273303
Maharajganj - शौचालय में गिरा हिरन, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Maharajganj, Uttar Pradesh:निचलौल सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के वन क्षेत्र मधवलिया के जंगल से भटक कर एक हिरन ओवरी गांव के पास पहुंच गया था। जो बच्चों के शोर मचाने पर बचने के लिए भागते हुए एक शौचालय की खुली टंकी में गिर गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से हिरन का सफल रेस्क्यू कर रेंज परिसर लाया लाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के लाठीचार्ज के विरोध में उत्तरकाशी के युवाओं ने रैली निकाली
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में आज युवा बेरोजगार एवं छात्र हनुमान चौक पर एकत्रित हुए और पूरे नगर मुख्यालय में दिल्ली जंतर मंतर में हुए छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में एक रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया छात्रों का कहना है कि देश में बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और लगातार मांग की जा रही है कि भारत के शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दें लेकिन उसके अलग छात्रों के साथ दुर्व्यवहार एवं लाठी चार्ज किया जा रहा है जिसका हम विरोध करते और सरकार की ऐसी दमनकारी नीति की निंदा करते है।0
0
Report
दिल्ली प्रदर्शन के लाठीचार्ज पर गोंडा कांग्रेस में भारी नाराज़गी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर के गोंडा जिले के कांग्रेसियों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्नलगंज तहसील में आज कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में आज बुधवार को गोंडा लखनऊ राजमार्ग से विरोध प्रदर्शन करते हुए करनैलगंज तहसील पहुंचे। जहां पूरे करनलगंज तहसील में भी विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस तहसील गेट पर ही तख्त लगाकर उसे पर भी खड़े होकर की विरोध प्रदर्शन किया है। तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कर्नलगंज तहसील पहुंचे जहां अपनी कई मांगों को लेकर के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम करनैलगंज को सौंपा है। कांग्रेसियों के कर्नलगंज तहसील में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।0
0
Report
जंतर-मंतर घटना पर कांग्रेस का आक्रोश, रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन तेज
Noida, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर घटना पर कांग्रेस का आक्रोश। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर की घटना के विरोध में आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बरता और लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की भी कड़ी निंदा की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में छात्रों, युवाओं और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाएं जारी रहीं तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन को और तेज करेगी। बाइट:मनोज रावत, पूर्व विधायक कांग्रेस। बाईट: कुलदीप कण्डारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस बाईट: प्रदीप थपलियाल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि बाईट: लक्ष्मण रावत, प्रदेश सचिव , कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
भोपाल के हमीदिया-सुल्तानिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मी 2 महीने से वेतन न मिलने पर हड़ताल पर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हमीदिया/सुल्तानिया अस्पताल के 1400 आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित मरीज/ परिजन हो रहे परेशान 2 महीने से वेतन न मिलने से हैं परेशान वेतन मिलने तक धरना रहेगा जारी भोपाल - हमीदिया, सुल्तानिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मी हडताल पर! भोपाल/ हमीदिया, सुल्तानिया के आउटसोर्स कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं मिला, नाराज कर्मियों ने सुबह से हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल में सैकडों महिला, पुरूष आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए।हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराया जाए एवं अप्रैल 2024 में पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन के एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाए, एरियर के आदेश विभाग ने जारी कर दिए हैं, इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि हमीदिया, सुल्तानिया सहित स्वास्थय विभाग के अस्पतालों, मेडिकल कालेजों में वेतन नहीं मिलने की गंभीर समस्या बनी हुई है, स्वास्थ्य मंत्री को इस पर ध्यान देकर वेतन की समस्या का समाधान कराना चाहिए साथ ही न्यूनतम वेतन के एरियर का भुगतान कर्मचारियों को समय पर हो, इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को लेनी चाहिए!0
0
Report
कलक्ट्रेट पर टेंपो चालकों का हंगामा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामलीजनपद में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में टेंपो चालक कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। चालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार रोककर चालान किए जा रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वही इस बारे में टेंपो चालकों का कहना था कि उनके वाहन विभाग में पंजीकृत हैं और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही सड़कों पर संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार चालकों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है, जिससे उनमें रोष है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी टेंपो चालकों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र कुमार, जोनी, आशू, मोनू और राजेश सहित अन्य चालक शामिल रहे। वही इस बारे में प्रवेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन विभागीय अधिकारी ने कहा कि केवल उन्हीं ऑटो और टेंपो के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।0
0
Report
डीएम के निर्देश पर कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बडहरा चौराहा स्थित कल्कि बायोटेक पर छापेमारी कर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान फर्म के अभिलेखों और दवाओं की गहन जांच की गई। संदेहास्पद पाए जाने पर दो दवाओं के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया। औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान फर्म के स्वामी की मौजूदगी में दवाओं के स्टॉक, अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की रिपोर्ट तैयार कर सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मंडल को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि दवाएं मानक के अनुरूप नहीं पाई जाती हैं तो संबंधित फर्म के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में दवाओं की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और औषधि प्रतिष्ठानों की नियमित जांच एवं निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
पेपर रद्द होने के बाद मेहनत से लौट आई उनकी जीत: एक छात्र की कहानी
Noida, Uttar Pradesh: शुरू में मैं निराश था, जब पेपर रद्द हुआ तो मैं बहुत दुखी हुआ और खूब रोया। फिर मुझे एहसास हुआ कि जो हुआ वह गलत तो था, लेकिन ऐसा सिर्फ़ मेरे साथ नहीं हुआ 22 लाख दूसरे स्टूडेंट्स भी इसी स्थिति से गुज़रे और वे भी दोबारा परीक्षा दे रहे हैं। मुझे एहसास हुआ कि मुझे एक और मौका मिला है। इसलिए, मैंने हिम्मत जुटाई और हर दिन अपना बेस्ट दिया। मैंने अगले ही दिन से पढ़ाई शुरू कर दी और नतीजे आपके सामने हैं। मेरे माता-पिता, बड़े भाई और शिक्षकों के बिना मेरी यह रैंक या नतीजा मुमकिन नहीं था। मेरे माता-पिता डॉक्टर हैं उन्होंने मुझे बहुत मज़बूत आधार दिया और इस दौरान मुझे बहुत ज़्यादा इमोशनल सपोर्ट भी दिया। दूसरे स्टूडेंट्स को संदेश देते हुए वे कहते हैं, "जो स्टूडेंट्स बाद में परीक्षा देंगे, उनसे मैं यही कहूंगा - अपने शिक्षकों पर भरोसा रखें, उनकी बात आंख बंद करके मानें क्योंकि वे आपसे कहीं ज़्यादा जानते हैं... हर दिन अपना बेस्ट दें और लगातार और अनुशासन के साथ मेहनत करते रहें, सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा..."0
0
Report
करंट लगने से महिला की मौत: दूनी में दुखद घटना
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक करंट लगने से महिला की मौत दूनी थाना क्षेत्र के सीतापुरा गांव में बुधवार सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सीतापुरा निवासी जसोदा देवी (55) पत्नी सोजी किर की करंट की chपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को दूनी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सब इंस्पेक्टर शंकर सिंह खींची एवं एएसआई उदय लाल की मौजूदगी में परिजनों के समक्ष पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया गया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Delhi jantar mantar par chatroki umdi bhid vibhinn shehro se aaye chatr apni ekta ke aage sarkar
Saharanpur, Uttar Pradesh:Naseem ahmad Saharanpure Delhi jantar mantar per chhatron ki umra bheed vibhinn shahron Se Aaye Chhatra Apne mang ko Sarkar ke shantipurvak rahana chahte Hain prashasan ke Lathi charge ke bad aur jyada bheed umad ke samne a rahi hai0
0
Report
Advertisement
जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ
New Tehri, Uttarakhand:कांग्रेस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. टिहरी में कांग्रेसियों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करने और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा. कांग्रेसियों ने कहा बेरोजगारों छात्रों द्वारा नीट और अन्य परीक्षा पत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया और उन पर लाठीचार्ज किया गया. वही छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी द्वारा धरना दिया गया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जो लोकतंत्र की हत्या है जिसका कांग्रेसी पुरजोर विरोध करते है।0
0
Report
चाचा हत्या केस में दो भाइयों को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 11 हजार जुर्माना
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा में दस वर्ष पुराने चर्चित चाचा हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर कुल 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हत्या एवं अवैध शस्त्र से जुड़े इस मामले में पुलिस की मजबूत विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने दोषियों को सख्त सजा दी। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा का है, जहां वर्ष 2016 में जमीन के विवाद को लेकर श्रीचंद और हरवंश ने अपने सगे चाचा राजकुमार पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर साक्ष्य जुटाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर न्यायालय ने दोनों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई। फैसले के बाद दोनों दोषियों को न्यायालय से ही हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया गया।0
0
Report
नीट पेपर लीक के विरोध में सागवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफा मांगा गया
Dungarpur, Rajasthan:नीट पेपर लीक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सागवाड़ा में कांग्रेस पार्टी व युवा कार्यकर्ताओं ने सागवाड़ा में सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की है। नीट पेपर लीक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सागवाड़ा में कांग्रेस पार्टी व युवाओं ने रैली निकालकर एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया के नेतृत्व में सागवाड़ा कांग्रेस कार्यालय से रैली रवाना हुई जो कि सागवाड़ा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर एसडीएम ऑफिस पहुंचीं । जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, हर दूसरे दिन पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। नीट परीक्षा में हुई धांधली ने देशभर के लाखों मेहनती छात्रों और युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली की राजधानी में शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे 10 से 15 साल के बच्चों और छात्र-छात्राओं पर पुलिस व सैन्य बलों द्वारा किए गए लाठचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाशाही तो आजादी के समय अंग्रेजों ने भी नहीं की थी। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि धर्म, दान और गौशालाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने वाली सरकार को अब देश की जनता और युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे。0
0
Report
Advertisement
पटना के गंगा तट पर 46 करोड़ के घाटों का लोकार्पण, सुविधाओं से सुसज्जित
Patna, Bihar:राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे आधुनिक सुविधाओं से लैस घाटों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 46 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बने भद्र घाट, नौजर घाट और महावीर घाट का उद्घाटन किया। इन घाटों का निर्माण बुडको द्वारा कराया गया है। पटना में गंगा तट के विकास को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए घाटों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भद्र घाट, नौजर घाट और महावीर घाट का लोकार्पण किया। करीब 46 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से तैयार इन घाटों का निर्माण बुडको ने कराया है। घाटों पर सीढ़ियां, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, शौचालय और सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। सरकार का उद्देश्य गंगा तट को सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक बनाना है पटना के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से गंगा घाटों का विकास किया जा रहा है। इससे छठ पूजा, गंगा स्नान और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही गंगा रिवरफ्रंट के विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा。0
0
Report
एसकेएम ने भारत-यूएस व्यापार समझौते के खिलाफ ज्ञापन देकर किसानों की रक्षा मांगी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम), पूर्वी सिंहभूम की ओर से बुधवार को उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने आरोप लगाया कि यह समझौता किसान, मजदूर और आम जनता के हितों के खिलाफ है तथा इसके लागू होने से देश की कृषि व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा。 संयुक्त किसान मोर्चा ने ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत अमेरिका से आने वाले औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी कटौती या उसे समाप्त किए जाने की तैयारी है। संगठन का कहना है कि इससे अमेरिकी गेहूं, चावल, मक्का, दालें, सोयाबीन, डेयरी उत्पाद, फल, सूखे मेवे, कपास और पोल्ट्री उत्पाद भारतीय बाजार में सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे, जिससे देश के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल सकेगा। मोर्चा ने कहा कि अमेरिका और भारत की कृषि व्यवस्था की तुलना नहीं की जा सकती। अमेरिका में केवल दो प्रतिशत आबादी कृषि कार्य से जुड़ी है और वहां किसानों को सरकार की ओर से भारी सब subsidiy मिलती है, जबकि भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं, जो पहले से ही बढ़ती लागत, कर्ज और फसलों के कम दाम की समस्या से जूझ रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण खाद, बीज, डीजल और कीटनाशकों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे खेती की लागत बढ़ गई है। ऐसे में विदेशी कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोलने से भारतीय किसान आर्थिक रूप से और कमजोर हो जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति से मांग की कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पुनर्विचार किया जाए तथा किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए इस समझौते को लागू नहीं किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों की अनदेखी की तो देशभर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा.0
0
Report
SC के आदेश के बाद भोजशाला के पास नमाज के लिए वैकल्पिक जगह पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:भोजशाला मामला- अब नमाज की जगह को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष\n\nमध्यप्रदेश में धार भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि राज्य सरकार ने नमाज पढ़ने के लिए जो वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई गई है, वो जगह भोजशाला परिसर से बहुत दूर है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से निर्देश लेकर कोर्ट को बताने कहा है कि क्या नमाज पढ़ने के लिए भोजशाला के नज़दीक दूसरी जगह मिल सकती है।\nसुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा\n\nमुस्लिम पक्ष की शिकायत\nआज सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी पेश हुए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पिछले आदेश में भोजशाला के नज़दीक ही नमाज पढ़ने के लिए खुली जगह उपलब्ध कराने को कहा था लेकिन जो जगह सरकार ने तय की है, वो भोजशाला से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी वजह से पिछले शुक्रवार की नमाज भी नहीं हो सकी।\n\nराज्य सरकार का रुख\n\nसॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए। तुषार मेहता ने कहा कि नमाज पढ़ने के लिए मिली वैकल्पिक जगह भोजशाला परिसर से करीब 900 मीटर की दूरी पर है।\nहालांकि उन्होंने बेंच को भरोसा दिलाया कि वह व्यक्तिगत रूप से पूरे मामले की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएंगे।\n\n'कोर्ट के आदेश का पूरा पालन हो'\nबेंच के सदस्य जस्टिस बागची ने भी कहा कि कोर्ट के पहले के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिया कि वे विवादित परिसर से सटे वैकल्पिक जगह पर नमाज की व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त करें। कोर्ट शुक्रवार को आगे सुनवाई करेगा। उस दिन राज्य सरकार इस बारे में कोर्ट को अवगत कराएगी।\n\nSC ने इससे पहले क्या कहा था\n14 जुलाई को दिए अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि भोजशाला परिसर के नज़दीक एक खुली जगह मुस्लिम समुदाय को नमाज पढ़ने के लिए दी जाए।इस जगह पर मुस्लिम समाज हर शुक्रवार दोपहर बाद 1 से 3 बजे के बीच नमाज पढ़ सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि यह अस्थायी व्यवस्था है और यह व्यवस्था सिर्फ तब तक रहेगी जब तक कि इस मामले में कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता।0
0
Report
Advertisement
