33007
Maharajganj: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Thuthibari, Uttar Pradesh:गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के प्रधानाचार्य ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देशभक्ति और अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जीना ढहने से तीन मजूदर दबे दो की मौत मौके पर SDM,ACP, COCity सहित NDRF की टीम मौजूद
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में बड़ा हादसा,जीना ढहने से तीन मजबूर दबाने से दो की मौत एक गंभीर घायल। तयखाने में जीने की शटरिंग खोलने से जीने के ढहने से तीन मजदूर दबने से हुआ हादसा। मजदूरों की चीख पुकार सुन आस पास के लोगों पहुंच बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। दो लोग ढहने वाले जीने के नीचे दब गए प्रयास के बाद नहीं निकाला जा सका। लोगो ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर sdm सदर, एडिशनल एसपी सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम और NDRF की टीम ने कई घंटे रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्ट के लिए भेजा। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग कैलाश बिहार का मामला।0
0
Report
क्विज के जरिए विद्यार्थियों को बताया कचरे के सही निस्तारण का तरीका
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:क्विज के जरिए विद्यार्थियों को बताया कचरे के सही निस्तारण का तरीका प्राथमिक विद्यालय मालव में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, रंगीन डस्टबिन के महत्व से रूबरू हुए बच्चे मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालव में ईको क्लब फॉर लाइफ मिशन-6 के तहत विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों को कचरे के सही निस्तारण और स्वच्छता के व्यावहारिक उपाय बताए गए। सहायक अध्यापक रामकिशोर राम, उमेश भारती और विजेंद्र प्रसाद ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को हरे, नीले, काले और लाल रंग के डस्टबिन की उपयोगिता समझाई। साथ ही गीले-सूखे कचरे, इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट तथा संक्रामक एवं खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालने और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
भारत बनेगा कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग का नया वैश्विक केंद्र: 10000 करोड़ योजना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कहते हैं, मैं पहले फैसले से शुरुआत करता हूँ: 'कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग स्कीम'। जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत और पूरी दुनिया में व्यापार के लिए कंटेनर एक अहम हिस्सा हैं। एक्सपोर्ट या इम्पोर्ट के लिए ले जाए जाने वाले लगभग सभी सामान कंटेनरों में ही भेजे जाते हैं। कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग का काम दुनिया भर में बहुत ही सीमित जगहों पर केंद्रित है; इसका 95% उत्पादन तो सिर्फ एक ही देश में होता है। इस भारी केंद्रीकरण को देखते हुए, शिपिंग लाइनों और शिपिंग कंपनियों की मांग रही है कि कोई और देश भी सामने आए और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपनी मजबूत जगह बनाए। प्रधानमंत्री और कैबिनेट द्वारा आज मंजूर की गई कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का मकसद भारत को आने वाले सालों में कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के एक नए केंद्र के रूप में उभारना है... यह स्कीम का कुल बजट 10,000 करोड़ रुपये है और इसके चार मुख्य हिस्से हैं: पहला हिस्सा कैपिटल इन्वेस्टमेंट पर दिए जाने वाले ब्याज में 3% की छूट (इंटरेस्ट सबवेंशन); दूसरा बड़ा सपोर्ट टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन के लिए है; दुनिया भर में शिपिंग लाइनों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कंटेनरों को कुछ तय प्रोटोकॉल के अनुसार टेस्ट किए जाने के बाद ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है; इन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करना होता है और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के हिसाब से सर्टिफाइड होना जरूरी है। इस प्रक्रिया में खर्च आता है, और यह स्कीम इन सर्टिफिकेशन खर्चों को कवर करने के लिए विशेष सहायता प्रदान करेगी...0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार की जीत: पटना स्नातक सीट JD(U) को बड़ा झटका नहीं, बढ़त
Patna, Bihar:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत हुई है. बिहार में एमएलसी के 8 सीटों पर हुए चुनाव में सबसे हॉट सीट बना हुआ था पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र. अब नीरज कुमार نے کہا कि राजनीति के अपराधीकरण लम्पट व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था और स्नातक निर्वाचन का निर्णय अनपढ़ व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था. जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने कहा कि घर के बाहर विरोधियों से और घर के अंदर भी विरोध का सामना कर रहे थे. सर्टिफिकेट लेकर अब मां के दरबार में शीश झुकाने जाएंगे, बातों बातों में नाम लिए बिना अन्नत सिंह पर तंज कसा नीरज कुमार ने, नीरज कुमार से खास बातचीत की.0
0
Report
विधानसभा सत्र में विपक्ष सरकार से सवाल कर जनता के पक्ष में जवाब मांगे
Dehradun, Uttarakhand:एंकर विधानसभा सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री सुबह उनियाल ने जी मीडिया से खास बातचीत की। सुबोध उनियाल ने कहा की विधानसभा का सत्र जनता के लिए होता है। विपक्ष के साथियों को सबसे ज्यादा मौका सदन में सरकार को घेरने का मिलता है। अगर सरकार कोई जवाब नहीं दे रही, अगर सरकार कोई विकास कार्य नहीं कर रही तो सदन में विपक्ष जनता के पक्ष में अपनी भूमिका निभाते हुए सरकार से सवाल कर सकता है। लेकिन यह बहुत निराशाजनक रहा है कि विपक्ष का नकारात्मक रूप देखने को मिला सिर्फ राजनीति करने के मुद्दे से हंगामा करता हुआ विपक्ष नजर आया।0
0
Report
जमीन पर जाम...अब आसमान में इंतजाम!
Varanasi, Uttar Pradesh:जमीन पर जाम...अब आसामन में 'इंतजाम' !0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; मंत्री गणेश जोशी ने विपक्ष पर निशाना
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जी मीडिया से खास बातचीत की। गणेश जोशी ने कहा कि विधानसभा सत्र में विपक्ष को सदन में जनता के मुद्दे उठाने चाहिए थे। लेकिन उनकी मंशा सदन में प्रतिभा करने की नहीं थी। सिर्फ राजनीति और हंगामा करना उनका मकसद था。0
0
Report
बिहार MLC चुनाव: जन सुराज की एंट्री से जातीय गणित हिला
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद राजनीतिक दलों की ताकत के साथ-साथ बिहार में जातीय समीकरण की चर्चा जोरों पर है . विधान परिषद् की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों ने जहन एक ओर सम्राट सरकार का लिटमस टेस्ट किया वही इस चुनाव में जनसुराज की इंट्री विधान परिषद् में हो गयी . इस चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ जहाँ उसके सिटिंग MLC को सीट गंवानी पड़ी . हालाँकि NDA को इस चुनाव में सारण सीट गंवानी पड़ी तो पटना स्नातक सीट पर दबदबा बरकरार रखने में कामयाबी मिली . पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार ने पांचवी बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे . लेकिन पटना शिक्षक सीट जो बीजेपी के खाते में तीस सालों से थी उसका नुकसान उठाना पड़ा और इस सीट पर आरजेडी ने बाजी मार ली . इस बार के रिजल्ट में जातीय समीकरण देखें तो 5 सीटों पर भूमिहार जाति के प्रत्याशियों ने दबदबा बरकरार रखा . आठ विजयी प्रत्याशियों में पांच भूमिहार जाति से हैं. जबकि एक राजपूत, एक यादव और एक सहनी जाति के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. 8 सीटों पर दलगत स्थिति को देखें तो NDA को चार सीटों पर जीत मिली है. आरजेडी के खाते में एक सीट आई है, वही जनसुराज ने एक सीट पर जीत दर्ज की. दो सीटों सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशीों ने बाजी मारी. कांग्रेस की इसबार बिहार MLC चुनाव में भद्द पिट गयी . कांग्रेस इस बार अपनी परम्परागत दरभंगा शिक्षक सीट नहीं बचा पायी . कांग्रेस के सबसे पूर्व प्रदर्श अध्यक्ष और दो बार के MLC मदन मोहन झा तीसरी बार इस सीट से हाथ धो बैठे . इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और निर्दलीय की बल्ले बल्ले रही. बीजेपी के बागी और सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को पराजित कर सीट हथिया लिया . सारण शिक्षक से मौजूदा निर्दलीय जनसुराज समर्थित MLC और उम्मीदवार आफाक अहमद अपनी सीट नहीं बचा पाए. हालांकि, दरभंगा शिक्षक सीट से जन सुराज के सुरेश राय ने जीत हासिल कर विधान परिषद् में आधिकारिक तौर पर जनसुराज की इंट्री दिलाई . बिहार एमएलसी चुनाव 2026 में भले ही सारण शिक्षक सीट जन सुराज हार गई, मगर मिथिला से प्रशांत किशोर को खुशखबरी मिली. दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान एमएलसी मदन मोहन झा को पराजित कर दिया. बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में अब जन सुराज पार्टी की मौजूदगी देखने को मिलेगी . लगभग 3 महीने पहले पटना की बांकीपुर सीट से उपचुनाव जीतकर जन सुराज के सर्वेसर्वा प्रशांत किशोर ने विधानसभा में अपनी पार्टी को प्रवेश दिलाया था. अब सुरेश प्रसाद राय ने विधान परिषद में जन सुराज की एंट्री करा दी है. सुरेश राय मुख्य रूप से बेगूसराय के रहने वाले हैं. जन सुराज से पहले वह बीजेपी में रह चुके हैं. जानकारी के मुताबिक़ सुरेश राय बीजेपी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक रहे. सरकारी शिक्षक के रूप में उन्होंने सेवा दी. रिटायरमेंट के बाद पूरी तरह राजनीति में उतर गए. एमएलसी चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ जन सुराज का दामन थाम लिया. प्रशांत किशोर ने सुरेश राय को मैदान में उतारा और वह जीतने में कामयाब रहे. बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के परिणाम को गौर से देखें तो आरजेडी को इस चुनाव में फायदा हुआ है . पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार ने आरजेडी का खाता खोला . डॉ संजीव इससे पहले जेडीयू में थे और खगड़िया के परवत्ता सीट से विधायक थे . लेकिन 2025 में आरजेडी से नजदीकी के कारण डॉ संजीव को पार्टी ने अलग कर दिया जिसके बाद वे आरजेडी और tejeswi के करीबी हो गए . जबकि डॉ संजीव के पिता आरएन सिंह जेडीयू से ही विधायक और मंत्री बने . अब डॉ संजीव ने 30 सालों से बीजेपी के MLC नवल किशोर यादव को पराजित कर इस सीट पर कब्जा जमा लिया है . कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में एनडीए की ओर से डॉ. एन.के. यादव ने जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही डॉ. यादव ने तीसरी बार बिहार विधान परिषद में अपनी जगह बनाई है. कोसी क्षेत्र की राजनीति में बीजेपी के पक्ष के इस परिणाम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दलगत प्रदर्शन के लिहाज से देखें तो इस चुनाव में NDA ने चार सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी ने दरभंगा स्नातक, तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की, जबकि JDU के नीरज कुमार ने पटना स्नातक सीट पर कब्जा जमा लिया . नीरज कुमार की यह पांचवी जीत है . बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ एनपी सिंह ने सीपीआई के कैंडिडेट संजय सिंह को लगभग 594 वोटों से हरा दिया. संजय सिंह तिरहुत शिक्षक से लगातार दो बार के एमएलसी थे. संजय सिंह भी यह सीट नरेंद्र प्रसाद से ही छिनी थी . नरेन्द्र प्रसाद यहाँ से तीन बार एमएलसी रह चुके थे लेकिन पिछले दो बार से सीपीआई के संजय सिंह यहाँ से जीत रहे थे .इसलिए इस सीट पर नरेन्द्र प्रसाद की जीत को घर वापसी देखा जा रहा है . विधान परिषद् चुनाव की मतगणना में पहले वरीयता के मतों की गिनती में नतीजा नहीं निकलने पर दूसरी वरीयता के वोट गिने गए. उसमें भी जब नतीजा नहीं निकला तो एलिमिनेशन राउंड से परिणाम घोषित किया गया. बीजेपी के एनपी सिंह को 2945 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर 2351 वोटो के साथ निर्दलीय भूषण झा रहे. आठ सीटों के परिणाम बताते हैं कि विधान परिषद चुनाव में अलग-अलग दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी जगह बनाई है. एनडीए चार सीटों के साथ सबसे आगे रहा, जबकि आरजेडी , जनसुराज और निर्दलीय प्रत्याशियों को भी सफलता मिली. वहीं, विजयी प्रत्याशियों की जातीय संरचना में भूमिहार समुदाय की पांच सीटों पर मौजूदगी एक उल्लेखनीय पहलू है. पटना शिक्षक सीट से डॉ. संजीव कुमार, पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार, दरभंगा शिक्षक सीट से सुरेश राय, दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से डॉ. नरेंद्र सिंह भूमिहार जाति से आते हैं जिन्होंने जीत हासिल की है. अन्य तीन विजयी प्रत्याशियों में तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय वंशीधर बृजवासी मल्लाह जाति से, सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय राहुल राज राजपूत जाति से और कोसी स्नातक सीट से बीजेपी के एनके यादव यादव जाति से हैं. इस तरह आठ सीटों के परिणाम में पांच भूमिहार, एक राजपूत, एक यादव और एक सहनी जाति के प्रत्याशी विजयी हुए हैं. हालांकि, इन आंकड़ों से केवल विजयी प्रत्याशियों की सामाजिक संरचना का पता चलता है. हालांकि, चुनाव में जीत का आकलन केवल जाति के आधार पर नहीं किया जा सकता. प्रत्याशियों की व्यक्तिगत छवि, स्थानीय मुद्दे, संगठनात्मक ताकत और मतदाताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता भी परिणामों को प्रभावित करती है. ● पटना स्नातक : जदयू से नीरज कुमार - जीते राजद से दिलीप कुमार - दुसरे नंबर पर कांग्रेस से असद उल्लाह खां जनसुराज से अनुज सिंह ● दरभंगा स्नातक : भाजपा से सर्वेश कुमार - जीते राजद से अनिल कुमार झा- दुसरे नंबर पर कांग्रेस से रजनी कांत पाठक CPI MLसे संदीप कुमार चौधरी जनसुराज से मो इम्तियाज ● तिरहुत स्नातक : निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी - जीते जदयू से अभिषेक झा - दुसरे नंबर पर राजद से रश्मि विनायक गौतम, जनसुराज से विमोहन कुमार, ● कोसी स्नातक : भाजपा से डॉ एनके यादव- जीते राजद से नीतेश कुमार - दुसरे नंबर पर कांग्रेस से मनोेज कुमार अग्रवाल जनसुराज से रजनीश रंजन ● पटना शिक्षक : राजद से डॉ संजीव कुमार - जीते भाजपा से प्रो नवल किशोर यादव - दुसरे नंबर पर कांग्रेस से संजय कुमार जनसुराज से दिव्या ज्योति ● दरभंगा शिक्षक : जनसुराज से सुरेश प्रसाद राय - जीते कांग्रेस से डॉ मदन मोहन झा- दुसरे नंबर पर राजद से कुमर राउत जदयू से घनश्याम राय माकपा से रामदेव राय ● तिरहुत शिक्षक : भाजपा से नरेन्द्र प्रसाद सिंह जीते भाकपा से संजय कुमार सिंह - दुसरे नंबर पर जनसुराज से श्याम नंदन यादव, निर्दलीय राजेश राठौड़ ● सारण शिक्षक : निर्दलीय डॉ. राहुल राज - जीते जदयू से आनंद पुष्कर- दुसरे नंबर पर राजद से जयराम यादव जनसुराज से आफाक अहमद0
0
Report
उत्तराखंड विधानसभा सत्र कल तक के लिए स्थगित; विपक्ष पर हंगामे का आरोप
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र निश्चित कल के लिए स्थगित हो गया है। विधानसभा सत्र को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक विनोद कंडारी ने जी मीडिया से खास बातचीत की। विनोद कंडारी ने कहा के विपक्ष सदन में सिर्फ हंगामा करने की नीयत से आया था। किसी भी सकारात्मक मुद्दे में विपक्ष ने चर्चा में भाग नहीं लिया। प्रश्नकाल ना होने का कारण विपक्ष है। अगर विपक्ष ने साथ दिया होता तो जनता से संबंधित प्रश्नों पर मंत्री जवाब भी देते। वही कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने जी मीडिया से खास बातचीत की। कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि सदन नियमों से चलता है विपक्ष स्पीकर पर अपनी बात थोप नहीं सकता । जब नियम 310 के तहत जिस मुद्दे को लिया जाता है चर्चा उसी पर होती है। प्रश्नकाल नहीं होने का कारण विपक्ष है टिक टैक विधायक विनोद कंडारी और कैबिनेट मंत्री भारत चौधरी0
0
Report
Advertisement
औरैया सपाइयों ने मिठाई खिलाकर किया मुंह मीठा , मनाया जीत का जश्न
Auraiya, Uttar Pradesh:एमएलसी चुनाव में हुई सपा की जीत को लेकर यूपी के औरैया जनपद में सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया मुंह मीठा , मनाया जीत का जश्न , इसके साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इस जीत को बताया जनता की जीत और जिस तरह एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है इसे समझा जा सकता है कि जनता 2027 में पूरी तरीके से समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए तैयार बैठी है । यूपी के औरैया जनपद में सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के होटल केशरकुंज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्रित हुए सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न । समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सपा प्रत्याशियों को हराने के लिए जितनी भी चाले चली गई लेकिन मतदाताओं के द्वारा सपा प्रत्याशियों को जिताया गया , भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदैव यह कहा जाता है समाजवादी पार्टी गुंडा और माफियाओं की पार्टी है लेकिन इस चुनाव में आप सभी ने देखा की सबसे ज्यादा गुंडई भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की गई है । लेकिन अब जनता जाग चुकी है और 2027 में जनता भारी बदलाव लाएगी और भारी मतों से सपा को जिताएगी और सपा ही आएगी । सर्वेश बाबू गौतम सपा जिलाध्यक्ष0
0
Report
उत्तराखंड विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, विपक्ष भ्रष्टाचार के आरोप लगाता है
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह निराशाजनक विधानसभा सत्र रहा है। सरकार की मंशा विधानसभा सत्र आयोजित करने की नहीं थी। चुनाव को देखते हुए सरकार ने विधानसभा सत्र इस बार गैरसैंण विधानसभा में किया गया। डेढ़ दिन के अंदर विधानसभा सत्र निपट गया। यशपाल आर्य ने सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कैबिनेट की मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। गंभीर आरोप लग रहे हैं विपक्ष चाहता था कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन में चर्चा हो लेकिन चर्चा को स्वीकार नहीं किया गया।0
0
Report
झांसी-इलाहाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर हार के बाद अटल कविता साझा
Noida, Uttar Pradesh:झांसी में भाजपा प्रत्याशी बोले- मैं एमएलसी परीक्षा में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका। झांसी-इलाहाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने हार के बाद अपने फेसबुक पर अटल जी की कविता शेयर कर लिखा है- मैं क्षमाप्रार्थी हूं कि एमएलसी की इस परीक्षा में आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के पांच पंचायतों में मतदान जारी, भंवर सिंह भाटी ने किया मतदान
Bikaner, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर मतदान जारी पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया मतदान अपने पैतृक गांव हदां पहुंचकर डाला वोट मतदाताओं से विकास को ध्यान में रखकर मतदान करने की अपील पंचायती राज चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का किया आह्वान बीकानेर जिले की पांच पंचायत समितियों में निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं अब सबकी नजर मतदान प्रतिशत और चुनावी नतीजों पर होगी0
0
Report
Jamia के मशहूर लोगों पर नया मामला उजागर
Noida, Uttar Pradesh:Mashhoor log Jamia0
0
Report
उमेश कुमार इस्तीफा देकर जन निर्माण पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, विपक्ष से नाराजगी का संकेत
Dehradun, Uttarakhand:एंकर हरिद्वार के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए विधायक उमेश कुमार ने बताया कि विपक्ष के रवैया से वह काफी नाराज हैं हरिद्वार से लेकर प्रदेश के कई मुद्दों पर उन्होंने विपक्ष से सहयोग मांगा लेकिन विपक्ष ने कभी भी सहयोग नहीं दिया। उमेश कुमार ने कहा जब भी विपक्ष को उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने हमेशा सहयोग दिया लेकिन विपक्ष उनके साथ खड़ा नहीं हुआ। उमेश कुमार निजी मीडिया को बताया कि उन्होंने स्पीकर रितु खंडूरी को अपना इस्तीफा दे दिया है और अब वह जन निर्माण पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। टिक टैक उमेश कुमार निर्दलीय विधायक0
0
Report
Advertisement
