273303
Maharajganj - अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाश फरार
Lakhima Tharua, Uttar Pradesh:आनंतपुर मोथइ निवासी अधिवक्ता के ऊपर नकाबपोश बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. सुबह जब अधिवक्ता घर से निकलकर कलेक्ट्रेट जा रहे थे तभी कचहरी के पास तीन नाका पोस्ट बदमाश अधिवक्ता को झाड़ी में खींचकर लेकर चले गए और अंधाधुंध पिटाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज में दीपावली-छठ पर्व पर पुलिस अलर्ट, सख्त कार्रवाई का संकेत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिलेभर में शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं। धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है ताकि आपसी सौहार्द और शांति बनी रहे। वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। संवेदनशील इलाकों में लगातार फुट पेट्रोलिंग और रूट मार्च किए जा रहे हैं साथ ही साथ रेलवे स्टेशन ,होटलों पर जांच की जा रही है। खास बात यह है कि भारत-नेपाल की खुली सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से नियमित जांच सरप्राइज इंस्पेक्शन और पेट्रोलिंग की जा रही है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने साफ कहा कि त्योहारों में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भोपाल में रिटायर्ड IAS हत्या: केयरटेकर वरुण आगरा गिरफ्तार, पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL EXCLUSIVE BREAKING भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हत्या का आरोपी केयरटेकर वरुण आगरा से गिरफ्तार भोपाल के मुगलिया छाप इलाके में पुलिस का शॉर्ट एनकाउंटर *पुलिस से झूमाझटकी कर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी *जवाबी कार्रवाई में आरोपी वरुण के पैर में लगी गोली घायल आरोपी को हमीदिया अस्पताल में कराया गया भर्ती रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद से फरार चल रहा था आरोपी0
0
Report
बस में बच्चों को चढ़ाने को लेकर फल विक्रेता और कंडक्टर में मारपीट
Partawal, Uttar Pradesh:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रुपये छीनने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर सोमवार को बस में बच्चों को चढ़ाने के दौरान हुए विवाद में फल विक्रेता और बस कंडक्टर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची परतावल पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई। फल विक्रेता के मुताबिक, वह चौराहे पर ठेले से फल बेच रहा था। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर जा रही बस में एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ सवार हो रही थी। बस आगे बढ़ने लगी तो फल विक्रेता ने बस पर दो बार हाथ मारकर आवाज लगाई। उसका कहना था कि वह चालक से बस रोकने और धीरे चलाने के लिए कह रहा था, ताकि महिला अपने बच्चों के साथ आसानी से बस में चढ़ सके। इसी बात को लेकर कंडक्टर और फल विक्रेता के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। परतावल चौकी पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रुपये छीनने का आरोप लगाया। बस कंडक्टर ने किराये के रुपये, जबकि फल विक्रेता ने फल बिक्री से मिले रुपये छीनने की शिकायत की। चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: चचेरे भाई की लाठी-डंडों से हत्या, तीन महिलाएं हिरासत में
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर \n\nचचेरे भाई की लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या\n\n- पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की FIR\n-पुलिस तीन महिलाओं को लिया हिरासत में\n\n- मुख्य आरोपी मौके से फरार\n\nकानपुर के काकादेव में मामूली कहासुनी के बाद एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई ने परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को पत्नी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।\n\nपुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।0
0
Report
बगरू में पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के मतदान की शुरुआत
Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) पंचायतीयराज चुनावों का तीसरा चरण आज से, पंचायत समिति ओर जिला परिषद सदस्य के लिय हो रहा है मतदान, पंचायत समिति सांगानेर के सभी 15 वार्डों ओर जिला परिषद के वार्ड नंबर 30 व 31 के लिए हो रहा है मतदान, भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबलें को आरएलपी ने बनाया त्रिकोणीय, कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को बनाया चतुर्कोणीय, सुबह मतदान की रफ्तार रही कुछ सुस्त, कुछ मतदान केंद्रों पर दिखी कतारे तो कुछ आए सुने नजर।0
0
Report
सीकर के 5 पंचायत समितियों में तीसरे चरण की वोटिंग शुरू, 4.95 लाख मतदाता मतदान के लिए कतार में
Sikar, Rajasthan:सीكار तीसरे चरण के पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव पांच पंचायत समितियों में मतदान शुरू धोद, धोद ग्रामीण, दांतारामगढ़, पलसाना और खाचरियावास में मतदान शुरू पांच पंचायत समितियों के 89 सदस्यों, जिला परिषद के 14 वार्डों की वोटिंग शुरू, 4 लाख 95 हजार 562 मतदाता करेंगे मतदान तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू एंकर। सीकर जिले में आज तीसरे चरण के लिए पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ सीकर। जिले की 5 पंचायत सचिवियों के धोद, धोद ग्रामीण दातारामगढ़, पलसाना, खाचरिया वास, पंचायत समितियों में 89 पंचायत समिति सदस्यों और 14 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। आज 4 लाख पिचानवे मतदाता मतदान करेंगे। मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों के बाहर लगना शुरू हो गई है। मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह है0
0
Report
Advertisement
मानसिक रूप से अस्वस्थ कबाड़ बीनने वाले को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास, जांच मे जुटी पुलिस
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:कई वर्षों से सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहा है प्रीतम कुमार, जमीन खाली कराने को लेकर विवाद परतावल/महराजगंज। परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के बगल में सोमवार को सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ कबाड़ बीनने वाले प्रीतम कुमार को जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची परतावल चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, प्रीतम कुमार पिछले करीब कई वर्षों से सड़क किनारे नाली के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा है। वह आसपास से कबाड़ बीनकर झोपड़ी में इकट्ठा करता है। जिस जमीन पर उसने झोपड़ी बनाई है, वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुंदूर निवासी श्यामधर वर्मा की बताई जा रही है। श्यामधर वर्मा का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रीतम कुमार से झोपड़ी हटाकर जमीन खाली करने को कहा, लेकिन उसने जगह नहीं छोड़ी। आरोप है कि सोमवार को श्यामधर वर्मा कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वह उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराना चाहते थे। इसी दौरान प्रीतम कुमार को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रीतम कुमार के परिजनों से बातचीत की गई है। पुलिस के अनुसार, वह मूल रूप से बोधगया, बिहार का रहने वाला है। परिजनों ने भी उसके संबंध में जानकारी दी है। मामले में तहरीर मिली है और पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
संगीत सोम का विवादित बयान: अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था, फिर क्या?
मेरठ: सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान - बोले "यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह से हाथ मिलाता था" मेरठ। सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे। क्या कहा संगीत सोम ने - "उत्तर प्रदेश में हमने देखे वो दिन कि जब अतीक अहमद उसका कुत्ता मुलायम सिंह से हाथ मिला रहा था, हमने वो दिन भी देखे... हमने वो दिन भी देखे कि मुख्तार जैसे लोग गाड़ी में बैठे के मशीन गन लेके घूम जाते, कोई टच करने वाला नहीं मिला था। हमने देखे वो दिन कि अगर बहन बेटी की रक्षा के लिए अपने दो भाई चले गए तो उनकी आँख निकाल दी गई।" विधायक ने अपने भाषण में कहा कि पहले प्रदेश में बहन-बेटियों की रक्षा करने वाले भाइयों की आँखें निकाल दी जाती थीं, माफिया खुलेआम मशीनगन लेकर घूमते थे और कोई हाथ तक नहीं लगा पाता था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में कानून का राज है।0
0
Report
रसेल वाइपर ने काटा, घायल नरेंद्र अस्पताल पहुंचा—साप भी कट्टे में
Moradabad, Uttar Pradesh:रसेल वाइपर सांप ने काटा पीड़ित सांप को पकड़कर पहुंचा अस्पताल परिजनों ने सांप को कट्टे में बंद किया और घायल नरेंद्र के साथ उसे लेकर नगीना के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। घायल के साथ अस्पताल पहुंचा सांप, बाहर निकाला तो देखने वालों की लगी भीड़ इस घटना का सबसे अलग नजारा अस्पताल के बाहर देखने को मिला। नरेंद्र को लेकर पहुंचे लोगों ने कट्टे को खोलकर उसमें बंद सांप को बाहर निकाल दिया। अस्पताल परिसर के बाहर मौजूद लोग सांप को देखकर हैरान रह गए। जिस सांप ने कुछ देर पहले नरेंद्र को डसा था, वह अब कट्टे में बंद था और लोग उसे देखने के लिए जुटने लगे। बाद में लोगों ने सांप को दोबारा कट्टे में बंद किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। जहरीले सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी Russell’s Viper भारत में पाए जाने वाले बेहद जहरीले सांपों में से एक है। इसके काटने से शरीर में गंभीर परेशानी हो सकती है। ऐसे मामलों में समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। सांप काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। सांप को पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। टांडा साहुवाला की इस घटना में फिलहाल नरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए बिजनौर भेजा गया है। हालांकि, घायल के साथ उसी सांप का अस्पताल पहुंचना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में चक्रव्यूह ऑपरेशन: रातभर चेकिंग में 11 गिरफ्तार, 17 वाहन सीज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर चला सघन चेकिंग अभियान। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में 1 और 2 नवंबर की रात जिलेभर में चलाया गया विशेष अभियान। एसपी ने खुद जगदीशपुर, जामो और गौरीगंज क्षेत्र में पहुंचकर चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। अभियान के दौरान 246 नकबजनों का सत्यापन, 728 वाहनों और 1,030 संदिग्ध व्यक्तियों की कि गई जांच। नियमों का उल्लंघन करने पर 17 वाहन सीज किए गए, जबकि विभिन्न मामलों में 11 अभियुक्त हुए गिरफ्तार。0
0
Report
LDA ने 431 करोड़ के चार मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट मंजूर किए
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की 188वीं बोर्ड बैठक में 431 करोड़ रुपये के चार मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट को मंजूरी शहर के चार प्रमुख स्थानों पर बनेंगी आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग 1500 से अधिक वाहनों को एक साथ पार्क करने की होगी क्षमता गोमतीनगर के विवेक खंड में बनेगी पार्किंग, बाजार और शोरूम के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों से मिलेगी राहत इकाना स्टेडियम के पास बनेगी पार्किंग, बड़े आयोजनों और मैच के दौरान वाहनों की पार्किंग की समस्या होगी कम अंबेडकर पार्क के पास पार्किंग बनने से रोजाना आने वाले हजारों पर्यटकों को मिलेगी सुविधा पत्रकारपुरम में भी बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, चिनहट और गोमतीनगर विस्तार की बढ़ती आबादी को मिलेगा फायदा पार्किंग की वजह से सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करने की तैयारी। चारों परियोजनाओं के लिए जमीन और निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी LDA बोर्ड बैठक में 12 से अधिक विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी। चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट बढ़ाकर 10,185.52 करोड़ रुपये किया गया0
0
Report
कानपुर में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का बड़ा दावा: चार दुकानों में छापेमारी
Kanpur, Uttar Pradesh:अवैध पटाखा भंडारण पर चार दुकानों पर पुलिस की छापेमारी कानपुर के घाटमपुर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पतारा और नौरंगा इलाके में पुलिस ने चार दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुकानदारों के पास पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है घटना जगदीशपुर थाना अंतर्गत दिऊलिया वार्ड नम्बर सात की है मृतिका का नाम नूरेशा खातून बताया जा रहा है परिजनों का आरोप है कि पति शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ रोज मारपीट करता था घटना बीती देर रात्रि की है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है0
0
Report
बेगूसराय के वीरपुर में गड्ढों भरे पर्रा-सरauroजा सड़क के मरम्मत को प्रशासन ने किया शुरू
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में ग्रामीणों के अनोखे विरोध प्रदर्शन का आखिरकार असर दिखने लगा है। वीरपुर प्रखंड के पर्रा-सरौंजा पथ की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों का नाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्थानीय विधायक कुंदन सिंह के कुंड नाम पर रखकर विरोध जताया था। ग्रामीणों के इस अनोखे प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने खुद जर्जर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को जल्द मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन के निर्देश के बाद सड़क की बदहाली कब तक दूर होती है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड में पर्रा-सरौंजा सड़क की बदहाली अब प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों की शिकायतों और अनोखे विरोध के बाद आखिरकार प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इस दौरान सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने जर्जर पर्रा-सरौंजा सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कार्यकारी एजेंसी को सड़क की मरम्मत जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार ने एसडीओ को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। दरअसल, पर्रा-सरौंजा सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा पिछले दिनों उस वक्त सामने आया, जब स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों का नाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्थानीय विधायक कुंदन सिंह का कुंड नाम पर रख दिया था। विरोध का यह तरीका इलाके में चर्चा का विषय बन गया था। ग्रामीणों का मकसद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित करना था। अब इस विरोध के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हुई है और एसडीओ ने खुद मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया है। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जनसमस्याओं को देखते हुए उन्होंने स्वयं सड़क का निरीक्षण किया है और संबंधित एजेंसी को जल्द मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। वहीं, कार्यकारी एजेंसी की ओर से बताया गया कि सड़क की मरम्मत की पांच साल की अवधि समाप्त हो चुकी है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए केवल मरम्मत पर्याप्त नहीं होगी। उन्होंने तत्काल मरम्मत के साथ ही सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की पहल के बाद ग्रामीणों को सड़क की बदहाली दूर होने की उम्मीद जगी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मरम्मत का काम कब शुरू होता है और लोगों को बदहाल सड़क से कब तक राहत मिलती है। स्थानीय ग्रामीण0
0
Report
आदित्यपुर गोलीबारी: डॉक्टर ओपी आनंद घायल, पारिवारिक विवाद का अंदेशा
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके सगे भाई एवं गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु ने कथित तौर पर गोली मार दी. गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी है. गंभीर रूप से घायल डॉ. आनंद को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. डॉ. ओपी आनंद की पत्नी ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी. पत्नी ने पुलिस को बताया कि सत्य प्रकाश सुधांशु ने उनके पति को गोली मारी है. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि गोली चलाने की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. घटना के बाद से सत्य प्रकाश सुधांशु का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है. थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि “गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद ही गोलीबारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
