icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273302
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow4 Feb 2025, 05:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी के बरही गांव में मंदिर के पास फायरिंग, दो बाइक सवार बदमाश फरार

Madhubani, Bihar:मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ बदमाशों ने मंदिर के पास ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना अरेर थाना क्षेत्र के बरही गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रात में बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग की घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा और मैगजीन बरामद किया है। वहीं, अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और मंदिर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार भी घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जनजाति गौरव दिवस: Tekam का संदेश—कलेक्टर बनो, पर रोड़ा लगे तो राजनीति में आ जाओ

Kondagaon, Chhattisgarh:जनजाति गौरव दिवस के मंच से बच्चों को विधायक नीलकंठ टेकाम की नसीहत – खूब पढ़ो, कलेक्टर-एसपी बनो, लेकिन कोई काम में टांग अड़ाए तो राजनीति में आ जाना! जी मीडिया के सवाल पर खुलकर बोले विधायक – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से मुझे राजनीति में आना पड़ा। पूर्व विधायक संत नेताम का जिक्र करते हुए बोले टेकाम – मैं उनके सामने कलेक्टर था और बाद में उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ा। कलेक्टर की कुर्सी से राजनीति के गलियारों तक का सफर... और इस सफर के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम! केशकाल विधानसभा के भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में कुछ ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। बच्चों को कलेक्टर और एसपी बनने की नसीहत देते-देते विधायक ने अपने ही राजनीतिक सफर का किस्सा सुना दिया। जी मीडिया के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से उन्हें राजनीति में आना पड़ा। दरअसल, जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम बच्चों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खूब पढ़-लिखकर कलेक्टर और एसपी बनने की सलाह दी। लेकिन इसी बीच उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विधायक ने कहा कि कलेक्टर-एसपी बनकर अच्छा काम करना, लेकिन अगर आपके काम में कोई टांग अड़ाए तो कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में आ जाना। जी मीडिया का सवाल विधायक की इस बात पर जी मीडिया ने उनसे सीधा सवाल पूछा कि क्या जब आप जिले के कलेक्टर थे, तब भी किसी ने आपके काम में टांग अड़ाई थी? क्या इसी वजह से आपको कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में आना पड़ा? और क्या आपकी राजनीतिक एंट्री के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका थी? बाइट – नीलकंठ टेकाम, भाजपा विधायक यहां विधायक नीलकंठ टेकाम ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेते हुए कहा कि उनकी वजह से ही मुझे राजनीति में आना पड़ा। उन्होंने मुझे अपने ही चहेते विधायक के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा और मैं विधायक बन गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने बयान में पूर्व विधायक संत नेताम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वे कलेक्टर थे, तब संत नेताम विधायक थे और बाद में उन्होंने उन्हीं के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा। अब जनजाति गौरव दिवस के मंच से दिया गया विधायक का यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह भी है कि क्या कलेक्टर से विधायक बनने का यह सफर महज एक संयोग था या इसके पीछे उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों की भी बड़ी भूमिका थी?
0
0
Report

सोनभद्र पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने करोड़ों की साइबर ठगी से पर्दाफाश

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। विदेश में कंपनियां स्थापित कर नौकरी दिलाने का झांसा देना और फिर लोगों के बैंक खातों के जरिए देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करना... इस पूरे खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में प्रयागराज के सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सोनभद्र से जुड़े बैंक खातों के जरिए करीब 37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है, जबकि देशभर में करीब 200 साइबर शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। इसे पहले रॉबर्ट्सगंज और साइबर थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों में रवि पाण्डेय और बृजेश कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी पूछताछ में भी नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने और अनुपम सिंह तथा नायब खान के माध्यम से खाते आगे उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई थी। अब सौरभ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। विदेश में कंपनियां स्थापित करने से लेकर बैंक खातों की खरीद-फरोख्त और करोड़ों रुपये के लेनदेन तक, हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक महिंद्रा थार, 27 क्रेडिट और डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, तीन बैंक पासबुक, तीन मोबाइल फोन और एक एप्पल लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और स्वाट टीम की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि नौकरी और निवेश के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

हरमाड़ा पुलिस ने नकबजनों को गिरफ्तार कर 30 लाख का माल बरामद

Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर हरमाड़ा SHO नरेंद्र भडाणा को मिली सफलता पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का किया पर्दाफাশ मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार। आरोपी रंजीत उर्फ विजय और राजेश उर्फ गुड्डू को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ करीब 30 लाख रुपए का माल बरामद वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की बरामद नकबजनी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त वारदात के बाद किराए का कमरा खाली कर दूसरी जगह हो जाते थे फरार आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ。 जयपुर पश्चिम डीसीपी प्रशांत किरण के निर्देशन में हुई कार्रवाई
0
0
Report

जैसलमेर-बाड़मेर में अकाल के बीच गोवंश के लिए 800 गाड़ी चारा, ट्यूबवेल योजना

Sirohi, Rajasthan:राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर के सीमावर्ती इलाकों में अकाल के हालात से निराश्रित गोवंश के सामने चारे और पानी का गंभीर संकट खड़ा है। कहीं चारे की कमी है, तो कहीं पानी की खोज में भटकता गोवंश जिंदगी की जंग लड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में जब निराश्रित गोवंश के सामने संकट गहराया, तब श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ने मदद का हाथ बढ़ाया। 800 गाड़ी सूखे चारे की घोषणा, पानी के लिए ट्यूबवेल और गोसेवकों का आर्थिक समर्पण। यह केवल एक राहत अभियान नहीं, बल्कि गोवंश संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक कहानी है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर: क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर चंद सेकंड में बाइक चोरी, CCTV कैद वारदात

Alwar, Rajasthan:**क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर चंद सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; कुछ दिन पहले ही शादी में मिली थी नई बाइक** अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों में पुलिस का खौफ इस कदर खत्म होता नजर आ रहा है कि वे सरेआम चंद सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर का है, जहां खड़ी एक बाइक को चोर कुछ ही सेकंड में चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, चादौली निवासी एक युवक अपनी बाइक लेकर क्रॉस पॉइंट मॉल पहुंचा था। युवक ने मॉल के बाहर बाइक खड़ी की और अपने काम से चला गया। इसी दौरान एक बाइक चोर ने मौके का जायजा लिया और सुनसान जगह पर खड़ी बाइक को निशाना बन लिया। मौका मिलते ही चोर ने बाइक का चंद सेकेंडो में लॉक तोड़ा और बाइक लेकर फरार हो गया।
0
0
Report

Hanumangarh Ward 43 liquor shop illegal premises raise concerns as sales continue after 8 PM

Hanumangarh, Rajasthan:रात 8 बजे बाद बिक्री की शिकायत, मंदिर-मस्जिद और थाने के पास चल रहा ठेका हनुमानगढ़ के टाउन स्थित वार्ड नंबर 43 में वाल्मीकि चौक के पास चल रहे शराब ठेके को लेकर वार्डवासियों ने शिकायत की है। उनका आरोप है कि ठेके पर अवैध अहाता चलाया जा रहा है और रात 8 बजे के बाद भी शराब बेची जाती है। बुधवार को शिकायत मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की CI प्रिंसदीप कौर मौके पर पहुंचीं और जांच की। वार्ड पार्षद अमजद खान प्रधान ने बताया कि ठेकेदार को शराब बेचने का लाइसेंस दिया गया है, लेकिन ठेके के साथ अहाता बनाकर ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताया। पार्षद ने आरोप लगाया कि तय समय रात 8 बजे के बाद भी देर रात तक शराब बिकती है। शराब पीने के बाद लोग ठेके के आसपास पड़े रहते हैं और वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। अमजद खान प्रधान के मुताबिक, ठेके के पास आबादी है। सामने मंदिर और पास में मस्जिद है। यह वार्ड का बीच का इलाका है, जहां से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। पार्षद ने कहा कि ठेके के साथ कथित अवैध अहाता चलने और देर रात तक गतिविधियां जारी रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
0
0
Report

फलसूंड के सीएचसी में मौसमी बीमारियों से मरीजों की भीड़, डॉक्टर पर बढ़ा दबाव

Jaisalmer, Rajasthan:फलसूंड सीएचसी में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज। फलसूंड, जैसलमेर जैसलमेर के फलसूंड क्षेत्र में इन दिनों मौसम के परिवर्तन के कारण आमजन का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। मौसमी बीमारियों के पैर पसारने से फलसूंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन हालात यह है कि अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक के भरोसे मरीजों को अपना इलाज करने में घंटों समय लगता है。 बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा। वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज दूर दूर से अपना इलाज कराने पहुंचे। एक ही चिकित्सक होने के कारण डॉक्टर को एक-एक मरीज की जांच करने में काफी समय लग रहा है, जिससे कतार में खड़े मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे इस भारी भीड़ के बीच घंटों परेशान होते नजर आए। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि फलसूंड क्षेत्र एक बड़ा और दूर-दराज का इलाका है, जहाँ दर्जनों गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं। इसके बावजूद अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है। स्वीकृत पदों के मुकाबले चिकित्सक नहीं होने का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कैराना में युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और अनैतिक कृत्य का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Amit TararAmit TararFollow14m ago
Kairana, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार ने 16 नवंबर 2026 को थाना कैराना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कस्बे का ही रहने वाला जैकब उनकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और होटल में उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी जैकब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बाइट – सुमित शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, शामली
0
0
Report

रामनगर धतूरी में मतपेटी आग मामला: गिरफ्तारी की मांग तेज

Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के निवाई उपखंड की ग्राम पंचायत रामनगर धतूरी में पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटी में आग लगाने का मामला अब तूल पकड़ता है। ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे और जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है। ग्राम पंचायत रामनगर धतूरी के नवनिर्वाचित सरपंच चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि सरपंच चुनाव के दौरान गांव के ही आरोपी श्री राम मीणा उर्फ श्री राम महाराज ने वोट डालने के बाद मतपेटी में कैमिकल डाल दिया जिससे 10 से 12 मत जल गए। ग्रामीणों ने एफआईआर संख्या 183/2026 में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं कोतवाली थाना टोंक में दर्ज एफआईआर संख्या 218/2026 से संबंधित मामले में एफएसएल जांच में हो रही कथित देरी पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर आश्रम बना रखा है। साथ ही धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने और धमकाने के भी आरोप लगाए गए हैं। वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी कोई भी हो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कोटा मंडल के सांसदों के साथ पश्चिम मध्य रेल की बैठक, विकास योजनाओं की चर्चा

Kota, Rajasthan:कोटा मंडल परिक्षेत्र के सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की उच्चस्तरीय बैठक हुई आयोजित, पश्चिम मध्य रेल्वे जॉन के सांसद सहित महाप्रबंधक, DRM सहित रेलवे अधिकारी रहें मौजूद, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े कई सांसद, बैठक में रेलवे सुविधाओं का सुधार एवं विस्तार के साथ विकास कार्यों एवं योजनाओं पर हुई चर्चा, सांसदों के सुझाव एवं जनता की मांगों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करना मुख्य लक्ष्य, कोटा एवं डकनिया स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति, रामगंजमंडी-भोपाल नई रेलवे लाइन, नई मेमू ट्रेन संचालन सहित अन्य ट्रेनों के संचालन एवं ठहराव स्टेशनों पर हुई चर्चा, नये सुझावों के अनुसार क्षेत्रीय रेल आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सहित सांसद प्रतिनिधि व रेलवे अधिकारी मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top