icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Omkar SHUKLAOmkar SHUKLAFollow6 Jan 2025, 10:24 am

Maharajganj - होटल में मारपीट का मामला , पहचान पत्र मांगने पर भड़के दबंग

Maharajganj, Uttar Pradesh:

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के शिकापुर स्थित विभा पैलेस होटल में दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , सूत्रों के अनुसार, दबंग होटल में ठहरने के लिए पहुंचे थे। जब होटल प्रबंधन ने नियमानुसार पहचान पत्र मांगा, तो वे भड़क उठे। नाराज दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए होटल मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। इस घटना के बाद पीड़ितों ने भिटौली थाने में लिखित तहरीर दी ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

रायबरेली में धनतेरस-दीपावली दौरान SP रवि कुमार ने बाजारों में सुरक्षा का जायजा लिया

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर एसपी रायबरेली रवि कुमार ने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों को बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.
0
0
Report
Advertisement

IGNP नहर में सेब से भरे कंटेनर गिरा; चालक-Sahchalak सुरक्षित बाहर

Sri Ganganagar, Rajasthan:इंदिरा गांधी नहर में सेब से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसा IGNP के RD 236 के पास हुआ। कंटेनर के नहर में गिरने के दौरान चालक और सहचालक भी पानी में गिर गए, लेकिन दोनों सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। सूचना पर राजियासर थाना के CI चन्द्रभान और बिरधवाल चौकी पुलिस सहित बीकानेर से SDRF की टीम सूरतगढ़ पहुंची। टीम कमांडर शिवराज के नेतृत्व में 9 जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नहर के तेज बहाव में कंटेनर लगभग 100 मीटर तक बह गया था। SDRF जवानों ने लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद देर रात कंटेनर को नहर से बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक और सहचालक के सुरक्षित बचने से बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। here भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित मुंगेर पुल के पास की है।मृतक युवक की पहचान मुंगेर जिले के बरियारपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद शाह के पुत्र संजीवन प्रसाद शाह के रूप में की गई है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संजीवन प्रसाद शाह अपनी बहन को मोटरसाइकिल से उसके ससुराल पहुंचाने के लिए दनौली फुलवरिया गया था। बहन को ससुराल पहुंचाने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर बरियारपुर लौट रहा था।इसी दौरान मुंगेर पुल के पास अचानक उसकी मोटरसाइकatelier अनियंत्रित हो गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि संजीवन प्रसाद शाह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इधर, हादके की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top