273303
MAHARAJGANJ-11 सूत्रीय मांगो को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज।मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है।जिलाध्यक्ष रामाशीष ने बताया कि किसानों के सभी फसलों पर एमएसपी देना सरकार सुनिश्चित करे।गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी किया जाए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा में आकाशीय बिजली से तीन मजदूरों की मौत, इलाके में मातम
Nawada, Bihar:नवादा में आकाशीय बिजली का कहर, तीन मजदूरों की मौत* बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। रजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। इसी दौरान तीन मजदूर दरियापुर गांव के समीप खेत में काम कर रहे थे। मंगलवार को अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत होने की बात सामने आ रही है। मृतकों की पहचान मनी मांझी (60 वर्ष), राजेंद्र मांझी (20 वर्ष) और इंद्रजीत मांझी (18 वर्ष) के रूप में की गई है। तीनों सीतामढ़ी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल रजौली थाना पुलिस को सूचना दी। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मृतकों के साथ काम करने आए अन्य मजदूरों में भी घटना को लेकर दहशत का माहौल है।0
0
Report
कानपुर देहात में 8-10 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर मजदूर की मौत; रेस्क्यू जारी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:घर निर्माण के लिए मिट्टी निकालने से बना था गहरा गड्ढा, बारिश में भर गया पानी; परिजनों ने मुआवजे की मांग की कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय मजदूर कन्हैया की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। करीब 8 से 10 फीट गड्ढे में बरसात का पानी भरा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। घटना तुलसी नगर स्थित निर्माणाधीन मकान की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कन्हैया मकान में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे काम खत्म करने के बाद वह पास में बने गड्ढे में भरे पानी में हाथ-पैर धोने लगा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूब गया। शुरुआत में आसपास मौजूद लोगों को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। जब कन्हैया के डूबने का पता चला तो मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे तलाशने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक बजे फायर विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गड्ढा करीब 8 से 10 फीट गहरा होने और पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद दोपहर करीब तीन बजे कन्हैया के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मिट्टी भरने के लिए पास की जमीन से मिट्टी उठाई गई थी, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया था। बारिश के कारण इसी गड्ढे में पानी भर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी और आसपास के हिस्से के बीच स्पष्ट अंतर दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ। कन्हैया की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव को मौके पर रखकर मुआवजे की मांग की। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरदोई के सरकारी स्कूल की मिड-डे मील गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, VIDEO वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:बच्चों की थाली में जले चावल,दाल में पानी! हरदोई के टड़ियावां विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा से सामने आए वायरल वीडियो ने मिड-डे मील व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। वीडियो में बच्चों की थाली में जले हुए चावल, बेहद पतली दाल और आलू की सब्जी दिखाई दे रही है। तहरी के दिन चावल के साथ सोयाबीन नहीं होने का भी दावा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और बीएसए प्रभात मिश्रा खुद स्कूल पहुंचकर जांच में जुट गए। विद्यालय में 231 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें करीब 30 आंगनबाड़ी के बच्चे हैं, जबकि रोजाना करीब 170 बच्चे उपस्थित रहते हैं।0
0
Report
Advertisement
झांसी मेडिकल कॉलेज परिसर की आवासीय गली में नकाबपोश चोरों ने ताले तोड़ किए
Nagpur, Maharashtra:एंकर-झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज कैंपस स्थित आवासीय परिसर में देर रात घुसे नकाबपोश बदमाशों ने दो डॉक्टरों के घरों के ताले चटकाने के बाद नकदी समेत जेवरात उड़ा दिए। बदमाशों ने कैंपस में कई डॉक्टरों के घरों में भी रेकी की। नकाबपोश बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी की सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है।0
0
Report
बहराइच ट्रॉमा सेंटर में बाहर की दवा लिखाने पर CMO ने जांच शुरू की
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक डॉक्टर आर.के राठौर सरकारी नियमों को ताख पर रखते हुये मरीजों को बाहर की दवा लिखने का मामला सुर्खियों में आया है। वायरल वीडियो में ट्रामा सेंटर बहराइच के अधीक्षक स्वयं मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिये अलग से पर्ची लिखते दिखाई दे रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर अधीक्षक द्वारा बड़े पैमाने पर बाहर की दवा मरीजों को लिखे जाने के तमाम पर्चे वायरल हुये है। CMO बहराइच ने वायरल वीडियो को देखते हुये जाँच के लिये स्वास्थ्य विभाग के 2 सदस्यीय कमेटी गठित कर प्रकरण की जाँच के निर्देश दिये हैं। CMO बहराइच ने माना है उपरोक्त डॉक्टर ट्रॉमा अधीक्षक है उनके द्वारा ये कृत्य अक्षम्य है और सरकार की मंशा के विपरीत है。0
0
Report
रायपुर में तेज रफ्तार कार ने लोगों को टक्कर मारी, छह घायल; पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। खलियारी पोखरा से बलियारी मोड़ के बीच हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। VO: तस्वीरें सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र की हैं, जहां खलियारी पोखरा से बलियारी मोड़ के बीच बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब कार के बेकाबू होने की वजह और दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
खाजूवाला विधायक मेघवाल की चौथी ब्लॉक जनसुनवाई सम्पन्न
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति पूगल सभागार में की है जनसुनवाई एसडीएम दिव्या बिश्नोई,विकास अधिकारी विनेश कुमार, तहसीलदार दोल्लाराम बाजिया सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद जल संसाधन, IGNP, PHD, PWD, शिक्षा और कृषि विभाग के अधिकारी भी रहे शामिल विधायक डॉ. मेघवाल की लगातार जनसुनवाई की कड़ी में यह चौथी ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई एस से पहले उपखंड कार्यालय से तिरंगा यात्रा को विधायक और एसडीएम ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना तिरंगा यात्रा के साथ विधायक और एसडीएम करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर पंचायत समिति पहुंचे जनसुनवाई में मौके पर ही समस्याओं के समाधान और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने पर जोर प्रवक्ता देवीलाल मेघवाल ने दी जानकारी0
0
Report
हरिद्वार में शिवरात्रि: DM- SSP ने दक्षेश्वर मंदिर में पूजा कर मेले सफल बताई
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: DM और SSP ने शिवरात्रि पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। DM मयूर दीक्षित ने कहा, "हम देख रहे हैं कि काफी अच्छी संख्या में कांवड़िया यहां पर हैं। सभी विभागों से संपर्क करके इस मेले को संपन्न कराया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा अच्छा ट्रैफिक प्लान बनाया गया है ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। स्वास्थ्य विभाग, पेय जल विभाग और नगर निकायों के द्वारा भी शौचालय समेत अन्य व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा की जा रही है...", हरिद्वार, उत्तराखंड: DM और SSP ने शिवरात्रि पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा, "... आज कांवड़ मेला समाप्त हो रहा है। जो शिवभक्त हरिद्वार आए थे, उन सभी ने सकुशल गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों तक प्रस्थान किया है... मुख्यमंत्री और पुलिस विभाग के निर्देश थे कि शिव भक्तों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े..."0
0
Report
जयपुर में रिटायर्ड आईएएस समेत दो को रेट में सदस्य नियुक्त, HC की सख्ती
Jaipur, Rajasthan: रिटायर्ड आईएएस को रेट में सदस्य किया नियुक्त राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण में लगाया सदस्य रिटायर्ड आईएएस अंतर सिंह नेहरा,वीरेन्द्र बांकावत को लगाया मेंबर तीन साल की अवधि के लिए बनाया सदस्य हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुई रेट में दो सदस्यों की नियुक्ति। वर्तमान में रेट में पिछले 4 महीने से चेयरमैन का पद खाली विकास सीताराम का मार्च में तबादला होने के बाद से यह पद खाली0
0
Report
Advertisement
चम्पावत में 150 मीटर खाई में कार गिरने से एक की मौत, चार बचाए गए
Noida, Uttar Pradesh:CHAMPAWAT (UTTARAKHAND): FOUR RESCUED AFTER CAR FALLS INTO 150-METRE GORGE, ONE DEAD IN ACCIDENT0
0
Report
1250 तीर्थयात्रियों को लेकर राजस्थान से रामेश्वरम-दमुरई के लिए विशेष ट्रेन रवана
Kota, Rajasthan:रामेश्वरम-मदुरई दर्शन के लिए कोटा से 1250 तीर्थयात्री रवाना, मंत्री मदन दिलावर ने दिखाई हरी झंडी देवस्थान विभाग की 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026' के तहत सोगरिया स्टेशन से रवाना हुई वातानुकूलित विशेष ट्रेन; रहने-खाने का समस्त खर्च उठाएगी राज्य सरकार。 एंकर देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संचालित 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026' के तहत मंगलवार को सोगरिया रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई दर्शन के लिए विशेष रेलगाड़ी को रवाना किया गया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर तथा कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने शाम ठीक 5 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया。 इस पूर्णतः वातानुकूलित विशेष ट्रेन में कुल 1250 तीर्थयात्री यात्रा कर रहे हैं, जिनमें से 350 यात्री बाराँ स्टेशन से सवार होंगे। तीर्थयात्रियों के रहने, खाने और ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था व खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। ट्रेन की रवानगी से पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने रिबन काटकर शुभारंभ किया तथा कोच के भीतर जाकर बुजुर्ग यात्रियों का माल्यार्पण कर कुशलक्षेम जानी और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं。 देवस्थान विभाग के उपायुक्त के.के. खंडेलवाल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 50,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिक रेल से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं, जबकि 6,000 से अधिक यात्री काठमांडू (नेपाल) व श्रीलंका की हवाई यात्रा का लाभ ले चुके हैं। यात्रा को लेकर सभी श्रद्धालु अत्यंत हर्षित दिखाई दिए और उन्होंने इस निःशुल्क योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। बाइट मदन दिलावर शिक्षा व पंचायती राज मंत्री राजस्थान सरकार0
0
Report
बीकानेर में CM दौरे के लिए सुरक्षा तैनाती चाक-चौबंद, अधिकारी हाई अलर्ट
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद, आईजी ओमप्रकाश लगातार कर रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग, Zee media संवाददाता रौनक व्यास से खास बातचीत में आईजी ओमप्रकाश ने कहा-सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है अनूपगढ़ से लेकर मेघासर और बीकानेर तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग मेघासर, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, वेटरनरी यूनिवर्सिटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों का लिया गया जायजा करणी सिंह स्टेडियम में परेड, बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में स्टेडियम में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात, सुरक्षा व्यवस्था में बाहर से आए वरिष्ठ अधिकारियों की भी लगाई गई ड्यूटी, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी, आईजी बोले-पुलिस और प्रशासन टीमवर्क के साथ कर रहे काम, बीकानेर में होगा सुरक्षित, भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सीमा क्षेत्र में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सभी एजेंसियों के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन0
0
Report
Advertisement
मंडला में नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में इस घटना के बाद इलाके में हंगामा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि बच्ची के माता-पिता खेत पर रोपा लगाने गए थे; इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच चल रही है।0
0
Report
पंचांग के अनुसार स्वतंत्रता दिवस: उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में विशेष ध्वजारोहण
Ujjain, Madhya Pradesh:बड़े गणेश मंदिर में पंचांग की तिथि के अनुसार हुआ ध्वजारोहण, परिवार की कई पीढ़ियां निभा रही परंपरा उज्जैन। देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में यह पर्व पंचांग की तिथि के अनुसार मनाने की परंपरा है। इस बार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी 11 अगस्त को होने के कारण मंगलवार को मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पंडित अक्षत व्यास के अनुसार, देश की आजादी के समय स्वतंत्रता प्राप्ति के शुभ मुहूर्त को लेकर तत्कालीन प्रमुख नेताओं ने उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सूर्य नारायण व्यास से चर्चा की थी। परिवार का कहना है कि व्यास परिवार की ओर से श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को शुभ तिथि बताया गया था। वर्ष 1947 में यह तिथि 15 अगस्त को आई थी। इसी तिथि को आधार मानकर बड़े गणेश मंदिर में हर साल पंचांग के अनुसार स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है。 पंडित अक्षत व्यास बताते हैं कि यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके परिवार की भावनाओं से जुड़ी परंपरा है। उनका कहना है कि वे करीब 30 साल से इस परंपरा को देखते आ रहे हैं। उनसे पहले उनके पिता, दादा और दादा के पिता भी इसे निभाते आए हैं। उनके अनुसार, पहले देश में महत्वपूर्ण कार्य तिथि, वार, नक्षत्र और पंचांग के आधार पर किए जाते थे। आज की पीढ़ी अंग्रेजी तारीख और महीनों से तो परिचित है, लेकिन हिंदू तिथि और पंचांग की जानकारी धीरे-धीरे कम होती जा रही है。 पंडित अक्षत व्यास का कहना है कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी सनातन परंपरा और पंचांग की जानकारी देना भी है। उनका मानना है कि स्वतंत्रता दिवस को तिथि के अनुसार मनाने से नई पीढ़ी को यह जानने का अवसर मिलता है कि हमारे यहां समय और महत्वपूर्ण अवसरों की गणना किस तरह की जाती थी। बड़े गणेश मंदिर में हर साल होने वाला यह आयोजन अब परिवार की परंपरा के साथ-साथ शहर के लिए भी एक अलग पहचान बन चुका है। अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख से अलग पंचांग की तिथि पर मनाया जाने वाला यह स्वतंत्रता दिवस लोगों के लिए देश की आजादी के साथ अपनी पुरानी परंपराओं को याद करने का अवसर भी बनता है। बाइट - पंडित अक्षत व्यास0
0
Report
बिहार का खजाना खाली, संविदा कर्मियों को वेतन नहीं—विपक्ष-भाजपा-राजद आरोप-प्रत्यारोप
Patna, Bihar:कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बिहार सरकार पर ट्रजरी और संवेदकों के भुगतान को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल में ही तत्कालीन वित्त सचिव ने ट्रेजरी से निकासी नहीं होने को लेकर पत्र जारी किया था और यह संकट आज तक जारी है। राठौड़ ने कहा कि भुगतान नहीं होने से बिहार के लाखों छोटे-बड़े संवेदक दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ सरकार उनका बकाया भुगतान नहीं कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बैंक उन्हें NPA की स्थिति में पहुंचा रहा है और ब्लैकलिस्ट होने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिहार सरकार का खजाना खाली क्यों है? साथ ही केंद्र सरकार से बिहार की आर्थिक स्थिति में मदद करने की मांग करते हुए डबल इंजन सरकार पर तंज कसा और कहा कि बिहार में डबल इंजन नहीं, बल्कि 'ट्रबल इंजन' की सरकार है।0
0
Report
Advertisement
