Maharajganj: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, 35 मरीजों का हुआ इलाज
Maharajganj, Uttar Pradesh:रविवार को इंदिरा नगर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉक्टर नमिता गुप्ता ने बताया कि इस मेले में 35 मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। सबसे ज्यादा मरीज बुखार के पाए गए। रविवार को शासन द्वारा मुख्यमंत्री मेले का आयोजन किया जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
