icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273302
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow29 Jan 2025, 10:01 am

महराजगंजः जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना​ का शुभारम्भ

Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:

महराजगंज में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का प्रारम्भ किया गया है। ऐसे युवा जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष है और शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास के साथ किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से कौशल सम्बन्धी सर्टिफिकेट कोर्स भी प्राप्त किया गया है, उन युवाओं को रू 5 लाख तक के परियोजनओं पर उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए ऋण अगले 4 वर्षों के लिये दिया जायेगा। एक लाख युवाओं को प्रतिवर्ष और 10 वर्ष में कुल 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाने का लक्ष्य है। 5 लाख तक के उद्योग और सेवा परियोजनाओं पर 100% ब्याज मुक्त और बिना गारंटी के ऋण है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अटल आदर्श इंटर कॉलेज नैनीसैण में रिक्त सात शिक्षकों की नियुक्ति की मांग तेज

Karnaprayag, Uttarakhand:अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैण में लंबे समय से शिक्षकों के सात पद रिक्त होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावक संघ का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व में आंदोलन कर सरकार को 15 दिन का समय देने के बावजूद मांग पूरी नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने अब अपने खून से पत्र लिखकर शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है। अभिभावकों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को खून से पत्र लिखकर विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की मांग उठाई है। कर्णप्रयाग ब्लाक के अंतर्गत अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैण के अभिभावकों के द्वारा सरकार को लिखे गये खून भरे पत्र के इस कदम से शिक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी नाराजगी और चिंता साफ झलक रही है। उनका कहना है कि जब बार-बार मांग उठाने और सरकार को समय देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्हें अपनी आवाज जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने के लिए यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है। अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैण में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावक संघ लगातार आवाज उठा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती होना विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में लंबे समय से पदों का रिक्त रहना चिंता का विषय है। अभिभावकों के अनुसार, विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर पहले भी आवाज उठाई गई थी। इस दौरान अभिभावक संघ ने आंदोलन करते हुए सरकार से शिक्षकों की तैनाती के लिए 15 दिनों का समय मांगा था। उम्मीद थी कि निर्धारित समय के भीतर जिम्मेदार विभाग इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा और विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी। लेकिन 15 दिन की समयसीमा बीत जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने अपने विरोध को और मुखर करते हुए खून से पत्र लिखकर सरकार और संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का निर्णय लिया। मांग पूरी नहीं होने से आहत अभिभावकों ने अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। इस अनूठे और कड़े विरोध के माध्यम से अभिभावकों ने स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा अब और अधिक समय तक नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा बच्चों के भविष्य की बुनियाद है और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए। यदि विद्यालय में शिक्षकों के पद लंबे समय तक खाली रहेंगे, तो इसका असर पढ़ाई की व्यवस्था पर पड़ने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां किया जाना जरूरी है। अभिभावक संघ ने सरकार से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के सातों पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके। अभिभावक संघ ने साफ कर दिया है कि यदि इसके बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल के आवास का घेराव किया जाएगा।
0
0
Report

नैनीसैण के स्कूल में सात शिक्षक पद खाली, अभिभावकों का खून से पत्र आंदोलन

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैण में लंबे समय से शिक्षकों के सात पद रिक्त होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावक संघ का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व में आंदोलन कर सरकार को 15 दिन का समय देने के बावजूद मांग पूरी नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने अब अपने खून से पत्र लिखकर शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है। अभिभावकों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को खून से पत्र लिखकर विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की मांग उठाई है। अभिभावक संघ के पिछले आंदोलन में कहा गया था कि 15 दिनों की समयसीमा में काम हो। लेकिन अब उन्होंने खून से पत्र लिखकर मामले पर हस्तक्षेप की अपील की है। अभिभावक संघ ने कहा है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो आंदोलन बढ़ सकता है और क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल के आवास का घेराव की चेतावनी दी गई है। बाईट / राकेश नेगी, अध्यक्ष अभिभावक संघ और बाईट / तनुजा देवी, अभिभावक के बयानों के बाद अब शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैण में शिक्षकों के सात रिक्त पदों का मामला अब सिर्फ नियुक्तियों की मांग तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अभिभावकों की चिंता का बड़ा मुद्दा बन गया है। 15 दिन की मोहलत के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर अभिभावकों ने खून से पत्र लिखते हुए संदेश दिया है।
0
0
Report

बिहार नाव हादसे पर कांग्रेस सांसद बोले- सरकार संवेदनहीन, SIR सूची में बड़े आरोप

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने हाजीपुर नाव हादसे को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं और सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने देश में चल रहे मतदाता सूची SIR में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को भी निशाने पर लेते हुए इसे बड़ा षड्यंत्र करार दिया। हाजीपुर नाव हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि बिहार में ऐसी घटनाएं अब आए दिन की बात हो गई हैं। उन्होंने कहा, सरकार को संवेदनहीन होने के बजाय पूरी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। शासन-प्रशासन को ऐसी सख्त चेतावनी दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो। डॉ सिंह ने मांग की कि जिन परिवारों ने अपनों को और अपने मासूम बच्चों को खोया है, उन्हें सरकार की ओर से तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। वही SIR को लेकर देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर बार रिवीजन के बाद वोटरों की संख्या में इजाफा होता है, लेकिन यह पहला मौका है जब वोटरों की संख्या घटाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि देश भर में 14 से 15 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया गया है। डॉ सिंह ने इसे सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि जब 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए युवा मतदाता बन रहे हैं, तो स्वाभाविक रूप से संख्या बढ़नी चाहिए थी, न कि घटनी चाहिए। वही प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी द्वारा डीके शिवकumar का कॉलर पकड़ने के सवाल को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद बात है। उन्होंने कहा, हम सब पार्टी के सहकर्मी हैं। आपस में हंसी-मज़ाक या सामान्य बातचीत को बेवजह तूल दिया जा रहा है। डीके शिवकुमार हमारे वरिष्ठ नेता हैं, मीडिया को बीजेपी की भाषा में सवाल नहीं पूछना चाहिए। दरअसल डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह 21 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह का न्योता देने जहानाबाद पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली विश्वविद्यालय के पत्रकारिता छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्रों का विरोध प्रदर्शन सुर्खियों में है। गेट नंबर-4 के बाहर पत्रकारिता के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं, हाथों में पोस्टर और पंपलेट लेकर छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पत्रकारिता के छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में मूल्यांकन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है; उपस्थिति से जुड़े रिकॉर्ड भी सार्वजनिक नहीं किए जाते। छात्रों ने भेदभाव और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। छात्रों की मांग है कि इन शिकायतों की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए और शिकायतकर्ताओं के खिलाफ अकादमिक कार्रवाई नहीं हो। प्रमुख मांगों में ओएसडी के इस्तीफे के साथ महिला सुरक्षा के लिए प्रभावी पीओएसएच समिति का गठन तथा महिला शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग शामिल है। जातीय भेदभाव से जुड़ी शिकायतों की स्वतंत्र जांच करने की भी मांग है। उनके अनुसार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन जवाबदेही तय करे। छात्र फर्स्ट-एड और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, बिजली और फर्नीचर की खराब व्यवस्था ठीक करने तथा मीडिया और ICT लैब को पूरी तरह कार्यशील बनाने की मांग भी कर रहे हैं। उन्होंने फीस और विकास निधि के खर्च का ऑडिट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग की है। गेट नंबर-4 के बाहर जारी इस प्रदर्शन में छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

सुमेरपुर में एसपी मोनिका सेन के दौरे से ट्रैफिक और एमडी ड्रग्स पर चर्चा तेज

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में एसपी मोनिका सेन का दौरा आमजन की सुनी समस्या ट्रैफिक और एमडी ड्रग्स का मुद्दा उठा, पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन सुमेरपुर सिटी थाने पहुंचीं जहा थाना परिसर में जनसुनवाई और सीएलजी बैठक आयोजित हुई। इसमें शहर में लगातार बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी, अनियंत्रित यातायात व्यवस्था, लंबित मुकदमों और अवैध रूप से एमडी ड्रग्स की बिक्री का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तथा सीएलजी सदस्यों ने एसपी के सामने समस्याएं रखीं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की。
0
0
Report

उदयपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बाल मेले का रंगारंग आयोजन

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के अम्बाफला के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया गया। बाल मेले में बच्चों की आयु एवं रुचि के अनुरूप विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। इनमें कला एवं शिल्प, खिलौना निर्माण, कहानी-कथन, कहानी सुनाना, समूह गतिविधियाँ, स्थानीय खेल, भाषा विकास तथा संख्याज्ञान से संबंधित गतिविधियाँ शामिल हुई। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, सामाजिक सहभागिता एवं सीखने के प्रति रुचि विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

सोजत में ऑनलाइन गेमिंग ठगी: 36 लाख से अधिक नकद और अफीम बरामद

Pali, Rajasthan:सोजत में ऑनलाइन गेमिंग ठगी का बड़ा खुलासा 36 लाख से ज्यादा नकदी और अफीम का दूध बरामद, सोजत । सोजत में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए कथित ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरचंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश पर DST सहित गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। एक पीड़ित ने पाली एसपी के समक्ष शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने सोजत के एक बंद मकान पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 36 लाख 97 हजार 600 रुपये नकद, 332 ग्राम अफीम का दूध, eight मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया है। इसके साथ ही ऑनलाइन जुआ खेलने में इस्तेमाल उपकरण, हिसाब-किताब की डायरियां, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और चेकबुक भी जब्त की गई हैं। मामले को लेकर सीओ सोजत प्रतीक मील ने जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

अजमेर के अस्पताल के कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीज-स्टाफ दहशत

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इन दोनों कुत्तों का आतंक रोगियों के परिजनों के साथ-साथ चिकित्सा और नर्सिंग स्टाफ के लिए भी भय का पर्याय बन चुका है.. अस्पताल के कैंसर रोग विभाग में आवारा कुत्तों का आतंक आज फिर एक बार किसी भयानकहमले से काम साबित नहीं हुआ .. पिछले कई महीनो से लगातार इस अस्पताल में आने वाले नर्सिंग कर्मियों चिकित्सकों सहित रोगियों और उनके परिजनों को अपना शिकार बन चुके इन आवारा कुत्तों ने आज फिर एक नर्सिंग कर्मी और चिकित्सक को काट खाया.. कुत्तों के काटने से भयभीत हुए नर्सिंग कर्मचारी और चिकित्सकों ने उपचार करवाया और साथ ही घटनाक्रम की जानकारी एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन को चिट्ठी लिखकर दी है.. आश्यर्च तो इस बात का है कि कैंसर रोगी जो पहले से ही जानलेवा रोग से ग्रस्त है और उन्हें जब कोई कुत्ता काट लेता है तो वह कुत्ता भी उसे रोग से भी संक्रमित माना जाता है ऐसे में लगातार कुत्तों का आतंक अस्पताल में किसी बड़ी अनहोनी की वजह बनता दिखाई दे रहा है.... कुत्तों के काटने और उनके हमले से भयभीत चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों ने आप बीती बताते हुए कहा कि अब अस्पताल आने में भी डर लगने लगा है..
0
0
Report

नाथद्वारा आयुर्वेद चिकित्सालय में नि:शुल्क शिविर, घुटने के दर्द व कब्ज के मरीज लाभ

Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, घुटनों के दर्द व कब्ज के मरीजों को मिला उपचार नाथद्वारा, राजसमंद राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय के तत्वावधान में बुधवार को एक विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से घुटनों के दर्द एवं कब्ज तथा पेट से संबंधित विकारों के उपचार के लिए समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। डॉ. दीप्ति शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में लोगों की जीवनशैली के कारण घुटनों में दर्द, जकड़न, सूजन, चलने-बैठने व सीढ़ियां चढ़ने-उतरेने में परेशानी के साथ-साथ कब्ज, गैस, पेट फूलना, भूख न लगना, सिरदर्द, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर में आयुर्वेद पद्धति से मरीजों को विशेष चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया और निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं。 शिविर के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बीएमडी (BMD), ब्लड शुगर तथा ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँचें भी की गईं। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. शोभलाल ओदिच्य, डॉ. विनोद सैनी और चिकित्सालय की पूरी टीम ने अपनी सेवाएँ देते हुए मरीजों का परीक्षण किया। शिविर प्रभारी डॉ. गीतांजलि ने बताया कि इस शिविर को लेकर नाथद्वारा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह और अच्छा रुझान देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों से पहुँचे सैकड़ों मरीजों ने शिविर में उपलब्ध कराई गई चिकित्सीय सुविधाओं और जाँच का पूरा लाभ उठाया。
0
0
Report
Advertisement

पेजल संकट बीच नगर निगम ने नुक्कड़ नाटक से जल संरक्षण जागरूकता अभियान शुरू किया

Udaipur, Rajasthan:मानसून सीजन में औसत से भी कम बारिश होने के कारण लेकसिटी अभी से ही पेजल की समस्या सामने आने लगी है। पानी को बचाने के लिए शहरी इलाके में तीन दिन में एक बार पेजल सप्लाई की जा रही है। ऐसे में पानी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए नगर निगम वार्ड 71 के पार्षद योगेश कुमावत ने अनूठा प्रयास शुरू किया है। कुमावत ने अपने क्षेत्र के लोगो को जल सरंक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। वे लोगो के बीच पहुंच कर किस तरह से जल संरक्षण किया जाए इसके बारे में जागरूक कर रहे है। उन्होंने अपने फल की शुरुआत दिल्ली से आई युवाओ की टीम के साथ किया है। जो नुक्कड़ नाटक के जरिए केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगो को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही स्थानीय पार्षद लोगो को पानी बचाने के लिए प्रेरित कर रहे है। जिससे गर्मी के मौसम तक पानी को बचाया जा सके।
0
0
Report

राम पथ गमन झांकी विदिशा में श्रद्धालुओं का आकर्षण बन गया

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के शिवशक्ति दरबार में राम पथ गमन की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, विदिशा के चरणतीर्थ का भी उल्लेख, बेतवा तट पर बने मंदिरों का मनमोहक दृश्य, भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े प्रसंगों और धार्मिक स्थलों का किया गया चित्रण, झांकी देखने उमड़ी भीड़ विदिशा। शहर के शिवशक्ति दरबार में भगवान श्रीराम के वनवास पर आधारित भव्य झांकी श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राम पथ गमन की अवधारणा पर तैयार की गई इस झांकी में भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और उन स्थानों का चित्रण किया गया है, जिनका उल्लेख रामायण में मिलता है。 झांकी में भगवान श्रीराम की वनवास यात्रा को दर्शाते हुए उनके विभिन्न पड़ावों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें विदिशा के प्रसिद्ध चरण तीर्थ का भी वर्णन किया गया है, जिससे स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को झांकी के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया गया है。 राम पथ गमन पर आधारित इस प्रस्तुति में भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक मान्यताओं और रामायण के प्रसंगों को एक साथ देखने का अवसर मिल रहा है। झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं और शहरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित यह प्रस्तुति लोगों के बीच विशेष आकर्षण का विषय बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली में युवक की मौत: सूखे कुएं में शव संदिग्ध हालत में मिला, जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के ग्राम खुर्दी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक का शव सूखे कुएं की मेड पर रस्सी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। सुबह खेत पर पहुंचे एक किसान ने जब यह दृश्य देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। किसान की सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खुर्दी निवासी देशराज गुर्जर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, देशराज कल शाम को अचानक घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, जिसके बाद दुःखद समाचार मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और डीएसपी मदन जैफ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलवाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
0
0
Report

कपासन के सेवा सेतु शिविर में वार्ड 3 वासी को व्हीलचेयर मिला

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा ने वार्ड नंबर 3 निवासी पारसी बागरिया पुत्री देवा बागरिया को व्हील चेयर सुपुर्द की। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तहत मिली इस सहायता से बालिका के परिवार में खुशी छा गई। परिजनों ने राज्य सरकार और पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जो आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों से शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की。
0
0
Report

झुंझुनूं के डूकिया अस्पताल में डॉ. मुरलीधर सैनी ने सेवाएं शुरू कीं; आपातकालीन सेवाएं

Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — ढूकिया हॉस्पिटल से जुड़े प्रसिद्ध चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. मुरलीधर सैनी - निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने विशेषज्ञ चिकित्सक का अस्पताल में स्वागत किया - झुंझुनूं के ढूकिया हॉस्पिटल में डॉ. मुरलीधर सैनी ने सेवाएं शुरू कीं - फेफड़ों और श्वसन तंत्र की बीमारियों का अब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार - मरीजों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलेगी - अस्पताल में चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं और ब्लड बैंक उपलब्ध - आरजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से मान्यता प्राप्त
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top