icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273302
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow16 Jan 2025, 06:20 pm

महराजगंजः विद्युत विभाग के कार्य में बाधा डालने पर युवक पर केस दर्ज

Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:

भिटौली थाना क्षेत्र के गोडधोवा में अवर अभियंता उपकेन्द्र परतावल कमलेश कुमार की टीम द्वारा 4 जनवरी को बिजली बकायेदारों का कनेक्शन काटा जा रहा था। गांव में कई लोगों द्वारा विद्युत विच्छेदन किया गया था, लेकिन सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उरदहनी बसहिया बुजुर्ग निवासी विनय ने अगले दिन बिना विद्युत विभाग की अनुमति के उक्त सभी लोगों का कनेक्शन जोड़ दिया जिसके कारण सरकारी कार्य में बाधा और राजस्व की हानि हुई है। राजस्व हानि के साथ ही साथ शासन के मंशा अनुरूप विद्युत विभाग की छवि धूमिल हुई है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि अवर अभियंता परतावल कमलेश कुमार की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या के भागवत कथा वीडियो से पवन पांडेय विवाद तेज, अखिलेश यादव भी शामिल

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 2027 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी पूर्व मंत्री पवन पांडेय के पैतृक निवास पर आयोजित भागवत कथा को लेकर सियासी और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कथा के दौरान पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पवन पांडेय व्यासपीठ पर बैठे संत पर नोट बरसाते नजर आ रहे हैं। धार्मिक आयोजन से जुड़े इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोग सवाल भी उठा रहे हैं। खास बात ये है कि यही भागवत कथा पहले से ही चर्चा में है, क्योंकि आज यानी 8 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस आयोजन में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में कथा के दौरान सामने आए इस वीडियो ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। वही व्यासपीठ पर नोट बरसाने को लेकर सवाल भी खड़ा कर रहे है।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर के बेटमा में भजन संध्या: छोटू रावणा और विधायक पटेल झूमे

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बेटमा में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक छोटू सिंह रावणा की विधायक मनोज पटेल द्वारा भक्ति और श्याम कीर्तन से सराबोर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं विधायक मनोज पटेल भी भगवा भक्ति में जमकर झूमते नजर आए। वीओ - देर रात तक चली इस भजन संध्या के दौरान छोटू सिंह रावणा ने अपने प्रसिद्ध भजन तीन बाण के धारी सहित कई मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजनों की धुन आगे बढ़ी वैसे-वैसे श्रद्धालु भी भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल श्याम भक्ति और भगवा रंग में रंगा नजर आया। वहीं विधायक मनोज पटेल भी भगवा भक्ति में भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ जमकर झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। बेटमा में आयोजित इस भव्य भजन संध्या ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत से जोड़े रखा।
0
0
Report

418 किलो डोडाचूरा मामले में 2.5 साल से फरार इनामिया आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस और डीएसटी ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में ढाई साल से फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ दीपक बावरी थाना छोटीसादड़ी का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है. पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2024 को गैजपुरा की सीमा में एक पिकअप से 418 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था. मामले में जांच के दौरान डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त में अंकित उर्फ दीपक की संलिप्तता सामने आई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस टीम ने तकनीकी और आसूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया. मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
0
0
Report
Advertisement

तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर बैटरी चोरी के आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया (25), निवासी बासनपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी रजनीकांत सिदार के साथ मिलकर इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरियां चोरी की थीं। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोबाइल टावर के निरीक्षण के दौरान सेल्टर का ताला टूटा मिला और अंदर रखी 6 एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 30 हजार रुपये, गायब थीं। मामले में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी रजनीकांत सिदार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हेमंत राठिया के साथ मिलकर लोहे की रॉड से सेल्टर का ताला तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट से 4 बैटरियां बरामद की गई थीं। वहीं, वारदात के बाद से फरार चल रहे हेमंत राठिया की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने भी चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर 2 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 10 हजार रुपये, बरामद कर ली गईं। इस तरह पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की सभी 6 बैटरियां, कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये, बरामद कर ली हैं। आरोपी हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

संभल के बिचैटा गांव में चोरों ने नकब लगाकर 25 हजार नकद व जेवर चोरी होने की गृहस्वामिनी ने दी जानकारी

houseAkroli, Uttar Pradesh:बिचैटा गांव में चोरों का धावा, नकब लगाकर 25 हजार नकद व जेवर चोरी दूसरे घर में आहट होने पर भागे चोर, गांव में दहशत का माहौल चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी, थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से किया इनकार कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा गांव में मंगलवार रात दो घरों में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। उदयवीर के घर में पीछे से नकब लगाकर चोर कमरे में घुसे और बक्से व संदूक से 25 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह करीब चार बजे पत्नी रीना देवी के उठने पर घटना की जानकारी हुई। वहीं राहुल मौर्य के घर में भी नकब लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन आहट होने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने गांव में चोरी की सूचना मिलने से इनकार किया है। जबकि गृह स्वामिनी ने पूरे मामले की जानकारी दी है
0
0
Report
Advertisement

राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या, जंगल में शव मिलने से राज खुला

Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सात दिन से लापालाग नाबालिग का शव मलावर थाने क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ है। जिस युवक पर उसे भगाकर ले जाने का संदेह था, उसकी भी उसी दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर इन्वेस्टिगेशन, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए जांच आगे बढ़ाई तो जंगल में नाबालिग का सिर कटा शव जंगल मे मिला। पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है। 30 सितंबर को दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट मामला 30 सितंबर का है। राजगढ़ कोतवाली में 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने जामोन्या गणेश निवासी अनुराग उर्फ अंकित पर उसे अपने साथ ले जाने का संदेह जताया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि इसी दौरान पता चला कि मलावर थाना क्षेत्र के पगारी बंग्ला के पास अनुराग उर्फ़ अंकित की बाइक ट्रक से टकरा गई और हादसे में उसकी मौत हो गई। कॉल डिटेल और लोकेशन से जंगल तक पहुंची पुलिस नाबालिग की तलाश में पुलिस ने साइबर तकनीक, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की मदद ली। जांच के दौरान युवक की लोकेशन मलावर थाना क्षेत्र के जंगल में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में सर्चिंग की, जहां करीब सात दिन से लापता नाबालिग का शव बेहद खराब हालत में बरामद हुआ। घटनास्थल से पुलिस को एक आरी भी मिली है। वहीं एक पेड़ पर रस्सी भी लटकी हुई मिली। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। रिश्तेदार से पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी जांच के दौरान पुलिस अनुराग उर्फ़ अंकित के एक रिश्तेदार तक भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि अनुराग नाबालिग को लेकर जंगल की तरफ गया था। बाद में लौटकर उसने कथित तौर पर बताया कि उसने लड़की को मार दिया है और अब वह जा रहा है। इसके कुछ समय बाद ही अनुराग की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रेम संबंध की बात, लेकिन हत्या की वजह अब भी जांच में पुलिस जांच में अनुराग और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनुराग उर्फ़ अंकित पहले क्रेड़ी क्षेत्र से नाबालिग को अपने साथ ले गया था। हालांकि जंगल में नाबालिग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और हत्या की वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में फिलहाल कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट और युवक की सड़क दुर्घटना के मर्ग से जांच शुरू की थी। अब नाबालिग का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है।
0
0
Report

झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपी सोरेन का निधन; हेमंत सोरेन रो पड़े

Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष ,दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मन रूपी सोरेन का कल रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। रुपया सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए ।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी,मंत्री हाफिजूल हसन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित तमाम मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद दिखे।वही गुरुजी के आवास में रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और सवेरे से ही मोराबादी मैदान स्थित गुरुजी आवास के बाहर हलचल देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभी से थोड़ी देर के बाद रुपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना किया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
0
0
Report

बलरामपुर अस्पताल संविदा नोकरी के नाम पर 14.75 लाख की ठगी का मामला

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर 14.75 लाख की ठगी का आरोप, पांच लोगों ने SP से लगाई गुहार डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का दिया झांसा;2025 में रकम देने के बाद भी नहीं मिली नौकरी बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से कुल 14.75 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी अधिकारी बताने वाली एक महिला और उसके सहयोगी ने अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उनसे 2025 में नकद और ऑनलाइन रकम ली। लंबे समय बाद भी न नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। अब आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। मामले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जुड़ा है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, बालक राम शर्मा निवासी अगया जुआथान, देहात कोतवाली के माध्यम से उनकी मुलाकात माधुरी गौतम नाम की महिला से कराई गई। पीड़ितों का कहना है कि माधुरी खुद को स्वास्थ्य विभाग में बड़ी अधिकारी बताती थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवा देंगी। इसी भरोसे पर पीड़ितों ने रकम दे दी। डॉक्टर की नौकरी के नाम पर 6.75 लाख का आरोप ढोढरी निवासी मोहम्मद जाकिर खान का कहना है कि वह BUMS डॉक्टर हैं और पहले मुंबई के एक निजी अस्पताल में नौकरी करते थे। गांव आने के बाद उनकी मुलाकात बालक राम शर्मा से हुई। आरोप है कि शर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर नौकरी लगवाने की बात कही और माधुरी गौतम से मिलवाया। जाकिर के अनुसार, उनसे डॉक्टर की नौकरी के नाम पर कुल 6.75 लाख रुपए लिए गए। इसमें 3.89 लाख रुपए नकद और 86 हजार रुपए ऑनलाइन दिए जाने की बात उन्होंने बताई। शेष रकम के संबंध में भी उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है। जाकिर का कहना है कि उनके पास जो पैसा था, उससे वह अपना काम शुरू करना चाहते थे, लेकिन नौकरी लगने के भरोसे में रकम दे दी। अब न नौकरी मिली और न पैसा वापस हुआ। उनका कहना है कि फोन करने पर भी जवाब नहीं मिल रहा है। रकम चले जाने के बाद उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है。 फार्मासिस्ट की नौकरी के नाम पर रकम देने का आरोप जुड़ीकुइया रामपुर बनभूसारा निवासी राजा हुसैन पुत्र महबूब अली का कहना है कि वह मेडिकल स्टोर चला रहे थे और उसे बड़ा करना चाहते थे। इसी दौरान बालक राम शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। आरोप है कि शर्मा ने कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट की संविदा की नौकरी लग सकती है। इसके लिए करीब 5 लाख रुपए की मांग की गई। राजा के मुताबिक, फरवरी 2025 में उन्होंने माधुरी नाम की महिला को रकम दी। उन्हें उम्मीद थी कि निजी कारोबार में पैसा लगाने के बजाय नौकरी मिल जाएगी और नियमित आय शुरू हो जाएगी। आरोप है कि रकम देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। अब पैसा वापस मांगने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है。 शिकायत में एक अन्य व्यक्ति से भी फार्मासिस्ट की नौकरी के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों के मुताबिक, नौकरी के अलग-अलग पदों के नाम पर रकम ली गई और संविदा नियुक्ति का भरोसा दिया गया। कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के नाम पर 3 लाख देने का आरोप धमौली देवरिया मुबारकपुर निवासी आफताब आलम पुत्र इसरार से संयुक्त जिला चिकित्सालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपए लेने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि रकम नकद और ऑनलाइन माध्यम से दी गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। इसी तरह मोहम्मद इस्लाम ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे मोहम्मद सोहेल को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के लिए माधुरी नाम की महिला को करीब 2 लाख रुपए दिए थे। उनका कहना है कि उनके पास खेत खरीदने के लिए पैसा था। नौकरी लगने की उम्मीद में उन्होंने सोचा कि अभी नौकरी में पैसा लगा दिया जाए, बाद में कमाई से खेत खरीदा जा सकेगा। लेकिन अब न नौकरी लगी और न रकम वापस मिली। उनका बेटा भी बेरोजगार है。 वार्ड बॉय की नौकरी का भी दावा, कुल रकम को लेकर शिकायत पीड़ितों की शिकायत में संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर संविदा नियुक्ति कराने का भरोसा दिए जाने की बात कही गई है। अलग-अलग पीड़ितों से ली गई रकम को जोड़कर शिकायतकर्ताओं ने करीब 14.75 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। हालांकि अलग-अलग पीड़ितों द्वारा बताई गई रकम में अंतर और विवरण की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ितों का आरोप है कि 2025 में रकम देने के बाद उन्हें लगातार नौकरी लगने का भरोसा दिया जाता रहा। समय बीतने के साथ जब उन्होंने नौकरी और पैसा वापस करने की मांग की तो कथित तौर पर टालमटोल की गई। अब फोन तक रिसीव नहीं किए जा रहे हैं। SP ने कहा- जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई मामले में पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह को शिकायत पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नौकरी दिलाने के नाम पर कितने लोगों से रकम ली गई, वास्तव में किस-किस पद पर नियुक्ति का भरोसा दिया गया और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। संविदा नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लिए जाने के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बयान -1- डॉ मोहम्मद जाकिर बयान -2- राजा हुसैन (मेडिकल स्टोर संचालक) बयान -3- मोहम्मद इस्लाम( ऑपरेटर के पद पर पैसा देने वाले के पिता)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top