ने पूरे गांव में जाकर की वैक्सीनेशन। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पर अनदेखी का लगाया आरोप, कई दिनों से बदबूदार पानी की कर रहे थे शिकायत लेकिन विभाग ने दिया ध्यान। जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने ही किया पाइप लाइन का सर्वे तो विभाग की खुली पोल।‌ मामला उजागर होने पर अब गांव में वैक्सीनेशन कर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।‌ ग्रामीण बीमारी से बचाव के लिए पानी का टैंकर मंगवा कर पी रहे हैं पानी।
0
0
Report

गीता भवन में 551 व्यंजनों से अन्नकूट महोत्सव; योगी प्रेम स्वामी ने संदेश दिया

Pali, Rajasthan:गीता भवन में 551 व्यंजनों से सजा अन्नकूट महोत्सव, योगी प्रेम स्वामी महाराज ने भक्ति के मार्ग पर चलने का दिया संदेश सुमेरपुर कस्बे के गीता भवन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण सत्संग मंडल सुमेरपुर-कोलीवाड़ा-शिवगंज के तत्वावधान में भगवान श्री स्वामीनारायण का अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। महोत्सव का शुभारंभ योगी प्रेम स्वामी महाराज ने भजन 'मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे तो दिवाली मनाएंगे' की प्रस्तुति के साथ किया। इस दौरान ठाकुरजी के समक्ष 551 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भव्य थाल सजाया गया। महोत्सव में संत योगी प्रेम स्वामी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है। इसे व्यर्थ गंवाने के बजाय नशे और अन्य व्यसनों का त्याग कर अच्छे कर्म करने चाहिए तथा नियमित रूप से भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

सीएम मोहन यादव के होटल निवेश आमंत्रण से सिंहस्थ 2028 के लिए तगड़ा इंतजाम

Ujjain, Madhya Pradesh:CM मोहन यादव का होटल कारोबारियों को निवेश का न्योता, होटल की मंजूरी के लिए बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम; दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनीखेड़ी भी ग्रामीण पर्यटन से जुड़ेंगे उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होटल कारोबारियों से आगे आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में होटल, टेंट सिटी और होमस्टे की सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए पर्यटन विकास निगम होटल निर्माण पर 30 प्रतिशत तक अनुदान भी दे रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने उज्जैन के एक निजी होटल में उज्जैन और इंदौर के बड़े होटल कारोबारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों को उज्जैन में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही घोषणा की कि पंचकोशी मार्ग के 118 किलोमीटर रास्ते पर आने वाले सभी पड़ावों को पर्यटक ग्राम घोषित किया जाएगा। इनका विकास भी पर्यटन की जरूरतों के हिसाब से किया जाएगा। इसके अलावा उज्जैन जिले के दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनीखेड़ी जैसे गांवों को भी ग्रामीण पर्यटन से जोड़ा जाएगा। **होटल की मंजूरी के लिए बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम** मुख्यमंत्री ने होटल कारोबारियों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए कहा कि होटल व्यवसाय से जुड़ी एनओसी और अन्य अनुमतियों के लिए उज्जैन में विशेष सेल बनाया जाएगा। इसके जरिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार होगा, जहां होटल निर्माण से जुड़ी सभी मंजूरियां एक ही जगह मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए इन कामों में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। **2028 तक 16,500 होटल कमरे करने का लक्ष्य** मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में 30 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए ठहरने की व्यवस्था पर अभी से काम करना होगा। वर्ष 2016 में उज्जैन में होटलों के कमरों की संख्या करीब 570 थी, जो 2028 तक बढ़कर 16,500 होने का अनुमान है। इसके बावजूद होटल, टेंट सिटी और होमस्टे जैसी सुविधाओं को और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ केवल सरकार का आयोजन नहीं है, इसमें समाज और व्यापारियों को भी आगे आकर सहयोग करना होगा। कार्यक्रम में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन से उज्जैन में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए करीब 30 किलोमीटर लंबे घाट बनाए जा रहे हैं। सिलारखेड़ी योजना के माध्यम से सिंहस्थ में शिप्रा नदी के जल से स्नान कराने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 के बाद लोगों को उज्जैन का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित होटल व्यवसायी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。
0
0
Report

गढ़वा के बंशीधर नगर में चोरों ने 48 घंटे में पांच घरों की चोरी

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। बेखौफ चोरों ने पिछले 48 घंटे में तीन गांवों के पांच घरों को निशाना बना लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी की इन घटनाओं में करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि छठ महापर्व के दौरान परिवार के लोग घरों में ताला बंद कर घाट पर पूजा करने गए थे और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात अंजाम दिया। पिछले एक सप्ताह में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सुलसुलिया गांव में सुरेंद्र पासवान और अनिल राम के घर का ताला तोड़कर नकदी और लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। महदेइया गांव में नंदू राम के घर से करीब 70 हजार रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। विलासपुर गांव में अमृत चौधरी के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये और उनके पड़ोसी संत चौधरी के घर से 50 हजार रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी की घटनाओं का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। 14 नवंबर की रात सोनपुरा गांव में अनिल राम और निर्मला देवी के घर से करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई थी। सुलसुलिया गांव के विजय चौबे के घर से भी करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। इससे पहले 10 नवंबर की रात रामदत्त चौबे के घर से नकदी, चांदी के आभूषण और सोने का लॉकेट चोरी हुआ था। कुल मिलाकर इन वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

झारखंड छात्र आंदोलन 2.0 की रणनीति तय, 22 नवंबर से महापंचायत शुरू

Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने झारखंड में एक बार फिर बड़े छात्र आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। मंच की वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद छात्र महापंचायत आंदोलन 2.0 की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत राज्य के पाँचों प्रमंडलों में प्रमंडल स्तरीय छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी।इस मौके पर मंच के प्रवक्ता रविंद्र पासवान ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुए पिछले आंदोलन के बाद सरकार ने छात्रों से दो महीने का समय मांगा था। लेकिन छात्रों ने अपनी ओर से एक महीने का अतिरिक्त समय देते हुए सरकार को कुल तीन महीने दिए। इसके बावजूद सरकार छात्रों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि JSSC CGL समेत विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े कानूनी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, लेकिन सरकार आगामी नियुक्तियों और खाली पड़े लाखों पदों को भरने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। मंच की मांग है कि भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार के साथ-साथ जल्द से जल्द नई नियुक्तियों का विज्ञापन जारी किया जाए।रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार के रवैये से राज्य के छात्र निराश और आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय में सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखने में भी विफल रही है। ऐसे में अब छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आंदोलन 2.0 के तहत पहली छात्र महापंचायत 22 नवंबर को सुबह 11 बजे हजारीबाग में आयोजित होगी। इसके बाद राज्य के अन्य चार प्रमंडलों में भी छात्र महापंचायत की जाएगी। इन बैठकों में छात्र आगे के आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा तय करेंगे। अंत में उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को इन प्रमंडलीय छात्र महापंचायतों के दौरान ही छात्रों की मांगों को पूरा कर देना चाहिए, अन्यथा आंदोलन 2.0 शुरू होने के बाद सरकार के लिए इसे संभालना मुश्किल होगा。
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के जोजोहतु स्कूल में दो कमरों का भवन जर्जर, बरसात में छत टपकती

Khunti, Jharkhand:लेकिन खूँटी जिले में शिक्षा, सड़क और पानी की समस्याओं से लोग परेशान हैं। ग्रामीण अपने परेशानियों को जनप्रतिनिधि तक रखते हैं लेकिन इसपर कोई विचार अबतक नहीं हो पाया है। जिसमें से एक खूँटी जिले के जोजोहातु गाँव में राजकीय मध्य विद्यालय मात्र दो कमरों में संचालित होता है। और वो भी जर्जर भवन में। जिस जिस विद्यालय में एक ही शिक्षिका सेवारत है और वो भी वर्षों वर्षों से जर्जर भवन में विद्यालय का संचालन हो रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों की संख्या कम हो गयी है। जबकि ये गांधी जी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध लड़ाई लड़नेवाले स्वतंत्रता सेनानी सिंगराज सिंह मानकी का गाँव है और वही विद्यालय भवन को बनाने के लिए जमीन दान दिए थे। लेकिन स्थिति बदतर होने से निरीह बना हुआ है। अगर यहाँ शिक्षक शिक्षिका रहते तो विद्यार्थियों को दूर के गैर-सरकारी विद्यालय में जाना नहीं पड़ता。 इससे भू-दाता स्वतंत्रता सेनानी सिंगराज सिंह मानकी का पुत्र गोवर्धन मानकी काफी दुखी हैं। कि जनजातीय समुदाय के लोग पढ़ें लिखें और आगे बढ़ें। लेकिन आज भी विद्यालय उपेक्षित हो गया है। गोवर्धन सिंह मानकी ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षिका के द्वारा विद्यालय चलाया जाता है जहां अब विद्यार्थी बहुत कम हो गए हैं इसका एक और कारण है की विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया है मरमती की आवश्यकता है लेकिन विद्यालय अब खंडहर बनने को चला है। बरसात में छत से पानी टपकता है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
0
0
Report

जमशेदपुर: महिलाओं के आरोप पर पूर्व विधायक सूर्य बेसरा के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में चल रहे ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान मंगलवार देर रात घाटशिला के पूर्व विधायक और आजसू के संस्थापक सदस्यों में शामिल सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने बेसरा की पिटाई कर दी. घायल अवस्था में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. प्रारंभिक तौर पर चर्चा है कि कुछ महिलाओं ने बेसरा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की. हालांकि इस आरोप की न तो पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही समाचार लिखे जाने तक आरोप लगाने वाली महिलाओं का विस्तृत पक्ष सामने आया है. इसलिए छेड़खानी संबंधी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. बेसरा और पुलिस का पक्ष आना बाकी घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. वीडियो में हुए घटनाक्रम को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सूर्य सिंह बेसरा का पक्ष और पुलिस की ओर से घटना का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया था. ऐसे में मारपीट की वास्तविक वजह, विवाद की शुरुआत कैसे हुई और महिलाओं की ओर से लगाए जा रहे कथित आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच तथा संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report

रायगढ़: कमल एवं श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर दबिश, कार्रवाई जारी

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग रायगढ़ के बड़े उद्योगपतियों कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश सुबह से ही घर और उद्योगों में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई जारी दोनों उद्योगपतियों से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल खातों की बारीकी से की जा रही जांच कमल अग्रवाल के रायगढ़ इस्पात, सन स्टील और बर्बरी ग्रुप में भी पहुंची इनकम टैक्स की टीम आयकर में अनियमितताओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई की चर्चा उद्योग परिसरों और आवासों में अधिकारियों की मौजूदगी से औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी, जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी पूरी जानकारी。
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में गुलदार से दहशत, वीडियो वायरल

Bageshwar, Uttarakhand:एंकर –बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दिनदहाड़े सड़क किनारे झाड़ियों में गुलदार दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि गुलदार अब तक कई बाइक सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। आबादी के नजदीक गुलदार की मौजूदगी से राहगीरों में भी डर का माहौल है। वायरल वीडियो में गुलदार सड़क किनारे पेड़ों और घास के बीच आराम से बैठा नजर आ रहा है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब गुलदार को देखा तो अपने मोबाइल कैमरे में उसका वीडियो कैद कर लिया। लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
0
0
Report

वाहिद अंसारी सुपारी किलर का पुलिस एनकाउंटर में निधन, गैंग से जुड़ा आरोपी

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर सुपारी किलर और पुलिस में मुठभेड़,, सुपारी किलर वाहिद अंसारी पुलिस एनकाउंटर में ढेर,, बिट्टू इंदौरी गैंग से जुड़ा था वाहिद अंसारी,, गोरखपुर से भी वांछित चल रहा था वाहिद अंसारी,, वाहिद अंसारी के विरुद्ध 35 मुकदमे मर्डर, डकैती, लूट आदि के दर्ज थे,, गाजीपुर जनपद का रहने वाला था सुपारी किलर वाहिद अंसारी,, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा के पास रात में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, , मुठभेड़ के दौरान एसपी प्राची सिंह रही मौजूद,, मुठभेड़ में में कोतवाल अकबरपुर भूपेंद्र सिंह और एक सिपाही भी घायल,, दोनो पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,,
0
0
Report

आजम खान को अंतरिम जमानत मिली: अदालत ने ED के कदम गलत बताए

Noida, Uttar Pradesh:रामपुर, UP: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दिए जाने पर, पूर्व राज्यसभा सांसद और आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा कहती हैं, "मुझे हमेशा से अल्लाह पर पूरा भरोसा रहा है, और मुझे पूरा यकीन था कि एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। अदालत ने हमें पहले भी न्याय दिया है; इसी तरह के न्याय की बदौलत आजम साहब को पहले भी राहत मिली थी और वे जेल से बाहर आए थे। हालांकि, कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि वे बाहर आएं। आज, हाई कोर्ट ने एक बार फिर न्याय दिया है। अदालत ने खुद ऐसी कार्रवाइयों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उठाए गए कदम पूरी तरह से गलत थे। हम लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और लड़ रहे हैं। हम न्याय के लिए लड़ना जारी रखेंगे, और हमारी जीत होगी। हमारे जो विरोधी यह सोचते हैं कि वे आजम खान को जिंदगी भर जेल में रख सकते हैं, वे असल में बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं..."
0
0
Report
Advertisement

सड़क की जमीन विवाद में पिता और चार बेटों पर हमला; पांच घायल

Dungarpur, Rajasthan:नलवा गांव निवासी नवलराम पुत्र लालजी कोटेड का अपने पड़ोसियों के साथ सड़क की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के 10 से अधिक लोगों ने नवलराम कोटेड पर हमला बोल दिया. पिता के साथ मारपीट होते देख उनके चार बेटे—विजयपाल, गोविंद, तूफान और अमृत बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे. हमलावरों ने चारों भाइयों को भी घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. इस हमले में पिता नवलराम, विजयपाल और गोविंद के सिर में गंभीर चोटें आने से वे मौके पर ही लहूलुहान हो गए, जबकि तूफान और अमृत को भी शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. परिजनों ने तत्काल सभी पांचों घायलों को एक निजी वाहन की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

उज्जैन में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 12 मामले दर्ज, 7 गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:380 किलो महुआ लहान और देशी-हाथ भट्टी शराब जब्त, जब्त सामग्री की कीमत करीब 43 हजार रुपये उज्जैन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की है। जिले में चलाए गए अभियान के दौरान विभाग की टीमों ने 12 मामले दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में देशी शराब के साथ हाथ भट्टी की शराब और बड़ी मात्रा में महुआ लहान भी जब्त किया गया है। आबकारी विभाग की टीमें देर रात तक होटल, ढाबों और वाहनों की जांच करती रहीं। आबकारी विभाग के मुताबिक, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। उज्जैन नगर, खाचरौद, नागदा, बड़नगर और तराना में टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब के मामलों में कार्रवाई की。 इस दौरान कुल 11.7 बल्क लीटर देशी शराब, 2 लीटर हाथ भठ्टी की शराब और 380 किलो महुआ लहान जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 43 हजार 465 रुपये बताई गई है。 उज्जैन नगर में तीन मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं खाचरौद में दो मामले दर्ज किए गए। नागदा में महुआ लहान जब्त कर एक मामला दर्ज किया गया है। बड़नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा पांच मामले सामने आए। ग्राम खरसोड़खुर्द में 230 किलो महुआ लहान जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया है। वहीं नारेलाकला में दो लोगों से देशी शराब जब्त की गई। तराना में भी एक आरोपी से दो लीटर हाथ भट्टी की शराब बरामद की गई。 आबकारी विभाग की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकानों का निरीक्षण करने के साथ देर रात तक होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच की। सड़कों पर वाहनों को रोककर भी तलाशी ली गई。 सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।
0
0
Report

उज्जैन में देहदान पर पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर, सुशीला नागर का विदाई

Ujjain, Madhya Pradesh:देहदान करने वाली सुशीला नागर को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मेडिकल छात्रों के काम आएगा पार्थिव शरीर परिजनों ने मानव सेवा के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को किया देहदान, उज्जैन पुलिस ने सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई उज्जैन। मानव सेवा के लिए देहदान का फैसला लेने वाली उज्जैन की सुशीला नागर को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को देहदान किया है। उनके इस फैसले से अब मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। दरअसल, मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर देहदान और अंगदान करने वाले लोगों को राजकीय सम्मान के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर देने की पहल की गई है। इसी क्रम में 17 नवंबर को उज्जैन निवासी सुशीला नागर के देहदान के अवसर पर पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह और सूबेदार स्वाति कामले के निर्देश पर यह सम्मान दिया गया। सुशीला नागर के परिजनों ने मानव कल्याण की भावना से उनका पार्थिव शरीर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को सौंपने का निर्णय लिया। इस पूरी प्रक्रिया में मुस्कान ग्रुप उज्जैन के सेवादारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देहदान से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मानव शरीर की बनावट और अंगों की कार्यप्रणाली को समझने का व्यावहारिक अवसर मिलता है। इससे भविष्य के डॉक्टरों की पढ़ाई और चिकित्सा अनुसंधान में मदद मिलती है। सुशीला नागर का यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top