icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273164
Amit TripathiAmit TripathiFollow14 Jan 2025, 12:01 pm

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, अवैध प्रवेश का मामला

Nautanwa, Uttar Pradesh:

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर 66वीं वाहिनी SSB के जवानों ने पगडंडी के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके पास से चाइनीज और नेपाली मुद्रा, मोबाइल और चीन का पासपोर्ट बरामद हुआ है। घटना सोनौली थाना क्षेत्र के डंडाहेड के पास पिलर संख्या 519 के समीप हुई जब गश्त कर रहे जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की। चीनी नागरिक ने बताया कि वह नेपाल से साइकिल पर गद्दा बांधकर आ रहा था। हिरासत में लेने पर पता चला कि उसके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं है। फिलहाल आरोपी को सोनौली थाने लाया गया है और मामले की जांच जारी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top