273164
महराजगंजः संदिग्ध परिस्थियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला युवक का शव
Mahuva, Uttar Pradesh:नौतनवां थाना क्षेत्र अड्डा चौकी अंतर्गत ग्राम सभा करैलिया के मनरेगा पार्क में आम के पेड़ से एक 24 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। यह घटना तब सामने आई जब गांव की एक लड़की पार्क में आम का पत्ता तोड़ने गई। पेड़ पर लटकते शव को देख जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर गांव वाले मौके पर जमा हो गए जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
6 से 8 घंटे: सरकार-विपक्ष ने चर्चा बढ़ाने पर सहमति, 10 घंटे तक संभव
Noida, Uttar Pradesh:संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कहा, "... मैंने सभी पार्टियों के नेताओं, कांग्रेस के चीफ व्हिप, समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप, DMK और NCP से बात की और सभी इस बात पर सहमत हुए कि 6 घंटे की चर्चा को 2 घंटे और बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया जाए। हम सब इस बात पर सहमत हुए... मैं सदन में यह बात कह रहा हूं कि वेणुगोपाल जी, अगर आपको अतिरिक्त 2 घंटे चाहिए, तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। हम मिलकर इस पर फैसला कर सकते हैं। स्पीकर ने अभी कहा है कि इसे एक घंटा और बढ़ाने में हमें कोई आपत्ति नहीं है...अगर 8 घंटे से भी ज़्यादा समय की ज़रूरत पड़ी, तो हम 10 घंटे की चर्चा के लिए भी तैयार हैं...0
0
Report
पनागर पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस सहित रमन पटेल गिरफ्तार, जित्तू महोबिया की तलाश जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर पुलिस ने उर्दूआ खुर्द के रहने वाले रमन पटेल को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने बरेला की रहने वाली जित्तु महोबिया से पिस्तौल और कारतूस खरीदे थे जिसके बाद जित्तू महोबिया की तलाश चल रही है; हालांकि रमन पटेल का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। साथ ही पुलिस अब उसे इस बात की पूछताछ कर रही है कि पिस्तौल और कारतूस लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। फिलहाल पनागर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जित्तू महोबिया की तलाश की जा रही है।0
0
Report
कानपुर में बिच्छू गैंग के सरगना गौरव जैन का 3 किमी पैदल जुलूस, पुलिस ने क्या कहा?
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में बिच्छू गैंग के सरगना का पुलिस ने निकाला जुलूस – मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस ने लालबंगला क्षेत्र में 3 किमी पैदल घुमाया – जिस इलाके में था खौफ, वहीं हाथ जोड़कर बोला गौरव जैन- अब अपराध नहीं करूंगा चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 12 मुकदमों में वांछित और बिच्छू गैंग के सरगना गौरव जैन का लगभग तीन किलोमीटर लंबा पैदल जुलूस निकाला। सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर पुलिस उसे लालबंगला क्षेत्र में वारदात के री-क्रिएशन और सत्यापन के लिए पैदल लेकर गुजरी। जिस इलाके में कभी गौरव जैन का खौफ हुआ करता था, वहीं वह लंगड़ाते हुए और हाथ जोड़कर स्थानीय लोगों के सामने अब अपराध नहीं करूंगा की गुहार लगाता दिखा। हत्या के प्रयास के मामले में महीने भर से फरार चल रहे इस हिस्ट्रीशीटर को देखने के लिए छतों और दुकानों के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का सत्यापन कराने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में नकाबपोश बदमाशों का JCB चालक और परिजनों पर हमला, भर्ती
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई कॉलेज के पास उस समय सनसनी फैल गई जब दो कार में भरकर आये हथियारबंद नकाबपोशों ने एक जेसीबी ड्राइवर और उसके माता पिता को दौड़ा- दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित युवक अपने आपको बचाने के लिये सड़क पर दौड़कर एक दुकान में भी घुस गया लेकिन बेखौफ दबंगों ने युवक को दुकान से बाहर खींचकर धारदार हथियारों से बेरहमी के साथ पीटा, आरोपियों तीनों के साथ इस कदर मारपीट की कि युवक और उसके पिता की जगह जगह से हड्डियाँ टूट गईं। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते JCB चालक और उसके माता पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, वहीं मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।0
0
Report
भोपाल के MBBS इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल छठे दिन जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हमीदिया अस्पताल के MBBS इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल आज छठे दिन भी जारी आज प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों के बीच मांगों को लेकर अहम बैठक बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने समेत अन्य मांगों पर होगी चर्चा मांगें नहीं मानी गईं तो आज से इंटर्न डॉक्टर्स भूख हड़ताल शुरू करेंगे इंटर्न हड़ताल के साथ अभी दे रहे इमरजेंसी सेवाएं स्टाइपेंड 14 हजार से बढ़ाकर 30 हज़ार करने की मांग स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर इंटर्न डॉक्टर का हड़ताल जारी... आंदोलन पर बैठे इंटर्न डॉक्टर0
0
Report
द्वारका में भीषण गर्मी के बाद बारिश, जलभराव से लोगों को भारी परेशानियाँ
New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को आखिरकार राहत मिली। झमाझम बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे और मौसम सुहाना हो गया। कई लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। कुछ ही देर की तेज बारिश के बाद द्वारका के कई इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं, जिससे वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई स्थानों पर यातायात धीमा हो गया और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है। एक ओर बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव ने नगर निगम और संबंधित विभागों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
चमोली में भारी बारिश से देवाल मार्ग बंद, 8 हजार लोग प्रभावित
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जिले में बीते दिन से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के चलते देवाल क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। देवाल गांव को जोड़ने वाला सड़क मार्ग देवाल से आगे गरमीगाड़ के पास भूस्खलन के कारण पिछले 14 घंटों से अधिक समय से बंद है। सड़क मार्ग बंद होने से क्षेत्र की करीब 8 हजार से अधिक की आबादी को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश के चलते जनपद की एक दर्जन ग्रामीण सड़कें भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हैं। सड़क बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग थराली की टीम ने मंगलवार सुबह से ही मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से मलबा हटाने के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। हालांकि, गरमीगाड़ में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण सड़क खोलने के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। पीडब्ल्यूडी थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोबारा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि गरमीगाड़ में बड़ी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ रहा है। सड़क मार्ग को सुचारु करने के लिए विभाग की ओर से दो मशीनें लगाई गई हैं और मार्ग खोलने का कार्य लगातार जारी है। वहीं, सड़क मार्ग बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद होने के कारण उन्हें आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने की मांग की है।0
0
Report
मथुरा: 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस को बड़ी सफलता: 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी का आरोपी गिरफ्तार, मथुरा। मथुरा जिले की थाना हाईवे पुलिस, साइबर सेल, सर्विलांस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने टप्पेबाजी और चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए चोरी गए 25 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त सुजुकी जिग्सर (GIXXER-250) मोटरसाइकिल बरामद की है। 20 जुलाई को हुई थी वारदात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:00 बजे पीड़ित पक्ष का कर्मचारी कार (संख्या UP 85 BY 0740) से 25 लाख रुपये लेकर गोविंद नगर जा रहा था। सीआईएमएस (CIMS) अस्पताल के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी के बोनट के नीचे मोबिल ऑयल छिड़क दिया और आगे जाकर चालक को गाड़ी में खराबी/धुआं निकलने का इशारा किया। जैसा ही चालक और गाड़ी में बैठे लोग बोनट खोलकर देखने लगे, बदमाशों ने मौका पाकर गाड़ी के अंदर रखा रुपयों से भरा बैग पार कर दिया और फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर मुकदमा संख्या 711/2026 दर्ज किया गया था। सलेमपुर पाली खेड़ा रोड से हुई गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 27 जुलाई 2026 की देर रात करीब 11:55 बजे सलेमपुर पाली खेड़ा रोड (थाना हाईवे क्षेत्र) से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी अभियुक्त की पहचान अक्षय (उम्र 24 वर्ष), पुत्र मारमुतु, निवासी मदनगिरी, सी-ब्लॉक, थाना अंबेडकर नगर, साउथ दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना का खुलासा किया। सराहनीय पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई में थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त कपिला, साइबर सेल प्रभारी आशीष मलिक, सर्विलांस प्रभारी विकास कुमार, स्वाट प्रभारी महावीर सिंह, एसओजी प्रभारी संदीप कुमार एवं उनकी टीम शामिल रही। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
जबलपुर में पनागर पुलिस ने चोरी के तीन बदमाश गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश में पनागर पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से चुराया हुआ माल जप्त किया गया है. आरोपी शुभम निषाद, सोनू चौधरी, राज निषाद कटनी जिले के रहने वाले हैं जिन्होंने पनागर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जप्त हुई है. फिंगरप्रिंट मैपिंग के आधार पर एक आरोपी की पहचान हुई. इसके बाद उसे पकड़ने पर उसने राज उगल दिया. मुख्य आरोपी शुभम निषाद के ऊपर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. तीनों शातिर चोर बताए जा रहे हैं जो अलग-अलग जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.0
0
Report
Advertisement
CM विष्णु देव साय भोरमदेव मंदिर में पूजा के साथ विकास योजनाओं की घोषणा
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा सीजी दिनांक 28 जुलाई, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोरमदेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उनके साथ मौजूद रहीं। मंदिर परिसर में केरल से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा में भाग लिया तथा भगवान भोरमदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत भोरमदेव धाम में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह में भोरमदेव पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों का स्वागत करने के लिए वे स्वयं यहां आएंगे और उन पर पुष्प वर्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा और सम्मान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाकर्मी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे。0
0
Report
डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में आग, दमकल ने नियंत्रण पाया
Begun, Rajasthan:प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में अचानक आग लग गई.. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया.. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां, एसडीआरएफ, नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.. वॉक थ्रू बाइट- डॉ संतोष सोनकर, अधीक्षक, अंबेडकर अस्पताल0
0
Report
EOU-SFT की छापेमारी से जमुई सिकंदरा में हड़कंप, दुलारी देवी परिवार ठिकानों पर कार्रवाई
Jamui, Bihar:जमुई मंगलवार सुबह जमुई जिले के सिकंदरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव, भाई ललन यादव सहित उनके सहयोगियों और अन्य संबंधित लोगों के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संबंधित परिसरों में प्रवेश कर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच शुरू की। जांच एजेंसियां संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों, निवेश, वित्तीय लेन-देन तथा अन्य अभिलेखों की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों द्वारा सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कथित बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि गुड्डू यादव पहले से आर्थिक अपराध इकाई की निगरानी में थे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह उनके जमुई,सिकंदरा आवास, खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव स्थित ननिहाल, सिकंदरा के प्रवीण मिश्रा, मिंचु मियां, उप प्रमुख नैयर खान, सोनू यादव, पचमहुआ निवासी प्रमोद यादव एवं अनीश यादव, खेसर गांव निवासी छोटू यादव तथा शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी सहयोगी अनुज यादव के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इसके अलावा अन्य संबंधित स्थानों पर भी कार्रवाई जारी रही। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आर्थिक अपराध इकाई की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। छापेमारी को लेकर पूरे सिकंदरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई है। सिकंदरा के प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा संबंधित सभी ठिकानों, आवासों एवं पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। इस व्यापक कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई एवं एसटीएफ की टीम दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष और आर्थिक अपराध इकाई की आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के खजनी में 10 वर्षीय वैभव की हत्या, पड़ोसी टीचर गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी लक्ष्मी नारायण वर्मा के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा के अपहरण की आशंका ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का रूप ले लिया। सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद लापता हुआ मासूम का शव मंगलवार को पड़ोसी के मकान के बेसमेंट से बरामद हुआ। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले कम्प्यूटर टीचर सर्वेश भट्ट उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप के मुताबिक जांच में सामने आया कि आरोपी ही बच्चे को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उसके घर के बेसमेंट से शव बरामद किया गया। अब पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।0
0
Report
बिहार कैडर के IAS दिवेश सेहरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, वित्तीय सेवाओं में संयुक्त सचिव बने
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिवेश सेहरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। उन्हें वित्तीय सेवाएं विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है0
0
Report
बीकानेर रेंज में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, आईजी का सख्त एक्शन प्लान
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर रेंज में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है. आईजी ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता में कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरे रेंज में बड़े स्तर पर नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों में जागरूकता शिविर आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों को NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत फ्रीज किया जाएगा और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पूरे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
