273303
Maharajganj: कस्टम आयुक्त ने निचलौल और ठूठीबारी ऑफिस का वार्षिक निरीक्षण किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:लखनऊ के कस्टम सहायक आयुक्त नंदलेश्वर सिंह ने निचलौल और ठूठीबारी कस्टम कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग से जुड़े अभिलेखों की जांच की और सीमा क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। आयुक्त ने तस्करी रोकने और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही नेपाल से आने-जाने वाले सामानों की जांच तेज करने का आदेश भी दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लातेहार में मोबाइल चोरी रोकथाम के लिए पुलिस ने कसी कमर, 20 मोबाइल बरामद
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में इन दिनों मोबाइल चोरी की घटना तेजी से बढ़ रहा है । और इसको रोकथाम को लेकर लातेहार एसपी कुमार गौरव पूरी तरह कमर कस ली है साथ ही जिला के सभी थाना प्रभारी को शख्त निर्देश दिया भी दिए है की मोबाइल चोरी घटना पर अंकुश लगाए । लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 20 मोबाइल चोरी हुई थी जहाँ साईबर सेल के द्वारा चोरी हुई मोबाइल की बरामद किया है । वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने पुलिस सभागार में चोरी हुई मोबाइल के को ग्रामीण को सौप दिया गया । वही चोरी हुई मोबाइल के धारक विपिन तिवारी ने बताया की हमारी मोबाइल कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी । इसकी सूचना साइबर सेल विभाग को दी थी हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि मेरा मोबाइल मिल पाएगा लेकिन आज पुलिस विभाग के द्वारा मेरी चोरी हुई मोबाइल मिला है में खुश हूँ । वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया की लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व मोबाइल धारक की चोरी हुई थी । इसको लेकर लातेहार साइबर सेल ने काफ़ी प्रयास के बाद चोरी हुई मोबाइल की बरामद किया है जिसको आज मोबाइल धारक को सौप दिया है जिसको लेकर साइबर सेल की टीम लगातार सूचना के बाद करवाई करती है ।0
0
Report
गांव सगरा में रिटायर्ड फौजी के घर से लाखों के गहने और लाइसेंसी बंदूक चोरी: पुलिस जांच
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - गांव सगरा में बड़ी चोरी: ताला तोड़ लाखों के जेवर गायब रिटायर्ड फौजी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाइसेंसी बंदूक सहित ₹70 लाख के गहने और नकदी लेकर हुए फरार। वियो - रामगढ़ प्रखंड के सगरा गांव में एक दुस्साहसिक चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ एक रिटायर्ड आर्मी जवान के बंद पड़े मकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के कीमती जेवर और एक लाइसेंसी बंदूक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता बिंदू देवी ने बताया कि वह बीते 7 अप्रैल को अपने बीमार पति के इलाज के लिए बनारस गई थीं। घर पर कोई और सदस्य मौजूद नहीं था, इसलिए वह मुख्य द्वार पर ताला लगाकर गई थीं। जब वह एक महीने बाद वापस लौटीं, तो घर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने न केवल घर के अंदर घुसकर कीमती सामान खंगाला, बल्कि अंदर से कुंडी लगाकर इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार, चोरों ने घर में रखी तीनों बहुओं के गहने और नकदी सहित लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्त फौजी परमहंस पांडे की लाइसेंसी बंदूक भी चोरी हो गई है। बिंदू देवी ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बाइट - बिंदु देवी - पीड़िता0
0
Report
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर कृष्ण पक्ष अष्टमी की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (UP): Devotees Throng at Shri Ram Janmabhoomi Temple on the Eighth Day of Krishna Paksha (Jyeshtha Month) / Visuals अयोध्या, उत्तर प्रदेश: कृष्ण पक्ष (ज्येष्ठ माह) की अष्टमी तिथि पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी。0
0
Report
Advertisement
झारखण्ड के गढ़वा में मौलाना के साथ विवाहिता मिलने पर पुलिस के हवाले किया
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे उत्तर प्रदेश के एक मौलाना को यूपी की ही एक हिन्दू महिला के साथ एक ही घर से ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है बताया जाता है की मौलाना झाड़-फूंक के बहाने यूपी से लेकर महिला को लेकर भागा था जिसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने पकड़ा। मामला धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गाँव का। धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव से पुलिस ने एक अधेड़ मौलाना के साथ एक विवाहिता महिला को बरामद किया है। घटना को लेकर गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार अहले सुबह बीरबल गांव निवासी कलाम अंसारी के घर में एक मौलाना के साथ हिन्दू समुदाय की महिला को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। देखते ही देखते यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह मौके पर पहुंचे और मौलाना से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी तथा पता ओबरा, सोनभद्र बताया, लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इसके बाद प्रमुख ने महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम प्रीति दीक्षित, पति मुकेश दीक्षित निवासी अनपरा, सोनभद्र बताया। महिला ने कहा कि उसे झाड़-फूंक के नाम पर यहां लाया गया है। महिला के साथ गोद में दो माह का बच्चा भी था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद इसकी सूचना धुरकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने एएसआई के नेतृत्व में पुलिस बल को बीरबल गांव भेजा। पुलिस द्वारा सत्यापन किए जाने पर महिला ने फिर वही बात दोहराई कि उसे झाड़-फूंक के बहाने यहां लाया गया था। पुलिस ने महिला से उसके पति का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया। पति मुकेश दीक्षित ने बताया कि उक्त मौलाना का उनके घर झाड़-फूंक के सिलसिले में आना-जाना था, लेकिन दो दिन पूर्व उनकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई थी। इसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाना ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
चतरा के मौत के सड़क: ट्रक-हाईवा की रफ्तार और सरकार की चुप्पी
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में आये दिन कोल वाहनों से ही रही मौतें, जिम्मेदार कौन? सरकार है उदासीन या प्रशासन है मौन चतरा : चतरा की कई सड़कें अब लोगों के लिए सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि डर और दहशत का दूसरा नाम बन चुकी हैं। स्थानीय लोग इन्हें “मौत की सड़क” कहने लगे हैं। वजह है—कोयला ढोने वाले ट्रक, हाईवा और भारी वाहन, जो दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरते हैं और उनकी चपेट में बच्चे, बुजुर्ग, छात्र, मजदूर और आम राहगीर आ जाते हैं। हर कुछ दिनों पर एक नई दुर्घटना, एक नई मौत और एक नया मातम। किसी घर का बेटा चला जाता है, कहीं मां की सांसें थम जाती हैं, तो कहीं परिवार का इकलौता सहारा सड़क पर ही खत्म हो जाता है। पीछे छूट जाते हैं रोते-बिलखते परिजन और अधूरे सपने। हादसे के बाद कभी एक लाख, कभी दो लाख, तो कभी ढाई लाख रुपये का मुआवजा देकर मामले को शांत करने की कोशिश होती है। लेकिन यह रकम उस परिवार की आर्थिक और सामाजिक बर्बादी के सामने बहुत छोटी साबित होती है। वैसे तो झारखंड में jmm की सरकार है, सरकार जब चाह ले उपरोक्त समस्या को ठीक कर दे। परन्तु समस्या का ठीक नहीं होना कहीं ना कहीं सरकार की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करती है। सुनिए इस मामले में झामुमो के केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा क्या कहते हैं? उनका कहना है कि आज तक कोई पारदर्शी और लिखित मुआवजा नीति नहीं बनी। जिसका दबाव ज्यादा, उसे ज्यादा मुआवजा मिलता है, और जो चुपचाप इंतजार करता है, उसे सिर्फ आश्वासन। स्थानीय नेताओं का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है। चेकपोस्ट पर अभियान चलते हैं, फोटो खिंचते हैं, लेकिन नशे में ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर लगातार सख्ती नहीं होती। हाल ही में झारखंड सरकार ने सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दी है। यह सही दिशा में कदम है, लेकिन असली जिम्मेदारी हादसे के बाद पैसा देने की नहीं, बल्कि हादसे रोकने की है। अलग कोल ट्रांसपोर्ट सड़क, बेहतर ट्रैफिक प्लान, नशे की जांच, ओवरलोडिंग पर रोक और रात में भारी वाहनों की नियंत्रित आवाजाही—यही वे कदम हैं जो चतरा की सड़कों से “मौत” शब्द को हटाने में मदद कर सकते हैं।0
0
Report
दुल्मी बस दुर्घटना: आधा दर्जन से अधिक घायल, राहत कार्य प्रभावित
Ranchi, Jharkhand:बुंडू अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राहे थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्मी के निकट शुक्रवार देर रात को संकट मोचन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने कोडा़डीह जा रहे थे। सवारियों से भरा बस जैसे ही दुलमी के पास पहुँचा अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं । जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी ہوئی है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू पहुँचाया। लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुँचने से घायलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सभी घायलों का अस्पताल में ईलाज किया गया लेकिन गम्भीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
भरतपुर कलेक्टर कमर चौधरी ने शहर की विकास गति तेज करने के लिए निर्देश दिए
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर कलेक्टर कमर चौधरी ने शहर की विकास गति तेज करने के लिए निर्देश दिए उन्होंने कुम्हेर गेट, चांद पोल गेट और हीरादास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पैदल चलकर नाला निर्माण, सीवरेज, ड्रेनेज (RNFD) और सड़कों के काम का बारीकी से जायजा लिया। काम में देरी और लापरवाही को लेकर उन्होंने बीडीए (BDA), नगर निगम, जलदाय विभाग (PHED) और पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। लोगो को राहत मिल सके ऐसा कहा गया। भरतपुर शहर में नाला निर्माण, पीएचडी की लाइन शिफ्ट, बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन डाली जा रही है और सड़क चौड़ी करने के काम हैं; बारिश से पहले नालों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ बीडीए कमिश्नर कनिष्क कटारिया सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। औचक निरीक्षण से विभाग के अधिकारी दहशत में आ गए हैं और शहरवासियों को उम्मीद है कि अटके हुए निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी।0
0
Report
खन्ना के प्रेम वैष्णो ढाबे पर गोलीबारी: 5 गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता लाडी फरार
Khanna, Punjab:खन्ना में मशहूर ढाबे पर फायरिंग की CCTV आई सामने, बेखौफ शूटरों ने चलाई थी गोलियां; 150 किलोमीटर तक कैमरे खंगालने के बाद 5 गिरफ्तार बाइक पर आए थे बदमाश, फायरिंग के बाद फरार; सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत और गैंगस्टर डोनी बल्ल के लिंक सामने आए खन्ना में जीटी रोड स्थित प्रेम वैष्णो ढाबे पर हुई फायरिंग की वारदात का CCTV सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर आए दो बदमाशों ने बेखौफ होकर ढाबे के बाहर गोलियां चलाईं। उस समय सड़क से लोग भी गुजर रहे थे, लेकिन आरोपियों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। एक मई को हुई वारदात को अब खन्ना पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस मामले में दो मुख्य शूटरों समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 1 मई की सुबह हुई इस फायरिंग के बाद पुलिस ने तुरंत कई टीमें गठित कर जांच शुरू की थी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब 150 किलोमीटर के दायरे में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। लगातार ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के बाद पुलिस दो मुख्य शूटरों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने साहिबजोत सिंह निवासी फलौड़ कलां, जिला मालेरकोटला और मनीष शर्मा निवासी शिमलापुरी को मोहाली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि ढाबे पर फायरिंग उन्होंने ही की थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के दौरान चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि परविंदर सिंह उर्फ लाडी ने अपने साथियों अमनदीप सिंह उर्फ अमनी, विवेक सिंह उर्फ विक्की और मोहम्मद अख्तर तीनों निवासी राहोण के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। आरोपियों ने शूटरों को हथियार, बाइक और ठिकाना उपलब्ध करवाया था, जबकि मोहम्मद अख्तर ने ढाबे की रेकी की थी। पुलिस ने अमनी, विक्की और अख्तर को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता लाडी अभी फरार है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनीष शर्मा ने हथियार छिपाने की जगह बताई। जब पुलिस उसे लेकर गांव इसड़ू के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो उसने पुलिस को चकमा देकर मोटर की छत से छलांग लगा दी। इस दौरान वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार शगनप्रीत सिंह, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में बैठा है, गैंगस्टर डोनी बल्ल के साथ मिलकर पंजाब में फिरौती और दहशत फैलाने वाली वारदातों को ऑपरेट कर रहा है। प्रेम वैष्णो ढाबे पर हुई फायरिंग के पीछे भी इसी गैंग का हाथ है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।0
0
Report
सीलडाह स्टेशन पर बीजेपी का स्टॉल, भीड़ जुटी; Rabindra Sangeet बज रहे
Noida, Uttar Pradesh:BJP STALL AT SEALDAH STATION - CROWDS ARRIVING - RABINDRA SANGEET BEING PLAYED.0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी जानकीचट्टी में मीट सर्विंग वीडियो पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ,जांच में जुटा जिला प्रशासन उत्तरकाशी जानकीचट्टी में गुरुवार रात्रि से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक होटल ढाबे में मांस परोसने एवं पकाने की बात कही जा रही थी वही मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तत्काल एसडीएम बड़कोट को जांच के निर्देश दिए एसडीएम बड़कोट ने जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर तहसीलदार और थानाध्यक्ष को मौके पर जांच के लिए भेजा और जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम बड़कोट का कहना है कि फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कोई सत्यता नहीं है और जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी वहीं वीडियो बनाने वाले युवक ने कहा कि यमुनोत्री जानकीचट्टी राम मंदिर के समीप एक ढाबे को मीट बनाने की स्माइल आई हमने वीडियो बनाया और ढाबे मालिक से इस संबंध में पूछा तो ढाबे मालिक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो हमने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी और तत्काल फिर जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया हम जिला प्रशासन का धन्यवाद करते है।0
0
Report
विशाल मगरमच्छ नदी से निकला, सड़क पर घूमकर लोगों में दहशत; वन विभाग ने पकड़कर सुरक्षित नदी में छोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:ललितपुर - नदी से बाहर निकलकर सड़क पर आया विशालकाय मगरमच्छ , घरों के आसपास मगरमच्छ घूमता हुआ देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप । सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर मगरमच्छ को रस्सियों से पकड़ा , मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी में छोड़ा । जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालबेहट बाईपास रोड का मामला ।0
0
Report
बालोद हादसे में कार-बाइक भिड़ंत: तीन युवकों की मौत
Raipur, Chhattisgarh:कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत घटना में बाइक के उड़े परखच्चे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत डौंडी लोहारा थाना इलाके के खैरीडीही गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
96 दंपत्तियों के सामूहिक विवाह में मंत्री टंकराम वर्मा ने आशीर्वाद दिया
Saiki, Bihar:슬ग/प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 96 जोड़े को दिया आशीर्वाद। प्रभारी मंत्री ने वर वधुओं को ज्यादा मोबाइल का उपयोग नहीं करने की दी नसीहत। एंकर/सारंगढ़ बिलाईगढ़,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में 96 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने नवविबाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मोबाइल का उपयोग जरूरत के अनुसार करें। छोटी छोटी बात पर ससुराल और मायके, पति और पत्नी के बीच विवाद हो जाता है, जिसमें विवाद का कारण मोबाइल है। सभी वर वधु शादी के सात बंधन में बंध गए हैं, सभी ख़ुश रहें। कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विवाह समारोह के दौरान वर-वधुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामाजिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार सम्पन्न किए। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी नवदंपत्तियों को शुभाशीष प्रदान किया गया। समारोह में मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा नवदंपत्तियों को 35 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समारोह हेतु भोजन, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे समारोह में उत्साह, उल्लास एवं पारिवारिक वातावरण देखने को मिला। बाइट/टंक राम वर्मा मंत्री0
0
Report
जबलपुर के घमापुर में घरेलू महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका पर जांच तेज
Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के जबलपुर के घमापुर क्षेत्र में घरेलू कामकाज करने वाली महिला आरती चौधरी की गला दबाकर हत्या की घटना सामने आई है। मामले में रेप की आशंका भी जताई गई है, जिसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर में रोशनी बंद होने पर दरवाजा बाहर से बंद देखा तो अंदर शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि की। मृतिका 38 वर्षीय आरती चौधरी थीं, जो परिवार का पालन पोषण करने के लिए घरों में साफ-सफाई का काम करती थीं। पुलिस पूछताछ में बताया गया कि मकान अतुल कोरी का है, जो अपनी मां के साथ रहता था। दो दिन पहले उसकी मां शहर से बाहर गई थीं; अतुल शुक्रवार शाम को घर लौटने पर आरती से मिले। शुरुआती जांच में आशंका है कि वह अकेला पाकर गलत हरकत करने की कोशिश में पहले मारपीट की, फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने अतुल कोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना की सूचना मृतका के परिवार को दी गई है।0
0
Report
अरावली की देसूरी पर्वतमाला में आग, वन्यजीवों के लिए खतरा बढ़ा
Pali, Rajasthan:देसूरी की अरावली पर्वतमाला में आग वन्यजीवों पर मंडरा रहा खतरा पाली जिले के देसूरी क्षेत्र की अरावली पर्वतमाला में फैली आग चिंताजनक है, आग से वन संपदा के साथ-साथ जंगली जानवरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। आग लगने के बाद एक बार फिर इसके कारणों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। विभागीय कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। हालांकि तेज हवा और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह विकराल रूप ले सकती है, जिससे वन क्षेत्र और वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
