icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow27 Dec 2024, 11:52 am

Maharajganj - पूर्व पीएम के निधन पर शोक सभा , दो मिनट का मौन रखा

Anand Nagar, Uttar Pradesh:

महराजगंज ,जयपुरिया स्कूल के सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, विजय सिंह एडवोकेट, पूर्व जिपंस डॉ रामनारायण चौरसिया, अरविंद यादव, कलीम इद्रीसी, अशोक चौरसिया सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारकोड से पैठणी की असली पहचान: महाराष्ट्र में नकली पैठणी पर रोक

Pandharpur, Maharashtra:ग्राहकांना खरी पैठणी ओळखता यावी त्यासाठी एक बारकोड आणि लोगो बनवण्याचा प्रयत्न वस्त्रोद्योग मंत्रालयाकडून सुरू असल्याची माहिती राज्याचे वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे यांनी दिली आहे. संजय सावकार यांनी आज पंढरपूर येथे येऊन श्री विठ्ठल-रुक्मिणीचे दर्शन घेतलं खऱ्या पैठणीची ओळख होण्यासाठी बारकोडच्या माध्यमातून कोणता धागा वापरलाय कोणत्या गावात कोणत्या कारागिरांना ही पैठणी तयार केलेले याची माहिती ग्राहकांना उपलब्ध होणार आहे. त्यामुळे बनावट पैठणी ओळखता येणार आहे पैठणी महाराष्ट्राच्या संस्कृतीचा भाग आहे. त्यामुळे पैठणीला मागणी खूप आहे तो एक कलेचा भाग आहे एक पैठणी तयार करायला 15 ते 30 दिवस एवढा कालावधी कारागिरांना लागतो. पैठणीचे उत्पादन वाढवण्यासाठी कामगारांची संख्या वाढवण्याची आवश्यकता आहे त्यासाठी सुद्धा विभागाकडून प्रयत्न सुरू आहेत. पैठणी विक्रीसाठी वस्त्रोद्योग विभागाच्या माध्यमातून आम्ही प्रदर्शन भरवत असतो त्यामधून सुद्धा पैठणी खरेदीसाठी चांगली मागणी आहे.
0
0
Report

अशोक नगर में देर रात नकाबपोश चोरों ने डेढ़ लाख की चोरी की; CCTV में कैद तीनों

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के अशोक नगर क्षेत्र में देर रात एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर ली गई। वारदात लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें तीन नकाबपोश युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से एक का चेहरा कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी राधेश्याम अपने परिवार के साथ बेटी प्रीति शर्मा के यहाँ विद्या नगर, भीलवाड़ा में रहने के बावजूद गाँव लौटे थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। प्रीति शर्मा के अनुसार उनके पिता बैंक से करीब एक लाख रुपए निकालकर लाए थे, जो किसी व्यक्ति को देने के लिए घर में रखे थे। पहले से रखी नकदी मिलाकर चोर करीब डेढ़ लाख रुपए ले गए। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि तीन नकाबपोश युवक देर रात मकान के आसपास पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घर के बाहर लगे कैमरे को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद धारदार हथियार की मदद से दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। युवक लगभग 10 मिनट तक मकान में रहे और इसके बाद मौके से फरार हो गए। सामने स्थित डॉक्टर नितिन सुथार के मकान के बाहर लगे कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की बात सामने आई है। परिवार के अनुसार घर के मंदिर वाले कमरे में भी सामान बिखरा हुआ मिला। मंदिर में चांदी की कुछ मूर्तियाँ रखी हुई थीं, जिससे चोरी होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नकदी, चांदी की मूर्तियाँ और अन्य सामान की वास्तविक स्थिति मकान मालिक के प्रतापगढ़ पहुँचने के बाद जांच में स्पष्ट होगी। मकान मालिक के पहुँचने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद पुलिस मौके का निरीक्षण कर चोरी गए सामान और नकदी का आकलन करेगी। मकान मालिक ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में भी इसी तरह एक मकान को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी। अशोक नगर की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर नकाबपोश युवकों की पहचान और तलाश में जुट सकती है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में बाढ़ खतरा बढ़ा; स्वर्णरेखा-खरकई नदी उफान पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाकों लगातार हो रही बारिश और ओड़िसा के ब्यांगबिल डैम और सरायकेला में स्थित चांडिल डैम का फाटक खोलने से स्वर्णरेखा और खरकई दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. खरकई नदी खतरे के निशान से 0.22 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान के करीब है. इसके कारण मानगो, बागबेड़ा, कदमा, जुगसलाई आदि जगहों के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. बाढ़ को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. प्रशासन की टीम माइकिंग कर रही है. बताया जा रहा है कि देर रात ओड़िसा के ब्यांगबिल डैम के 4 फाटक खोल दिए गए. जबकि चांडिल डैम के 13 फाटक आधा आधा मीटर खोल दिया गया है. जिससे कारण नदियों का जलस्तर फिर अचानक बढ़ गया. बता दें कि पिछले 3 दिनों से जमशेदपुर और उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है कि करीब 2 सप्ताह पहले ही जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ के कारण 500 से अधिक घरों में पानी घुसा था. अब दोबारा बाढ़ की संभावना को लेकर लोग दहशत में हैं.
0
0
Report

जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर सियासी घमासान, धरना में भाजपा-कांग्रेस में तल्ख आरोप

Alirajpur, Madhya Pradesh:जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर क्षेत्र का सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है। एक तरफ जहां संघर्ष समिति अपनी जमीन को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में है, वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच किसानों के समर्थन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। पहले हम किसान हैं': धरना स्थल पहुंचे भाजपा नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए दो टूक कहा कि पार्टी और पद बाद में आते हैं, वे पहले किसान हैं और किसानों के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस का पलटवार: कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने भाजपा नेताओं के इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे दोहरा रवैया बताया। कथनी और करनी में अंतर: विधायक सेना पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। ये दिन के उजाले में तो किसानों के बीच बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन रात होते ही धरने से पूरी तरह नदारद हो जाते हैं." भाजपा नेताओं का बयान— "पद बाद में, पहले हम किसान हैं।" कांग्रेस विधायक सेना पटेल का तीखा हमला— "भाजपा की कथनी और करनी में अंतर।" सेना पटेल का आरोप— "दिन में बड़ी बातें करते हैं भाजपा नेता, रात में धरने से रहते हैं गायब।" बाइट -कांग्रेस विधायक सेना पटेल बाइट -भाजपा पूर्व विधायक माधव सिंह डावर बाइट -विशाल रावत युवा नेता भाजपा
0
0
Report
Advertisement

मेवात विकास बोर्ड की बैठक में क्षेत्रीय मुद्दे तेज, हाउस अरेस्ट पर सरकार घेरा

Nuh, Haryana:मेवात विकास बोर्ड की बैठक में आफताब-मामन ने उठाए क्षेत्र के मुद्दे, हाउस अरेस्ट पर सरकार को घेरा मेवात विकास बोर्ड की बैठक में नूंह विधायक एवं कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष चौधरी आफताब अहमद और फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने रखे। आफताब अहमद ने कहा कि पिछले वर्ष हुई बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से क्षेत्र के लिए अधिक बजट जारी करने की मांग की, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। वहीं मामन खान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्क और लाइब्रेरी, नेशनल हाईवे-248, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों की फिरनी पक्की करने के लिए मेवात के हिस्से के 48 करोड़ रुपये जारी करने की मांग भी रखी। मामन खान ने नगीना और मरोड़ा पीएचसी में डॉक्टरों की कमी तथा मांडीखेड़ा अस्पताल में सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मेवात में शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाउस अरेस्ट को लेकर दोनों विधायकों ने सरकार पर निशाना साधा। आफताब अहमद ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन तेडिया को हाउस अरेस्ट किए जाने को निंदनीय बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना विपक्ष का अधिकार है। मामन खान ने भी हाउस अरेस्ट को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।
0
0
Report

मोतिहारी केसरिया में सूदखोरों ने स्वर्ण व्यवसाई के घर फेंका तेजाब, परिवार गंभीर घायल

Motihari, Bihar:मोतिहारी के केसरिया में स्वर्ण व्यवसाई के घर में घुसकर पहले पूरे परिवार की पिटाई की गई इतने से भी मन नहीं भरा तो सूदखोरों ने स्वर्ण व्यवसाई के परिवार पर तेजाब फेंक दिया। इस तेजाब कांड में स्वर्ण व्यवसाई और उनकी पत्नी के अलावा उनका मासूम बेटा भी जख्मि हो गया है। तीन वर्ष के मासूम यश तेजाब से घायल होने के बाद ठीक से मूत्र त्याग नहीं कर पा रहा है अब इस मासूम को कैथेटर के सहारे रखा गया है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है जहां के स्वर्ण व्यवसाई अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार ने केसरिया के एक व्यक्ति से करीब पंद्रह लाख रुपया सूद पर लिया था जिसमें से अमित ने दस लाख रुपया लौटा दिया था। बाकी बचे पांच लाख रुपया के सूद के एवज में सूदखोर चालीस लाख रुपया की जमीन लिखवाना चाहते थे जिसके लिए अमित तैयार नहीं हुआ। व्यवसाई अमित ने कल अपनी जमीन किसी और से बेच दिया जिसकी जानकारी मिलने के बाद सूदखोर कल शाम व्यवसाई के घर पर पहुंच गए और अमित के घर में घुसकर व्यवसाई सहित उनके परिवार की पिटाई के बाद तेजाब फेंक कर घायल कर दिया। तेजाब फेंकने के दौरान तेजाब फेंकने वाला भी तेजाब के चपेट में आ गया फिर क्या था तेजाब कांड से घायल व्यवसाई जहां अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में इलाज करवा रहा है इसी बीच तेजाब फेंकने वाले ने उल्टा व्यवसाई पर केसरिया थाना में एफआईआर दर्ज करवा दिया है.
0
0
Report
Advertisement

खाद की कमी नहीं: बिहार मंत्री विजय सिन्हा ने किसानों की समस्याओं को सुना

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने बीजेपी प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर स्पष्ट कहा कि बिहार में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसानों के हित से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से पूरे बिहार में ‘कृषि जन कल्याण संवाद’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों की आय बढ़ाना, कम जमीन में इंटीग्रेटेड फार्मिंग को बढ़ावा देना, ड्रोन और आधुनिक कृषि तकनीक का इस्तेमाल, महिला उद्यमिता एवं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना है।
0
0
Report

सुनसरी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, तटीय क्षेत्र से दूरी बरतें लोग

Forbesganj, Bihar:नेपाल के सुनसरी जिले प्रशासन ने आमलोगों को अलर्ट जारी कर सप्तकोशी नदी में जलस्तर वृद्धि होने की चेतावनी देते हुए आमलोगों को सचेत रहने की अपील की है और तटीय क्षेत्र से दूर रहने को कहा है। नेपाल के सुनसरी जिले से सटे हुए अररिया जिले से बहने वाली सुरसर नदी के पानी में भी आंशिक बढ़ोतरी हुई है। सुरसर नदी नेपाल के सुनसरी जिले से होते हुए ही आती है। सुरसर नदी ने 2008 में आए प्रलयंकारी बाढ़ में भारी तबाही मचाई थी जिसके बाद नदी के किनारे पेड़ लगाने के लिए सैकड़ों ढाँचे तैयार किए गए थे लेकिन इन पर आजतक पेड़ नहीं लगाए गए जिससे नदी का कटान जारी है。
0
0
Report

जांगिड़ समाज की आमसभा करौली में एकता और उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन के ग्राम बंध का पुरा, फुलवाड़ा में जांगिड़ समाज की आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सीताराम जांगिड़ ने सभा की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में लल्लू राम जांगिड़ उपस्थित रहे। देशभर से पहुंचे समाजबंधु, उद्योगपति, भामाशाह एवं युवाओं ने एकता, संगठन और उज्ज्वल भविष्य पर मंथन किया। समाज के विकास एवं भावी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परिता, उद्योगपति दिलीप कटारिया कटकड़, मनोज जांगिड़, ट्रस्ट अध्यक्ष महादेव प्रसाद, जांगिड़ समाज करौली जिला अध्यक्ष जगदीश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद है।
0
0
Report
Advertisement

CPIM ने 26 नवंबर दिल्ली कूच का ऐलान, किसान-मजदूरों का बड़ा मोर्चा

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन 26 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे CPIM के संगठन.. जंतर मंतर में हुए CJP की तर्ज पर होगा आंदोलन, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबद्ध होंगे किसान और मजदूर, देश में हो रहा पूंजीवादियों का विकास आमजन ठोकरे खाने को मजबूर- राकेश सिंघा देश और प्रदेश के शासक वर्ग पर जनता को लूटने के लगाए आरोप, नाहन में हुई जिला स्तरीय बैठक में नए आंदोलन के लिए बनाई गई रणनीति, हिमाचल में भी पीड़ा के दौर से गुजर रहे किसान मजदूर-सिंघा केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ सौतेले व्यवहार का भी लगाया आरोप, हिमाचल में वर्ष 2023 और 25 में आई थी प्राकृतिक आपदा, आपदा को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा 1500 करोड़ देने की की गई थी घोषणा, मगर आज तक हिमाचল को नहीं मिल पाई केंद्र की ओर से कोई भी राहत, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ CPIM ने एक बार फिर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। नाहन में हुई जिला स्तरीय बैठक में 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने की रणनीति तैयारी की गई। इस आंदोलन में किसान और मजदूर बड़ी संख्या में लामबद्ध होंगे। माकपा नेता राकेश सिंघा बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे。 राकेश सिंघा माकपा नेता राकेश सिंघा ने आरोप लगाते हुए कहा कि  हिमाचल के साथ केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार कर रही है। उनका कहना है कि वर्ष 2023 और 2025 में हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं के बाद प्रधानमंत्री की ओर से करीब 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की गई थी, लेकिन वो राहत राशि अभी तक प्रदेश को नहीं मिल पाई है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूरों छात्रों और महिलाओं से जुड़े  मुद्दों को लेकर दिल्ली में होने वाला आंदोलन सरकार के खिलाफ बड़ा संदेश होगा और निश्चित तौर पर देश की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा。
0
0
Report

मधुबनी पुलिस ने फरार आरोपी घर इश्तिहार चिपकाया, न्यायालय के आदेश पर तेज कार्रवाई

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार, मामला बासोपट्टी थाना के लौठवा गांव की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में महीनों से फरार चल रहे आरोपी के घर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाया। पुलिस की यह कार्रवाई बासोपट्टी थाना कांड संख्या 29/25 के तहत की गई। पुलिस ने बताया लौठवा गांव निवासी तनवीर मंसूर आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था। न्यायालय के आलोक में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तिहार चस्पा किया। इश्तिहार के माध्यम से आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फरार रहने की स्थिति में न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top