Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273303

महराजगंज के कंपोजिट स्कूल में अश्लील गीत पर डांस वीडियो वायरल, तहरीर दी

ATAMIT TRIPATHI
Nov 04, 2025 05:37:51
Chowk, Uttar Pradesh
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में अश्लील गीत बजाकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है और मामला की जांच जारी है। वीडियो में दिख रहा है कि विद्यालय के मुख्य गेट पर कंपोजिट विद्यालय चरभरिया लिखा है; अंदर अश्लील गाना बज रहा है और कुछ युवक नशे में धुत होकर डांस कर रहे हैं; कुछ युवक ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बीईओ आनंद मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध घटनाक्रम के बारे में पुलिस को तहरीर दी गई है; पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VMVimlesh Mishra
Nov 04, 2025 11:08:35
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - भारत मे बाघों की गड़ना ओर उनके विवरण का अनुमान लगाने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । आयोजन बिश्व प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व कान्हा में किया गया जंहा विषय विषेसज्ञों ने प्रदेश के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( वन्य प्राणी ) एल कृष्णमूर्ति की उपस्थिति में करीब 42 वन अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जो देश के विभिन्न वनों में जाकर वंहा के वन अधिकारी, कर्मचारियों को बताएंगे कि बाघों की गड़ना व उनका विवरण किस तरह से एकत्र करें । तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर्स को समझाया गया कि कैमरा ट्रेप, पग मार्क व अन्य तकनीकी माध्यम से बाघों की गिनती व उनका विवरण सटीक तरीके से संग्रहित किया जाय । प्रशिक्षण की खास बात यह है कि इसमें न केवल बाघ बल्कि जंगलों में रहने वाले अन्य वन जीवो के मल, विष्ठा आदि का भी एकत्रीकरण कर अन्य वन्य वन जीवों की भी गड़ना की जाय । उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के द्वारा किया जाता है जो हर 4 वर्ष में आयोजित होता है । मास्टर ट्रेनर्स को न सिर्फ कार्यशाला आयोजित कर बाघ गड़ना का प्रिषक्षण दिया गया बल्कि ग्राउंड जीरो पर ले जाकर उन्हें प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया कि टाइगर एस्टिमेशन कैसे किया जाता है ।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 04, 2025 11:08:00
Patna, Bihar:बिहार के अलग-अलग क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज मैं पटना में नितिन नवीन जी के रोड शो से आ रहा हूं. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश प्रगति कर रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के नेतृत्व में बिहार प्रगति कर रहा है प्रथम चरण के अब दो दिन रह गए हैं. स्वाभाविक रूप से रुझान एनडीए के पक्ष में आने लगे हैं. जिस प्रकार से विपक्षियों के भाषा जुबान भाव दिख रहे हैं यह एनडीए के सफलता के निशान है. प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बन गए हैं मेरी ओर से एनडीए को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं. बाइट : मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
0
comment0
Report
STSrikanta Thakur
Nov 04, 2025 11:07:50
Dinajpur, Rangpur Division:মিঠুন চক্রবর্তী আর উপস্থিত ছিলেন বালুরঘাট রবীন্দ্র ভবনে সেখানে কর্মী সমর্থকদের সাথে মিটিং করেন মিটিং এ অবস্থিত ছিলেন শীর্ষ নেতৃত্ব মূলত বিধানসভা ভোটের আগে সংগঠনকে শক্তিশালী করতেই বুথ স্তরের কার্যকর্তাদের নিয়ে এই মিটিং। মিঠুন চক্রবর্তী আজ মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় ও অভিবেচেক বন্দ্যোপাধ্যায় এর মিছিল কেউ কটাক্ষ করেছেন তিনি বলেছেন এই প্রতিবাদ কিসের জন্য কাদের জন্য এই প্রতিবাদ মিছিল এসআই আর এর প্রতিবাদ নাকি অন্য কিছুর জন্য প্রতিবাদ সেটাই পরিষ্কার নয়। এছাড়াও বিধানসভা নির্বাচনের আগে মিঠুন যোদ্ধা অ্যাপ কে আরো জোরদার করা এবং এই গ্রুপের মাধ্যমে আগামী দিনে কার্যকর্তারা যাতে খুব দ্রুত আন্দোলনে নামতে পারেন এবং খুব দ্রুত তাদের মধ্যে তথ্য আদান-প্রদান হতে পারে সেই কারণেই মিঠুন যোদ্ধা গ্রুপ দক্ষিণ দিনাজপুরে খোলা হচ্ছে বিভিন্ন বিষয়ে রাজনৈতিক বক্তব্য রেখেছেন মিঠুন চক্রবর্তী।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Nov 04, 2025 11:07:30
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के नवागत जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन अपने सक्रिय और व्यवहारिक कार्यशैली के लिए लगातार सुर्खियों में हैं। जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ अब वह शैक्षणिक संस्थानों की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने तहसील बलरामपुर सदर स्थित राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय सेखुईकला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता को रखने के लिए खुद छात्रों के साथ बैठकर भोजन करते नजर आए हैं और हाथ में थाली लेकर रसोईया से खुद भोजन लेते नजर आए हैं. यह वीडियो जिले में अब सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और दैनिक व्यवस्था से जुड़ी बातें साझा कीं। निरीक्षण के दौरान एक प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला जब जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन स्वयं विद्यालय के मेस में जाकर मिड डे मील का भोजन करते नजर आए। उन्होंने छात्राओं के साथ लाइन में लगकर भोजन प्राप्त किया और उसके स्वाद एवं गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। इस पहल से छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास झलक उठा。 डीएम ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय और खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालयों में रह रही छात्राओं को परिवार जैसा वातावरण मिलना चाहिए ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। जिलाधिकारी की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है.
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 04, 2025 11:07:14
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। जहां चेनारी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। क्योंकि 11 नवंबर को यहां मतदान है और मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चेनारी विधानसभा क्षेत्र में जहां लोग जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम प्रत्याशी है। वहीं कांग्रेस के मंगल राम प्रत्याशी बनाए गए हैं। जन सुराज से नेहा नटराज प्रत्याशी हैं। साथ ही बहुजन समाज पार्टी के भी यहां प्रत्याशी है। कुछ लोग स्थानीय मुद्दा को महत्वपूर्ण बता रहे हैं, तो कुछ लोग नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं। चेनारी विधानसभा क्षेत्र के रायपुर चौड़ बाजार में चौपाल के तहत लोगों से जब बात की गई तो कुछ लोग तेजस्वी यादव पर भरोसा बना रहे हैं। वही जात पर भी वोट मिलने की बातें हो रही है। अब देखना है कि 11 नवंबर को जो मतदान होता है तो यहां का ऊंट किस करवट बैठती है।
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Nov 04, 2025 11:06:54
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 04, 2025 11:06:11
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Nov 04, 2025 11:05:58
Panchkula, Haryana:आमतौर पर पुलिस की वीरता की कहानियों में इंसानी चेहरों का जिक्र होता है, मगर फतेहाबाद पुलिस की एक हालिया और ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे दो ऐसे वीर योद्धा हैं, जो चार पैरों पर चलते हैं लेकिन जिनकी नाक ने बड़े-बड़े अपराधियों की नींदें उड़ा दीं। ये हैं - स्वान टीम के प्रशिक्षित स्वान (ड dog) ‘जैक‘ और ‘रैम्बो‘। इन दोनों ने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और पुलिस बल के साथ तालमेल के ज़रिए ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। ये केवल डॉग नहीं बल्कि हमारी टीम के अग्रिम योद्धा-डीजीपी हरियाणा। पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि जैक और रैम्बो जैसे स्वान अब केवल पुलिस के सदस्य नहीं बल्कि असली हीरो हैं। उन्होंने कहा कि ये स्वान हमारी आंख और नाक बनकर काम करते हैं और आपराधिक नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने में यह स्वान-शक्ति बेहद कारगर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेन्स की नीति पर काम कर रही है, और आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। गुप्त सूचना और गोरखपुर की धरपकड़ सोमवार की सुबह, जब भूना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर गोरखपुर गांव में एक संदिग्ध घर की तलाशी के लिए निकली, तो साथ थे जैक और रैम्बो भी। मौके पर पहुंचते ही जैक ने अपनी सधी चाल और तीव्र सूंघने की शक्ति से संदिग्धता जताई और घर के एक हिस्से पर ध्यान केंद्रित किया। रैम्बो भी उसी दिशा में इशारा करता हुआ आगे बढ़ा, जिससे पुलिस टीम का शक और गहरा हुआ। गुप्त कक्ष का खुलासा और बरामदगी दोनों स्वानों की सतर्कता ने कमांडो दस्ता को तुरंत सक्रिय किया और घर के भीतर बने एक गुप्त कक्ष का पता चल गया। इस कक्ष में छिपाए गए हथियारों और कारतूसों ने इस पूरे नेटवर्क का सच सामने ला दिया। चार अवैध हथियार, 14 जिंदा कारतूस और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बीस लीटर लाहन, सब कुछ इसी छुपे हुए कमरे से बरामद हुआ। अपराधیوں में हड़कंप, जनता में भरोसा ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ की इस सफलता ने न केवल अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है, बल्कि आम जनता में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास को और प्रगाढ़ किया है। जैक और रैम्बो जैसे प्रशिक्षित स्वान यह साबित कर रहे हैं कि जब तकनीक, मानव कौशल और पशु शक्ति एक साथ हो जाएं, तो अपराध और नशे के खिलाफ लड़ाई में जीत निश्चित है। स्वान: पुलिस परिवार के समर्पित प्रहरी हरियाणा पुलिस की स्वान यूनिट में काम करने वाले ये डॉग सिर्फ एक ऑपरेशन का हिस्सा नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के ऐसे सदस्य हैं, जिनकी प्रतिबद्धता और पराक्रम हर समय जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहता है। जैक और रैम्बो की यह कहानी केवल एक अभियान की नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि असली प्रहरी कभी थकते नहीं-भले ही वे इंसान हों या स्वान।
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Nov 04, 2025 11:05:09
Bathinda, Punjab:ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਸ਼ਾਮ ਲਾਲ ਜੈਨ ਬਣੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣ ਸਮੇਂ ਅੱਜ ਕੁੱਲ 42 ਕੌਂਸਲਰ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ ਜਦੋਂ ਕਿ ਅੱਠ ਕੌਂਸਲਰ ਗੈਰ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ ਚੋਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸ਼ਾਮ ਲਾਲ ਜੈਨ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ 30 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੋਟ ਪਾਈ ਗਈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਡੂ ਨਾਲ 12 ਕੌਂਸਲਰ ਹੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਤਿੰਨ ਸਮਰਥਕ ਕੌਂਸਲਰ ਵੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚੋਂ ਗੈਰ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਧੜੇ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਹਿਤਾ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਭੁਗਤਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਦੱਸਣਾ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ 6 ਫਰਵਰੀ 2025 ਨੂੰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ 33 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਨਾਲ ਪਦਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ ਮੇਰ ਚੁਣਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲ ਹੋਏ ਸਨ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋ ਮਈ ਦੋ25 ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਗੱਦੀ ਤੋਂ ਉਤਾਰਨ ਸਮੇਂ ਵੀ 30 ਕੌਂਸਲਰ ਮਹਿਤਾ ਦੇ ਅੱਜ ਦੀ ਚੋਣ ਨਾਲ ਇਹ ਸਪਸ਼ਟ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਇਹਨਾਂ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ ਦੱਸਣਾ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਹਾਲੇ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦੀ ਕੁਰਸੀ ਖਾਲੀ ਪਈ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਹਾਊਸ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਫਰਵਰੀ 2026 ਵਿੱਚ ਹੋਣੀਆਂ ਤੈਅ ਹਨ. ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕੌਂਸਲਰ ਹਰਵਿੰਦਰ ਲੱਡੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਸਾਡਾ ਦਲਿਤ ਭਾਈਚਾਰਾ ਹੀ ਧੋਖਾ ਦੇ ਗਿਆ ਅਮੀਰਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾ ਗਏ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਮੈਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਵਫਾਦਾਰ ਸਿਪਾਹੀ ਹਾਂ ਅਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਹੀ ਖੜਾ ਰਹਾਂਗਾ ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਸ਼ਾਮ ਲਾਲ ਜੈਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਬਠਿੰਡਾ ਦਾ ਹੋਰ ਬਿਹਤਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕੰਮ ਅਧੂਰਾ ਨਹੀਂ ਰਹਿਣ ਦੇਵਾਂਗੇ। ਮੇਅਰ ਪਦਮਜੀਤ ਮਹਿਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਵਿੱਚ ਵਾਧا ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਸਾਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਦਿੱਕਤ ਨਹੀਂ ਆਵੇਗੀ ਮੈਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਸਾਰੇ ਹੀ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦਾ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਸਾਡਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਲਈ ਦਿਨ ਪਰ ਰਾਤ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਜੀਤ ਮਹਿਤਾ ਨੇ ਵੀ ਜਿੱਤੇ ਹੋਏ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਧੀਆ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਇੱਛਾ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
comment0
Report
NJNeeraj Jain
Nov 04, 2025 11:04:01
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-खेजरा अटारी गांव में बड़ी डकैती, - पूर्व सरपंच के घर हुई डकैती, - 30 तोला सोना और ढाई लाख नगद ले उड़े डकैत, - दीपावली की पूजा के लिए बैंक के लॉकर से लेकर आए थे जेवर, - साथ में रोज मर्रा और गृहस्थी का सामान भी के उड़े डकैत, - 6 डकैत छत के सहारे घर मे हुए दाखिल, - दमप्ति के साथ बुरी तरह की मारपीट, - तेज आवाज न निकले तो मुह में ढुसा कपड़ा, - पेचकस सहित अन्य हथियारों से की मारपीट, - चोरी की घटना 112 पर पुलिस को दी गई, - हुलिया सीसीटीवी फुटेज ओर बोलचाल के आधार पर पुलिस कर रही डकैतों की तलाश, - शाढोरा थाना छेत्र की घटना, बाइट - महेंद्र यादव पूर्व सरपंच (पीड़ित ) बाइट - राजीव कुमार मिश्रा sp अशोक नगर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top